दूसरे टी-20 में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका, पर गेंदबाजों को करनी होगी वापसी
समाचार
INDvsNZ भारत पहले मैच में बल्लेबाजों के दम पर बड़ा लक्ष्य हासिल करने में सफल रहा लेकिन अगर उसे अपना विजय अभियान जारी रखना है तो न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में उसके गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।पिछले कुछ समय की तरह इस मैच में भी भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन साधारण रहा। अगर बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया होता तो परिणाम उल्टा हो सकता था।
भारत ने 226 रन का रिकार्ड लक्ष्य हासिल करके पांच मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली लेकिन बल्लेबाजों पर अत्यधिक निर्भरता बाकी मैचों में भारी पड़ सकती है।भारत के लिए पांचवें और छठे गेंदबाज का विकल्प चिंता का विषय बना हुआ है क्योंकि चोटिल हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में अन्य ऑलराउंडर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
पहले मैच में नीतीश रेड्डी ने चार ओवर में 40 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला जबकि नमन धीर को गेंदबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी में मैच विजेता पारी खेली।
भारत के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई
भारत की गेंदबाजी की मुश्किलों को और बढ़ाने वाली बात यह है कि श्रृंखला के पहले मैच में उसके प्रमुख गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई।लगभग चार साल बाद भारत के लिए अपना पहला मैच खेल रहे भुवनेश्वर कुमार अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे और उन्होंने चार ओवरों में 49 रन लुटा दिए। उनकी दो नो-बॉल और उतनी ही वाइड गेंदों से पता चलता है कि उन्हें लय में आने के लिए और समय चाहिए।
फिन एलन और उनके साथी सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने पावरप्ले में भुवनेश्वर और अर्शदीप पर मनचाहे चौके लगाकर इन दोनों तेज गेंदबाजों पर दबाव बना दिया था।दूसरे मैच में भी बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहने की उम्मीद है और ऐसे में गेंदबाजों को किसी भी तरह की गलती करने से बचना होगा। पहले टी20 में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले अक्षर पटेल पर भी दबाव होगा।
वैभव सूर्यवंशी को मैच में मिल सकता है मौका
बल्लेबाजी की बात करें तो ईशान किशन के चोटिल होने के कारण 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में मौका मिल सकता है। उनका अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करने की उम्मीद है जबकि संजू सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं।किशन के चोटिल होने के कारण तिलक वर्मा को पहले मैच में तीसरे नंबर पर भेजा गया था लेकिन अब उनके पांचवें या छठे नंबर पर ही आने की उम्मीद है।
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी और एडम मिल्ने ने अपने पहले स्पेल में काफी स्विंग हासिल की, लेकिन उनकी लेंथ सैमसन और अभिषेक के लिए पर्याप्त कारगर साबित नहीं हुई।
कप्तान मिचेल सैंटनर ने भी स्वीकार किया कि उनके गेंदबाजों के लिए भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाना सबसे बड़ी चुनौती होगी।सैमसन और अभिषेक ने पावरप्ले में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर कहर बरपाते हुए 94 रन बनाए थे। इसके बाद सैंटनर और उनके साथी स्पिनर माइकल ब्रैसवेल ने बीच के ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया। वह फिर से इसी तरह का प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।
भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाजों को ऑफ-स्पिन के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा है। ब्रैसवेल के खिलाफ उनके रवैये में इसकी स्पष्ट झलक देखने को मिली थी। भारतीय बल्लेबाजी काफी मजबूत है और ऐसे में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
टीम इस प्रकार हैं:
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ।
समय: दोपहर 12:30 बजे
कहां देखें- सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क या सोनी लिव पर
October 24th 2026, 5:01 pm
न्यूजीलैंड की ए टीम के खिलाफ भारत के 11 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स खेलेंगें टेस्ट क्रिकेट
समाचार
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंकतालिका में ऊपर उठने के लिए भारत के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से शुरु हो रही टेस्ट सीरीज में कम से कम एक टेस्ट जीतना अनिवार्य है। खासकर अगर भारत को फाइनल खेलने के सपनों को जिंदा रखना है तो यह बहुत जरूरी हो जाता है।
यही कारण है कल लिंकन में न्यूजीलैंड की ए टीम के खिलाफ भारत ऐसी अंतिम एकादश मैदान पर उतार सकता है जिसमें सभी 11 खिलाड़ियों के पास टेस्ट क्रिकेट खेलने का अनुभव हो। भारतीय टीम के मौजूदा खिलाड़ियों के लिए यह तीन चार दिवसीय मैचों की सीरीज वातावरण में ढलने के लिए कारगर साबित हो सकती है।
राहुल और जायसवाल भारतीय टीम में शामिल दो प्रमुख नाम हैं। उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल, वाशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन तथा तेज गेंदबाज आकाशदीप, अंशुल कंबोज और मुकेश कुमार भी ऐसे खिलाड़ी हैं जो सीनियर टीम का हिस्सा हैं।भारत की टेस्ट टीम में शामिल आकाश दीप भी उन गेंदबाजों में शामिल होंगे जो लय और मैच फिटनेस हासिल करने की कोशिश करेंगे।विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल की अगुवाई में भारत ए टीम बर्ट सटक्लिफ ओवल स्टेडियम में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
आकिब नबी ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट पदार्पण किया था। वहीं लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे मुकेश कुमार को भी टीम में शामिल किया गया है। अफगानिस्तान के खिलाफ ही मानव सुथार ने शानदार डेब्यू किया था और श्रीलंका दौरे पर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अंशुल कंबोज और सांई सुदर्शन का टेस्ट डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में साल 2025 में हुआ था।
सिर्फ कुछ नाम ही ऐसे हैं जिन्होंने अब तक भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में एक भी मैच नहीं खेला है। पहला नाम बल्लेबाज रविचंद्रन रविचंद्रन स्मरण का है। बाएं हाथ के गेंदबाज मुकेश चौधरी ने चेन्नई से आईपीएल तो खेला है पर टेस्ट नहीं। वहीं गेंदबाज यश राठौड़ नया नाम है। कुमार कुशाग्र प्रथम श्रेणी के बड़े नाम है जिन्हें टेस्ट पदार्पण का इंतजार है।
भारत ए: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार।
October 24th 2026, 5:01 pm
दक्षिण अफ्रीका की जीत और ऑस्ट्रेलिया की हार से क्या भारत को हुआ फायदा?
समाचार
AUSvsSA दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन गुरुवार को यहां ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 295 रन पर समेटकर पारी और 31 रन से जीत दर्ज कर तीन मैचों की शृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली।विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 का फाइनल खेल चुकी दोनों टीमों के बीच तीसरा और निर्णायक टेस्ट मंगलवार से केपटाउन में खेला जाएगा।
पहली पारी में 99 रन पर आउट होने के बाद फॉलोऑन खेलने को मजबूर हुई ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें दिन अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 156 रन से आगे बढ़ाई। पिछले दिन 87 रन पर नाबाद रहे बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 121 रन की शतकीय पारी खेली, लेकिन उनका यह प्रयास टीम को बड़ी हार से बचाने के लिए पर्याप्त साबित नहीं हुआ।
डब्ल्यूटीसी की मौजूदा चैंपियन दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 425 रन बनाकर घोषित की थी। कप्तान तेम्बा बावुमा ने 179 रन का योगदान दिया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मार्को यानसन ने पहली पारी में 85 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में पांच विकेट झटके। उन्होंने दूसरी पारी में भी एक विकेट हासिल किया।
क्या भारत को फायदा हुआ?The latest ICC World Test Championship points table is here following the second Test between Australia and South Africa! #WTC #WorldTestChampionship #SAvAUS #Cricket #TestCricket #CricketMoodOfficial @ICC @BCCI @CricketAus @ProteasMenCSA https://t.co/OqffYX9up6
— cricketmoodofficial (@cricketmoodcom) October 23, 2026
हालांकि अब बात यह उठती है कि क्या दक्षिण अफ्रीका की इस जीत से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंकतालिका में भारत को फायदा हुआ या होगा। जवाब है ना के बराबर क्योंकि ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका से हारा है जिसने भारत को घर पर ही 2-0 से सूपड़ा साफ किया था। बराबरी के सीरीज नतीजे भारत को यहां खलेंगे। तीसरा टेस्ट कोई सी भी टीम जीते नतीजा 2-1 ही होना है। यह भी भारत के लिए कोई खास खबर नहीं होगी। ड्रॉ भारत के लिए एक और बुरी खबर होगी।
फिलहाल मुकाबला 3 टीमों ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच लग रहा है। भारत के लिए 7 में से जो 2 सबसे ज्यादा मुश्किल मुकाबले हैं वह न्यूजीलैंड के खिलाफ ही देखने को मिलेंगे। ऑस्ट्रेलिया भारतीय धरती पर बोर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलेगी।
अच्छी बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका से और फिर न्यूजीलैंड से खेलना है। ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड को एकतरफा हरा देती है तो भारत के दो कांटे साफ कर देगी। बस उसे भारत से 0-4 या 0-5 से हारना होगा।
भारत की स्थिति पर एक नजर:
| टेस्ट | 11 |
| जीत | 5 |
| हार | 4 |
| ड्रॉ | 2 |
| अंक प्रतिशत | 51.51 |
आगामी सीरीज़:
| न्यूज़ीलैंड (विदेशी धरती पर) | 2 टेस्ट |
| ऑस्ट्रेलिया (घरेलू धरती पर) | 5 टेस्ट |
October 24th 2026, 5:01 pm
वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चुनी गेंदबाजी
समाचार
INDvsNZ पिछले मैच की तरह टॉस जीतकर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में दो बदलाव हुए इसमें चोटिल ईशान किशन की जगह युवा वैभव सूर्यवंशी तीसरें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगें। वहीं मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को मौका दिया गया है। न्यूजीलैंड टीम ने सिर्फ एक बदलाव किया है, गेंदबाज एडम मिल्ने की जगह जैकब डफी को टीम में शामिल किया गया है।
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव,अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार#TeamIndia opt to bowl first in the 2️nd T20I Vaibhav Sooryavanshi & Prince Yadav back in the XI Updates https://t.co/FZtUFIFWS2 #NZvIND https://t.co/VCof26ERFg
— BCCI (@BCCI) October 24, 2026
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथAnother toss win for Shreyas Iyer who elects to bowl first in Game 2. One change to the XI as Jacob Duffy comes in for Adam Milne. Watch and follow LIVE in NZ on Sky Sport NZ Sport Nation NZ and The ACC #NZvIND https://t.co/iPvYQAtcFn
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 24, 2026
October 24th 2026, 5:01 pm
डेब्यू ODI मैच में ही इस बांग्लादेशी गेंदबाज का एक्शन निकला संदिग्ध
समाचार
बांग्लादेश के ऑफ स्पिनर एलिस अल इस्लाम के गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध बताते हुए शिकायत की गई है। यह शिकायत यहां अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी टीम के एकदिवसीय त्रिकोणीय शृंखला के मैच के बाद की गई।बुधवार को 29 वर्षीय एलिस ने इस मुकाबले के साथ अपना एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। उन्होंने 8.3 ओवर में 47 रन दिए। बांग्लादेश को अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
मैच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में एलिस के गेंदबाजी एक्शन की वैधता को लेकर चिंता जताई। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अवैध गेंदबाजी एक्शन संबंधी नियमों के तहत आईसीसी से मान्यता प्राप्त परीक्षण केंद्र में उनके एक्शन का स्वतंत्र आकलन किया जाएगा।
आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद मैच अधिकारियों की रिपोर्ट में एलिस के गेंदबाजी एक्शन की वैधता को लेकर चिंता जताई गई है।’’The ICC has reported Bangladesh spinner Aliss Al Islam for a suspect bowling action following his ODI debut against Afghanistan. He will undergo an independent assessment. https://t.co/kwKd7zqrS3
— News18 CricketNext (@cricketnext) October 22, 2026
गेंदबाजों को गेंद डालते समय कोहनी को अधिकतम 15 डिग्री तक मोड़ने की अनुमति होती है। परीक्षण के नतीजे आने तक एलिस मैचों में गेंदबाजी करना जारी रख सकते हैं।एलिस को इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश के एशियाई खेलों के मुकाबले के दौरान पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मौका मिला था।
बांग्लादेश को त्रिकोणीय श्रृंखला में अब तक अपने दोनों मुकाबलों में जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। अब जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को फाइनल खेला जाएगा।
October 24th 2026, 5:01 pm
5 T-20I मैचों के बाद भारत ने 200 रनों से कम रन दिए, फिलिप्स का फिर पचासा
समाचार
INDvsNZ करीब 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद भारतीय तेज गेंदबाजों ने 200 से कम रन दिए। इससे पहले भारत ने लखनऊ में खेले पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को 175 रनों पर रोका था।ग्लेन फिलिप्स (70) और बेवोन जैकब्स (56) की पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शनिवार को पांच विकेट पर 180 रन बनाये। न्यूजीलैंड के दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिये 116 रन की साझेदारी की।
फिलिप्स ने 43 गेंद में चार छक्कों और चार चौकों की मदद से 70 रन बनाये। जैकब्स ने 46 गेंद में 56 रन बनाये जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल है।
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव,अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमारAn 116-run partnership between Glenn Phillips (70) and Bevon Jacobs (58) boosting the batting innings in Christchurch Watch and follow the second innings LIVE in NZ on Sky Sport Sport Nation NZ and The ACC #NZvIND https://t.co/3klOU3dBEP
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 24, 2026
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ
October 24th 2026, 5:01 pm
ईशान किशन पैर की चोट के कारण दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय से बाहर
समाचार
भारतीय मध्यमक्रम के बल्लेबाज ईशान किशन पैर की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को होने वाले दूसरे टी-20 से बाहर हो गए है।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 से बाहर हो गए हैं। उन्हें सीरीज के पहले टी-20 मैच के दौरान दाहिने पैर के एडक्टर में हल्की चोट लग गई थी।बीसीसीआई का चिकित्सा दल उनकी स्थिति पर नजर बनाये हुए है।
उनके जगह खाली होने के कारण अब टीम प्रबंधन को उनकी जगह अंतिम ग्यारह में किसी खिलाड़ी को जगह देनी होगी। वह बल्लेबाज हो सकता है या फिर गेंदबाज। वैभव सूर्यवंशी सलामी बल्लेबाज हैं और सलामी जोड़ी से छेड़छाड़ ना करने की नीति पर श्रेयस अय्यर अडिग है ऐसे में अभी भी उनको मौका मिलने की उम्मीद कम है।
वहीं टीम एक अतिरिक्त गेंदबाज पर भी दांव लगा सकता है। वरुण चक्रवर्ती लंबे समय से टीम से बाहर हैं ऐसे में उनको एक मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा प्रिंस यादव को भी मौका देकर देखा जा सकता है। टीम प्रबंधन के पास निर्णय लेने के लिए 24 घंटे का समय है।
भारत की दूसरे टी-20 की टीम:श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशीतिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव: Ishan Kishan is ruled out of the second T20I against New Zealand due to a low grade right adductor strain, which he sustained during the first T20I of the series. The BCCI Medical Team is monitoring his progress. #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/QbZpuVh1hQ
— BCCI (@BCCI) October 23, 2026
October 24th 2026, 5:01 pm
प्रतिका रावल के नाबाद शतक से भारत ने जिम्बाब्वे को पहले वनडे में 9 विकेटों से रौंदा
समाचार
INDvsZIM सलामी बल्लेबाज प्रतीका रावल (नाबाद 100) के बेहतरीन शतक और उनकी शेफाली वर्मा (नाबाद 64) के साथ दूसरे विकेट के लिए 106 रन की अविजित साझेदारी की बदौलत भारत ने जिम्बाब्वे को पहले वनडे में शुक्रवार को 137 गेंद शेष रहते नौ विकेट से रौंद कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।भारत ने जिम्बाब्वे को 49.5 ओवर में 197 रन पर ढेर करने के बाद 27.1 ओवर में एक विकेट पर 200 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल कर ली।
भारत के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए कप्तान स्मृति मंधाना के साथ प्रतिका रावल आईं और रावल ने आते ही आक्रमण शुरू कर दिया। मंधाना के साथ मिलकर रावल ने छह ओवर के भीतर ही अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। हालांकि इसके बाद पारी की गति थोड़ी धीमी हुई लेकिन पहले विकेट के लिए मंधाना और रावल ने साथ में मिलकर 94 रन जोड़ डाले।
नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी के लिए शेफ़ाली आईं और अब आक्रमण की ज़िम्मेदारी उन्होंने अपने कंधों पर ले ली और मात्र 33 गेंदों में 64 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं प्रतिका रावल ने भी अंत तक क्रीज़ पर डटते हुए अपना शतक पूरा किया और भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में 1-0 की बढ़त दिलाई।: Maiden WC hundred : ODI Century No. A day to cherish for Pratika Rawal #TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ | @RawalPratika https://t.co/Zfn59RosNI
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 23, 2026
प्रतीका को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। प्रतीका ने 96 गेंदों पर नाबाद 100 रन में 15 चौके लगाए। शेफाली ने 33 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के उड़ाए।इससे पहले श्री चरणी के चार और क्रांति गौड़ के तीन झटकों की बदौलत भारत ने ज़िम्बाब्वे की पारी को 197 पर ही समेट दिया था। जिम्बाब्वे की तरफ से बीलव्ड बिज़ा ने सर्वाधिक 62 रन बनाये।
October 24th 2026, 5:01 pm
तिलक वर्मा की शानदार पारी से न्यूजीलैंड के खिलाफ हारा हुआ मैच जीता भारत
समाचार
INDvsNZ तिलक वर्मा की 26 गेंदों में 51 रनों की शानदार पारी की बदौलत भारत ने एक हारा हुआ मैच अपने कब्जे में कर लिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली। 181 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत थोड़ी धीमी हुई लेकिन पॉवरप्ले के बाद लगातार विकेटों ने भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा दी।
अंतिम 4 ओवरों में भारत को कुछ 57 रन चाहिए थे और यहां से तिलक वर्मा और नीतिश कुमार रेड्डी ने जैकब डफी और नाथन स्मिथ को धूनना शुरु कर दिया और एक गेंद पहले रहते मैच 4 विकेटों से जीत लिया। पहला मैच भी भारत 4 विकेटों से ही जीती थी।मिचेल सेंटनर ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए।
भारतीय टीम के लिए संजू सैमसन ने पहला ओवर मेडन खेला और अभिषेक शर्मा जैकब डफी की गेंद पर आउट हो गए थे लेकिन वह नो बॉल हो गई। हालांकि भारत पहले पॉवरप्ले में सिर्फ 45 रन ही बना पाया। ब्रेसवेल और सेंटनर ने पारी पर ब्रेक लगाया और सेंटनर ने अभिषेक, श्रेयस और अक्षर को आउट कर भारत को मुश्किल में डाल दिया। भारतीय टीम एक समय पर 70 रनों पर 5 विकेट खो चुकी थी और 11 ओवरों में 110 रन बनाने बाकी थे।
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव,अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमारA late surge from India powers them to a 2-0 lead in the T20I series against New Zealand : https://t.co/hEloMLNHci https://t.co/C6Dcsu5vCg
— ICC (@ICC) October 24, 2026
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ
ALSO READ: 5 T-20I मैचों के बाद भारत ने 200 रनों से कम रन दिए, फिलिप्स का फिर पचासा
October 24th 2026, 5:01 pm
430 रनों का पीछा कर श्रीलंका ने रचा इतिहास, 2 विकेट से इंग्लैंड को हराया
समाचार
ENGvsSL श्रीलंका ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक के रिकॉर्ड दोहरे शतक पर पानी फेरते हुए त्रिकोणीय शृंखला के मुकाबले में गुरुवार को वनडे क्रिकेट की यादगार जीत दर्ज की।श्रीलंका ने जीत के लिए मिले 430 रन के विशाल लक्ष्य को एक गेंद शेष रहते आठ विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। यह वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उसका सबसे बड़ा सफल लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड है।
ब्रूक की 116 गेंदों में 202 रन की विस्फोटक पारी के दम पर इंग्लैंड ने चार विकेट पर 429 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंका ने 24 रन पर दो विकेट गंवाने के बावजूद पवन रत्नायके के 130 रन, अविष्का फर्नांडो और दासुन शनाका के 97-97 रन तथा जनिथ लियानागे की 27 गेंदों में नाबाद 61 रन की तूफानी पारी की बदौलत ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़े लक्ष्य का सफल पीछा करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम है। उसने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोहानिसबर्ग में नौ विकेट पर 438 रन बनाकर जीत हासिल की थी।
ब्रूक ने महज 114 गेंदों में 200 रन पूरे कर पुरुष वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। वह इस प्रारूप में दोहरा शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज भी बने। ब्रूक ने अपनी पारी में 21 चौके और 10 छक्के लगाए।
उन्होंने चौका जड़कर 75 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और इसके बाद आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखते हुए 150 रन का आंकड़ा पार किया। शतक से दोहरे शतक तक पहुंचने के लिए उन्होंने केवल 39 गेंदें खेलीं। आखिरी ओवर में जनिथ लियानागे की गेंद पर पैडल स्वीप खेलकर उन्होंने दोहरा शतक पूरा किया। वह पारी की अंतिम गेंद पर 202 रन बनाकर आउट हो गए।History made.. and You will remember this moment for a long long time.. #SLVENG https://t.co/Etc9RRh45c
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) October 22, 2026
ब्रूक ने भारत के शुभमन गिल का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा, जिन्होंने पिछले महीने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ 116 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया था। इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने 69, विल जैक्स ने नाबाद 66 और टॉम बैंटन ने 50 रन का योगदान दिया।
श्रीलंकाई तेज गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे। ईशान मलिंगा ने 91 और दिलशान मदुशंका ने 89 रन लुटाए, लेकिन दोनों को कोई विकेट नहीं मिला। दो साल से अधिक समय बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे दासुन शनाका ने अपने छह ओवर में 74 रन दिए। बाएं हाथ के स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे ने 56 रन देकर दो विकेट लिए।
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही। चौथे ओवर में कामिंदु मेंडिस 18 रन बनाकर जोश टंग की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद कप्तान कुसल मेंडिस बिना कोई गेंद खेले ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए।
मुश्किल में घिरी टीम को फर्नांडो और रत्नायके ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 137 गेंदों में 166 रन की साझेदारी कर श्रीलंका की जीत की नींव रखी। इस साझेदारी को ओवरटन ने फर्नांडो को आउट कर तोड़ा।
इसके बाद शनाका ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 50 गेंदों में छह चौकों और आठ छक्कों की मदद से 97 रन बनाए। उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच रत्नायके के साथ 79 गेंदों में 133 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड पर दबाव बढ़ा दिया।दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद लियानागे ने मोर्चा संभाला और 27 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाकर श्रीलंका को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।
जोश टंग ने अंतिम ओवर में लगातार दो विकेट लेकर मुकाबले में रोमांच बढ़ा दिया, लेकिन लियानागे ने छक्का जड़कर श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित कर दी।इंग्लैंड की ओर से टंग ने 79 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि सैम कुरेन को 103 रन देकर दो विकेट मिले।
October 24th 2026, 5:01 pm
युवराज सिंह संग चामिंडा वास की एंट्री? IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स में होने वाला है बड़ा बदलाव!
