MP : भोपाल में Congress का किसानों के समर्थन में उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा, कई गिर
Samachar Jagat
इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज शनिवार को किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने मार्च पास्ट निकालते हुए राजभवन का घेराव करने की कोशिश। तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में और किसानों के समर्थन में मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च के दौरान केंद्र सरकार का विरोध किया।
#WATCH Madhya Pradesh: Police use water cannons to disperse Congress workers who were taking out a march from Jawahar Chowk to Raj Bhavan in Bhopal, in the support of farmers. pic.twitter.com/7Jz6s5tdpv
— ANI (@ANI) January 23, 2021
एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, इस दौरान बड़ी संख्या में राज्य कांग्रेस के शीर्ष नेता व हजारों कार्यकर्ताओं ने भोपाल के जवाहर चौक से लेकर राजभवन तक मार्च निकालने की कोशिश की लेकिन इससे पहले प्रदर्शन को उग्र होता देख मध्यप्रदेश पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का उपयोग किया।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा और कांग्रेस का झंडा हाथ में लिए हुए था। कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।