Rajasthan News: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार को बताया दलित विरो
Samachar Jagat
इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
अजमेर में नगर निगम चुनाव के सिलसिले में मोर्चे के सम्मेलन में शिरकत करने आए लाल सिंह आर्य ने सवांददाताओं से बात करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को दलित विरोधी सरकार करार दिया है।
लाल सिंह आर्य ने इस दौरान कहा कि पूरे देश के अत्याचारों में पंद्रह प्रतिशत से अधिक अत्याचार अकेले राजस्थान में हो रहे हैं। उन्होंने राजस्थान की कांग्रेस सरकार और कांग्रेस को दलित विरोधी और जनता को धोखा देने वाली करार दिया है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में दलित महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकन में कांग्रेस सरकार पूरी तरह असफल रही है। इस दौरान उन्होंने यहां तक बोल दिया कि अगर गहलोत से सरकार नहीं संभल रही तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की जमकर प्रशंसा की है।