समाचार
आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। टीम ने दिल्ली के एयरोसिटी में छोटा कैंप और ट्रायल आयोजित किया, जिसमें घरेलू खिलाड़ियों को अलग-अलग मैच परिस्थितियों में परखा गया। इस कैंप की जिम्मेदारी पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने संभाली। श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज चामिंडा वास (chaminda Vaas) भी कैंप से जुड़े।
गांगुली संभाल सकते हैं मुख्य कोच की जिम्मेदारी
दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग सेटअप में सबसे बड़ा बदलाव मुख्य कोच के पद पर देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली हेमंग बदानी की जगह टीम के हेड कोच बन सकते हैं। गांगुली 2024 से जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट हैं और दिल्ली की टीम से पहले भी जुड़े रहे हैं।
गांगुली इससे पहले 2019 आईपीएल सीजन में दिल्ली के मेंटर की भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा 2025 में उन्होंने साउथ अफ्रीका की एसए20 टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच के रूप में भी काम किया था। अब अगर उनकी नियुक्ति होती है, तो दिल्ली को उनके अनुभव से टीम को नई दिशा देने की उम्मीद होगी।
युवराज सिंह की भी होगी एंट्री
गांगुली के साथ पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह का नाम भी दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवराज बैटिंग कोच (Batting Coach) या असिस्टेंट कोच (Assistant Coach) की भूमिका संभाल सकते हैं। अगर वह औपचारिक रूप से टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल होते हैं, तो यह आईपीएल में उनकी पहली आधिकारिक कोचिंग भूमिका होगी।
युवराज का युवा भारतीय बल्लेबाजों के साथ काम करने का अनुभव भी रहा है। शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ियों ने उनके मार्गदर्शन की तारीफ की है। दिल्ली के लिए खास तौर पर युवा बल्लेबाजों और मिडिल ऑर्डर को तैयार करने में उनका अनुभव अहम हो सकता है।
चामिंडा वास संभाल सकते हैं पेस अटैक
श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास भी दिल्ली कैपिटल्स के संभावित नए कोचिंग सेटअप का हिस्सा बन सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह टीम के तेज गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अभी उनकी नियुक्ति की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वास दिल्ली के तैयारी कैंप और ट्रायल से जुड़ चुके हैं।
वास का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने श्रीलंका के लिए 111 टेस्ट में 355 विकेट और 322 वनडे में 400 विकेट लिए। वह 1996 विश्व कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम का भी हिस्सा रहे। उनके पास श्रीलंका के अलावा न्यूजीलैंड और आयरलैंड के साथ कोचिंग और तेज गेंदबाजों के साथ काम करने का अनुभव भी है।
Former Sri Lanka fast bowler Chaminda Vaas is set to make his IPL coaching debut in 2027 with Delhi Capitals appointing him as their bowling coach. - Cricinfo pic.twitter.com/KlllO7UJFW
— Sri Lanka Tweet ???????? (@SriLankaTweet) September 14, 2026
अमित मिश्रा के पास स्पिन की कमान
दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ में पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा का नाम भी शामिल हो सकता है। मिश्रा आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने सितंबर 2025 में क्रिकेट से संन्यास लिया था।
मिश्रा ने आईपीएल करियर में 162 मैचों में 174 विकेट लिए और उनकी इकॉनमी रेट 7.37 रही। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज भी हैं, उनके नाम 3 हैट्रिक दर्ज हैं। ऐसे में स्पिन गेंदबाजों को टी20 की परिस्थितियों और बल्लेबाजों को पढ़ने की बारीकियां सिखाने में उनका अनुभव दिल्ली के काम आ सकता है।
दिल्ली ने अभी से शुरू की 2027 की तैयारी
दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले महीने बेंगलुरु की जस्ट क्रिकेट अकादमी में भी ऑफ-सीजन कैंप और ट्रायल आयोजित किए थे। वहां अच्छा प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों को दिल्ली के कैंप में दोबारा मौका दिया गया। फ्रेंचाइजी का फोकस घरेलू प्रतिभाओं की पहचान करने और मिनी ऑक्शन से पहले अपना पूल मजबूत करने पर है।
दिल्ली कैपिटल्स पिछले दो सीजन में प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी है। 2025 और 2026 में टीम का अभियान निराशाजनक रहा था। अब संभावित नए कोचिंग सेटअप और घरेलू खिलाड़ियों पर फोकस के जरिए फ्रेंचाइजी 2027 में अपनी तस्वीर बदलना चाहती है।
2027-28 में JSW के हाथों में ऑपरेशन
दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक जेएसडब्ल्यू और जीएमआर के बीच हुए समझौते के तहत टीम का संचालन हर दो साल में बदलता है। आईपीएल 2027 और 2028 के दौरान क्रिकेट ऑपरेशंस की जिम्मेदारी जेएसडब्ल्यू के पास रहेगी। ऐसे में आने वाले सीजन के लिए टीम के ढांचे में बदलाव की चर्चाओं को इसी नए ऑपरेशनल फेज से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
गांगुली, युवराज, वास और अमित मिश्रा की बताई गई नई भूमिकाएं अभी रिपोर्ट्स/संभावनाओं पर आधारित हैं; दिल्ली कैपिटल्स की ओर से इन नियुक्तियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
September 15th 2026, 10:01 pm
इस भारतीय तेज गेंदबाज को देवजीत सैकेया ने दिया बेस्ट फील्डर मेडल
समाचार
प्रेजेंटेशन सेरेमनी का बहिष्कार कर मैदान पर खड़ी भारतीय टीम को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकेया ने निराश नहीं किया और टीम के सर्वश्रेष्ठ फील्डर को बेस्ट फील्डिंग मेडल से सम्मानित किया। तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा जो अपना पहला बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल रही थी उनको देवजीत सैकेया ने मैदान के एक कोने में सम्मानित किया।हालांकि प्रेजेंटेशन सेरेमनी का बहिष्कार करने की स्थिति को सचिव देवजीत सैकेया ने सही ठहराया और कई न्यूज एजेंसियों को सवाल के जवाब में अपना बयान दर्ज कराया।
While they were waiting for the presentation, the team fielding medal was being given by BCCI secretary Devajit Saikia.. pic.twitter.com/LYwZqifBqE
— Someone (@svk1618) September 13, 2026
सैकिया ने कहा, ‘‘हमने सभी मौजूदा पहलुओं पर विचार करते हुए सोच समझ कर यह फैसला लिया था। हमने पहले ही एसीसी को अपनी स्थिति से अवगत करा दिया था कि इन परिस्थितियों में भारतीय टीम पुरस्कार वितरण समारोह में भाग नहीं लेगी।’उन्होंने कहा, ‘‘देश में व्याप्त परिस्थितियों और भावनाओं पर गौर करते हुए बीसीसीआई को लगा कि टीम के लिए प्रस्तावित तरीके से ट्रॉफी प्राप्त करना उचित नहीं होगा।’’#WATCH | Delhi: On Indian women's cricket refusing to accept the Women's Asia Cup trophy from ACC President and Pakistan cricket chief Mohsin Naqvi, BCCI Secretary Devajit Lon Saikia says, "Not accepting the trophy is a separate matter; winning the tournament is what truly… pic.twitter.com/dMMfLerHhc
— ANI (@ANI) September 14, 2026
सैकिया ने कहा, ‘‘यह एक दृढ़ संस्थागत निर्णय था, जो हमारे रुख को दर्शाता है। इसका मकसद खिलाड़ियों, टूर्नामेंट या खेल पर सवाल उठाना नहीं था।’’
भारत की रिकॉर्ड आठवीं महिला एशिया कप ख़िताब की जीत का अंत पिछले साल जैसे ही दृश्यों के साथ हुआ। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को रविवार रात दुबई में न तो टूर्नामेंट के पदक दिए गए और न ही ट्रॉफ़ी।
मैच के बाद अवार्ड समारोह में क़रीब 50 मिनट की देरी हुई। PCB प्रमुख और पाकिस्तान के गृह मंत्री होने के साथ ही एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष का भी पद देख रहे मोहसिन नक़वी भी समारोह में मौजूद थे।
इससे पहले उपविजेता श्रीलंका की खिलाड़ियों को पदक दिए गए, लेकिन उसके बाद समारोह अचानक ख़त्म कर दिया गया।
टूर्नामेंट की अवार्ड सेरेमनी शुरू होने के इंतज़ार के दौरान भारतीय टीम ने सर्वश्रेष्ठ फ़ील्डर के लिए अपना ख़ुद का पदक समारोह किया। यह पदक फ़ील्डिंग कोच शुभदीप घोष ने दिया। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने नंदनी शर्मा को पदक प्रदान किया, जबकि उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी इस दौरान मौजूद थे।
घटनाक्रम पिछले सितंबर में हुए पुरुष एशिया कप फ़ाइनल जैसा ही रहा, जब भारत ने नक़वी से ट्रॉफ़ी लेने से इनकार कर दिया था। उस समय सैकिया ने कहा था कि टीम ऐसे व्यक्ति से ट्रॉफ़ी नहीं लेना चाहती, जो "पाकिस्तान के प्रमुख नेताओं में से एक" भी हैं।
रविवार को अवार्ड समारोह में नक़वी की मौजूदगी को संभावित विवाद का कारण माना जा रहा था। मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार तनाव के बाद से भारत के खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाड़ियों और उनके प्रतिनिधियों से हाथ मिलाने से बचते रहे हैं। पिछले साल पुरुष टीम ने हाथ नहीं मिलाया था और अब इस साल महिला टीम ने भी ऐसा ही किया।
September 14th 2026, 7:47 pm
4 ओवर में 1 विकेट लेकर फिर चोटिल हुए वरुण चक्रवर्ती, अफगानिस्तान सीरीज से हुए बाहर
समाचार
भारतीय टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती एक बार फिर चोटिल हो गए हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वह चोट से ही वापसी कर रहे थे और उन्होंने पहले ओवर में विकेट झटका। 4 ओवरों में उन्होंने सिर्फ 16 रन दिए लेकिन एक बार फिर खराब फिटनेस उनके आगे आ गई।
वह जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे।अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके इस 35 वर्षीय स्पिनर का टी20 विश्व कप में प्रदर्शन अपेक्षित नहीं रहा, हालांकि भारत ने खिताब जीता था। आईपीएल और इंग्लैंड में खेली गई टी20 सीरीज में भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। चोटिल होने के कारण उन्हें इंग्लैंड दौरा बीच में ही छोड़ना पड़ा था।
हालांकि 2 महीने में दूसरी बार चोटिल होने के बाद भी वरुण चक्रवर्ती आशावादी हैं। उनका मानना है कि चोटों को लेकर ज्यादा परेशान नहीं होना चाहिए। चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘चोटिल होना खेल का हिस्सा है। इससे यह पता चलता है हम मेहनत कर रहे हैं, अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं। कभी-कभी हम अपनी सीमाओं को लांघ देते हैं और तब शरीर हार मान लेता है। ऐसे में हमें एक कदम पीछे हटना पड़ता है, बेहतर काम करना पड़ता है और पहले से ज़्यादा मज़बूत होकर वापसी करनी पड़ती है।’’চক্রবর্তীর চক্রব্যূহ
— FanCode (@FanCode) September 13, 2026
Stream the Afghanistan vs India T20I series LIVE only on FanCode #AFGvIND pic.twitter.com/WWY8zTLyIU
चक्रवर्ती ने भारत की सात विकेट से जीत के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आप परिणामों की बात कर रहे हैं। मैं परिणामों के आधार पर निर्णय नहीं ले सकता। अगर मैं परिणामों के आधार पर निर्णय लूंगा, तो मैं छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने लगूंगा।’’
चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘अगर परिणाम मेरे पक्ष में होंगे तो मैं बहुत खुश हो जाऊंगा। अगर परिणाम मेरे अनुकूल नहीं रहे, तो मैं बहुत दुखी हो जाऊंगा। मैं इस तरह से फैसला नहीं कर सकता। इसलिए मेरे लिए सबसे अच्छा तरीका यही है कि मैं प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित रखूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अगर गेंद अच्छी है और फिर भी उससे विकेट नहीं मिलता तो तब भी मैं उस पर कायम रहूंगा। लेकिन अगर गेंद खराब है और उस पर विकेट मिल जाता है, तो मुझे जाकर उस पर दोबारा काम करना होगा। यही नियम है।’’
चक्रवर्ती ने 49 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 75 विकेट लिए हैं। उनका मानना है कि किसी खिलाड़ी के प्रदर्शन का मापदंड केवल विकेटों की संख्या से ही नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘आपने कहा कि सब कुछ विकेट हासिल करने से जुड़ा है लेकिन ऐसा नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि मैं सही जगह पर गेंदबाजी कर रहा हूं या नहीं। उसके बाद जो भी होता है, वह मेरे नियंत्रण में नहीं है। गेंद फेंकने के बाद वह टर्न लेती है या नहीं, यह मेरे नियंत्रण में नहीं है। मैं परिणामों पर ध्यान नहीं देता।’’
चक्रवर्ती ने कहा कि भले ही इंग्लैंड दौरा उनके लिए अनुकूल नहीं रहा लेकिन उससे भी उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला।उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड का अनुभव भी मेरे लिए अच्छा रहा। वहां हम जीत नहीं पाए, इसका मतलब यह नहीं कि सब कुछ बेकार गया। सही काम करने से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इसलिए, कुछ भी व्यर्थ नहीं जाता। प्रत्येक मैच से कुछ सीखने को मिलता है भले ही परिणाम हमारे अनुकूल न रहे।’’
September 14th 2026, 7:47 pm
गरीबी में पाकिस्तान का आटा गीला, 50% फीस और 11 WTC Points गए
समाचार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान पर बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए सोमवार को मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया और उसके विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के 11 अंक काट दिए। आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि मेजबान इंग्लैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में 0-3 से हारने वाले पाकिस्तान ने निर्धारित समय के अंदर 11 ओवर कम किये थे।
पाकिस्तान ने लीड्स में खेला गया सीरीज का पहला मैच पारी और 103 रन से, लॉर्ड्स में खेला गया दूसरा टेस्ट 194 रन से और एजबेस्टन में खेला गया तीसरा टेस्ट आठ विकेट से गंवाया था।
आईसीसी ने कहा, ‘‘बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम ICC विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए पाकिस्तान पर दो तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं।’’
यह प्रतिबंध आईसीसी मैच रेफरी रंजन मदुगले, मैदानी अंपायर पॉल रिफ़ेल और क्रिस गैफ़नी, तीसरे अंपायर अल्लाहुद्दीन पालेकर और चौथे अंपायर रसेल वॉरेन ने लगाए।आईसीसी ने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि पाकिस्तान विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में अब केवल 4.63 प्रतिशत अंकों के साथ नौवें स्थान पर है।’’गौरतलब है कि नवें नंबर पर काबिज पाकिस्तान का तीसरे टेस्ट से पहले जीत प्रतिशत 14 था
तीसरे टेस्ट और 11 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक कटने के बाद यह जीत प्रतिशत 4 रह गया है।THE NEW WTC POINTS TABLE
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 14, 2026
- Pakistan has just 16 points in this cycle from 9 Tests pic.twitter.com/903K3kIRrg
ICC की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए धीमी ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार खिलाड़ियों पर उनकी टीम द्वारा निर्धारित समय के भीतर गेंदबाजी करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है, जिसमें अधिकतम जुर्माना मैच फीस के 50 प्रतिशत तक सीमित है।PAKISTAN CURRENTLY STANDS WITH 5 POINTS FROM 9 TESTS IN THIS WTC CYCLE. pic.twitter.com/WKhnNqGFZ9
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 14, 2026
आईसीसी ने कहा, ‘‘इसके अतिरिक्त आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के खेल नियमों के अनुच्छेद 16.11.2 के अनुसार, प्रत्येक ओवर कम होने पर एक अंक का जुर्माना लगता है। इस कारण पाकिस्तान के कुल अंकों में से 11 अंक काट लिए गए हैं।’’
September 14th 2026, 7:47 pm
मोहम्मद शमी के भाई की शर्मनाक हरकत, मोहम्मद कैफ पर लगा रेप का आरोप
समाचार
भारतीय टीम से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ भी अपने बड़े भाई की तरह एक पेशेवर क्रिकेटर ही हैं। मोहम्मद कैफ पर एक महिला ने लखनऊ में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर अलग अलग जगह उनके साथ दुष्कर्म किया है।
मीडिया सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया से हुई थी। ऐसे में बलात्कार का आरोप सिद्ध होने में काफी समय लग सकता है। मोहम्मत कैफ पर आरोप लगाने वाली महिला तलाकशुदा है और एक बच्चा भी है। यह महिला एक एयरलाइन कंपनी के केबीन क्रू में कार्यरत है।
महिला की शिकायत में यह दर्ज है कि कैफ ने उनसे एयरलाइन कंपनी छोड़ने की जिद्द की थी जिसके बाद उन्होंने निकाह का वादा किया था। महिला ने अंतत एयरलाइन कंपनी से इस्तीफा दे दिया। कैफ ने आईपीएल मेगा नीलामी के बाद उनसे निकाह करने का वादा भी किया था। लेकिन सारे वादे तोड़ दिए गए।
इसके अलावा अलग अलग जगह पर दुष्कर्म करने की कैफ पर आरोपों की झड़ी लगा दी। इस मामले में पुलिस ने तहकीकात शुरु करे दी है। हालांकि अभी तक कैफ की ओर से कोई प्रतिक्रिकया नहीं आई है।
ALSO READ: 5.20 लाख रुपये में मोहम्मद शमी बनेंगें बंगाल प्रीमियर लीग का हिस्सा
मोहम्मद कैफ भी हैं क्रिकेटर
मोहम्मद शमी के भाई का नाम मोहम्मद कैफ है। लेकिन यह वह मोहम्मद कैफ नहीं है जिन्होंने भारत को 2002 में एतिहासिक नेटवेस्ट सीरीज जिताई थी। मोहम्मद कैफ एक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज है जिन्होंने साल 2021 में पश्चिम बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट में अपना पदार्पण किया था। घरेलू क्रिकेट में कैफ 14 प्रथम श्रेणी, 9 लिस्ट ए और 1 टी20 मैच खेल चुके हैं। 14 प्रथम श्रेणी मैचों में कैफ ने 43 विकेट लिए हैं। इसके अलावा लिस्ट ए में उनके 12 विकेट हैं। वह बल्ले के साथ भी टीम के लिए कुछ अहम रन बनाने की क्षमता रखते हैं।
September 14th 2026, 7:47 pm
Women Asia Cup 2026: भारत ने जीता महिला एशिया कप, फिर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों किया इनकार
समाचार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एशिया कप 2026 के खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को मात देकर एक बार फिर महाद्वीप पर अपना दबदबा कायम किया है। हालांकि, पुरस्कार समारोह में भारतीय महिला टीम ने ACC अध्यक्ष और PCB प्रमुख मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।
फाइनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू को रनर्स-अप का चेक उन्होंने ही सौंपा। लेकिन जब विजेता भारतीय टीम को ट्रॉफी और मेडल देने की बारी आई, तो मामला उलझ गया।
BIG BREAKING
— Vikash Patel (@LiveVikash44699) September 14, 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कथित तौर पर पाकिस्तान के मंत्री और ACC चीफ मोहसिन नकवी से Asia Cup की ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।
बताया जा रहा है कि स्मृति मंधाना ने स्टेज पर मोहसिन नकवी को देखा और वापस मुड़कर ग्राउंड से चली गईं।
अगर यह रिपोर्ट सही है, तो…
मंच पर ट्रॉफी लेने नहीं आई टीम इंडिया
भारतीय महिला टीम ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी और मेडल लेने से साफ इनकार कर दिया। पोडियम पर स्थिति काफी देर तक असहज बनी रही और भारतीय खिलाड़ी मैदान से बाहर ही रहीं। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया भी इस दौरान भारतीय टीम के साथ नजर आए। नकवी काफी देर तक मंच पर इंतजार करते रहे, लेकिन टीम इंडिया मंच पर नहीं आई।
बीसीसीआई ने समारोह के दौरान यह विकल्प दिया था कि ट्रॉफी एसीसी के उपाध्यक्ष खालिद अल जरूनी द्वारा या विजेता बोर्ड के किसी प्रतिनिधि द्वारा दी जाए, लेकिन मोहसिन नकवी इस बात पर अड़े रहे कि वह बतौर एसीसी अध्यक्ष खुद ट्रॉफी देंगे
टीम इंडिया ने क्यों लिया यह फैसला?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पूरी टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी के हाथों से एशिया कप 2026 की ट्रॉफी लेने से इसलिए इनकार किया, क्योंकि यह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का नीतिगत फैसला था।
बीसीसीआई ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि भारत-पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव और कड़वाहट के चलते भारतीय टीम किसी भी पाकिस्तानी राजनीतिक पद पर बैठे व्यक्ति या पीसीबी प्रमुख के हाथों से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेगी।
याद आया 2025 का एशिया कप
यह पूरा घटनाक्रम साल 2025 के पुरुष एशिया कप की यादें ताजा करता है, जब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष टीम ने भी ऐसा ही रुख अपनाया था। तब भी भारतीय टीम ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था, जिसके बाद नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे और वह ट्रॉफी आज तक भारत को नहीं मिल पाई है। अब पुरुष टीम के नक्शेकदम पर चलते हुए भारतीय महिला टीम ने भी वही कड़ा रुख अपनाते हुए पीसीबी अध्यक्ष के हाथों से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया है।
September 14th 2026, 6:16 am
भारत चैंपियन बना, नकवी की हुई फजीहत, दुबई में फैंस ने लगाए ‘ट्रॉफी चोर’ के नारे, देखें Video
समाचार
Trophy Chor Mohsin Naqvi : दुबई में खेले गए महिला एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब अपने नाम किया। लेकिन इस बड़ी जीत के बाद ट्रॉफी को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भारतीय टीम ने इनकार कर दिया।
इतना ही नहीं, स्टेडियम में मौजूद कुछ भारतीय फैंस ने नकवी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें ‘ट्रॉफी चोर’ कहा। इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
भारत ने श्रीलंका को हराकर महिला Asia Cup 2026 का खिताब अपने नाम किया। प्रेजेंटेशन को लेकर मोहसिन नकवी फिर विवादों में घिरे और टीम इंडिया ने ट्रॉफी लेने से इनकार किया। फैंस ने नकवी के खिलाफ ‘ट्रॉफी चोर’ के नारे लगाए। खबर https://t.co/ZsbAxhRHDw#mohsinnaqvi #trophychor pic.twitter.com/dpaNdvC1Us
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) September 14, 2026
खिताब भारत का, लेकिन ट्रॉफी लेने नहीं पहुंची टीम
फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से मात दी और एशिया कप पर अपना कब्जा जमाया। इसके बाद जब ट्रॉफी प्रेजेंटेशन की बारी आई तो भारतीय टीम मैदान पर नहीं पहुंची। बताया गया कि टीम को ट्रॉफी मोहसिन नकवी के हाथों से लेनी थी, जिसके चलते भारतीय खिलाड़ियों ने समारोह में हिस्सा नहीं लिया।
नकवी ने श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू को उपविजेता टीम का चेक जरूर सौंपा। इसके बाद वह कुछ समय मंच पर रहे और फिर स्टेडियम से रवाना हो गए।
भारतीय फैंस ने लगाए ‘ट्रॉफी चोर’ के नारे
नकवी के स्टेडियम से निकलने के दौरान भारतीय फैंस ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। वायरल वीडियो में टीम इंडिया की जर्सी पहने कुछ फैंस ‘ट्रॉफी चोर, ट्रॉफी चोर’ कहते सुनाई दे रहे हैं।
यह विवाद इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि पिछले साल पुरुष एशिया कप के फाइनल में भी भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। उस समय भी ट्रॉफी प्रेजेंटेशन को लेकर दोनों पक्षों के बीच गतिरोध देखने को मिला था।
BCCI ने लिया था ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला
भारत के कोच अमोल मजूमदार ने मैच के बाद साफ किया कि ट्रॉफी नकवी से नहीं लेने का फैसला BCCI की ओर से किया गया था। उन्होंने कहा कि टीम इस फैसले के साथ खड़ी है और उसके लिए एशिया कप जीतना ही सबसे बड़ी बात है।
BCCI सचिव देवजीत सैकिया के मुताबिक, बोर्ड ने ट्रॉफी भारतीय टीम तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का सुझाव भी दिया था। हालांकि, इस पर सहमति नहीं बन सकी और आखिरकार टीम इंडिया ने आधिकारिक समारोह में ट्रॉफी स्वीकार नहीं की।
इस तरह भारत चैंपियन बना, लेकिन ट्रॉफी प्रेजेंटेशन के बिना ही जश्न मनाना पड़ा।
September 14th 2026, 6:16 am
7 चौके और छक्के, 32 गेंदें 82 रन! अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान
समाचार
AFGvsIND अभिषेक शर्मा की सात चौकों और सात छक्कों से सजी 82 रन की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को यहाँ अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को पहले टी 20 में सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
अफगानिस्तान ने अज़मतउल्लाह ओमरज़ाई (नाबाद 64) के अर्धशतक और मोहम्मद नबी (33) की उपयोगी पारी से आठ विकेट पर 156 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। लेकिन यह भारत को रोकने के लिए काफी नहीं था। भारत ने 13.4 ओवर में तीन विकेट पर 157 रन बनाकर 38 गेंद शेष रहते आसान जीत अपने नाम की।
अभिषेक ने 32 गेंदों पर 82 रन की तूफानी पारी में सात चौके और सात छक्के लगाए। संजू सैमसन (10) का विकेट जल्दी गिरने के बाद अभिषेक ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 121 रन की बड़ी साझेदारी कर भारत को जीत के रास्ते पर डाल दिया। किशन ने 33 गेंदों पर 42 रन की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान श्रेयस अय्यर आठ और तिलक वर्मा तीन रन पर नाबाद रहे।
भारत के लिए यह एक आसान मैच रहा। नबी और ओमरज़ई के बीच एक अहम साझेदारी को छोड़कर, अफ़गानिस्तान को बल्लेबाज़ी में ज़रूरी रफ़्तार पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। बुमराह ने पहले ही ओवर में गुरबाज़ को आउट करके भारत को शानदार शुरुआत दिलाई, जिसके बाद स्पिनरों ने बीच के ओवरों में दबाव बनाया और अफ़गानिस्तान का स्कोर सात ओवर के अंदर ही 43/5 हो गया। इसके बाद ओमरज़ई ने ज़बरदस्त पलटवार करते हुए अफ़गानिस्तान को 160 रन के स्कोर के करीब पहुँचाया, लेकिन अर्शदीप सिंह ने डेथ ओवरों में अपनी चालाकी भरी गेंदबाज़ी से उनकी रफ़्तार पर रोक लगा दी।Destructive. Decisive. Decorated. A well-deserved Player of the Match award for Abhishek Sharma Scorecard https://t.co/Wacwj3tM4l #TeamIndia | #AFGvIND | @OfficialAbhi04 https://t.co/v7c87arsq1
— BCCI (@BCCI) September 13, 2026
लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने आक्रामक शुरुआत की, तेज़ी से अर्धशतक जड़ा और भारत को मज़बूत स्थिति में पहुँचा दिया। ईशान किशन ने भी शानदार साथ दिया और अपनी छोटी लेकिन उपयोगी पारी से दूसरे छोर पर अपने साथी का बखूबी साथ निभाया। दोनों ने पावरप्ले में दबदबा बनाए रखा और भारत का स्कोर 82/1 तक पहुँचाया; पावरप्ले में एकमात्र विकेट संजू सैमसन का गिरा। बाद में किशन और अभिषेक आउट ज़रूर हुए, लेकिन अभिषेक की ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी के बाद नतीजा साफ़ था और भारत ने 14वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
September 14th 2026, 6:16 am
36 साल के हुए T20I विश्वकप विजेता कप्तान सूर्यकुमार, क्या करेंगे वापसी?
