Japan : टोक्यो ओलंपिक क्या इस साल भी रद्द होने वाला है...?, द टाइम्स में छपी रिपोर्ट में आखिर कितनी
Samachar Jagat
खेल डेस्क। जापान में 2020 में ओलंपिक का आयोजन होना था। लेकिन कोरोना के कारण ऐसा नहीं हो सका। इसके बाद जापान सरकार ने इसे 2021 में कराने की बात कही थी। लेकिन इसके बाद लगातार ये खबर आ रही थी कि टोक्यो ओलंपिक रद्द होने वाला है। लेकिन शुक्रवार को जापान सरका ने टोक्यो ओलंपिक को रद्द करने से इनकार कर दिया है।
जापान सरकार के प्रवक्ता ने कहा है कि द टाइम्स की उस रिपोर्ट में कोई सच्चाई नहीं है, जिसमें कहा गया था कि जापान ने टोक्यो ओलंपिक को रद्द कर दिया जाएगा। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने पिछले साल मार्च में खेलों के स्थगित होने के बाद इस साल 23 जुलाई से ओलंपिक के आयोजन पर ध्यान केंद्रित कर रखा है।
एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय सरकार, टोक्यो राज्य सरकार, टोक्यो 2020 आयोजन समिति, आईओसी और आईपीसी (अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति) सहित हमारे सभी साझेदारों का ध्यान इन गर्मियों में खेलों की मेजबानी पर है। हमें पूरा भरोसा है कि इस साल ओलंपिक का आयोजन जरूर होगा।