Rajasthan News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने किया ये बड़ा दावा
Samachar Jagat
इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए जल्द ही राजस्थान में मध्यावधि चुनाव होने का दावा किया है।
मेवाड़ अंचल के दौरे पर उदयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस में अंतर्कलह चरम पर है। इस दौरान उन्होंने तो यहां तक बोल दिया कि प्रदेश में जैसे ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा उसके बाद यह कलह और बढ़ेगा, इससे राजस्थान में मध्यावधि चुनाव की संभावनाएं भी प्रबल होंगी। पूनिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के भीतर अंतर कलह के कारण जनता परेशान हैं।
उन्होंने गहलोत सरकार के दो साल से अधिक के कार्यकाल को पूरी तरह से विफल करार दिया है। पूनिया ने इस दौरान गहलोत सरकार पर चुनावों के समय किए गए अपने एक भी वायदें पर खरी नहीं उतरने का भी आरोप लगाया है।