समाचार
सूर्यकुमार यादव ने 5 साल के क्रिकेट करियर में इतना कुछ कमा लिया जितना क्रिकेट खिलाड़ी दस साल में नहीं कमा पाते। खासकर 2013 से 2023 के कालखंड के लिए तो यह कहा जा सकता है। विराट कोहली जैसा क्रिकेटर भी टी-20 विश्वकप विजेता कप्तान नहीं बन पाया, यह तथ्य इस बात को साबित करने के लिए काफी है।
हालांकि आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे वर्षीय सूर्यकुमार यादव को जब इस साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में नहीं चुना गया तो उनके करियर पर अर्धविराम लग गया। इस उम्र में वापस टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल है क्योंकि युवा खिलाड़ियों की खेप इंडियन प्रीमियर लीग में हर साल तैयार हो रही है। ऐसे में जान लेते हैं कि सूर्योदय और सूर्यास्त कैसा रहा।
प्रथम श्रेणी का सूर्योदय
सूर्य कुमार ने 2010-11 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया, जब वह मुंबई की तरफ से दिल्ली के खिलाफ रणजी सीजन खेलने उतरे। उन्होंने शानदार तरीके से आगाज करते हुए मुंबई की तरफ से सर्वाधिक रन बनाए। उसके बाद से वह लगातार टीम का हिस्सा बने रहे।
2 साल के भीतर ही मिला IPL अनुबंध
उनके उम्दा खेल का ही नतीजा था कि 2012 के IPL सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने उन्हें अनुबंधित कर लिया। 2013 तक वह मुंबई इंडियंस के साथ रहे और उसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ गए। 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल की खिताबी जीत में सूर्य कुमार का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने अपनी टीम के लिए इस सीजन का हर मैच खेला।
IPL 2020 में फिनिशर की भूमिका में उभरे
IPL 2020 में सूर्यकुमार यादव सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें स्थान पर थे। सूर्यकुमार यादव ने 16 मैचों में 40 की औसत से 480 रन बनाए थे। उन्होंने अपने बल्ले से कई अहम मौके पर मुंबई की जीत सुनिश्चित की थी। सूर्यकुमार एक फिनिशर की भूमिका में आईपीएल 2020 में उभरे। इस कारण उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में मौका मिला।
T-20I डेब्यू की पहली गेंद पर ही मारा छक्का, जड़ा अर्धशतक
सूर्य कुमार ने 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला और 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पहली बार टीम ब्लू में खेले।
इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने जैसे पारी की शुरुआत करी ऐसा लग रहा था कि वह भावनाओं में ना बह जाएं लेकिन जोफ्रा आर्चर की पहली गेंद पर छक्का मारने के बाद उन्होंने कोई भी गैर जिम्मेदार शॉट नहीं खेला।
उन्होंने अपने 50 रन बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगाया और 28 गेंदो में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।यादव ने आउट होने से पहले 31 गेंदो में 57 रन बनाए जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल थे। हालांकि उनका आउट होना भी काफी विवादास्पद रहा।
साल 2022 के सर्वश्रेष्ठ T20I खिलाड़ी बने टीम इंडिया के मिस्टर 360 डिग्री
सूर्यकुमार ने 2022 में अपनी अतरंगी बल्लेबाजी से सभी को मंत्रमुग्ध किया और खेल के सबसे छोटे प्रारूप में कई कीर्तिमान रचे। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गये। उन्होंने यह उपलब्धि 187.43 के विस्फोटक स्ट्राइक-रेट से 1164 रन बनाकर हासिल की।
डेविड मिलर का वह करिश्माई कैच जिसने खत्म किया ICC खिताब का सूखा
T20I World Cup Final के आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों की जरूरत की लेकिन पंड्या की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने लांग ऑफ बाउंड्री के पास मिलर का शानदार कैच लपक कर मैच पर भारत का नियंत्रण बना दिया।
T20I WC 2024 की जीत के बाद मिली कप्तानी
मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) पर तरजीह देकर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को T20I टीम की कप्तान बनाने का फैसला किया। 2024 का श्रीलंका दौरा बतौर T20I टीम कप्तान उनकी पहली सीरीज रही।
2 साल के अंतराल में बतौर कप्तान एक भी सीरीज नहीं हारे सूर्या, विश्वप भी जीते
बतौर कप्तान वह अब तक एक भी सीरीज नहीं हारे चाहे द्विपक्षीय हो, एशिया कप हो या टी-20 विश्वकप। यह 100 प्रतिशत रिकॉर्ड ही उनके पक्ष में बोलने के लिए काफी है।सूर्यकुमार यादव ने जुलाई 2024 में भारत की टी20 कप्तानी संभाली थी। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने Asia Cup 2025 और T20 World Cup 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए। बतौर कप्तान उनका जीत प्रतिशत 76.92% (Win Percentage as Captain) रहा, जो किसी भी भारतीय टी20 कप्तान के लिए बेहद प्रभावशाली आंकड़ा माना जा रहा है।
लगातार खराब बल्लेबाजी के कारण हुए से बाहर
कप्तान बनने के बाद से सूर्या ने 45 टी20 मुकाबलों में सिर्फ 932 रन बनाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उन्होंने 9 पारियों में 242 रन बनाए, लेकिन इनमें से 84 रन केवल अमेरिका के खिलाफ आए थे। बड़े मुकाबलों में उनका बल्ला दमदार असर नहीं छोड़ सका।मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे सूर्यकुमार यादव का आईपीएल 2026 सीजन भी अब तक काफी निराशाजनक रहा है। सूर्यकुमार ने 12 पारियों में सिर्फ़ 18 की औसत से 2 अर्धशतक के साथ 270 रन बनाए हैं।
September 14th 2026, 6:16 am
Asia Cup Final में भारतीय और श्रीलंकाई स्पिनर्स के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
समाचार
INDvsSL अगर स्पिन गेंदबाज़ी महिला टी 20 एशिया कप के फ़ाइनल का फ़ैसला करती है, तो भारत और श्रीलंका दोनों के पास इसके लिए पर्याप्त विकल्प हैं। दीप्ति शर्मा की अगुवाई वाले भारत के स्पिन आक्रमण ने टूर्नामेंट में 26 विकेट लिए हैं, जो किसी भी टीम से सबसे ज़्यादा हैं। श्रीलंका 25 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर है। ऐसे में यह स्पिन बनाम स्पिन और फिर स्पिन की टक्कर वाला ख़िताबी मुक़ाबला नज़र आता है।
भारत के लिए अच्छी बात यह है कि वह कुल मिलाकर हर विभाग में संतुलित नज़र आया है। स्मृति मंधाना और शेफ़ाली वर्मा ने ज़्यादातर रन बनाए हैं।
इसके उलट, दुबई की धीमी पिचों पर श्रीलंका को बल्लेबाज़ी में लय हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा है। पाकिस्तान के ख़िलाफ़ सेमीफ़ाइनल में उनकी स्थिति 33 रन पर चार विकेट थी, जिसके बाद हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी ने पारी को संभाला और फिर लक्ष्य हासिल कराया।
इससे पहले बंगलादेश के ख़िलाफ़ उनकी टीम 44 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी और सेमीफ़ाइनल में जगह पक्की करने के लिए उन्हें समरविक्रमा की संयमित पारी पर निर्भर रहना पड़ा था। लीग चरण में इंडोनेशिया के ख़िलाफ़ भी वे 45 रन पर पांच विकेट गंवा चुके थे, तब निलाक्षिका सिल्वा ने टीम को संभाला था।
श्रीलंका का बल्लेबाज़ी क्रम अस्थिर नज़र आया है। चामरी अतापत्तू ने चार पारियों में सिर्फ़ 63 रन बनाए हैं, जबकि इमेशा दुलानी के नाम चार पारियों में 64 रन हैं, जो चिंता का विषय है। भारत के लिए तेज़ गेंदबाज़ नंदनी शर्मा भी अच्छी फ़ॉर्म में हैं। श्रीलंका को इस मैच में अब तक के विरोधियों के मुक़ाबले ज़्यादा मुश्किल हो सकती है।
श्रीलंका के ख़िलाफ़ भारत का हालिया रिकॉर्ड भी उसे फ़ाइनल का प्रबल दावेदार बनाता है। भारत ने दिसंबर 2025 में घरेलू मैदान पर पांच मैचों की टी20 सीरीज़ में श्रीलंका का 5-0 से सफ़ाया किया था और उनके ख़िलाफ़ पिछले 10 टी20 में से नौ जीते हैं।लेकिन इस दौरान श्रीलंका की एकमात्र जीत सबसे बड़े मुक़ाबले में आई थी: 2024 के एशिया कप फ़ाइनल में।
दांबुला में उन्होंने 166 रन का लक्ष्य आठ विकेट शेष रहते हासिल कर ख़िताब अपने नाम किया था। इसका मतलब है कि श्रीलंका के सामने चुनौती भी है और उम्मीद की वजह भी। उसे नंदनी और भारत की स्पिन तिकड़ी दीप्ति, एन श्री चरणी और प्रेमा रावत का सामना करना होगा। श्रीलंकाई बल्लेबाज़ों को टिके रहना होगा और साझेदारियां बनानी होंगी। उन्हें मध्य और निचले क्रम पर बहुत ज़्यादा निर्भर रहने से बचना होगा।
भारत के पास संतुलन और फ़ॉर्म है, जबकि मौजूदा चैंपियन श्रीलंका बेहतर जानता है कि फ़ाइनल में समीकरण बदल सकते हैं। यह भी नहीं भूलना चाहिए कि बल्लेबाज़ी में संघर्ष के बावजूद श्रीलंका का एशिया कप में अब तक जीत का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत है। यह बिल्कुल भारत की तरह ही है।
शेफ़ाली वर्मा और चामरी अतापत्तू पर होंगी निगाहें
शेफ़ाली वर्मा ने तेज़ शुरुआत को अपनी बल्लेबाज़ी की पहचान बना लिया है। उन्होंने चार मैचों में 169.69 के शानदार स्ट्राइक रेट से 168 रन बनाए हैं। उनकी दो पारियां 64 रन की रही हैं और उन्होंने अब तक अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी में कोई कमी नहीं दिखाई है। फ़ाइनल में वह पारी को किस तरह की शुरुआत देती हैं, यह अहम साबित हो सकता है।
श्रीलंका ने शुरुआती झटकों से उबरने के रास्ते निकाले हैं और अलग-अलग मौक़ों पर अलग-अलग खिलाड़ियों ने ज़िम्मेदारी संभाली है। लेकिन फ़ाइनल में उन्हें अपनी प्रमुख खिलाड़ी चामरी अतापत्तू से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। अतापत्तू ने गेंद से प्रभाव डाला है। वह टूर्नामेंट की संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज़ हैं। लेकिन बल्ले से अभी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। चार मैचों में वह सिर्फ़ एक बार 30 रन का आंकड़ा पार कर पाई हैं, वह भी यूएई के ख़िलाफ़ शुरुआती मैच में। गेंद से उनके ख़तरे के साथ अगर बल्ले से भी अहम योगदान आता है, तो इससे श्रीलंका को भारत के ख़िलाफ़ ज़रूरी ऊर्जा मिल सकती है।
September 12th 2026, 11:30 pm
इंग्लैंड ने अंतिम टेस्ट 8 विकेट से जीत पाकिस्तान का 3 मैचों की सीरीज में किया सूपड़ा साफ
समाचार
ENGvsPAK गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद कप्तान जो रूट (नाबाद 62) और जॉर्डन कॉक्स (नाबाद 59) रनों की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर मुकाबला जीत लिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ़ कर दिया। पाकिस्तान ने इंग्लैंड को जीत के लिए 130 रनों लक्ष्य दिया था।
आज यहां इंग्लैंड की दूसरी पारी में शुरुआत बेहद खराब रही। मोहम्मद अब्बास ने पहले ही ओवर में इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों बेन डकेट और एमिलियो गे को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और जॉर्डन कॉक्स की जोड़ी ने टीम को इस झटके से उबरा। इन दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई।
जो रूट ने 69 गेंदों में आठ चौकों की मदद से नाबाद 62 रन बनाये। वहीं जॉर्डन कॉक्स ने 76 गेंदों में आठ चौके लगाते हुए नाबाद 59 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड ने 24.2 ओवरों में दो विकेट पर 130 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच जीतने का काम उतना आसान नहीं था जितना कि आखिरी अंतर से लगता है।
मोहम्मद अब्बास ने दिन की पहली ही गेंद पर डकेट को बिना खाता खोले आउट करके पाकिस्तान को उम्मीद जगाई और फिर उसी ओवर में एमिलियो गे को भी आउट कर दिया। 2 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान का जोश हाई था और अब्बास शानदार ओपनिंग स्पेल डाल रहे थे। लेकिन जो रूट और जॉर्डन कॉक्स ने दबाव को झेला, स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया और धीरे-धीरे पारी को संभाला।
पाकिस्तान के पास रूट को आउट करने के कुछ मौके थे लेकिन वे उनका फायदा नहीं उठा पाए। मोहम्मद अली की गेंद पर उन्होंने अपने ही स्टंप्स पर शॉट मारा, लेकिन बॉलर का पैर क्रीज़ से बाहर (नो-बॉल) था; इसके बाद एक बाहरी किनारे (एज) से निकली गेंद दो स्लिप फील्डरों के बीच से निकल गई। रूट ने पाकिस्तान को इसकी कीमत चुकाने पर मजबूर किया, डटकर खेले और अपनी फिफ्टी पूरी की, फिर कॉक्स के साथ मिलकर 100 से ज़्यादा रनों की पार्टनरशिप की।England complete a 3-0 series sweep over Pakistan in Edgbaston #WTC27 | : https://t.co/VX96s1N5BF pic.twitter.com/m8lKGwCz4k
— ICC (@ICC) September 12, 2026
कॉक्स ने भी अपनी फिफ्टी पूरी की और इस जोड़ी ने बिना किसी और परेशानी के इंग्लैंड को जीत दिलाई। पाकिस्तान को कुछ मौके मिले, लेकिन इंग्लैंड ने शुरुआती मुश्किलों का सामना किया और आठ विकेट बाकी रहते हुए जीत हासिल कर सीरीज़ में 3-0 से क्लीन स्वीप किया |
संक्षिप्त स्कोर :- पाकिस्तान पहली पारी 133 रन, दूसरी पारी 449 रन।
इंग्लैंड पहली पारी 453 रन, दूसरी पारी दो विकेट पर 130 रन।
September 12th 2026, 11:30 pm
रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले की नेट प्रेक्टिस
समाचार
रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए नेट्स में अभ्यास शुरु कर दिया है। रोहित शर्मा यह बताना चाहते हैं कि भले ही वह अपने शो Family Full House with Rohit Sharma का प्रचार प्रसार कर रहे हैं लेकिन वह क्रिकेट से दूर नहीं हुए हैं। यह उनको चयनकर्ताओं की नजर में रखने के लिए उठाया गया कदम भी समझा जा रहा है।
Rohit Sharma in the nets. pic.twitter.com/bRNSdSecfY
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 11, 2026
2027 एकदिवसीय विश्व कप का सवाल टाल गए रोहित शर्माRohit Sharma working hard in nets ahead of the West Indies ODI series pic.twitter.com/Jv6hLhBoYB
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 11, 2026
भारत के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में खेलने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर गुरुवार को कहा कि अक्टूबर 2027 अभी बहुत दूर है। एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व कप्तान ने एक पंक्ति में जवाब दिया। टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट में नहीं खेलने के कारण रोहित के वनडे प्रारूप में भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रहे हैं।
रोहित ने कार्यक्रम के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ अक्टूबर 2027 अभी बहुत दूर है, तब देखेंगे।’’वनडे विश्व कप 2027 की सह-मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे।’भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने कुछ दिन पहले स्पष्ट कर दिया था कि रोहित को लेकर अटकलों की कोई गुंजाइश नहीं है क्योंकि वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
संन्यास की अटकलें जुलाई से हो रही है तेज
17 जुलाई (शुक्रवार) से मीडिया सूत्रों में यह अटकलें लग रही थी कि वह संन्यास के बारे में सोच रहे हैं और 19 जुलाई (रविवार) को लॉर्ड्स पर खेला जाने वाला एकदिवसीय मैच उनका अंतिम मैच होगा। इस मैच से पहले या तो वह खुद संन्यास ले लेंगे या फिर ड्रॉप हो जाएंगे।लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकैया ने कहा है कि यह सब अफवाह है। वह जब तक चाहे क्रिकेट खेल सकते हैं।
माना जा रहा था रोहित शर्मा ने अपने PR यानि कि जनसंपर्क के कारण अफगानिस्तान सीरीज में अपनी जगह बचा ली थी लेकिन इंग्लैंड उनकी अंतिम सीरीज मानी जा रही थी।रोहित शर्मा ने फिर जबरदस्त जनसंपर्क की बिसात बिछाकर अपनी जगह एक बार फिर बचा ली और आलोचकों के मुंह शतक लगाकर बंद कर दिए।
साल भर रहा बुरा फॉर्म, लॉर्ड्स पर मिली संजीवनी
गौरतलब है कि रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और इंग्लैंड के पहले दो एकदिवसीय मैच में फ्लॉप रहे थे। जिसके बाद उनकी संन्यास की अटकलें लगनी शुरु हो गई थी। हालांकि उन्होंने बेहतरीन पारी खेली। रोहित शर्मा ने 110 गेंदो में 138 रन बनाए। उन्हें जैकब बैथल ने बोल्ड किया।
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदविसीय मैच में 21 गेंदो में 11 रन बनाए थे। दूसरे एकदिवसीय मैच में 47 गेंद में 1 चौका और छक्का मारने के बाद 26 रन बनाकर आउट हुए। उनका 5 रनों पर गस एटिंकसन ने कैच छोड़ा था।
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच को छोड़ दे तो इस साल रोहित का प्रदर्शन औसत से नीचे रहा है।पहले मैच में वह 16 रन बनाकर रनआउट हो गए और दूसरे मैच में वह 39 गेंदों में 48 रन बनाकर बोल्ड हो गए।
इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली एकदिवसीय सीरीज में रोहित शर्मा फ्लॉप रहे और टीम को शुरुआत में बड़ा स्कोर नहीं दे सके। रोहित शर्मा 3 मैचों में 20 की औसत से 61 रन बना पाए। पूरी सीरीज में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए।पहले मैच में उन्होंने 29 गेंदो पर 26 रन, दूसरे मैच में उन्होंने 38 गेंदो में 24 रन और तीसरे मैच में 13 गेंदो में 11 रन बनाए।
September 12th 2026, 4:30 am
पिछले साल से 20 KPH घटी गति, मोहम्मद सिराज ने बताया क्या गलत हुआ
समाचार
मोहम्मद सिराज ने जसप्रीत बुमराह की गैर-मौजूदगी में तेज़ गेंदबाज़ी का काफ़ी ज़्यादा बोझ उठाया है। उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड में पाँच टेस्ट मैचों में 1113 गेंदें फेंकीं और आख़िरी गेंद तक पूरी शिद्दत के साथ गेंदबाज़ी की, जैसा कि ओवल में मिली मशहूर टेस्ट जीत में देखा गया था। यह चौंकाने वाला आँकड़ा कुल मिलाकर 185.3 ओवर का है: सिर्फ़ क्रिस वोक्स ही 181 ओवर के साथ इसके आस-पास पहुँच पाए।
लेकिन उन्होंने सिराज के सीरीज़-बेस्ट 23 विकेटों की तुलना में 12 विकेट कम लिए। वर्कलोड मैनेजमेंट के इस दौर में, जहाँ तेज़ गेंदबाज़ों को तरोताज़ा होने के लिए आराम की ज़रूरत होती है, सिराज एक अलग ही तरह के खिलाड़ी साबित हुए हैं।
असल में, वह इस मामले में बिल्कुल अलग स्थिति में हैं, जहाँ लंबे ब्रेक का उनकी गेंदबाज़ी की लय (रिदम) पर बुरा असर पड़ता है। हाल ही में ऐसे ही एक ब्रेक ने उनकी लय बिगाड़ दी थी। 8 जून को खत्म हुए अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ एकमात्र टेस्ट के बाद, सिराज को दो महीने का ब्रेक मिला और फिर 7 अगस्त को कोलंबो में एसएलसी XI के ख़िलाफ़ वॉर्म-अप मैच में उन्होंने गेंदबाज़ी की। खुद उनके मुताबिक, इससे उनकी गेंदबाज़ी पर बुरा असर पड़ा।
गॉल में श्रीलंका के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट में शुभमन गिल ने अपने पाँच मुख्य गेंदबाज़ों में मोहम्मद सिराज का इस्तेमाल सबसे कम किया – उन्होंने दोनों पारियों में नौ-नौ ओवर डाले। कोलंबो में उन्होंने थोड़ी ज़्यादा गेंदबाज़ी की, लेकिन पूरी सीरीज़ में उन्होंने कुल 44 ओवर ही डाले – जो इस दौरे पर भारत के दूसरे तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा से 14.3 ओवर कम थे।
चेन्नई में दलीप ट्रॉफ़ी फ़ाइनल के बाद सिराज ने कहा, “हर गेंदबाज़ का शरीर अलग होता है, लेकिन मेरा शरीर लंबे ब्रेक को अच्छी तरह से नहीं झेल पाता। थोड़ा ब्रेक लेना ठीक है, लेकिन अपने 10 साल के करियर में मैंने कभी पूरे दो महीने की छुट्टी नहीं ली थी। मैं जिम में वर्कआउट कर रहा था और कभी-कभी बॉलिंग भी कर रहा था, लेकिन कितनी भी प्रैक्टिस कर लें, मैच की तीव्रता की बराबरी नहीं हो सकती। यह एक नया अनुभव था, लेकिन आगे बढ़ने के लिए मेरे लिए सीखने का एक अच्छा मौका था।
उन्होंने कहा,”मैं पूरी तरह से रिदम (लय) वाला बॉलर हूँ। अगर मैं सही लय में नहीं हूँ, तो मैं क्रीज़ पर पूरी ताकत से बॉलिंग नहीं कर पाता। श्रीलंका में यही दिक्कत थी – मेरा रन-अप सही नहीं लग रहा था। कुछ कदम बहुत छोटे थे, तो कुछ बहुत लंबे, जिससे मेरा फ्लो टूट गया और मेरी पेस (गति) कम हो गई। यहाँ सब कुछ सही हो गया और पेस अपने आप बढ़ गई।”
पिछले साल से 20 KPH घटी गति
दो टेस्ट मैचों में वाकई सिराज की पेस कम थी, जो 120 के आखिर और 130 की शुरुआत के आसपास थी। अगर तुलना करें तो, पाँच मैचों की सीरीज़ के आखिरी दिन, जिसमें सभी टेस्ट पाँचवें दिन तक चले थे, उन्होंने गस एटकिंसन को 143 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से यॉर्कर डाली थी। इसलिए, श्रीलंका से लौटने के बाद सिराज चेन्नई गए और दिलीप ट्रॉफी फ़ाइनल में तिलक वर्मा की कप्तानी में साउथ ज़ोन के लिए खेले।
“दो महीने के ब्रेक के बाद सीधे मैच में आने पर मेरी लय वैसी नहीं थी। इस गेम (दिलीप ट्रॉफी फ़ाइनल) में उतरते समय मेरा मुख्य लक्ष्य वही लय पाना था। इस मैच में खेलने से बहुत मदद मिली। दो महीने के ब्रेक के बाद शरीर वैसा रिस्पॉन्स नहीं देता – सब कुछ थोड़ा धीमा लगता है। इस गेम को खेलने से मेरा शरीर फिर से हरकत में आया और मेरी लय वापस आ गई।”
Duleep Trophy Final -दोनों पारियों में 41 ओवर फेंके
चेन्नई की भीषण गर्मी में, सिराज ने ईस्ट ज़ोन की दोनों पारियों में 41 ओवर फेंके और अंत में अपनी बॉलिंग को लेकर काफ़ी बेहतर महसूस किया। “मेरा शरीर ऐसे ही काम करता है – मैं जितने ज़्यादा ओवर फेंकता हूँ, उतना ही बेहतर होता जाता हूँ। अगर मैं लंबे स्पेल में बॉलिंग नहीं करता, तो मेरी लय वापस नहीं आएगी। ब्रेक की वजह से क्रीज़ पर मेरा शरीर सुस्त महसूस हो रहा था, इसलिए मैंने खुद से और तिलक से कहा कि मैं ज़्यादा से ज़्यादा देर तक बॉलिंग करना चाहता हूँ। मैंने 10 और 11 ओवर के स्पेल में गेंदबाज़ी की, और इसी से मुझे अपनी लय वापस मिली।”
सिराज ने घरेलू मैच की शुरुआत विकेटकीपर एन. जगदीसन के स्टंप्स के पास खड़े होने के साथ की। लेकिन इसका मतलब यह नहीं था कि उन्होंने छोटे रन-अप के साथ गेंदबाज़ी की। “नहीं, रन-अप बिल्कुल वैसा ही है। मेरा तरीका छोटे-छोटे कदमों के बजाय लगातार और बिना रुके तेज़ी पकड़ने पर आधारित है। दो महीने के ब्रेक के बाद वापसी करते समय, मेरा शरीर अपने कदमों की लंबाई को फिर से एडजस्ट कर रहा था। इस मैच में, सब कुछ फिर से बिल्कुल स्वाभाविक लगा।”उन्होंने आगे कहा, “आखिरकार, सिर्फ़ मैं ही अपनी लय को सही मायने में समझता हूँ। मैं चाहे किसी के भी साथ काम करूँ, असल बात तो यही है कि मैं आसानी से दौड़ते हुए आऊँ। एक बार जब मैं ऐसा कर लेता हूँ, तो लय अपने आप बन जाती है।”
September 11th 2026, 10:01 am
भारत बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फिर पहुंची एशिया कप फाइनल में
समाचार
BANvsIND ओपनर शेफाली वर्मा (64) के शानदार अर्धशतक और दीप्ति शर्मा (13 रन और 26 रन पर तीन विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को गुरूवार को 40 रन से रौंद कर महिला एशिया कप के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। भारत ने पहले सेमीफाइनल में 20 ओवर में छह विकेट पर 149 रन का बड़ा स्कोर बनाने के बाद बांग्लादेश की चुनौती को सात विकेट पर 109 रन पर थाम लिया। शेफाली को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत के बिना कोई भी फ़ाइनल नहीं खेला गया है और 2026 में भी यह शानदार सिलसिला जारी है। एक बार फिर भारत ने फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय खिलाड़ियों के चेहरों पर ज़्यादा भाव नहीं दिख रहे हैं। उन्हें भरोसा था कि वे आगे बढ़ेंगे और आज रात उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया। हरमनप्रीत कौर बिना किसी खास भाव के बंगलादेशी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ती हैं, जबकि उनकी कुछ टीम-साथियों के चेहरों पर मुस्कान है।
इस पिच पर 150 रन का लक्ष्य हमेशा से ही मुश्किल होने वाला था, और भारत ने शेफाली वर्मा की शानदार और थोड़ी किस्मत के साथ खेली गई 40 गेंदों में 64 रनों की पारी की बदौलत फ़ाइनल में जगह बना ली। बांग्लादेशके टॉप पांच बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत तो मिली, लेकिन किसी भी समय ऐसा नहीं लगा कि वे लक्ष्य का पीछा कर पाएंगे। नई गेंद से क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिसके बाद स्पिनरों ने कमान संभाली और बांग्लादेशको लक्ष्य का पीछा करते हुए कभी भी लय नहीं बनाने दी।
दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए, जबकि प्रेमा रावत और श्री चरणी ने एक-एक विकेट हासिल किया। नंदनी आखिरी ओवर फेंकने के लिए वापस आईं और दो विकेट लिए, जिससे बांग्लादेशअपने 20 ओवरों में सिर्फ़ 109/7 रन ही बना सका। बांग्लादेशकी तरफ से शोरना अख़्तर ने सर्वाधिक नाबाद 22 रन बनाये।
