Rahul Gandhi ने महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- हाथरस जैसी अमानवीयता कितनी बा
Samachar Jagat
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भोपाल में एक युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के मामले में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है।
कांग्रेस सांसद ने भोपाल में हुई घटना पर गहरा शोक जताते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा की सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल साबित हो रही है।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर भोपाल हुई इस घटना की तुलना उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई गैंगरेप और हत्या की घटना से की है।
गांधी ने ट्वीट पर एक खबर को पोस्ट करते हुए लिखा कि हाथरस जैसी अमानवीयता कितनी बार दोहरायी जाएगी? भाजपा सरकार महिला सुरक्षा में तो फेल है ही, पीडि़ताओं और उनके परिवार से मानवीय व्यवहार करने में असमर्थ भी है। गौरतलब है कि तीन नए कृषि कानूनों को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार भी राहुल गांधी के निशाने पर बनी हुई है।
हाथरस जैसी अमानवीयता कितनी बार दोहरायी जाएगी?
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 22, 2021
भाजपा सरकार महिला सुरक्षा में तो फ़ेल है ही, पीड़िताओं और उनके परिवार से मानवीय व्यवहार करने में असमर्थ भी है। pic.twitter.com/XuRblJsv66