इससे पहले शेफाली ने 40 गेंदों पर 64 रन की अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। स्मृति मंधाना (2) के रूप में भारत को शुरुआती झटका लग गया था लेकिन जीवनदानों के बीच शेफ़ाली ने साहसिक पारी खेली और अर्धशतक जड़ा। भारतीय पारी में बाद में हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा ने गति को बढ़ाया और भारत को एक बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।Marching into the Final! A dominant display by #TeamIndia as they win by runs to seal their spot in the Final of the #WomensAsiaCup Scorecard https://t.co/6OyMx9q1ih #INDvBAN https://t.co/MtVYlVDv8n
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 10, 2026
पिच पर स्कोरिंग आसान नहीं थी, लेकिन भारत ने 150 रन के स्कोर के करीब पहुँचने का रास्ता ढूंढ लिया। इसका श्रेय शेफाली वर्मा को जाता है, जिन्होंने 40 गेंदों में 64 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल थे। हालाँकि, बांग्लादेशको खुद को ही दोष देना होगा। उन्होंने शेफाली के तीन कैच छोड़े और एक आसान रन-आउट का मौका भी गंवा दिया। भारत ने स्मृति मंधाना का विकेट जल्दी गंवा दिया, लेकिन प्रतिका रावल और शेफाली वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़कर पारी को संभाला।
हालाँकि, शेफाली ही थीं जिन्होंने बांग्लादेश पर दबाव बनाए रखा और आक्रामक खेल दिखाया। प्रतीका रावल ने 24 गेंदों में 20 रन बनाए, जबकि हरमनप्रीत कौर 28 गेंदों में 24 रन बनाकर नाबाद रहीं; उन्हें तेज़ी से रन बनाने में मुश्किल हो रही थी। ऋचा घोष (16 गेंदों में 21 रन) और दीप्ति शर्मा (6 गेंदों में 13 रन) ने पारी के आखिरी हिस्से में उपयोगी योगदान दिया, जिससे भारत की लय बनी रही। हरमन और ऋचा ने दो-दो छक्के लगाए। दीप्ति ने एक चौका और एक छक्का मारा।
September 11th 2026, 5:15 am
सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम
समाचार
मध्य भारत के इवेंट मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स की संस्था कंबाइंड इनिशिएटिव फॉर इवेंट मैनेजर्स वेलफेयर एसोसिएशन (सीएमा) द्वारा अपने सदस्यों के लिए आयोजित की जा रही सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग (CPL 3.0) का तीसरा सीजन 15 और 16 सितंबर को इंदौर के अभय प्रशाल में आयोजित होगा। दो दिन चलने वाली इस क्रिकेट लीग में इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स की 12 टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजकों के अनुसार CPL 3.0 को क्रिकेट, टीम स्पिरिट, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और नेटवर्किंग का ऐसा मंच बनाया गया है, जहां इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोग खेल के मैदान पर एक-दूसरे के साथ जुड़ सकें।
सीएमा के अध्यक्ष निमेष पितलिया ने कहा, “CPL 3.0 हमारे लिए सिर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि पूरी इवेंट फ्रेटरनिटी को एक साथ जोड़ने का माध्यम है। 12 टीमों की भागीदारी के साथ इस बार मुकाबला और रोमांच दोनों बढ़ने वाले हैं। हमारा प्रयास है कि खेल के साथ-साथ सदस्यों के बीच बॉन्डिंग, टीमवर्क और नेटवर्किंग भी मजबूत हो।”
सीएमा के उपाध्यक्ष गजेंद्र कदम ने कहा, “क्रिकेट ऐसा खेल है जो हर व्यक्ति को टीम के साथ मिलकर काम करना सिखाता है। इवेंट इंडस्ट्री में भी सफलता के लिए टीमवर्क और बेहतर कोऑर्डिनेशन जरूरी है। CPL 3.0 के जरिए सदस्यों को काम से अलग एक खुशनुमा माहौल में एक-दूसरे के साथ समय बिताने और प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।”
आयोजकों ने बताया कि CPL 3.0 में कुल 12 टीमें क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होंगी। लीग का उद्देश्य इवेंट फ्रेटरनिटी के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ टीमवर्क, कॉन्फिडेंस और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिभागियों के साथ इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े अन्य लोगों के लिए भी क्रिकेट का उत्साह और माहौल आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजकों की योजना इसे सिर्फ मैचों तक सीमित रखने के बजाय इवेंट इंडस्ट्री के लोगों के बीच बेहतर बॉन्डिंग और नेटवर्किंग का अवसर बनाने की है।
सीएमा के सचिव ध्रुव मेहता ने कहा, “CPL के तीसरे सीजन को लेकर सदस्यों में काफी उत्साह है। दो दिनों तक चलने वाला यह आयोजन क्रिकेट के रोमांच के साथ इवेंट इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स को आपस में जुड़ने का अवसर देगा। हमारी कोशिश है कि इस बार लीग को पहले से बेहतर तरीके से आयोजित किया जाए और सभी टीमों को शानदार अनुभव मिले।”
सीएमा के संयुक्त सचिव सुमीत मालू ने कहा, “CPL 3.0 की तैयारी में पूरी टीम ने काफी मेहनत की है। हमारा फोकस ऐसा माहौल तैयार करने पर है, जहां खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ मैदान पर उतरें और दर्शक भी मुकाबलों का आनंद लें। क्रिकेट के साथ मनोरंजन और आपसी जुड़ाव इस लीग की खासियत रहेगी।”
सीएमा के कोषाध्यक्ष नितेश जैन ने कहा, “CPL 3.0 में अलग-अलग टीमों और प्रतिभागियों की भागीदारी इसे एक बड़े आयोजन का रूप दे रही है। इस तरह के आयोजन संस्था के सदस्यों को एक-दूसरे के करीब लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमें उम्मीद है कि 15 और 16 सितंबर को अभय प्रशाल में होने वाली यह लीग सभी के लिए यादगार अनुभव बनेगी।”
आयोजकों की ओर से कहा गया, “CPL 3.0 में हमारा फोकस खेल के साथ-साथ लोगों को जोड़ने पर है। इवेंट इंडस्ट्री में हम सभी रोज अलग-अलग प्रोजेक्ट्स और क्लाइंट्स के लिए टीम के रूप में काम करते हैं। क्रिकेट के मैदान पर यही टीम भावना एक अलग रूप में दिखाई देती है। दो दिनों तक होने वाला यह आयोजन सभी प्रतिभागियों के लिए प्रतिस्पर्धा, मनोरंजन और यादगार पलों से भरा अनुभव बनाने की हमारी कोशिश है।”
लीग को विभिन्न ब्रांड्स और संस्थाओं का सहयोग भी मिल रहा है। स्काईलाइन क्लब एंड रिजॉर्ट पावर्ड-बाय पार्टनर और डीएनसी को-पावर्ड-बाय पार्टनर के रूप में जुड़े हैं। इसके अलावा विभिन्न संस्थाएं को-स्पॉन्सर, ट्रॉफी पार्टनर, सपोर्टिंग स्पॉन्सर और अन्य पार्टनर के रूप में CPL 3.0 का हिस्सा हैं।
15 और 16 सितंबर को अभय प्रशाल में होने वाली CPL 3.0 में 12 टीमों के बीच मुकाबले होंगे। आयोजकों को उम्मीद है कि तीसरे सीजन में क्रिकेट के साथ इवेंट इंडस्ट्री की टीम स्पिरिट और उत्साह भी मैदान पर देखने को मिलेगा। CPL 3.0 – Where Champions Rise की थीम के साथ आयोजित यह लीग इवेंट फ्रेटरनिटी के लिए खेल, मनोरंजन और नेटवर्किंग का खास मंच बनेगी।
September 10th 2026, 1:44 pm
रोहित शर्मा ने T-शर्ट पर Non Committal? लिखकर चिढ़ाया मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर को (Video)
समाचार
रोहित शर्मा अब मैदान के अंदर की जगह मैदान के बाहर हिसाब चुकता करते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा जल्द ही अपना फैमिली शो Family Full House with Rohit Sharma में बतौर होस्ट शिरकत करते हुए नजर आएंगे। हर दिन इस शो का नया टीजर आता है। आज जब एक नया टीजर आया तो उनकी टी-शर्ट पर Non Committal? लिखा था। यह वही शब्द है जो मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने एक साल पहले रोहित शर्मा के विश्वकप खेलने के सवाल के जवाब में दिया था।इस कारण यह टीजर वायरल हो गया है।
अक्टूबर 2025 में हुई एक प्रेस वार्ता में पूछे गए सवाल के जवाब में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा स्थापित चयन समिति के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजित अगरकर ने कहा था कि कि सीनियर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा का 2027 एकदिवसीय विश्व कप के लिए 'Non Committal' (अनिर्णीत) हैं।Aa raha hai Hitman!
— sonytv (@SonyTV) September 8, 2026
Family Full House With Rohit Sharma!
Shuru ho raha hai 19th September se raat 9:30 baje, sirf #SonyEntertainmentTelevision aur Sony LIV par.@ImRo45 #RohitSharma #FamilyFullHouse #ComingSoon #SonyTV pic.twitter.com/HIaw43il3d
2027 एकदिवसीय विश्व कप का सवाल टाल गए रोहित शर्मा
भारत के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में खेलने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर गुरुवार को कहा कि अक्टूबर 2027 अभी बहुत दूर है। एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व कप्तान ने एक पंक्ति में जवाब दिया। टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट में नहीं खेलने के कारण रोहित के वनडे प्रारूप में भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रहे हैं।
रोहित ने कार्यक्रम के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ अक्टूबर 2027 अभी बहुत दूर है, तब देखेंगे।’’वनडे विश्व कप 2027 की सह-मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे।’भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने कुछ दिन पहले स्पष्ट कर दिया था कि रोहित को लेकर अटकलों की कोई गुंजाइश नहीं है क्योंकि वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
संन्यास की अटकलें जुलाई से हो रही है तेज
17 जुलाई (शुक्रवार) से मीडिया सूत्रों में यह अटकलें लग रही थी कि वह संन्यास के बारे में सोच रहे हैं और 19 जुलाई (रविवार) को लॉर्ड्स पर खेला जाने वाला एकदिवसीय मैच उनका अंतिम मैच होगा। इस मैच से पहले या तो वह खुद संन्यास ले लेंगे या फिर ड्रॉप हो जाएंगे।लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकैया ने कहा है कि यह सब अफवाह है। वह जब तक चाहे क्रिकेट खेल सकते हैं।
माना जा रहा था रोहित शर्मा ने अपने PR यानि कि जनसंपर्क के कारण अफगानिस्तान सीरीज में अपनी जगह बचा ली थी लेकिन इंग्लैंड उनकी अंतिम सीरीज मानी जा रही थी।रोहित शर्मा ने फिर जबरदस्त जनसंपर्क की बिसात बिछाकर अपनी जगह एक बार फिर बचा ली और आलोचकों के मुंह शतक लगाकर बंद कर दिए।
साल भर रहा बुरा फॉर्म, लॉर्ड्स पर मिली संजीवनी
गौरतलब है कि रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और इंग्लैंड के पहले दो एकदिवसीय मैच में फ्लॉप रहे थे। जिसके बाद उनकी संन्यास की अटकलें लगनी शुरु हो गई थी। हालांकि उन्होंने बेहतरीन पारी खेली। रोहित शर्मा ने 110 गेंदो में 138 रन बनाए। उन्हें जैकब बैथल ने बोल्ड किया।
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदविसीय मैच में 21 गेंदो में 11 रन बनाए थे। दूसरे एकदिवसीय मैच में 47 गेंद में 1 चौका और छक्का मारने के बाद 26 रन बनाकर आउट हुए। उनका 5 रनों पर गस एटिंकसन ने कैच छोड़ा था।
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच को छोड़ दे तो इस साल रोहित का प्रदर्शन औसत से नीचे रहा है।पहले मैच में वह 16 रन बनाकर रनआउट हो गए और दूसरे मैच में वह 39 गेंदों में 48 रन बनाकर बोल्ड हो गए।
इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली एकदिवसीय सीरीज में रोहित शर्मा फ्लॉप रहे और टीम को शुरुआत में बड़ा स्कोर नहीं दे सके। रोहित शर्मा 3 मैचों में 20 की औसत से 61 रन बना पाए। पूरी सीरीज में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए।पहले मैच में उन्होंने 29 गेंदो पर 26 रन, दूसरे मैच में उन्होंने 38 गेंदो में 24 रन और तीसरे मैच में 13 गेंदो में 11 रन बनाए।
September 10th 2026, 1:44 pm
INDvsNZ सीरीज के लिए दर्शकों में भारी उत्साह, 50 हजार टिकट बिके
समाचार
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट ने बताया कि छह साल बाद भारत के न्यूज़ीलैंड दौरे को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी है और आने वाले अंतरराष्ट्रीय घरेलू ग्रीष्म सत्र के लिए 50,000 से ज़्यादा टिकट बिक चुके हैं। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट के सदस्यों और ग्राहकों के लिए दो हफ़्ते की प्री-सेल के बाद, सोमवार को आम जनता के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हुई।
भारत के कई मैचों के टिकट लगभग बिक चुके हैं। क्राइस्टचर्च में होने वाले दूसरे टी20 मैच के 75 प्रतिशत से ज़्यादा टिकट बिक चुके हैं, जो इस सीरीज़ के लिए लोगों की ज़बरदस्त मांग को दिखाता है।भारत 2020 के बाद पहली बार न्यूज़ीलैंड का दौरा करेगा। दोनों टीमें 22 अक्टूबर से पांच टी 20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेंगी।
टी 20 मैचों को लेकर खास दिलचस्पी
टी 20 मैचों को लेकर लोगों में खास दिलचस्पी देखी जा रही है। ईडन पार्क में, न्यूज़ीलैंड क्रिकेट ने 2019 में भारत के दौरे के बाद पहली बार स्टेडियम का छठा टियर (ऊपरी हिस्सा) दर्शकों के लिए खोला है। ये अतिरिक्त सीटें 30 अक्टूबर को होने वाले चौथे टी 20 मैच के लिए उपलब्ध होंगी। हाल के सालों में छठा टियर बहुत कम बार खोला गया है, जिसमें 2015 क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2018 में न्यूज़ीलैंड-ऑस्ट्रेलिया पुरुष टी 20 मैच शामिल हैं।
टिकटों की यह मांग इसलिए भी है क्योंकि इस साल की शुरुआत में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 2026 टी 20 वर्ल्ड कप का फ़ाइनल खेला गया था, जिससे इस आने वाले दौरे को लेकर दिलचस्पी और बढ़ गई है।
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट के मार्केटिंग हेड टिम एलिस ने कहा कि टिकटों की बिक्री भारत के दौरे को लेकर लोगों के उत्साह को दिखाती है। एलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “सालों बाद ईडन पार्क का सबसे ऊपरी हिस्सा (शीर्ष स्तर) खोल पाना वाकई रोमांचक है और यह इस दौरे को लेकर बढ़ रहे उत्साह को दर्शाता है।”
उन्होंने क्राइस्टचर्च में मिल रहे ज़बरदस्त रुझान का भी ज़िक्र किया, जहाँ दूसरे टी 20 मैच के 75 प्रतिशत से ज़्यादा टिकट पहले ही बिक चुके हैं। उन्होंने कहा, “हैगले ओवल में होने वाले मैचों में हमेशा अच्छी-खासी भीड़ होती है, लेकिन उनमें से किसी एक मैच के तीन-चौथाई टिकट पहले ही बिक जाना वाकई काफ़ी उल्लेखनीय है।”
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट समर्थकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए मैचों के दौरान कई तरह की गतिविधियां आयोजित करने की भी योजना बना रहा है। उन्होंने कहा, “हम इस दौरे से जुड़े कई कार्यक्रमों की योजना बनाने में जुटे हैं और मैच के दौरान कुछ रोमांचक गतिविधियां भी तैयार कर रहे हैं। हमें यकीन है कि इनसे हर उम्र के प्रशंसकों को शानदार अनुभव मिलेगा।”भारत का यह दौरा न्यूज़ीलैंड के घरेलू अंतरराष्ट्रीय समर सीज़न की शुरुआत करेगा।A huge summer of cricket is coming! Tickets ON SALE NOW. Secure yours https://t.co/sWICQTydD8 https://t.co/MVItflroV1
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) September 6, 2026
September 10th 2026, 1:44 pm
Duleep Trophy Final में शांत रहा वैभव का बल्ला, दोनों पारी मिलाकर बनाए 52 रन
समाचार
सफेद गेंद की क्रिकेट में कमाल दिखा चुके वैभव सूर्यवंशी का बल्ला लाल गेंद की क्रिकेट में खामोश रहा है। दलीप ट्रॉफी में इस्ट जोन के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज खिताबी मुकाबले की दूसरी पारी में 16 गेंदों में 8 रन बनाकर स्टंप आउट हो गए। उनका विकेट दक्षिण क्षेत्र के गेंदबाज त्रिपुराना विजय ने लिया। पहली पारी में भी वह अपनी अच्छी शुरुआत को नहीं भुना पाए थे और 37 गेंदों में 5 चौके और एक छक्का मारकर 44 रनों पर आउट हो गए थे।
इस्ट जोन बनाम सेंट्रल जोन की दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 81 गेंदों में खेली 92 रनों की पारी में 7 चौके और छक्के लगाए थे। हालांकि इस 15 वर्षीय खिलाड़ी ने बिहार के लिए 11 प्रथम श्रेणी मैचों की 17 पारियों 23.3 से अधिक के औसत से रन बनाए हैं जो कि आकर्षक नहीं हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 93 रन है।वहीं इस दलीप ट्रॉफी में भी उन्होंने 5 पारियों में 38 की औसत से 192 रन बनाए हैं।
Vaibhav Soryavanchi is gone
— M Farhan (@MFarhan1200) September 9, 2026
- Vaibhav want to play six but missing the ball stumps out. This is not t20 it's test match. He should learn from Ishan Kishan.
"Vaibhav angry on himself when he saw his dissmissel." pic.twitter.com/BtP5o7xxua
इस उभरते हुए बल्लेबाज ने इंग्लैंड में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 14, 13 और 15 रन बनाए। इनमें से दो पारियों में सूर्यवंशी जोफ्रा आर्चर की शॉर्ट गेंद पर आउट हुए। इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए अपने डेब्यू में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बाद, सूर्यवंशी ने ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ टी20 सीरीज़ में प्रभावित किया। वहाँ उन्होंने कई मैचों में जीत दिलाने वाला प्रदर्शन किया और ‘प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़’ चुने गए।Vaibhav Suryavanshi in Duleep trophy 2026 :
— VIKAS (@Vikas662005) September 9, 2026
- 8(16), 44(37), 40(43), 92(81) & 8(6).
Inn. - 5 || Runs - 192 || Avg. - 38.4
Vaibhav Suryavanshi not convert good start in big innings. pic.twitter.com/KMpRJIC1KG
कभी भारत की टीम में जगह बनाने की चाह रखने वाले खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण टूर्नामेंट रहे दलीप ट्रॉफी अब महज बीसीसीआई के कैलेंडर में एक और टूर्नामेंट बनकर रह गया है क्योंकि अधिकतर खिलाड़ी टेस्ट टीम में जगह बनाने की दौड़ में नहीं हैं।
रणजी ट्रॉफी की तरह ही दलीप ट्रॉफी भी भारत ए की टीम में जगह बनाने का जरिया रह गया है। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सितंबर के आखिर और अक्टूबर की शुरुआत में पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ होने वाले दो चार दिवसीय ‘टेस्ट’ मैचों के लिए दावेदार हो सकते हैं।
September 9th 2026, 8:06 am
PCB ने बिना बाबर आजम को बताए बदल दिए 7 खिलाड़ी, कप्तान का खुलासा (Video)
समाचार
पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आज़म ने कहा है कि लॉर्ड्स टेस्ट के बाद पाकिस्तान की टीम में जो बड़े बदलाव किए गए, उसके बारे में न तो उन्हें कोई जानकारी थी, न ही उनसे कोई राय ली गई और न ही उनकी मंज़ूरी ली गई। एजबेस्टन में तीसरे टेस्ट से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कई मौक़ों पर माहौल थोड़ा तनावपूर्ण दिखा। टीम में हुए बदलावों पर बाबर ने बहुत कम बात की और इसके बजाय उन्होंने कहा कि टीम में आए नए खिलाड़ियों के लिए यह एक 'सुनहरा मौक़ा' है।
बाबर ने माना कि इन बदलावों से वह भी उतने ही हैरान थे, जितने टीम से बाहर के लोग। उन्हें टीम में हुए बड़े बदलावों के बारे में तभी पता चला, जब आधिकारिक बयान जारी किया गया। बाबर ने कहा, "यह मेरे लिए भी नई ख़बर थी। मुझे बाद में पता चला। यह फ़ैसला PCB ने लिया है, इसलिए वही इसके बारे में बेहतर बता सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा, "PCB ने यह फ़ैसला कुछ सोच-विचार के बाद ही लिया होगा। ऐसा क्यों किया गया, यह आप उन्हीं से पूछें तो बेहतर होगा।"
लॉर्ड्स में पाकिस्तान की हार के अगले ही दिन PCB ने घोषणा की कि टीम से सात खिलाड़ियों को वापस भेज दिया गया है। इसके अलावा मुख्य कोच सरफ़राज़ अहमद और गेंदबाज़ी कोच उमर गुल को भी हटा दिया गया। उनकी जगह सात नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया, जिनमें से पांच ने अब तक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है।
PCB के फैसले से हैरान थे बाबर
बाबर ने इस बात को ज़्यादा तवज्जो नहीं दिया कि इन फ़ैसलों की वजह से उनके लिए यह हफ़्ता मुश्किल रहा, लेकिन उन्होंने माना कि वह "हैरान" ज़रूर थे। पाकिस्तान के मौजूदा चयन ढांचे के मुताबिक़, कम से कम सैद्धांतिक तौर पर कप्तान को ऐसे फ़ैसलों की जानकारी होनी चाहिए। इसी तरह PCB ने पिछले हफ़्ते घोषणा की थी कि, मीडिया में खिलाड़ियों के अनुशासन और व्यवहार को लेकर आई रिपोर्टों के बाद वह जांच शुरू कर रहा है। बाबर ने कहा कि इस मामले में भी उनके पास कोई नई जानकारी नहीं है।
इसके बजाय बाबर ने वही बात दोहराई, जो उनके नए टेस्ट कोच माइक हेसन और ऐश्ली नॉफ़्के पिछले कुछ दिनों से कहते आ रहे हैं। उनका पूरा फ़ोकस इस हफ़्ते होने वाले टेस्ट पर है, न कि इस पर कि पहले क्या हुआ था या फिर यह दौरा ख़त्म होने के बाद क्या होगा।
लॉर्ड्स में 194 रन की हार के बाद पाकिस्तान के हाई-परफ़ॉर्मेंस डायरेक्टर आक़िब जावेद ने इस सीरीज़ में पाकिस्तान के टीम चयन की काफ़ी आलोचना की थी। हालांकि बाबर ने पहले दोनों टेस्ट में टीम के फ़ैसलों का बचाव किया।
उन्होंने कहा, "एक टीम के तौर पर हमने तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। और जब नतीजे आपके पक्ष में नहीं आते हैं तो बाहर से काफ़ी आलोचना होती है। लेकिन उस समय हमें जो सबसे बेहतर लगा, हमने वही किया। हमने पिच और परिस्थितियों को जिस तरह समझा और उसके मुताबिक़ हमें जिन खिलाड़ियों के साथ उतरना सबसे बेहतर लगा, हमने उन्हीं को अंतिम ग्यारह में रखा। लेकिन हमें न तो नतीजे मिले और न ही वैसा प्रदर्शन हुआ, जिसकी हम ख़ुद से उम्मीद करते हैं।"Pakistan captain Babar Azam says he wasn't involved in the wholesale changes made ahead of the final Test against England. pic.twitter.com/DvNsq8n8v1
— Test Match Special (@bbctms) September 8, 2026
पाकिस्तान की अंतिम ग्यारह क्या होगी?
टीम में इतने सारे नए चेहरे होने के कारण पाकिस्तान की अंतिम ग्यारह क्या होगी, इसका अंदाज़ा लगाना भी मुश्किल है। हालांकि बाबर ने कहा कि इस टीम के सीनियर खिलाड़ियों पर प्रदर्शन करने की बड़ी ज़िम्मेदारी होगी। इसमें ख़ुद बाबर भी शामिल हैं, जिन्होंने लॉर्ड्स में 8 और 6 रन बनाए थे। हाथ की चोट के कारण वह हेडिंग्ले में पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। इस टीम के किसी भी खिलाड़ी ने अब तक एजबेस्टन में टेस्ट मैच नहीं खेला है।
उन्होंने कहा, "जब भी आप किसी सीरीज़ या टूर्नामेंट में उतरते हैं तो आपको ख़ुद पर भरोसा होता है कि आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर आपको ज़्यादा ज़िम्मेदारी लेनी होती है। मेरा पूरा मानना है कि मुश्किल परिस्थितियों में आपको मिले मौक़ों का फ़ायदा उठाकर प्रदर्शन करना चाहिए। हम क्रिकेट खेलते ही इसलिए हैं, क्योंकि मुश्किल परिस्थितियों में हमें प्रदर्शन करना और दबदबा बनाना होता है। हमें पिछली नाकामियों को भूलकर अब अपना फ़ोकस आने वाले मैचों पर करना होगा।"
September 9th 2026, 7:56 am
शमी और मुकेश ने साउथ जोन को बैकफुट पर धकेला, ईस्ट जोन की फाइनल में पकड़
समाचार
मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार (दो-दो विकेट) के झटकों के बावजूद दक्षिण क्षेत्र ने कप्तान तिलक वर्मा (नाबाद 56) और देवदत्त पड़िक्कल (62) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन मंगलवार को पूर्वी क्षेत्र के खिलाफ छह विकेट पर 242 रनों का स्कोर बना लिया है। हालांकि दक्षिण क्षेत्र अभी भी पूर्वी क्षेत्र के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 466 रनों से पीछे है।
आज बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण क्षेत्र की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 10 रन के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज रिकी भुई (एक) रन का विकेट गवां दिया। भुई को मुकेश कुमार ने आउट किया। इसके बाद देवदत्त पड़िक्कल ने नारायण जगदीशन के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई।
19वें ओवर में शिखर मोहन ने नारायण जगदीशन ( 32) रन को आउट कर दक्षिण क्षेत्र को दूसरा झटका दिया। शेख रशीद (27) रन को मोहम्मद शमी ने पगबाधा आउट किया। 36वें ओवर में मुकेश कुमार ने देवदत्त पड़िक्कल को आउट कर पवेलियन भेज दिया। पड़िक्कल ने 104 गेंदों में चार चौकों की मदद से (62) रनों की पारी खेली। आर स्मरण (23) रन को मोहम्मद शमी ने आउट कर पूर्वी क्षेत्र को पांचवीं सफलता दिलाई। आज पूरे दिन पूर्वी क्षेत्र का दबदबा रहा।Shami-Mukesh combo strikes
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 8, 2026
The pace bowling duo dismiss set batters Shaik Rasheed and Devdutt Padikkal and breaks 56-run stand
South Zone are 134/4, trail by 574 runs.
Scorecard https://t.co/BhTkGWeeoD#DuleepTrophy | #EZvSZ pic.twitter.com/NAvgCYBdkA
दक्षिण क्षेत्र के बल्लेबाज पूर्वी क्षेत्र के गेंदबाजों के आगे संघर्ष करते नजर आये। 80वें ओवर में के. कुरैशी ने श्रेयस गोपाल (26) को आउट कर दक्षिण क्षेत्र को दिन का छठा झटका दिया। दिन का खेल समाप्त होने के समय दक्षिण क्षेत्र ने छह विकेट 242 पर रन बना लिये है। तिलक वर्मा (नाबाद 56) और चामा मिलिंद (नाबाद दो) रन क्रीज पर मौजूद थे। पूर्वी क्षेत्र के लिए मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने दो-दो विकेट लिये। शिखर मोहन और कुनैन कुरैशी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
September 8th 2026, 12:56 pm
भारत बनाम जापान के महामुकाबले को मिले TV और OTT के ब्रॉडकास्टर्स
समाचार
जापान और भारत के बीच होने वाले एक ही मैच (टी20 मैच) के लिए ब्रॉडकास्टर खोजने की कोशिशें खत्म हो चुकी हैं। भारत के दर्शक इस एतिहासिक मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर और ओटीटी पर फैन कोड पर देख सकेंगें। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
वहीं जापान क्रिकेट एसोसिएशन (जेसीए) टोचिगी प्रान्त के सानो इंटरनेशनल स्टेडियम में 22 सितंबर को होने वाले मैच के ब्रॉडकास्ट राइट्स हासिल करने के लिए आईटीडब्ल्यू यूनिवर्स के साथ बातचीत कर रही है।
चूंकि यह मैच आइची-नागोया में एशियाई खेलों के साथ-साथ हो रहा है, इसलिए इसका प्रोडक्शन करना आयोजकों के लिए लॉजिस्टिकल और ऑपरेशनल चुनौती होगी। हालांकि, माना जा रहा है कि जेसीए मैच के ब्रॉडकास्ट राइट्स के लिए आईटीडब्ल्यू यूनिवर्स के साथ समझौता ज्ञापन साइन करने के करीब है।
गौरतलब है कि दोनों देशों की पुरुष टीमें भारत-जापान डिप्लोमैटिक रिलेशन की 75वीं सालगिरह के जश्न को शुरू करने के लिए एक टी 20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगी। सुज़ुकी कप मंगलवार, 22 सितंबर को टोचिगी प्रीफेक्चर के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होगा।HISTORY IN THE MAKING!
— 一般社団法人 日本クリケット協会| JCA Japan Cricket Association (@CricketJapan) September 4, 2026
史上初めて、日本とインドが日本の佐野国際クリケット場でT20インターナショナルの舞台で対戦します。!チケット情報や視聴方法については、近日中にお知らせします。#japancricket #クリケット #India #JPNvIND #SuzukiCup2026 pic.twitter.com/sAZKECWZQS
यह मैच “स्पोर्ट 75” का पहला कदम होगा, यह एक पहल है जो जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक समिट के दौरान हुए समझौते से निकली है और इसका मकसद खेल के क्षेत्र में भारत और जापान के बीच लोगों के लेन-देन और सहयोग को बढ़ावा देना है।
इस मैच का एक पहलू यह भी है कि टीम को जापान में एशियन गेम्स से पहले माहौल में ढलने में भी मदद मिलेगी। इस कारण संभवत जो भारत की टीम एशियाई खेलों में खेलेगी वही इस मैच में भी शिरकत करते हुए मिलेगी।
एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी।
भारत के खिलाफ T20I के लिए जापान की टीम: केंडेल कादोवाकी फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा हिंजे, बेंजामिन इटो डेविस, एलेस्टर कादोवाकी फ्लेमिंग, कोहेई कुबोता, जेक कुसुदा नेयर्न, वतारू मियाउची (विकेटकीपर), रियो सकूरानो थॉमस, एलेक्स शिराई पातमोर (विकेटकीपर), शोमा सुगाया स्लेटर, डेकलन सुजुकी मैकॉम्ब, सुयोशी तकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, माकोतो तनियामा, लचलन यमामोतो लेक।
September 8th 2026, 12:56 pm
2027 एकदिवसीय विश्व कप तक केविन पीटरसन बने इंग्लैंड के मेंटॉर
समाचार
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को 2027 एकदिवसीय विश्व कप तक इंग्लैंड सफेद गेंद की टीमों का स्पेशलिस्ट मेंटर नियुक्त किया गया है। उनका पहला असाइनमेंट ऑस्ट्रेलिया का सफेद गेंद का दौरा होगा, उसके बाद दक्षिण अफ्रीका। वह पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ घरेलू सीरीज़ के लिए फिर से टीम से जुड़ेंगे, और अगले 12 महीनों में विश्व कप तक अपनी जगह बनाएंगे। 2027 एकदिवसीय विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में होगा – जो उनके जन्म का देश है – और दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर इसकी मेजबानी करेंगे।
पीटरसन ब्रेंडन मैकुलम के कोचिंग सेटअप में शामिल होंगे, जिसमें मार्कस ट्रेस्कोथिक, टिम साउथी, सारा टेलर और जीतन पटेल भी शामिल होंगे। वह पहले आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के साथ मेंटर के तौर पर काम कर चुके हैं।
ईसीबी के एक बयान में, पीटरसन ने इस मौके पर अपनी खुशी ज़ाहिर की: “मुझे बहुत गर्व है कि मुझे इस टीम को दक्षिण अफ्रीका में वर्ल्ड कप जीतने के उनके सफ़र में मदद करने के लिए कहा गया है। 2014 के बाद पहली बार फिर से इंग्लैंड की यूनिफॉर्म पहनना मेरे लिए बहुत सम्मान और बहुत खास पल है। हमारे पास एक अविश्वसनीय रूप से टैलेंटेड व्हाइट-बॉल स्क्वॉड है, और मैं इन खिलाड़ियों के साथ मिलकर उनकी क्षमता को ज़्यादा से ज़्यादा करने के लिए लगातार कड़ी मेहनत करने के लिए उत्साहित हूं। अगले 12 महीनों में ब्रेंडन के थिंक टैंक का हिस्सा बनना एक शानदार मौका है, और मैं शुरू करने का इंतज़ार नहीं कर सकता।”
सफेद गेंद के मुख्य कोच मैकुलम ने पीटरसनके शामिल होने का स्वागत किया: “मेरे मन में केपी और उन्होंने खेल में जो हासिल किया है, उसके लिए बहुत सम्मान है। इंग्लिश क्रिकेट पर उनका ज़बरदस्त असर रहा है, इसलिए उनके जैसे अनुभव, जानकारी और रुतबे वाले किसी व्यक्ति का इस टीम के साथ रोल निभाना एक शानदार नतीजा है। “मैं खास तौर पर हमारे बैट्समैन को उनके साथ काम करने का मौका मिलने से बहुत उत्साहित हूं। केपी को इस बात की खास समझ है कि सबसे ऊंचे लेवल पर परफॉर्म करने के लिए क्या करना पड़ता है, जो हमारे प्लेयर्स के लिए बहुत कीमती होगा। हमने हमेशा एक-दूसरे की इज्ज़त की है और एक-दूसरे के खेल में जो कुछ भी आता है, उसकी बहुत तारीफ़ की है, इसलिए मैं सच में साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”England legend roped in for specialist role in Brendon McCullum's white-ball coaching setup
— ICC (@ICC) September 7, 2026
Read more https://t.co/3WoCP9s4D3
September 7th 2026, 12:23 pm
गौतम गंभीर ने चली रोहित शर्मा को एकदिवसीय टीम से निकाले के लिए अंतिम चाल
समाचार
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर रोहित शर्मा को एकदिवसीय टीम से बाहर निकालने के सारे पैंतरे आजमा चुके हैं। बल्लेबाज रोहित शर्मा का फॉर्म भी खासा खराब है लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने रिव्यू मीटिंग में ब्रैंड रोहित शर्मा को बचा लिया। ऐसे में सभी तरफ से विफल होकर गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को एकदिवसीय टीम से बाहर निकालने के लिए एक और पासा फेंका है और शायद यह उनकी अंतिम चाल भी हो सकती है।
गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर एशियाई खेलों के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरु होने वाली एकदिवसीय सीरीज का हिस्सा नहीं रहेंगें। ऐसे में टीम के पास नंबर 4 पर बल्लेबाजी का विकल्प खाली रहेगा। गौतम गंभीर कप्तान शुभमन गिल को उस जगह बल्लेबाजी करने को कह सकतें हैं ताकि यशस्वी जायसवाल को ना केवल टीम में लाया जा सके उनको रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाजी कराई जा सके। इससे दोनों के बीच प्रतियोगिता शुरु हो जाएगी और गंभीर का मानना है यशस्वी के आगे रोहित फ्लॉप हो जाएंगे जिससे उनका काम आसान हो जाएगा।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की रिव्यू मीटिंग में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बीसीसीआई और मुख्य चयनकर्ता एक राय पर नहीं दिखे। जब यह खबर आई कि चयनकर्ता 2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित को नहीं चाहते और लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच होगा, तो बीसीसीआई ने तुरंत इसका खंडन किया। लगभग ऐसा ही जवाब बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इस बार दिया है।
माना जा रहा था रोहित शर्मा ने अपने PR यानि कि जनसंपर्क के कारण अफगानिस्तान सीरीज में अपनी जगह बचा ली थी लेकिन इंग्लैंड उनकी अंतिम सीरीज मानी जा रही थी।रोहित शर्मा ने फिर जबरदस्त जनसंपर्क की बिसात बिछाकर अपनी जगह एक बार फिर बचा ली और आलोचकों के मुंह शतक लगाकर बंद कर दिए।
मुख्य चयनकर्ता और चयनसमिती की पसंद यशस्वी जायसवाल
एकदिवसीय विश्वकप 2027 के लिए मुख्य चयनकर्ता और चयन समिती की पहली पसंद यशस्वी जासवाल है जो 3 पारियो में दो एकदिवसीय शतक लगा चुके हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जमाया था। लेकिन बोर्ड संभवत प्रसारणकर्ता के दबाव के कारण बुरे फॉर्स से गुजर रहे रोहित शर्मा को बरकरार रखना चाहती है।
रोहित शर्मा का साल भर रहा बुरा फॉर्म, लॉर्ड्स पर मिली संजीवनी
गौरतलब है कि रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और इंग्लैंड के पहले दो एकदिवसीय मैच में फ्लॉप रहे थे। जिसके बाद उनकी संन्यास की अटकलें लगनी शुरु हो गई थी। हालांकि लॉर्ड्स पर उन्होंने बेहतरीन पारी खेली। रोहित शर्मा ने 110 गेंदो में 138 रन बनाए। उन्हें जैकब बैथल ने बोल्ड किया।
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदविसीय मैच में 21 गेंदो में 11 रन बनाए थे। दूसरे एकदिवसीय मैच में 47 गेंद में 1 चौका और छक्का मारने के बाद 26 रन बनाकर आउट हुए। उनका 5 रनों पर गस एटिंकसन ने कैच छोड़ा था।
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच को छोड़ दे तो इस साल रोहित का प्रदर्शन औसत से नीचे रहा है।पहले मैच में वह 16 रन बनाकर रनआउट हो गए और दूसरे मैच में वह 39 गेंदों में 48 रन बनाकर बोल्ड हो गए।
इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली एकदिवसीय सीरीज में रोहित शर्मा फ्लॉप रहे और टीम को शुरुआत में बड़ा स्कोर नहीं दे सके। रोहित शर्मा 3 मैचों में 20 की औसत से 61 रन बना पाए। पूरी सीरीज में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए।पहले मैच में उन्होंने 29 गेंदो पर 26 रन, दूसरे मैच में उन्होंने 38 गेंदो में 24 रन और तीसरे मैच में 13 गेंदो में 11 रन बनाए।
September 7th 2026, 12:23 pm
इशान किशन ने शानदार 251 रन बनाकर ईस्ट जोन को पहुंचाया 700 पार (Video)
समाचार
इशान किशन ने उमस भरे मौसम में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 270 रन की पारी खेली जिससे पूर्व क्षेत्र ने सोमवार को दलीप ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।किशन ने इस पारी से भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने का दावा भी पेश किया।
कुमार कुशाग्र ने भी 132 गेंद में 101 रन बनाकर अपना छठा प्रथम श्रेणी शतक जड़ा और किशन की करीब दो दिन तक चली 522 मिनट और 334 गेंद की मैराथन पारी में शानदार सहयोग दिया। दिन का खेल खत्म होने से कुछ मिनट पहले दक्षिण क्षेत्र ने पूर्व क्षेत्र का आखिरी विकेट हासिल किया।
दिन का आकर्षण किशन की पारी रही जिसे तीन राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की मौजूदगी में खेला गया।किशन दलीप ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों के क्लब में शामिल होने से चूक गए। रमन लांबा ने 1987 और गगन खोडा ने 2001 में यह उपलब्धि हासिल की थी।
किशन ने पहले दिन 122 गेंद में शतक पूरा किया जबकि दूसरे शतक के लिए उन्होंने 148 गेंद खेलीं।यह धीमापन किसी बेहतरीन गेंदबाजी या मुश्किल पिच की वजह से नहीं था, बल्कि गेंदबाजों को थकाने और अपनी टीम के स्कोर को विपक्षी टीम की पहुंच से काफी दूर तक ले जाने की सोची-समझी रणनीति थी।
किशन ने अपने करियर का दूसरा प्रथम श्रेणी दोहरा शतक 270 गेंद में पूरा किया जब उन्होंने कामचलाऊ स्पिनर देवदत्त पडिक्कल की गेंद को कवर के रास्ते सीमा रेखा के पार पहुंचाया।उन्हें केवल एक बार असहजता महसूस हुई जब बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सीवी मिलिंद की गेंद उनके पेट पर लगी और उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी।
हालांकि दोहरा शतक पूरा करने के बाद किशन ने आक्रामक रुख दिखाया। उन्होंने 200 से 250 रन तक पहुंचने के लिए सिर्फ 31 गेंद खेलीं।किशन ने स्पिनर श्रेयस गोपाल और त्रिपुराना विजय के खिलाफ दो-दो छक्के लगाए।
किशन ने श्रेयस की 100 गेंदों पर 94 रन और विजय की 88 गेंदों पर 70 रन बटोरे जिससे स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के दबदबे का अंदाजा लगाया जा सकता है।पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी पुल और ड्राइव उनके रन बनाने वाले मुख्य शॉट रहे और इन शॉट से उन्होंने 22 चौके लगाए।
लगातार दूसरे दिन दक्षिण क्षेत्र के गेंदबाज, विशेषकर मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। सपाट पिच और उच्च स्तर की बल्लेबाजी के सामने उनकी गेंदबाजी बेअसर नजर आई।आखिरकार थकान ने किशन के शरीर को जकड़ लिया और उन्हें 301 गेंद में 250 रन बनाकर मैदान छोड़ना पड़ा। उनकी पारी में 27 चौके और सात छक्के शामिल रहे।
किशन की शानदार पारी की बदौलत पूर्व क्षेत्र ने पहले सत्र में 106 और लंच के बाद के सत्र में 135 रन जोड़े।इस दौरान किशन ने पांचवें विकेट के लिए कुशाग्र के साथ केवल 290 गेंद में 230 रन और छठे विकेट के लिए अनुकूल रॉय (40 रन, 86 गेंद) के साथ 140 रन की साझेदारी कर पूर्व क्षेत्र की स्थिति और मजबूत की।That moment when Ishan Kishan reached
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 7, 2026
Scorecard https://t.co/KQf5Km69nk#DuleepTrophy | #SZvEZ pic.twitter.com/6YJYiwNtjV
कुशाग्र ने भी अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया और विकेट के दोनों ओर शानदार शॉट लगाकर गेंदबाजों की धुनाई की।
इक्कीस वर्षीय कुशाग्र ने 128 गेंद में आठ चौकों और पांच छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया लेकिन वह अपनी पारी को और अधिक लंबा नहीं बढ़ा सके। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने विजय की खराब शॉर्ट गेंद पर लापरवाही से पुल शॉट खेला और स्क्वायर लेग के पीछे खड़े मिलिंद को कैच दे बैठे।
अंतिम सत्र के शुरुआती मिनटों में मोहम्मद शमी के आउट होने के तुरंत बाद किशन ने फिर दक्षिण क्षेत्र को परेशानी में डाल दिया और अपने पहले तिहरे शतक के करीब पहुंच गए।हालांकि वह बड़ा मुकाम हासिल नहीं कर सके। किशन ने विजय (180 रन पर चार विकेट) की गेंद पर जोरदार शॉट खेला लेकिन गेंद सीधे साइट स्क्रीन के पास खड़े रविचंद्रन स्मरण के हाथों में चली गई।हालांकि तब तक किशन अपना काम कर चुके थे।
September 7th 2026, 12:23 pm
शेफाली वर्मा को हाथ से इशारा करना फातिमा सना को पड़ा भारी (Video)
समाचार
Pakistan women cricketer Fatima Sana (Credit: X)
पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना पर शनिवार को दुबई में भारत के खिलाफ उनकी टीम के महिला एशिया कप मुकाबले के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट अंक दिया गया है।
फातिमा को अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जो “ऐसी भाषा, कार्यों या इशारों का उपयोग करने से संबंधित है जो अपमानजनक हैं या जो आउट होने पर बल्लेबाज की आक्रामक प्रतिक्रिया को भड़का सकते हैं।”
यह अपराध शैफाली वर्मा को आउट करने के बाद हुआ, जब फातिमा ने कैच पूरा करने के बाद पवेलियन की ओर इशारा किया। 24 महीने की अवधि के भीतर फातिमा का यह दूसरा अपराध था, जिससे उसके Demerit Point की संख्या दो हो गई। उन्हें इससे पहले 6 अगस्त, 2025 को डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ टी20 के दौरान एक डिमेरिट अंक मिला था।
फातिमा ने भारत से पाकिस्तान की भारी हार के बावजूद गेंद से अहम भूमिका निभाई थी,उन्होंने पाकिस्तान के 55 रन पर आउट होने के बाद भारत के तीन विकेट झटके थे। शैफाली, जिन्होंने आक्रामक रूप से भारत का पीछा करना शुरू किया था, फातिमा का पहला विकेट थीं, उन्होंने गेंदबाज को एक आसान कैच दिया।इसके तुरंत बाद उन्होंने इस ही ओवर में प्रतिका रावल को बिना खाता खोले कीपर मुनीबा के हाथों कैच आउट करवा दिया। वहीं अगले ओवर में स्मृति मंधाना को पगबाधा आउट कर दिया।
फातिमा ने अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी सुप्रिया दास द्वारा प्रस्तावित मंजूरी को स्वीकार कर लिया, जिसका अर्थ है कि किसी औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं थी। लेवल 1 के उल्लंघनों में न्यूनतम जुर्माना आधिकारिक फटकार और खिलाड़ी की मैच फीस का अधिकतम 50 प्रतिशत, साथ ही एक या दो Demerit Point होते हैं। पाकिस्तान के पास भारत से मिली हार पर ध्यान देने के लिए बहुत कम समय है, एशिया कप में उसका अगला मुकाबला सोमवार को हांगकांग से होगा। एक जीत उन्हें सेमीफाइनल में ले जाएगी।Fatima Sana turning up the heat despite the scoreline.
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 5, 2026
Watch India vs Pakistan LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #DPWorldWomensAsiaCup2026 #NotAGentlemansGame pic.twitter.com/j2ohXqlZSV
September 7th 2026, 12:23 pm
पाक को 55 रनों पर समेटकर भारतीय महिला टीम हुई 7 विकेट से विजयी
समाचार
INDvsPAK भारत ने शनिवार को यहां महिला एशिया कप टी20 के मुकाबले में पाकिस्तान को 68 गेंद शेष रहते सात विकेट से हरा दिया।पाकिस्तान को महज 55 रन पर समेटने के बाद भारत ने 8.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने 150वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में कप्तानी करते हुए नाबाद 18 रन की पारी खेली। दीप्ति शर्मा ने नाबाद 12 रन बनाए, जबकि स्मृति मंधाना ने भी 12 रन का योगदान दिया।पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने तीन विकेट चटकाए।
बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी और लेग स्पिनर प्रेमा रावत की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिये जिससे भारत ने महिला एशिया कप टी20 के ग्रुप-ए मुकाबले में उनकी पारी को 18.1 ओवर में महज 55 रन पर समेट दिया। चरणी ने चार ओवर में सिर्फ सात रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि प्रेमा ने चार ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट लिए। दीप्ति शर्मा ने 3.1 ओवर में पांच रन देकर दो विकेट झटके तो वहीं शेफाली वर्मा को एक सफलता मिली।
यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान महिला टीम का अब तक का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले उसका न्यूनतम स्कोर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 56 रन था।अपने 200वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने पहले चार ओवर में बिना विकेट खोए 27 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की। मुनीबा अली को दो जीवनदान मिलने के बावजूद वह 13 रन ही बना सकीं जबकि शवाल जुल्फिकार ने 14 रन का योगदान दिया।
इसके बाद पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका।टी20 अंतरराष्ट्रीय में बतौर कप्तान अपना 150वां मैच खेल रहीं हरमनप्रीत कौर ने पिच से स्पिनरों को मिल रही मदद को भांपते हुए पांचवें ओवर से ही फिरकी का जाल बिछा दिया।Bowlers dominate as India cruise to victory over Pakistan in the Asia Cup 2026
— ICC (@ICC) September 5, 2026
: @ACCMedia1
: https://t.co/1qavRT9yQG pic.twitter.com/M3Khpvsl6i
उनका यह दांव पूरी तरह सफल रहा। पाकिस्तान ने पांचवें से 10वें ओवर के बीच महज नौ रन जोड़े और छह विकेट गंवा दिए। 10 ओवर के बाद उसकी टीम 36 रन पर छह विकेट के संकट में थी।भारतीय गेंदबाजों ने शानदार अनुशासन का परिचय देते हुए 18.1 ओवर में कुल 78 डॉट गेंदें फेंकीं।
सलामी बल्लेबाज मुनीबा रन बनाने के लिए जूझ रही थीं। शेफाली की गेंद पर जगह बनाने के लिए वह लेग स्टंप की ओर खिसकीं, लेकिन गेंद को पूरी तरह चूक गईं और बोल्ड हो गईं। इसके बाद पाकिस्तान की पारी का हाल कुछ ऐसा रहा मानो बल्लेबाज ‘तू चल, मैं आई’ की तर्ज पर क्रीज पर आ रहे हों।
इसके बाद श्री चरणी ने पिच से मिल रहे टर्न और उछाल का भरपूर फायदा उठाया। गुल फिरोजा खाता खोले बिना आउट हुईं। उन्होंने गेंद के टर्न के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन शॉर्ट थर्ड पर कैच दे बैठीं। जुल्फिकार स्वीप खेलने से चूक गईं और पगबाधा आउट हो गईं।
आयशा जफर सिर्फ दो रन बना सकीं। उन्होंने दबाव से निकलने के प्रयास में मिड-ऑन पर हरमनप्रीत कौर को आसान कैच दे दिया। सदफ शमास ने तीन रन बनाए, लेकिन प्रेमा की सीधी गेंद पर स्टंप्स को निशाना बनाकर की गई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकीं।
पाकिस्तान की सबसे बड़ी उम्मीद कप्तान फातिमा सना भी खाता नहीं खोल सकीं। दीप्ति शर्मा की शानदार ऑफ स्पिन गेंद सीधे उनके पैड पर लगी और अंपायर ने पगबाधा करार दिया। गेंद लेग-मिडिल स्टंप को लगती नजर आ रही थी।
ऐमान फातिमा (पांच) और उम्म-ए-हानी (6) के बीच तालमेल की कमी से पाकिस्तान को एक और झटका लगा। गलतफहमी के कारण फातिमा नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रन आउट हो गईं। इसके बाद उम्म-ए-हानी भी खराब स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गईं।
September 5th 2026, 3:09 pm
क्रिकेट में पहली बार भारत बनाम जापान का एतिहासिक मैच होगा इस तारीख को
समाचार
जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दोनों देशों की पुरुष टीमें भारत-जापान डिप्लोमैटिक रिलेशन की 75वीं सालगिरह के जश्न को शुरू करने के लिए एक टी 20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगी। सुज़ुकी कप मंगलवार, 22 सितंबर को टोचिगी प्रीफेक्चर के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होगा।
यह मैच “स्पोर्ट 75” का पहला कदम होगा, यह एक पहल है जो जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक समिट के दौरान हुए समझौते से निकली है और इसका मकसद खेल के क्षेत्र में भारत और जापान के बीच लोगों के लेन-देन और सहयोग को बढ़ावा देना है।
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा: “बीसीसीआई इस ऐतिहासिक मौके का हिस्सा बनकर बहुत खुश है, जब भारत और जापान की पुरुष टीमें जापान में एक खास टी 20 इंटरनेशनल मैच के लिए एक साथ आ रही हैं।” सैकिया ने कहा, “भारत और जापान के बीच एक मजबूत और लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते और दोस्ती है, और हमें खुशी है कि क्रिकेट दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के 75 साल पूरे होने के जश्न का हिस्सा होगा, और हम इस मैच को मुमकिन बनाने के लिए जापान क्रिकेट एसोसिएशन (जेसीए) को उनकी कोशिशों के लिए धन्यवाद देते हैं।
बीसीसीआई का मानना है कि क्रिकेट की ग्रोथ उसके पारंपरिक इलाकों से आगे बढ़नी चाहिए, और दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बोर्ड के तौर पर, हम उस ग्रोथ में योगदान देने की अपनी ज़िम्मेदारी समझते हैं। बीसीसीआई जापान में क्रिकेट को और मजबूत करने और आने वाले सालों में इस रिश्ते को और मजबूत करने के लिए जेसीए के साथ मिलकर काम करेगा।” जेसीए के सीईओ नाओकी मियाजी ने कहा: “मौजूदा वर्ल्ड चैंपियंस को जापान में बुलाना हमारे एसोसिएशन के लिए एक अहम पल है। यह सच में एक यादगार मौका होगा।”HISTORY IN THE MAKING!
— 一般社団法人 日本クリケット協会| JCA Japan Cricket Association (@CricketJapan) September 4, 2026
史上初めて、日本とインドが日本の佐野国際クリケット場でT20インターナショナルの舞台で対戦します。!チケット情報や視聴方法については、近日中にお知らせします。#japancricket #クリケット #India #JPNvIND #SuzukiCup2026 pic.twitter.com/sAZKECWZQS
September 4th 2026, 12:38 pm
Asia Cup में INDvsPAK मैच कल, एकतरफा जीत या होगा उलटफेर?
समाचार
INDvsPAK महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम की नजरें अब शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ लीग चरण का शानदार अंत करने पर हैं। पुरुष हों या महिला, बहु-टीम टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान मुकाबलों को लेकर मैदान के बाहर काफी रोमांच रहता है लेकिन पिछले काफी समय से मैदान पर मुकाबले उतने प्रतिस्पर्धी नहीं रहे हैं। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में भारत का पलड़ा काफी मजबूत दिख रहा है।
भारत के लिए यह मैच केवल औपचारिकता नहीं होगा। विश्व कप में पिछले कुछ मौकों पर समय से पहले बाहर होने के बाद भारतीय टीम को टी20 प्रारूप में कुछ क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के वर्चस्व को चुनौती देने के लिए भारत को बेहतर पावर-हिटर और तेज गेंदबाजों का मजबूत पूल तैयार करना होगा।
एशियाई स्तर पर हालांकि भारत के आसपास भी कोई टीम नजर नहीं आती। पिछली बार भारत किसी तरह श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में उपविजेता रहा था। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने अपने शुरुआती मुकाबले में थाईलैंड को हराया है और अब भी सेमीफाइनल की दौड़ में बना हुआ है। भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा भी शानदार फॉर्म में हैं। मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ यादगार शतक लगाते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और प्रतियोगिता की अन्य टीमों को अपनी बल्लेबाजी क्षमता का संकेत दे दिया।
दुबई की पिचों पर बल्लेबाजी आसान नहीं रही है। बल्लेबाजों को आमतौर पर पिच की गति और उछाल को समझने में करीब 10 गेंद लगती हैं और उसी के अनुसार पारी की योजना बनानी पड़ती है। मंधाना और शेफाली ने भी बृहस्पतिवार रात इसी रणनीति को अपनाया था।
मध्यक्रम में प्रतिका रावल, ऋचा घोष और कप्तान हरमनप्रीत कौर की भूमिका अहम होगी। तीनों अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में तब्दील नहीं कर सकी हैं। खासकर नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर रहीं रावल पर दबाव बढ़ रहा है। वनडे में सफल रही रावल टी20 प्रारूप की मांगों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं।
गेंदबाजी में नंदनी शर्मा का शामिल होना भारत के लिए सकारात्मक कदम रहा है। वह प्रमुख तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ के साथ नई गेंद संभालते हुए अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन कर रही हैं। पाकिस्तान को भारत को चुनौती देने के लिए अपनी बल्लेबाजी में बड़े सुधार की जरूरत है। बल्लेबाजी की कमजोरी लंबे समय से टीम की परेशानी रही है।
थाईलैंड के खिलाफ पिछले मैच में भी पाकिस्तान ने पावरप्ले में तीन विकेट गंवाकर खुद को मुश्किल में डाल लिया था, हालांकि बाद में उसने 119 रन के मामूली लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव कर लिया। टीम अब भी सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली और कप्तान एवं गेंदबाजी ऑलराउंडर फातिमा सना पर काफी निर्भर है। भारत जैसी मजबूत टीम को चुनौती देने के लिए पाकिस्तान को इस निर्भरता से बाहर निकलना होगा।
टीम इस प्रकार हैं:
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।
पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, ईमान नसीर, ऐमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), सदफ शमास, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जाबीन, शवाल जुल्फिकार, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर।
समय:- रात आठ बजे से
कहां देखें- सोनी लिव या सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर
September 4th 2026, 11:05 am
दलीप ट्रॉफी फाइनल खेलो, इन 3 खिलाड़ियों को मिली कोच गंभीर की हिदायत
समाचार
सलामी बल्लेबाज केएल राहुल, श्रीलंका सीरीज के नायक देवदत्त पडिक्कल और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को चेन्नई में छह सितंबर से शुरू होने वाले दलीप ट्रॉफी फाइनल में पूर्वी क्षेत्र के खिलाफ दक्षिण क्षेत्र की ओर से खेलने के लिए कहा गया है।माना जा रहा है कि दक्षिण क्षेत्र के कप्तान तिलक वर्मा, उभरते हुए स्टार वैभव सूर्यवंशी और विकेटकीपर ईशान किशन (सभी भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं) का खेलना भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की मंजूरी पर निर्भर करेगा।
इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘राहुल, पडिक्कल और सिराज अभी कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। राष्ट्रीय चयनकर्ता चाहते हैं कि जो भी भारतीय खिलाड़ी उपलब्ध हो, वह दलीप ट्रॉफी फाइनल खेले। इन तीनों ने आखिरी बार 27 अगस्त को मैच खेला था। अब वे 27 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच खेलेंगे। ’’उन्होंने कहा, ‘‘अब पडिक्कल वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं इसलिए हो सकता है कि वह भारत ए सीरीज खेलें। लेकिन अगर उन्हें दलीप ट्रॉफी के फाइनल में खेलने का मौका मिलता है, तो उन्हें खेलना चाहिए। ’’
पर सूर्यवंशी, किशन और तिलक के मामले में फैसला कोच गंभीर का होगा।सूत्र ने कहा, ‘‘भारतीय टीम नौ या 10 सितंबर को दिल्ली में जुटेगी। अगर मुख्य कोच चाहते हैं कि तीनों टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के कार्यक्रम के हिसाब से रिपोर्ट करें तो वे नहीं खेल पाएंगे। लेकिन अगर मुख्य कोच चाहते हैं कि वे फाइनल खेलें और 10 सितंबर की देर शाम दिल्ली में रिपोर्ट करें तो वे ऐसा भी कर सकते हैं।East Zone have the Greatest of All Time lol. They will be fine. https://t.co/cgjKBZHXwV pic.twitter.com/Rf2OL4HEfs
— kirketView (@KirketView2989) September 3, 2026
बीसीसीआई मयंक यादव, कार्तिक त्यागी और बाएं हाथ के गेंदबाज मोहसिन खान को जापान में होने वाले एशियाई खेलों में नेट गेंदबाज के तौर पर भारतीय टीम की ट्रेनिंग में मदद करने के लिए भेजने की योजना बना रहा है।बीसीसीआई नेट गेंदबाजों को साथ ले जाता रहा है और ये तीनों टी20 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं।सूत्र ने कहा, ‘‘वे आधिकारिक भारतीय दल का हिस्सा नहीं होंगे और सिर्फ तब तक वहां रहेंगे जब तक भारतीय पुरुष टीम 26 सितंबर को अपना पहला मैच नहीं खेल लेती, बशर्ते बीसीसीआई 20 सितंबर को टीम के दिल्ली से रवाना होने से पहले उनके जापानी वीजा का इंतजाम कर ले। ’’
September 4th 2026, 5:08 am
एशिया कप में विस्फोटक शतक से स्मृति मंधाना ने तोड़े यह 3 बड़े रिकॉर्ड
समाचार
मिताली राज को पीछे छोड़ महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बनने के बाद स्मृति मंधाना ने कहा कि उन्होंने “कभी कल्पना नहीं की थी” कि वह भारतीय क्रिकेट की इस दिग्गज बल्लेबाज को पीछे छोड़ पाएंगी।मंधाना ने अपने करियर का बड़ा हिस्सा मिताली राज की कप्तानी में खेला है। मिताली उनके लिए बचपन से ही आदर्श रही हैं।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम गुरुवार को भारतीय उपकप्तान ने मिताली के 10,868 अंतरराष्ट्रीय रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। मंधाना के नाम अब तीनों प्रारूपों में कुल 10,880 रन हो गए हैं।मंधाना ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘ जब तक मैं बल्लेबाजी कर रही थी, मुझे पता ही नहीं था कि मैं कौन सा रिकॉर्ड तोड़ने वाली हूं, क्योंकि मुझे रनों का सही आंकड़ा मालूम नहीं था।
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं जब पीछे मुड़कर देखती हूं तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए निश्चित रूप से बहुत अच्छा दिन था। मिताली दीदी ऐसी दिग्गज और आदर्श रही हैं, जिन्हें हम सभी ने बचपन से बल्लेबाजी करते हुए देखा है। उनके रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ पाना मैंने कभी नहीं सोचा था। मुझे इस बात की खुशी है कि इस सूची में शीर्ष दो स्थानों पर भारतीय हैं।’’
हांगकांग के खिलाफ मंधाना ने शानदार शतक जड़कर एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने महिला टी20 एशिया कप में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का नया रिकॉर्ड बनाया और श्रीलंका की चमारी अटापट्टू के नाबाद 119 रन के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।उनकी पारी की बदौलत भारत ने पांच विकेट पर 193 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में हांगकांग की टीम 16.2 ओवर में सिर्फ 56 रन पर सिमट गई और भारत ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में रनों के लिहाज से अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।— ICC (@ICC) September 3, 2026
Smriti Mandhana now has the most centuries in women’s international cricket
Read more https://t.co/9gnFiVI3WP pic.twitter.com/5CDV7ys9ny
मंधाना ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाली बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उनके शतकों की संख्या अब 18 हो गई है, जिससे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज मेग लैनिंग (17 शतक) को पीछे छोड़ दिया।
मंधाना ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों के रिकॉर्ड को पार करना खास है। 18 एक अच्छा आंकड़ा है।’’उन्होंने कहा, ‘‘मेग लैनिंग और मिताली राज महिला क्रिकेट की दो ऐसी दिग्गज हैं, जिन्हें देखते हुए मैं बड़ी हुई हूं और बतौर बल्लेबाज उनसे बहुत कुछ सीखने की कोशिश की है।’’उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए खुशी है कि मैं इन दिग्गजों को पीछे छोड़ सकी, लेकिन फिर भी मैं इसे सिर्फ एक आंकड़ा ही मानूंगी।’’— ICC (@ICC) September 3, 2026
Smriti Mandhana is now the all-time leading run-scorer in women’s international cricket
More https://t.co/4tVWAUgmyf pic.twitter.com/xk9Q9fFkjy
भारत की लगातार दो बड़ी जीत के बावजूद मध्यक्रम के बल्लेबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। मंधाना ने हालांकि अपनी साथी बल्लेबाजों का बचाव करते हुए कहा, “मध्यक्रम में सभी बल्लेबाज विश्वस्तरीय हैं और इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेंगी।”मंधाना ने यह भी माना कि दुबई की गर्मी और उमस में लंबे समय तक बल्लेबाजी करना शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा, “आज ऐसा लग रहा था जैसे ‘स्टीम बॉक्स’ में बल्लेबाजी कर रही हूं। गर्मी और उमस के कारण लंबे समय तक बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।’’
September 4th 2026, 5:08 am
स्मृति मंधाना के रिकॉर्ड 124 रन के आधे रन भी नहीं बना पाई हॉंगकॉंग की टीम
समाचार
सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए मैच में बृहस्पतिवार को यहां हांगकांग पर 137 रन की एकतरफा जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
भारत के 194 रन के कड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए हांगकांग की टीम ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा (नौ रन पर तीन विकेट), तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा (छह रन पर दो विकेट), लेग लेग स्पिनर प्रेमा रावत (12 रन पर दो विकेट) और बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी (16 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 16.2 ओवर में सिर्फ 56 रन पर ढेर हो गई।
हांगकांग ने अपने अंतिम छह विकेट सिर्फ चार रन पर गंवाए।हांगकांग की ओर से कप्तान नताशा माइल्स ने सर्वाधिक 15 रन बनाए। उनके अलावा सिर्फ मरीना लैमप्लो (14) और यास्मिन दसवानी (11) की दोहरे अंक में पहुंच सकी। स्मृति ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 64 गेंद में 14 चौकों और सात छक्कों से 124 रन की पारी खेलने के अलावा शेफाली वर्मा (28) के साथ पहले विकेट के लिए आठ ओवर में 74 रन जोड़े जिससे भारत ने पांच विकेट पर 193 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
हांगकांग की ओर से ऑफ स्पिनर मरीना लैमप्लो सबसे सफल गेंदबाज रहीं जिन्होंने 46 रन देकर दो विकेट चटकाए। रुचिता वेंकटेश और जॉयलीन कौर ने भी एक-एक विकेट चटकाया।भारत अपना अंतिम ग्रुप मैच शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।लक्ष्य का पीछा करने उतरे हांगकांग की शुरुआत बेहद धीमी रही और टीम पावर प्ले में मारिको हिल (00) का विकेट गंवाकर 16 रन ही बना सकी। मारिको को नंदिनी शर्मा ने बोल्ड किया।
पावर प्ले के छह ओवर में हांगकांग की ओर से सिर्फ दो बाउंड्री लगी जब यास्मिन ने छठे ओवर में श्री चरणी पर दो चौके मारे।नताशा ने सातवें ओवर में दीप्ति पर अपना पहला चौका जड़ा।दीप्ति ने दसवानी (11) को मिडविकेट पर भारती फुलमाली के हाथों कैच कराया जबकि प्रेमा ने नताशा (15) को विकेटकीपर ऋषा घोष के हाथों कैच कराके हांगकांग का स्कोर 10वें ओवर में तीन विकेट पर 31 रन किया।
लेग स्पिनर प्रेमा ने अपने अगले ओवर में कैरी चान (01) को भी शेफाली के हाथों कैच करा दिया।नंदिनी ने इसके बाद मरयम बिबी (07) को पवेलियन भेजा जिससे हांगकांग की आधी टीम 14वें ओवर में सिर्फ 52 रन तक पवेलियन लौट चुकी थी।श्री चरणी ने मरीना (14) को प्रतिका रावल के हाथों कैच कराके हांगकांग को छठा झटका दिया।THE CROWDS GIVING STANDING OVATION TO SMRITI MANDHANA. pic.twitter.com/6TOrdfKa0m
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 3, 2026
हांगकांग को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 139 रन की दरकार थी और उसकी टीम इस स्कोर के आसपास भी नहीं पहुंच सकी।दीप्ति शर्मा ने एलिसन सियू (01) और इकरा सहर (00) को चार गेंद के भीतर आउट किया। इसी ओवर में जॉयलीन कौर (01) भी रन आउट हुईं।श्री चरणी ने शहजीन शहजाद (02) को ऋचा के हाथों के स्टंप कराके हांगकांग की पारी का अंत किया।
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे भारत को स्मृति और शेफाली की जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावर प्ले में 60 रन जोड़कर भारत के बड़े स्कोर का मंच तैयार किया।स्मृति ने पांचवें ओवर में तेज गेंदबाज मरयम बिबी पर तीन चौके मारे जबकि शेफाली ने मरीना लैमप्लो के अगले ओवर में दो चौके और दो छक्के जड़कर अपने तेवर दिखाए।स्मृति ने रुचिता वेंकटेश पर भी लगातार दो चौके मारे लेकिन इसी ओवर की अंतिम गेंद पर मरीना ने लॉन्ग ऑन पर शेफाली का शानदार कैच लपका। उन्होंने 17 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के मारे।
स्मृति ने इकरा सहर की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ 40 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और 11वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।स्मृति ने कैरी चान पर भी छक्का जड़ा लेकिन प्रतिका रावल (10) ने तेज गेंदबाज जॉयलीन कौर की पहली ही गेंद पर प्वाइंट पर मरयम को कैच थमा दिया।ऑफ स्पिनर मरीना ने इसके बाद अपनी ही गेंद पर ऋचा घोष (11) का शानदार कैच लेकर भारत को तीसरा झटका दिया।A dominant win for India against Hong Kong, China at the Asia Cup
— ICC (@ICC) September 3, 2026
: https://t.co/dgcCi1YHM2 pic.twitter.com/qQCANMl0Oe
स्मृति ने मरीना पर चौके के साथ 57 गेंद में अपना दूसरा शतक पूरा किया। उन्होंने ऑफ स्पिनर रुचिता पर लगातार तीन छक्कों के साथ अपने करियर के पिछले सर्वश्रेष्ठ स्कोर को पीछे छोड़ा।कप्तान हरमनप्रीत कौर भी सिर्फ 10 रन बनाने के बाद मरीना की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर जॉयलीन को कैच दे बैठीं।स्मृति भी पारी के अंतिम ओवर में स्ट्राइक पर आने के लिए तेजी से रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गईं।
September 4th 2026, 3:39 am
रोहित शर्मा को शामिल करने पर अड़ी BCCI इसलिए आगरकर ने चिढकर ज्वाइन नहीं की मीटिंग
समाचार
बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की रिव्यू मीटिंग में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बीसीसीआई और मुख्य चयनकर्ता एक राय पर नहीं दिखे। जब यह खबर आई कि चयनकर्ता 2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित को नहीं चाहते और लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच होगा, तो बीसीसीआई ने तुरंत इसका खंडन किया। लगभग ऐसा ही जवाब बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इस बार दिया है।
उन्होंने यह कहा कि रोहित शर्मा अभी औसत से बेहतर खेल रहे हैं और टीम की योजना को लेकर उनकी भूमिका पर कोई संशय नहीं है। मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर इस मीटिंग में हीं थे। शायद उनको पहले ही बोर्ड का विचार पता लग गया होगा। यह अफवाह है कि रोहित की पैरवी के कारण ही वह इस मीटिंग में शामिल नहीं हुए थे।
माना जा रहा था रोहित शर्मा ने अपने PR यानि कि जनसंपर्क के कारण अफगानिस्तान सीरीज में अपनी जगह बचा ली थी लेकिन इंग्लैंड उनकी अंतिम सीरीज मानी जा रही थी।रोहित शर्मा ने फिर जबरदस्त जनसंपर्क की बिसात बिछाकर अपनी जगह एक बार फिर बचा ली और आलोचकों के मुंह शतक लगाकर बंद कर दिए।
आगरकर से जुड़ी खबर में इस बात का भी जिक्र है कि कई चयनकर्ताओं को लगता है कि उनके साथ धोखा हुआ है क्योंकि उनको लगता है कि रोहित के रहते भारतीय टीम 2027 वनडे विश्व कप नहीं जीत सकती जबकि बीसीसीआइ के कुछ बड़े लोग सोशल मीडिया को देखकर अपनी रणनीति बदल रहे हैं।
मुख्य चयनकर्ता और चयनसमिती की पसंद यशस्वी जायसवाल
एकदिवसीय विश्वकप 2027 के लिए मुख्य चयनकर्ता और चयन समिती की पहली पसंद यशस्वी जासवाल है जो 3 पारियो में दो एकदिवसीय शतक लगा चुके हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जमाया था। लेकिन बोर्ड संभवत प्रसारणकर्ता के दबाव के कारण बुरे फॉर्स से गुजर रहे रोहित शर्मा को बरकरार रखना चाहती है।
रोहित शर्मा का साल भर रहा बुरा फॉर्म, लॉर्ड्स पर मिली संजीवनी
गौरतलब है कि रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और इंग्लैंड के पहले दो एकदिवसीय मैच में फ्लॉप रहे थे। जिसके बाद उनकी संन्यास की अटकलें लगनी शुरु हो गई थी। हालांकि आज उन्होंने बेहतरीन पारी खेली। रोहित शर्मा ने 110 गेंदो में 138 रन बनाए। उन्हें जैकब बैथल ने बोल्ड किया।
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदविसीय मैच में 21 गेंदो में 11 रन बनाए थे। दूसरे एकदिवसीय मैच में 47 गेंद में 1 चौका और छक्का मारने के बाद 26 रन बनाकर आउट हुए। उनका 5 रनों पर गस एटिंकसन ने कैच छोड़ा था।
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच को छोड़ दे तो इस साल रोहित का प्रदर्शन औसत से नीचे रहा है।पहले मैच में वह 16 रन बनाकर रनआउट हो गए और दूसरे मैच में वह 39 गेंदों में 48 रन बनाकर बोल्ड हो गए।
इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली एकदिवसीय सीरीज में रोहित शर्मा फ्लॉप रहे और टीम को शुरुआत में बड़ा स्कोर नहीं दे सके। रोहित शर्मा 3 मैचों में 20 की औसत से 61 रन बना पाए। पूरी सीरीज में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए।पहले मैच में उन्होंने 29 गेंदो पर 26 रन, दूसरे मैच में उन्होंने 38 गेंदो में 24 रन और तीसरे मैच में 13 गेंदो में 11 रन बनाए।
September 4th 2026, 1:23 am
19 सितंबर से शुरु होगा Family Full House with Rohit Sharma, टीजर हुआ रीलीज (Video)
समाचार
भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा जल्द ही अपना फैमिली शो Family Full House with Rohit Sharma.में बतौर होस्ट शिरकत करते हुए नजर आएंगे। उन्होंने इस टीजर को रीट्विट कर कैप्शन में लिखा कि 19 सितंबर का प्लान सेट कर दिया है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक यह मशूहर अमेरिकी शो द फैमिली फ्यूड(The Family Feud) का भारतीय संस्करण होगा और इसके 40 एपिसोड रोहित शर्मा को शूट करने होंगे।इस अमेरिकी शो में मशहूर होस्ट स्टीव हार्वे की भूमिका रोहित शर्मा निभाएंगे।
संन्यास की अटकलें जुलाई से हो रही है तेजAapka 19th September ka plan humne set kar diya hai. See you there https://t.co/83xTqtFd0i
— Rohit Sharma (@ImRo45) September 1, 2026
17 जुलाई (शुक्रवार) से मीडिया सूत्रों में यह अटकलें लग रही थी कि वह संन्यास के बारे में सोच रहे हैं और 19 जुलाई को (रविवार) को लॉर्ड्स पर खेला जाने वाला एकदिवसीय मैच उनका अंतिम मैच होगा। इस मैच से पहले या तो वह खुद संन्यास ले लेंगे या फिर ड्रॉप हो जाएंगे।लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकैया ने कहा है कि यह सब अफवाह है। वह जब तक चाहे क्रिकेट खेल सकते हैं।
माना जा रहा था रोहित शर्मा ने अपने PR यानि कि जनसंपर्क के कारण अफगानिस्तान सीरीज में अपनी जगह बचा ली थी लेकिन इंग्लैंड उनकी अंतिम सीरीज मानी जा रही थी।रोहित शर्मा ने फिर जबरदस्त जनसंपर्क की बिसात बिछाकर अपनी जगह एक बार फिर बचा ली और आलोचकों के मुंह शतक लगाकर बंद कर दिए।
साल भर रहा बुरा फॉर्म, लॉर्ड्स पर मिली संजीवनी
गौरतलब है कि रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और इंग्लैंड के पहले दो एकदिवसीय मैच में फ्लॉप रहे थे। जिसके बाद उनकी संन्यास की अटकलें लगनी शुरु हो गई थी। हालांकि आज उन्होंने बेहतरीन पारी खेली। रोहित शर्मा ने 110 गेंदो में 138 रन बनाए। उन्हें जैकब बैथल ने बोल्ड किया।
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदविसीय मैच में 21 गेंदो में 11 रन बनाए थे। दूसरे एकदिवसीय मैच में 47 गेंद में 1 चौका और छक्का मारने के बाद 26 रन बनाकर आउट हुए। उनका 5 रनों पर गस एटिंकसन ने कैच छोड़ा था।
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच को छोड़ दे तो इस साल रोहित का प्रदर्शन औसत से नीचे रहा है।पहले मैच में वह 16 रन बनाकर रनआउट हो गए और दूसरे मैच में वह 39 गेंदों में 48 रन बनाकर बोल्ड हो गए।
इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली एकदिवसीय सीरीज में रोहित शर्मा फ्लॉप रहे और टीम को शुरुआत में बड़ा स्कोर नहीं दे सके। रोहित शर्मा 3 मैचों में 20 की औसत से 61 रन बना पाए। पूरी सीरीज में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए।पहले मैच में उन्होंने 29 गेंदो पर 26 रन, दूसरे मैच में उन्होंने 38 गेंदो में 24 रन और तीसरे मैच में 13 गेंदो में 11 रन बनाए।
September 3rd 2026, 12:22 pm
5 रन से जिम्बाब्वे जीती T20I मैच, नामिबिया के खिलाफ टाला उलटफेर
समाचार
NAMvsZIM विंडहोक में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के मैच में ज़िम्बाब्वे ने नामीबिया से मिली कड़ी चुनौती का सामना करते हुए पांच रन से रोमांचक जीत दर्ज की। टीम 101/6 के स्कोर से उबरकर 195/6 तक पहुँची और आखिरी ओवर में संयम बनाए रखा। नामीबिया, जिसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार जीत के साथ ट्राई-सीरीज की शुरुआत की थी, लक्ष्य का पीछा करते हुए 76/6 के स्कोर पर मुकाबले से बाहर दिख रहा था, लेकिन ज़ेन ग्रीन और अलेक्जेंडर वोल्शेंक ने सातवें विकेट के लिए सिर्फ़ 49 गेंदों में 109 रनों की शानदार साझेदारी की।
बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद ज़िम्बाब्वे ने मज़बूत शुरुआत की; बेन करन और ब्रायन बेनेट ने पहले विकेट के लिए तेज़ी से 64 रन जोड़े। नामीबिया को पावरप्ले की आखिरी गेंद पर सफलता मिली, जब बेनेट ने जेजे स्मिट की गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश में डीप मिडविकेट पर कैच दे दिया; वे 21 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अगले ओवर में डियोन मायर्स बर्नार्ड शोल्ट्ज़ का शिकार बने; वे एक ऐसी गेंद पर आउट हुए जो तेज़ी से टर्न हुई और ऑफ स्टंप के ऊपरी हिस्से से टकरा गई।
दो गेंदों बाद, गेरहार्ड इरास्मस ने सिकंदर रज़ा को ‘गोल्डन डक’ (पहली ही गेंद पर आउट) पर पवेलियन भेजकर सबसे बड़ी सफलता दिलाई; रज़ा स्लॉग-स्वीप शॉट सही समय पर नहीं खेल पाए। नौवें ओवर में करन के आउट होने से टीम लड़खड़ा गई, और जब इरास्मस ने जल्द ही वेस्ली मधावेरे को भी आउट किया, तो 10वें ओवर तक ज़िम्बाब्वे का स्कोर 79/5 हो गया था।
बाद में रयान बर्ल और ब्रैड इवांस ने आठवें विकेट के लिए 48 गेंदों में 94 रन जोड़े और पारी का रुख पूरी तरह बदल दिया। आखिरी ओवर के लिए स्पिन गेंदबाज़ी का सहारा लेने का नामीबिया का फ़ैसला भी काफ़ी महंगा साबित हुआ। बर्ल ने इरास्मस की गेंदों पर एक छक्का और लगातार तीन चौके जड़े और उस ओवर से 20 रन बटोरे, जिससे ज़िम्बाब्वे का स्कोर 195/6 के शानदार टोटल तक पहुँच गया।
नामीबिया की पारी की शुरुआत में कुछ मुश्किल पल आए, और फिर तीसरे ओवर में ब्लेसिंग मुज़राबानी ने लॉरेन स्टीनकैंप को आउट कर दिया। गेरहार्ड इरास्मस ने तेज़ी से 12 रन बनाए, लेकिन फिर ब्रैड इवांस का शिकार बने। जान निकोल लोफ़्टी-ईटन ने 13 गेंदों पर 20 रन बनाकर कुछ देर के लिए पलटवार किया, लेकिन ब्रायन बेनेट ने तीन गेंदों के अंदर उन्हें और जेजे स्मिट को आउट कर दिया, जिससे नामीबिया का स्कोर 66/4 हो गया।
जान फ्रिलिंक की 29 गेंदों पर 22 रनों की संयमित पारी भी टीम को लड़खड़ाने से नहीं बचा सकी और 11वें ओवर में वेलिंगटन मसकाद्ज़ा ने उन्हें अपना पहला शिकार बनाया। और जब अगले ओवर में रूबेन ट्रम्पेलमैन सिकंदर रज़ा की गेंद पर आउट हुए, तो नामीबिया 76/6 के स्कोर पर हार की कगार पर दिख रहा था।
Zimbabwe hold their nerve to fend off Namibia’s spirited fightback and claim their first win of the tri-series
— ICC (@ICC) August 31, 2026
Watch the action LIVE on https://t.co/MHHfZPzf4H (in select regions)
: https://t.co/XSljChAP6v pic.twitter.com/BDghUxTRri
इसके बाद टीम ने ज़बरदस्त वापसी की। वोल्शेंक ने आक्रामक रुख अपनाया, 13वें ओवर में वेलिंगटन मसकाद्ज़ा के खिलाफ़ दो छक्के जड़े और लगातार छोटी लेंथ की गेंदों को निशाना बनाया। ग्रीन भी उनके साथ जुड़े और धीरे-धीरे लय में आ गए। दोनों ने तेज़ी से रन बटोरे, खराब गेंदों का फायदा उठाया और ज़िम्बाब्वे को जमने का मौका नहीं दिया। उनकी साझेदारी 100 रन के पार पहुँच गई और अचानक नामीबिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ़ 16 रनों की ज़रूरत थी, जबकि छह विकेट गिर चुके थे।
आखिरी ओवर फेंकने के लिए बुलाए गए ब्रैड इवांस ने नो-बॉल के साथ शुरुआत की, हालांकि नामीबिया उस पर सिर्फ़ दो रन ही बना सका। इसके बाद दो और रन बने, फिर ग्रीन 26 गेंदों पर 54 रन बनाकर रन आउट हो गए; रज़ा के सीधे थ्रो ने उन्हें नॉन-स्ट्राइकर एंड पर क्रीज़ से बाहर पकड़ लिया।
वोल्शेंक ने सीधे मैदान की तरफ़ एक बाउंड्री लगाकर उम्मीद बनाए रखी, लेकिन उनकी शानदार पारी 29 गेंदों पर 56 रनों पर खत्म हुई; एक फुल और वाइड गेंद पर उनके बल्ले का किनारा लगा और मारुमानी ने स्टंप्स के पीछे एक हाथ से शानदार कैच लपका।
दो गेंदें बाकी थीं और नामीबिया को नौ रनों की ज़रूरत थी। बर्नार्ड शोल्ट्ज़ एक मुश्किल सिंगल लेने की कोशिश में रन आउट हो गए, जिससे जैक ब्रासेल के पास आखिरी मौका बचा। इवांस ने संयम बनाए रखा, ब्रासेल को शून्य पर बोल्ड किया और ज़िम्बाब्वे के लिए पांच रनों की शानदार जीत पक्की कर दी।
संक्षिप्त स्कोर: जिम्बाब्वे 195/6 (रयान बर्ल 57*; गेरहार्ड इरास्मस 3-46) ने नामीबिया 190 (अलेक्जेंडर वोल्शेंक 56, ज़ेन ग्रीन 54; ब्रैड इवांस 3-41) को 5 रन से हराया।
September 3rd 2026, 12:22 pm
विश्वकप फाइनल में नाबाद अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया ने किया वनडे टीम से ड्रॉप
समाचार
मार्नस लाबुशेन को ज़िम्बाब्वे और साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ होने वाली वनडे सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर कर दिया गया है। इस बीच उन्हें टेस्ट टीम में अपनी जगह के बारे में फ़ैसला होने का इंतज़ार भी है।गौरतलब है कि मार्नस लाबुशेन वही बल्लेबाज हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ एकदिवसीय विश्वकप फाइनल में नाबाद अर्धशतक जड़ा था।
लाबुशेन ने जून में पाकिस्तान और बांग्लादेश के दौरों पर संघर्ष किया था, हालांकि बांग्लादेश के ख़िलाफ़ दूसरे वनडे में बल्लेबाज़ी क्रम में नीचे भेजे जाने के बाद उन्होंने नाबाद 55 रन बनाए थे। लेकिन ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श की वनडे टीम में वापसी और चयनकर्ताओं के युवा खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाने के कारण लाबुशेन टीम से बाहर हो गए हैं। साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम की घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी।
इस दौरे पर जोएल डेविस के वनडे डेब्यू करने की संभावना है। न्यू साउथ वेल्स के इस ऑलराउंडर ने इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ T20I सीरीज़ में प्रभावित किया था। वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाज ऑली पीक को एक और मौक़ा दिया गया है।
ऑस्ट्रेलिया के आधिकारिक वनडे कप्तान पैट कमिंस और उनके साथी तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क साउथ अफ़्रीका में टीम से जुड़ेंगे, वहीं जॉश हेज़लवुड दोनों वनडे सीरीज़ में खेलेंगे।
ज़िम्बाब्वे में मार्श टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि साउथ अफ़्रीका में वह और कमिंस कप्तानी की ज़िम्मेदारी साझा करेंगे। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कमिंस कितने मैच खेलते हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरे के लिए अपने तेज़ गेंदबाज़ी विकल्पों को मजबूत करते हुए स्पेंसर जॉनसन और बिली स्टेनलेक को भी टीम में शामिल किया है। बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ जॉनसन ने अपना पिछला वनडे 2025 की शुरुआत में खेला था। लंबी चोट के बाद उन्होंने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ T20I टीम में वापसी की थी।
स्टेनलेक पाकिस्तान दौरे के लिए वनडे टीम का हिस्सा थे और रावलपिंडी में खेले गए मैच में उन्होंने सात साल से अधिक समय बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। हालांकि, सीरीज़ में उनके एकमात्र मैच में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था।
चयनकर्ताओं ने वनडे और ऑस्ट्रेलिया ए टीम के बीच खिलाड़ियों को बांटने का फैसला नहीं किया है।
ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ वनडे मैच 15, 18 और 20 सितंबर को हरारे में खेले जाएंगे। साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ सीरीज़ के मैच 24, 27 और 30 सितंबर को क्रमशः डरबन, जोहैनसबर्ग और पोटचेफ़स्ट्रूम में होंगे।
ज़िम्बाब्वे और साउथ अफ़्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीमA #CWC27 focus for Australia who name their ODI squad to tour Zimbabwe and South Africa
— ICC (@ICC) September 1, 2026
More in our stories https://t.co/ni43mVwLqc pic.twitter.com/NazMSqt5It
ज़ेवियर बार्टलेट, ऐलेक्स कैरी, कूपर कॉनली, पैट कमिंस (केवल साउथ अफ़्रीका, कप्तान), जोएल डेविस, नेथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जॉश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जॉश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मिचेल मार्श, ऑली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टेनलेक, मिचेल स्टार्क (केवल साउथ अफ़्रीका), ऐडम ज़ैम्पा
September 3rd 2026, 12:22 pm
अफगानिस्तान वनडे के बाद अब टी-20 सीरीज से भी बाहर होने की कगार पर खड़े हार्दिक
समाचार
जून माह में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या अब इस देश के खिलाफ इस महीने खेली जाने वाली टी-20 सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक उनके पैर में अकड़न है और टीम प्रबंधन उनको जल्द मैदान पर नहीं उतारना चाहता। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में मांसपेशियां यानि कि हैमस्ट्रिंग के कारण वह बाहर रहे थे।
गौरतलब है कि मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने यह कहा था कि हार्दिक पांड्या को दक्षिण अफ्रीका में होने वाले एकदिवसीय विश्वकप के लिए भारतीय टीम में शामिल करने की योजना है।
यह चोट उस योजना को पीछे ढकेलती है क्योंकि एक बार फिर हार्दिक पांड्या की खराब फिटनेस सबके सामने उजागर हो जाती है। वह भी तब जब उनको बैंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से हरी झंडी मिल गई थी।इससे पहले पिछले एकदिवसीय विश्वकप में भी बीच हार्दिक पांड्या टूर्नामेंट चोटिल होकर बाहर हो गए थे।
2 टी-20 विश्वकप जीत चुके हार्दिक पांड्या टी20 टीम में पंड्या की वापसी की संभावना कम लग रही है क्योंकि अगरकर ने साफ कर दिया था कि उनका इस्तेमाल ज्यादातर 50 ओवर प्रारूप में किया जाएगा।अगरकर ने कहा था, ‘‘वह अभी अफगानिस्तान सीरीज के लिए वनडे टीम का हिस्सा हैं। बुमराह की तरह, अगर हम उनसे अच्छा प्रदर्शन करवा सकें और उन्हें वनडे क्रिकेट के लिए फिट रख सकें। इस समय यही मुख्य मक़सद है। ’’PANDYA COMEBACK DELAYED.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 1, 2026
- Hardik Pandya’s comeback could be delayed due to leg niggle he suffered at the BCCI CoE. (TOI). pic.twitter.com/ORgxkcpifa
उन्होंने कहा था, ‘‘हम उन्हें कभी भी वापस ला सकते हैं। इससे हमें नितीश रेड्डी जैसे खिलाड़ी को टी20 क्रिकेट में कुछ मौके देने का भी मौका मिलता है। इसलिए पंड्या के मामले में टी20 के लिए थोड़ा आराम और रोटेशन होगा। ’’
September 3rd 2026, 12:22 pm
इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को स्वदेश बुलाया, पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल
समाचार
पाकिस्तान क्रिकेट सालों से गलत खबरों का केंद्र बना हुआ है। पाकिस्तान जब जब हारता है तब तब क्रिकेट विशेषज्ञ उसे एक नया पतन करार देते हैं। लेकिन इस बार कुछ अलग हुआ है। पाकिस्तान लॉर्ड्स टेस्ट में दोनों पारियों में 200 का आंकडा भी पार नहीं कर पाया और 189 रनों से मैच हार गया।
चौतरफा आलोचना के बीच पाकिस्तान ने एक ऐसा कदम उठाया जो कम ही बोर्ड उठाते हुए दिखते हैं।पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 9 सितंबर को तीसरा टेस्ट शुरु होने से पहले ही अपने मौजूदा टेस्ट दल के 7 खिलाड़ियों को स्वदेश वापस बुला लिया है। वहीं उनकी जगह 7 ऐसे खिलाड़ियों को इंग्लैंड भेजने का फैसला किया है जिन्हें या तो बहुत कम अनुभव है या फिर पदार्पण के लिए इंतजार कर रहे थे।
पीसीबी ने बताया कि मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद को टीम से रिलीज कर दिया गया है।बोर्ड ने मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी पद से हटा दिया। उनकी जगह क्रमश: माइक हेसन और एश्ले नॉफ्के को नियुक्त किया गया है।
इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स और लॉर्ड्स में खेले गए पहले दो टेस्ट में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद ये बड़े बदलाव किए गए हैं। तीसरा और अंतिम टेस्ट नौ सितंबर से खेला जाना है। टीम में शामिल किए गए सात नए खिलाड़ी साइम अयूब, अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, साद बेग, मुहम्मद रंधावा, रजाउल्लाह और मुहम्मद इमरान जूनियर हैं।
इन सात खिलाड़ियों में से पांच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं जबकि मुहम्मद रंधावा और रजाउल्लाह ने अभी पाकिस्तान का किसी भी स्तर पर प्रतिनिधित्व नहीं किया है।सभी नए खिलाड़ी बर्मिंघम में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान की टीम से जुड़ेंगे।
बर्मिंघम टेस्ट के लिए पाकिस्तान की संशोधित टीम: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी, रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), साइम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद और उबैद शाह।Pakistan shake up Test setup!
— Cricinfo (@cricinfo) August 31, 2026
Seven players have been released from the squad following completion of the Lord’s Test.
The players include Mohammad Rizwan, Imam-ul-Haq, Salman Ali Agha, Ali Usman, Aamir Jamal, Muhammad Awais Zafar and Khurram Shahzad pic.twitter.com/FNAhZcHIqj
September 3rd 2026, 12:22 pm
‘हनुमान अंश’ देखकर भावुक हुए वीरेंद्र सहवाग, बोले- महाराज जी की कृपा को महसूस करना ही अपने आप में खा
समाचार
महान संत बाबा नीम करौली के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों लगातार चर्चा में है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। शुरुआत में फिल्म को भले ही धीमी प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन सोशल मीडिया पर दर्शकों की तारीफ के बाद इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी।
अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। सहवाग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर फिल्म की तारीफ की और बताया कि बाबा नीम करौली के प्रति उनकी आस्था करीब एक दशक पुरानी है।
करीब 10 साल से बाबा नीम करौली से जुड़ा है सहवाग का जुड़ाव
सहवाग ने अपने वीडियो की शुरुआत ‘सीता-राम’ के अभिवादन से की। उन्होंने बताया कि करीब 10 साल पहले एक दोस्त के जरिए उन्हें बाबा नीम करौली और उनकी लीलाओं के बारे में जानने का मौका मिला था। इसके बाद उन्होंने बाबा के बारे में पढ़ना और उनके बारे में सुनना शुरू किया।
सहवाग के मुताबिक, समय के साथ उनके मन में बाबा के प्रति गहरी श्रद्धा और आकर्षण पैदा हुआ। उन्होंने बाबा के व्यक्तित्व, उनकी करुणा और भक्तों के जीवन में आए बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी कृपा का प्रभाव आज भी लोगों के अनुभवों में देखने को मिलता है।
‘हनुमान अंश’ को बताया बाबा नीम करौली को खूबसूरत श्रद्धांजलि
फिल्म देखने के अपने अनुभव को साझा करते हुए सहवाग ने कहा कि बाबा नीम करौली जैसे संत के पूरे व्यक्तित्व और उनके प्रभाव को किसी एक फिल्म में समेटना आसान नहीं है। हालांकि, उन्हें लगा कि ‘हनुमान अंश’ ने बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा को खूबसूरती से पर्दे पर पेश करने की कोशिश की है।
उन्होंने फिल्म को बाबा नीम करौली के लिए एक सुंदर श्रद्धांजलि बताया। सहवाग का कहना था कि फिल्म के जरिए दर्शकों को बाबा के व्यक्तित्व और उनके प्रभाव की एक झलक जरूर मिलती है।
उन्होंने लोगों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि अगर कोई बाबा नीम करौली को जानता है और उनके जीवन से जुड़ा रहा है, तो उसे यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
फिल्म का सांप वाला सीन सहवाग के दिल को छू गया
सहवाग ने फिल्म के उस दृश्य का भी खास तौर पर जिक्र किया, जिसने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया। इस सीन में बाबा नीम करौली के शरीर पर सांप लिपटे हुए दिखाई देते हैं।
इस दौरान फिल्म में बाबा के संवाद को भी सहवाग ने याद किया। उन्होंने बताया कि जब एक भक्त उन्हें शिव का स्वरूप बताता है, तो बाबा की ओर से बेहद गहरी बात कही जाती है। सहवाग के मुताबिक, इस पूरे प्रसंग ने उन्हें भावुक कर दिया और फिल्म का यह हिस्सा उनके मन में बस गया।
सहवाग ने कहा कि बाबा नीम करौली को पूरी तरह समझ पाना शायद संभव नहीं है, लेकिन उनकी कृपा और प्रभाव को महसूस किया जा सकता है।
सोशल मीडिया पर लिखा- ‘महाराज जी की लीला बहुत निराली है’
फिल्म देखने के बाद सहवाग ने सोशल मीडिया पोस्ट में भी अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने लिखा कि महाराज जी की लीला को समझना शायद संभव नहीं, लेकिन उनकी कृपा को महसूस जरूर किया जा सकता है।
उन्होंने ‘हनुमान अंश’ को एक महान संत की अद्भुत यात्रा से जुड़ी फिल्म बताते हुए लोगों से इसे देखने की अपील की। सहवाग की इस प्रतिक्रिया के बाद फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा और तेज हो गई है।
अब विराट कोहली तक पहुंचाना चाहते हैं फिल्म
सहवाग की प्रतिक्रिया ने फिल्म के निर्माताओं के लिए इसे और खास बना दिया है। निर्माता ने बताया कि वह खुद सहवाग के बड़े प्रशंसक रहे हैं और क्रिकेट से सहवाग की विदाई के बाद उन्होंने क्रिकेट देखना तक छोड़ दिया था।
ऐसे में सहवाग का अपनी इच्छा से फिल्म देखना और फिर सार्वजनिक रूप से उसकी तारीफ करना उनके लिए बेहद भावुक पल बन गया। अब निर्माता की इच्छा है कि भारतीय क्रिकेट के एक और बड़े स्टार विराट कोहली भी ‘हनुमान अंश’ देखें।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बाबा नीम करौली के प्रति आस्था भी कई बार चर्चा में रही है। ऐसे में निर्माता दोनों को फिल्म दिखाना चाहते हैं। सहवाग के रिएक्शन के बाद उनकी यह इच्छा और भी खास हो गई है।
September 3rd 2026, 12:22 pm
70 साल में पाक क्रिकेट का सबसे बुरा दौर, राशिद लतीफ ने टीम को लताड़ा
समाचार
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ़ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और उसके चेयरमैन मोहसिन नक़वी की कड़ी आलोचना की है। यह आलोचना तब हुई जब लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के हाथों राष्ट्रीय टीम को 194 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर पाकिस्तान का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है और वे शुरुआती दो टेस्ट मैचों में से किसी में भी टक्कर का खेल नहीं दिखा पाए हैं।
उनकी इस हालिया हार ने टीम और प्रशासन पर दबाव और बढ़ा दिया है। प्रदर्शन इतना निराशाजनक रहा है कि ब्रिटिश मीडिया ने इस पाकिस्तानी टीम को “पिछले 50 वर्षों की सबसे खराब पाकिस्तानी टीम” करार दिया है। लतीफ़ इस बात से सहमत थे, लेकिन उनका कहना था कि समस्याएँ सिर्फ़ खिलाड़ियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पीसीबी को भी इसके लिए ज़िम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ने कहा कि बोर्ड का खराब प्रशासन, सिलेक्शन कमिटी और कोचिंग सेटअप – इन सभी ने मैदान पर पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन में भूमिका निभाई है। लतीफ़ ने जियो न्यूज़ पर कहा, “हर कोई पाकिस्तान टीम के बारे में बात कर रहा है और कह रहा है कि यह पिछले 50 वर्षों में दौरा करने वाली सबसे खराब टीम है। लेकिन कोई भी इस बारे में बात नहीं कर रहा है कि मौजूदा बोर्ड पिछले 70 वर्षों में सबसे खराब है। कोई भी सबसे खराब सिलेक्शन कमिटी और कोचों के बारे में बात नहीं कर रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “अगर आप इन सभी मुद्दों को एक साथ देखें, तो आपको अपने सवाल का जवाब मिल जाएगा। आपको पता चल जाएगा कि इस टीम को किसने बर्बाद किया है। अब आप लगातार हार रहे हैं। यह सबसे खराब क्रिकेट बोर्ड है, यह एक सच्चाई है।”
August 31st 2026, 2:37 pm
न्यूजीलैंड दौरे के लिए तैयार किए जाएंगे आकिब नबी, सरे के लिए खेलेंगें काउंटी
समाचार
रणजी ट्रॉफी में चमक बिखेरने के बाद भारतीय टेस्ट टीम दल में शामिल होने वाले आकिब नबी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड काउंटी का अनुभव देना चाहती है ताकि न्यूजीलैंड श्रृंखला में भारत के पास तेज गेंदबाजी विकल्प रहें। गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह के फिटनेस पर संदेह के बादल हैं और मोहम्मद सिराज की गेंद की गति धीमी होती जा रही है।ऐसे में टीम को एक विश्वसनीय नाम चाहिए जो कि न्यूजीलैंड में विकेट निकाले।
इसी सिलसिले में जम्मू-कश्मीर के प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज आकिब नबी भारत के अक्टूबर में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे को ध्यान में रखते हुए काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन एक में सरे के लिए तीन मैच खेलने के लिए ब्रिटेन रवाना हुए। नबी को हाल में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट की श्रृंखला के लिए चोटिल जसप्रीत बुमराह के स्थान पर भारतीय टीम में शामिल किया गया था लेकिन उन्हें पदार्पण का मौका नहीं मिला।
गोपनियता की शर्त पर शीर्ष भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, ‘‘नबी दुबई से ब्रिटेन के लिए रवाना हो गए हैं और बुधवार को यॉर्कशर के खिलाफ होने वाले मैच में खेलने को लेकर बेताब हैं।’’
रणजी ट्रॉफी के पिछले सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले नबी के समय पर लौटने की भी उम्मीद है जिससे कि वह पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत के चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट मैच में हिस्सा ले सकें। यह श्रृंखला 22 सितंबर से शुरू होगी।जम्मू-कश्मीर ने पिछले सत्र में पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था।
इससे पहले खबर आई थी कि सरे को स्विंग गेंदबाज की तलाश थी और नबी को कुछ मैच में क्लब की ओर से खिलाने को लेकर बातचीत चल रही थी।यॉर्कशर के खिलाफ दो से पांच सितंबर तक होने वाले मुकाबले के बाद सरे को आठ से 11 सितंबर तक ससेक्स और 15 से 18 सितंबर तक ग्लेमोर्गन का सामना करना है।
आकिब बने थे रणजी के मैन ऑफ द मैच| Auqib Nabi 3-Match Deal with Surrey.
— Shariq (@Realsuperkings) August 30, 2026
• Jammu & Kashmir pacer Auqib Nabi joins English county giants Surrey for a 3-match stint!
• Set to make his County Championship debut on September 02 against Yorkshire at The Oval.
AUQIB NABI SIGNS FOR SURREY IN COUNTY CHAMPIONSHIP! pic.twitter.com/DWwxpSXSXp
अबूधाबी में हुए IPL नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स से 8.40 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम मिली। हालांकि सफेद गेंद से उनका प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा लेकिन वह लाल गेंद के सिद्धहस्त गेंदबाज माने जाते हैं।
नबी ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सत्र में कुल 104 विकेट लिए थे, जिनमें 2025-26 सत्र में लिए गए 60 विकेट भी शामिल हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। वह बल्लेबाजी में भी उपयोगी योगदान देने में सक्षम हैं।
August 31st 2026, 2:37 pm
थाईलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी कैसे ढह गई? एशिया कप के पहले मैच पर क्या बोली शेफाली
समाचार
भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने कहा कि थाईलैंड की कमजोर टीम के खिलाफ महिला एशिया कप के पहले मैच में 94 रन की आसान जीत के बावजूद टीम की बल्लेबाजी इकाई को टर्न लेती पिचों पर अपनी कमियों का आकलन करना होगा।
शेफाली ने 36 गेंदों में 64 रन बनाकर भारत को अच्छी शुरुआत दी। उनकी पारी में आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे। लेकिन भारत के मध्य क्रम के बल्लेबाज नहीं चल पाए। एक विकेट पर 91 रन के बाद उसका स्कोर जल्द ही 6 विकेट पर 127 रन हो गया और 137 रनों पर 9 विकेट हो गया। आखिर में टीम ने क्रांति गौड़ के बल्ले से निकले छक्के और चौक्के के कारण 159 रन बनाए। थाईलैंड की टीम इसके जवाब में 65 रन पर आउट हो गई।
शेफाली ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘हम इस पर गौर करेंगे कि बल्लेबाजी में हमसे कहां गलतियां हो रही हैं और हम कहां सुधार कर सकते हैं। आज का मैच खत्म हो गया है और हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। वापस जाने पर हम इस पर विचार विमर्श करेंगे कि हम क्या सुधार कर सकते हैं और टीम के लिए और क्या योगदान दे सकते हैं।’’India might've come out on top in their Asia Cup opener, but Shafali Verma was mighty impressed by Thailand's bowling effort
— ICC (@ICC) August 31, 2026
Read more https://t.co/NxditjubWL pic.twitter.com/JWQDaum7Um
हरमनप्रीत कौर (05 रन), भारती फुलमाली (14 गेंदों पर 13 रन), ऋचा घोष (00) और दीप्ति शर्मा (05) ने थाईलैंड के अनुभवहीन गेंदबाजों के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन किया।
शेफाली ने कहा कि भारत को पता था कि पिच से कुछ टर्न मिलेगा और पारी आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजों को बेहतर ढंग से तालमेल बिठाने की जरूरत होगी।उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि हम सभी जानते हैं कि यहां की पिच टर्न लेगी। हम यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं और हम इस पिच के बारे में जानते थे।’’
शेफाली ने कहा कि नई गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही थी।उन्होंने कहा, ‘‘नई गेंद बल्ले पर बहुत अच्छी तरह से आ रही थी। गेंद पुरानी होने के बाद गेंद टर्न लेने लगती है।’’शेफाली ने कहा, ‘‘दो साल पहले विश्व कप के लिए हम यहां आए थे, इसलिए मुझे यहां की परिस्थितियों का पता है और मैं तैयार थी। स्वदेश में मैं इस तरह की पिच पर खेलने का अभ्यास कर रही थी।’
August 31st 2026, 2:37 pm
7 चौके और छक्के, दलीप ट्रॉफी में शतक चूके लेकिन वैभव ने बना दिया यह अनोखा रिकॉर्ड
समाचार
इस्ट जोन बनाम सेंट्रल जोन की दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी भले ही 8 रनों से शतक चूक गए हों लेकिन उन्होंने दलीप ट्रॉफी में सबसे अर्धशतक जमा कर सबसे कम उम्र में यह कारनमा किया। वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 157 दिनों में दिलीप ट्रॉफी में अर्धशतक जड़ा इससे पहले उनसे युवा सिर्फ लक्ष्मण सिंह थे जिन्होंने 16 साल 23 दिनों में अर्धशतक जमाया था।
लाल गेंद के टूर्नामेंट दिलीप ट्रॉफी में वैभव सफेद गेंद की तरह ही खेले और उन्होंने 81 गेंदों में खेली 92 रनों की पारी में 7 चौके और छक्के लगाए। इससे पहले ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यंवशी ने दलीप ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल में नॉर्थ इस्ट जोन के खिलाफ 4 गेंदों में 2 विकेट चटकाए थे । उन्होंने नॉर्थ ईस्ट के किशन को 25 रनों पर और इमलिवती को 4 रनों पर आउट किया था।Another day, another record for Vaibhav Sooryavanshi. He has now become the youngest player to score a fifty in the Duleep Trophy. Destined for greatness. pic.twitter.com/WYV9c7YE6Q
— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) August 31, 2026
15 साल के इस खिलाड़ी के लिए यह सीज़न शानदार रहा है। इस उभरते हुए बल्लेबाज ने इंग्लैंड में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 14, 13 और 15 रन बनाए। इनमें से दो पारियों में सूर्यवंशी जोफ्रा आर्चर की शॉर्ट गेंद पर आउट हुए। इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए अपने डेब्यू में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बाद, सूर्यवंशी ने ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ टी20 सीरीज़ में प्रभावित किया। वहाँ उन्होंने कई मैचों में जीत दिलाने वाला प्रदर्शन किया और ‘प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़’ चुने गए।
हालांकि इस 15 वर्षीय खिलाड़ी ने बिहार के लिए आठ प्रथम श्रेणी मैचों की 12 पारियों 17 से अधिक के औसत से रन बनाए हैं जो कि आकर्षक नहीं हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 93 रन है।ईस्ट ज़ोन ने एक मज़बूत टीम चुनी है जिसमें कई अनुभवी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। चुने गए प्रमुख खिलाड़ियों में भारत के अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी, बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन, तेज़ गेंदबाज़ मुकेश कुमार, ऑलराउंडर शाहबाज़ अहमद और विकेटकीपर-बल्लेबाज़ कुमार कुशाग्र शामिल हैं।92 पे कौन छक्का मारने जाता है वैभव सूर्यवंशी?
— Abanish Sinha (@abanish_Bihar) August 31, 2026
खैर अगली बार!!!!
लॉफ्टेड स्ट्रेट ड्राइव, स्ट्रेट ड्राइव, कवर ड्राइव, शॉट खेलने की कोशिश और चूकना, एज, कभी-कभार फॉरवर्ड डिफेंस या लाइन के अंदर खेलना। जब वैभव सूर्यवंशी क्रीज़ पर हों, तो आप कोई भी गेंद मिस नहीं कर सकते। टीवी पर नजर…
August 31st 2026, 7:05 am
Asia Cup: लचर बल्लेबाजी के बाद भी भारत ने थाईलैंड को 94 रनों से रौंदा
समाचार
ओपनर शेफाली वर्मा (64) के शानदार अर्धशतक और नंदनी शर्मा तथा दीप्ति शर्मा (तीन-तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने महिला एशिया कप में रविवार को ग्रुप बी मैच में थाईलैंड को 94 रन से पीटकर विजयी शुरुआत की।
भारत ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाने के बाद थाईलैंड को 16.1 ओवर में 65 रन पर निपटा दिया। थाईलैंड की तरफ से नान्नापात कोंचारोएंकाई ने सर्वाधिक 41 रन बनाये और दहाई की संख्या में पहुंचने वाली एकमात्र बल्लेबाज रहीं। नंदनी शर्मा ने 18 रन पर तीन विकेट, श्रीचरणी ने 10 रन पर दो विकेट और दीप्ति शर्मा ने एक रन पर तीन विकेट लिए। क्रांति गौड़ को 26 रन पर एक विकेट मिला।
शेफ़ाली के आक्रामक अर्धशतक से एक समय लग रहा था कि भारत 200 के टोटल को भी छू सकता है लेकिन एक समय भारत के ऊपर ऑलआउट होने का ख़तरा मंडराने लगा लेकिन क्रांति गौड़ और श्री चरणी ने मिलकर यह नौबत नहीं आने दी और भारत के स्कोर को 150 के पार ले गईं। थाईलैंड ने अच्छी फ़ील्डिंग की, कुछ अच्छे कैच लपकने के साथ स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा के रूप में अहम रन आउट भी किए। सुलीपॉर्न लाओमी ने थाईलैंड की ओर से सर्वाधिक तीन और सुनीदा चतुरोंगरतना ने दो विकेट हासिल किए।India make a winning start to their Asia Cup campaign with a big bowling display
— ICC (@ICC) August 30, 2026
: @ACCMedia1
: https://t.co/ivS8bjnoYt pic.twitter.com/cAeR3U7Nbb
भारत की तरफ से शेफाली ने 36 गेंदों पर 64 रन में आठ चौके और तीन छक्के लगाए। प्रतीका रावल ने 22, मंधाना ने 19 और भारती फूलमाली ने 13 रनों का योगदान दिया। अंत में क्रांति गौड़ ने आठ गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से महत्वपूर्ण नाबाद 15 रन बनाकर भारत को 159 रनों तक पहुंचाया।हालांकि थाईलैंड ने भारत को 160 से कम पर रोककर क्या शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन उनकी बल्लेबाजों ने बाद में निराश किया।
August 31st 2026, 6:53 am
Impact Player को हटाने के पक्ष में भारतीय क्रिकेट बोर्ड, मांगे फ्रैंचाइजी के सुझाव
समाचार
इंडियन प्रीमियर लीग में 3 साल पहले आए इम्पैक्ट प्लेयर नियम की चौतरफा आलोचना के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आखिरकार फ्रैंचाइजी से इसके बारे में अपना अंतिम विचार जानने के लिए सोमवार 31 अगस्त तक की समय सीमा निर्धारित की है। अगर ज्यादातर फ्रैंचाइजी इसके खिलाफ होंगी तो यह नियम अगले सत्र के लिए बरकरार नहीं रहेगा।
3 साल पहले में लाया गया था यह नियमImpact Player Rule!! pic.twitter.com/1vqfq0HhiB
— RVCJ Media (@RVCJ_FB) August 31, 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग को रोमांचक बनाने के लिये पहली बार यह नियम पेश किया था।यह नियम टीमों को एक मैच में स्थिति के आधार पर एक और गेंदबाज या बल्लेबाज को मैदान पर उतारने की अनुमति देता था। नियम का उद्देश्य खेल में एक रणनीतिक आयाम जोड़ना था जिससे टीमें मैच की स्थिति के आधार पर सामरिक परिवर्तन कर सकें।
इस तरह के किसी भी विकल्प को हालांकि पारी के 14वें ओवर से पहले किया जाता था। इसके तहत टीम में ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के तौर पर शामिल होने वाला खिलाड़ी अपने कोटे की पूरी गेंदबाजी या नए बल्लेबाज की तरह बल्लेबाजी कर सकता था।
इसके अतिरिक्त, यदि शुरुआती एकादश में पहले से ही चार विदेशी खिलाड़ी शामिल थे, तो इम्पैक्ट प्लेयर विदेशी नहीं हो सकता था। यदि शुरुआती एकादश में चार से कम विदेशी खिलाड़ी शामिल थे, तो एक गैर-भारतीय इम्पैक्ट प्लेयर को पेश किया जा सकता था।
टूर्नामेंट की समिति ‘इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूशन’ (इम्पैक्ट खिलाड़ी के स्थानापन्न) की घोषणा हुई थी जिसमें एक नये खिलाड़ी को मैच के दौरान पांच निर्धारित स्थानापन्न खिलाड़ियों से बदला जा सकता था।
सचिन समेत कई दिग्गजों ने की थी इस नियम की आलोचना
इंडियन प्रीमियर लीग में जान फूंकने के लिए दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। सचिन तेंदुलकर ने इंडियन प्रीमियर लीग IPL में बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बनाने के लिए विवादास्पद इम्पैक्ट प्लेयर नियम को खत्म करने की वकालत की और साथ ही कुछ अन्य बदलाव करने के लिए भी सुझाव दिए।
तेंदुलकर ने एक अग्रणी क्रिकेट वेबसाइट द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘मेरी निजी राय है कि कुछ ऐसी बातें हैं जिनसे मुझे लगता है कि ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ का नियम खत्म कर देना चाहिए।’’उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि टी20 प्रारूप में आपको केवल 20 ओवर खेलने होते हैं। फिर आप उस लाइन-अप में एक और बल्लेबाज जोड़ देते हैं। जहां गेंदबाजों को पहले से ही चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
कप्तान रोहित शर्मा से सहमति जताते हुए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंपैक्ट खिलाड़ी के नियम की आलोचना करते हुए कहा कि इससे खेल का संतुलन बिगड़ रहा है।आईपीएल के पिछले सत्र से पारी के बीच में स्थानापन्न खिलाड़ी को उतारने का नियम शुरू हुआ है जिस पर रोहित ने भी नाराजगी जताई थी।
कोहली ने कहा ,‘‘ मैं रोहित का समर्थन करता हूं। मनोरंजन खेल का एक पहलू है लेकिन संतुलन भी होना चाहिये। इससे खेल का संतुलन बिगड़ा है और कई लोगों को ऐसा लगता है , सिर्फ मुझे नहीं।’’
रोहित ने पॉडकास्ट में कहा ,‘‘ मैं इस नियम का मुरीद नहीं हूं। इससे हरफनमौलाओं पर विपरीत असर पड़ेगा। क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल है, 12 का नहीं।’’आईपीएल के इस सत्र में आठ बार 250 रन से अधिक का स्कोर बना और कोहली गेंदबाजों का दर्द समझते हैं।
August 31st 2026, 6:53 am
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को लॉर्ड्स टेस्ट में 194 रनों से हराकर जीती टेस्ट सीरीज
समाचार
ENGvsPAK ऑली रॉबिंसन (चार विकेट), जोश टंग (तीन विकेट) और जोफ्रा आर्चर (दो विकेट) की घातक गेंदबाजी से इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट के चौथे दिन रविवार को दूसरी पारी में 194 रन पर ढेरकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली।
आज खेल शुरू होते ही नतीजा तय था, लेकिन पाकिस्तान को अपनी भलाई के लिए कुछ दिखाना था। बैटिंग पूरे टूर में खराब रही है और बदकिस्मती से आज भी कुछ बेहतर नहीं हुआ। सीरीज़ बराबर करने के लिए 389 रन का टारगेट मिलने पर, वे कुछ ही देर में 14/3 पर सिमट गए। सऊद शकील का समय खराब रहा है और इस सीरीज़ में उनकी कुछ टेक्निकल कमज़ोरियाँ सामने आई थीं, लेकिन वह अपनी छाप छोड़ने के लिए पक्के इरादे से उतरे। उन्होंने शान मसूद के साथ चौथे विकेट के लिए 97 रन की पार्टनरशिप में दबदबा बनाया और फिर टेल के साथ अपना बल्ला चलाना शुरू कर दिया।
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आज़ादी से खेला और ऐसा लगा कि उन्हें शॉर्ट बॉल खेलने में मज़ा आ रहा है, जब तक कि वह 97 रन पर शॉर्ट बॉल पर आउट नहीं हो गए। बदकिस्मती से पाकिस्तान के लिए, उनका स्कोर टीम के टोटल का 50 प्रतिशत था क्योंकि बाकी रन इधर-उधर हो गए। इमाम-उल-हक ने एक बार फिर बैटिंग नहीं की और सब कुछ साफ हो गया था। ओली रॉबिन्सन ने 4 विकेट लेकर कमाल कर दिया, टंग ने आखिरी ओवरों में तीन विकेट लिए, जबकि आर्चर ने 2 विकेट लिए।
इससे पहले इंग्लैंड ने कल के सात विकेट पर 177 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी दूसरी पारी 208 रन पर समाप्त हुई। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के सामने 389 रन का लक्ष्य रखा।England dominate at Lord’s to clinch the #WTC27 series 2-0 against Pakistan
— ICC (@ICC) August 30, 2026
: https://t.co/RHhzhca0G3 pic.twitter.com/5JLpFeybrt
संक्षिप्त स्कोरबोर्ड :इंग्लैंड 290 और 208, पाकिस्तान 110 और 194
August 30th 2026, 3:07 pm
मुझे धक्का लगा, टीम से ड्रॉप करने के बाद छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द
समाचार
भारतीय टी-20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने माना कि जब उन्हें भारत की अंतरराष्ट्रीय टी-20 योजनाओं से बाहर किया गया तो वे हैरान रह गए थे। उन्होंने बताया कि वह 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक और उसी साल होने वाले अगले टी-20 विश्व कप में टीम की कप्तानी करने की तैयारी कर रहे थे। जून में आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम से बाहर करने से कुछ समय पहले ही चयनकर्ताओं ने सूर्यकुमार को इसकी जानकारी दी थी।
35 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि इस फैसले ने उन्हें पूरी तरह चौंका दिया, खासकर तब जब उन्होंने इस साल मार्च में घरेलू मैदान पर टीम को टी-20 विश्व कप का खिताब जिताया था। सूर्यकुमार यादव ने यूट्यूब पर आकाश चोपड़ा के शो ‘बैठ और बोल’ में कहा, “जब मैंने देखा कि मेरा नाम लिस्ट में नहीं है, तो मैं मुस्कुरा दिया। जब भी मैं दबाव वाली स्थितियों में रहा हूं या जब चीज़ें मेरे पक्ष में नहीं रही हैं, तो मैं हमेशा मुस्कुराया हूं और शांत रहा हूं। मैंने उन पलों को याद किया है और शुक्रगुजार रहा हूं। मैंने नहीं सोचा था कि 2026 में ऐसा होगा। मुझे लग रहा था कि मैं अगले दो सालों तक टीम को आगे ले जाने की तैयारी कर रहा हूं, ओलंपिक, एक और टी-20 विश्व कप और फिर आगे एक और चुनौती।”
उन्होंने कहा, “टीम के ऐलान से दो-तीन दिन पहले चयनकर्ताओं ने मुझे फ़ोन किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है।’ मैंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी क्योंकि यह मेरा स्वभाव नहीं है। जो भी फ़ैसला लिया गया, उस व्यक्ति को लगा होगा कि यह टीम के भले के लिए है। आपने फ़ैसला लिया, मुझे बताया, इसमें कोई बुराई नहीं है।” सूर्यकुमार ने खुद को भारत के प्रमुख टी-20 खिलाड़ियों में से एक के तौर पर स्थापित किया था। नवंबर 2022 में वे आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 पर भी पहुंचे थे। 2024 टी-20 विश्व कप के बाद रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय टी-20 से संन्यास लेने पर उन्होंने पूर्णकालिक कप्तानी संभाली।
उनकी कप्तानी में, भारत ने 50 पूरे हुए टी-20 मैचों में से 42 जीते और पुरुषों का टी-20 वर्ल्ड कप खिताब बचाने वाली और घरेलू ज़मीन पर इसे जीतने वाली पहली टीम बनी। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच सूर्यकुमार का भारत के लिए आख़िरी मैच साबित हुआ। इसके बाद चयनकर्ताओं ने श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंप दी, जिससे उस दौर का अप्रत्याशित अंत हो गया जिसमें भारत दो साल तक टी-20 सीरीज में अजेय रहा था।
सूर्यकुमार ने कहा, “जिसे उन्होंने चुना है, उसके साथ मैंने बहुत क्रिकेट खेला है। मुझे पता है कि वह एक अच्छा खिलाड़ी, अच्छा इंसान और अच्छा कप्तान भी है। इसलिए, मुझे फ़ैसले से कोई शिकायत नहीं थी, लेकिन निराशा जरूर हुई क्योंकि हम दो साल से कोई सीरीज नहीं हारे थे, एशिया कप और टी-20 विश्व कप जीते थे – आप चाहते हैं कि यह सिलसिला आगे भी जारी रहे। जब सब कुछ अच्छा चल रहा हो, तो बदलाव क्यों।”
उन्होंने कहा, “कुछ हद तक उनकी अपनी फ़ॉर्म की वजह से, और साथ ही अगले दो साल के साइकल या अगले वर्ल्ड कप तक के समय को देखते हुए, हमें लगा कि आगे बढ़ने का यही सबसे अच्छा तरीका है। उन्होंने डेढ़ महीने तक मैं यही सोचता रहा कि ऐसा कैसे हो सकता है? यह कैसे मुमकिन है। हमने अभी-अभी विश्व कप जीता है। हां, आईपीएल वैसा नहीं रहा जैसा मैं चाहता था। दोस्तों और परिवार ने मुझे समझाया कि यह ज़िंदगी का हिस्सा है। लेकिन जब वे चले जाते हैं, तो आप अपने परिवार के साथ अकेले रह जाते हैं। हम सोच रहे थे कि ऐसा कैसे हो सकता है।” टीम से बाहर किए जाने के बावजूद, सूर्यकुमार का खेल छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि वे भारत की योजनाओं में अपनी जगह दोबारा बना लेंगे और दूसरे मौके का इंतज़ार करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, “मैं तैयार हूँ, मैं अभी भी खेल रहा हूं और आगे भी खेलता रहूंगा। जब भी आपको लगे कि सही समय है और हालात ठीक हैं, तो मुझे बुला लीजिएगा।”
August 30th 2026, 1:04 pm
गोल्फ चैंपियनशिप के लिए कपिल देव ने किया चंडीगढ़ टीम का अनावरण
समाचार
क्रिकेट विश्व कप विजेता कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने शनिवार को ट्रिनिटी गोल्फ चैंपियंस लीग (टीजीसीएल)-2026 के लिए चंडीगढ़ की टीम का शुभारंभ किया। मौजूदा चैंपियन चंडीगढ़ टाइटंस ने नए नाम और पहचान के साथ जीबी चंडीगढ़ लीजेंड्स के रूप में आगामी सत्र में उतरने की घोषणा की।
विशेष लॉन्च समारोह में टीम के मालिकों, नेतृत्व, खिलाड़ियों, साझेदारों और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में नई पहचान का अनावरण किया गया। टीम ने इस अवसर पर ‘ए न्यू नेम, ए बिगर गेम, ए स्ट्रॉन्गर लेगेसी’ का संदेश दिया। ‘फ्रॉम चंडीगढ़्स ग्रीन्स टू इंडिया’स फेयरवेज’ थीम के साथ टीम ने चंडीगढ़ की गोल्फ विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर आगे ले जाने की प्रतिबद्धता जताई।
कपिल देव ने कहा कि किसी शहर का प्रतिनिधित्व करने वाली खेल टीम को देखकर हमेशा विशेष खुशी होती है। चंडीगढ़ की शानदार खेल संस्कृति है और जीबी चंडीगढ़ लीजेंड्स इस भावना को बड़े मंच तक ले जाने का अवसर है। उन्होंने टीम को आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि टीम आत्मविश्वास के साथ खेलेगी और चंडीगढ़ को जश्न मनाने के और मौके देगी। टीम के सह-मालिक करण गिलहोत्रा ने कहा कि नई पहचान का उद्देश्य एक स्थायी खेल विरासत तैयार करना है।
उन्होंने कहा कि गोल्फ कौशल, अनुशासन, धैर्य और चरित्र का खेल है तथा टीम इन्हीं मूल्यों को अपनाना चाहती है। मौजूदा चैंपियन होने के कारण टीम पर पिछले प्रदर्शन के स्तर को बनाए रखने के साथ भविष्य के लिए कुछ बड़ा करने की जिम्मेदारी भी है।
जीबी रियल्टी ग्रुप के चेयरमैन गुरिंदर भट्टी ने कहा कि नई पहचान चंडीगढ़ के लिए टीजीसीएल में बड़ी महत्वाकांक्षाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि टीम मौजूदा चैंपियन के रूप में मैदान में उतरेगी और उसका लक्ष्य खिताब की रक्षा करने के साथ चंडीगढ़ की गोल्फ विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। टीम के सह-मालिक और गोल्फ खिलाड़ी सैंडी लेहल ने कहा कि मौजूदा चैंपियन के रूप में टीम के सामने बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने कहा कि टीम आत्मविश्वास के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए चंडीगढ़ का गौरव बढ़ाने का प्रयास करेगी।
टाइनॉर के प्रमोटर ए.जे. सिंह ने कहा कि खेल लोगों को प्रेरित करने, समुदायों को जोड़ने और उत्कृष्टता की संस्कृति विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि टाइनॉर स्पोर्ट्स के माध्यम से जीबी चंडीगढ़ लीजेंड्स और उसकी टीजीसीएल यात्रा को समर्थन देना गर्व की बात है।नई पहचान के साथ जीबी चंडीगढ़ लीजेंड्स ने टीजीसीएल-2026 में अपने खिताब की रक्षा करने और चंडीगढ़ की गोल्फ विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करने का लक्ष्य रखा है।
August 29th 2026, 9:19 pm
अनाया बांगर जल्द खेलना चाहती है ऑस्ट्रेलिया के लिए, दक्षिण अफ्रीका की यह ऑलराउंडर हुई नाराज
समाचार
अनाया बांगर ने हाल ही में यह घोषणा कि वह जल्द ही ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के लिए खेलना चाहती हैं। हाल ही में उनको बिग बैश के लिए हरी झंडी मिल गई है। इस पर दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर खिलाड़ी मारीजैन कैप ने कड़ी आपत्ती जताई। उन्होंने कहा कि अनाया बांगर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। इस पर अनाया बांगर ने कहा है कि ना ही उनका शरीर टेस्टोस्टेरोन बनाएगा ना ही उनके शरीर में खोई हुई मांसपेशिया आएंगी तो इससे किसी को भी क्यों तकलीफ होनी चाहिए।
गौरतलब है कि ‘ट्रांसजेंडर’ खिलाड़ी अनाया बांगड़ सामुदायिक स्तर पर खेलने की अनुमति मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया में अपनी क्रिकेट यात्रा फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं और भले ही उन्हें अभी तक कोई टीम नहीं मिली है लेकिन उन्हें विश्वास है कि इससे उनके लिए अगले साल महिला बिग बैश लीग में खेलने के द्वार खुल जाएंगे।Anaya Bangar replying to Marizanne Kapp’s Instagram story. pic.twitter.com/SKPIqLUG2c
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 29, 2026
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की ‘बेटी’ अनाया ने इस साल मार्च में लिंग परिवर्तन की सर्जरी कराने से पहले मुंबई के लिए आयु वर्ग के पुरुषों का क्रिकेट खेला था। अनाया ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘आज का दिन मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि कई वर्षों तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहने के बाद मैं आखिरकार उस खेल में वापसी के रास्ते के बारे में बात कर सकती हूं जो मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।’’
इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं मार्च 2027 से ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट में वापसी करने की तैयारी कर रही हूं, जिसका उद्देश्य एलीट क्रिकेट खेलना है। मैं यह दावा नहीं कर रही हूं कि मुझे किसी टीम में जगह मिल गई है। मैं बस इतना कह रही हूं कि मुझे टीम में जगह बनाने का मौका मिला है और मैं इसके लिए कड़ी मेहनत करूंगी।’’
अनाया ने इससे पहले बीसीसीआई से महिला क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति देने की अपील की थी, लेकिन भारतीय बोर्ड से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। ICC ने 2023 में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को महिला प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित कर दिया था।
अनाया ने कहा कि हाल ही में हुई उनकी जांच से पता चलता है कि अगले साल मार्च में होने वाले एक और परीक्षण में भी उनके टेस्टोस्टेरोन का स्तर समान बना रह सकता है, जिससे उनके लिए महिला क्रिकेट में शामिल होने का मार्ग प्रशस्त होगा।उन्होंने कहा, ‘‘अगर वह परीक्षण मेरे अनुकूल रहा तो मैं शीर्ष स्तर की क्रिकेट में खेलने की पात्रता हासिल कर लूंगी।’’
August 29th 2026, 9:19 pm
दिल्ली मेट्रो में खड़े दिखे पूर्व तेज गेंदबाज मैसूर एक्सप्रेस जवागल श्रीनाथ ने दिया सादगी का संदेश
समाचार
दिल्ली मेट्रो में जब भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ खड़े दिखे तो उन्हें मैट्रो में सफर करते देश कई लोग आशचर्यचकित हो गए। 90 के दशक में भारत के प्रमुख गेंदबाज एक सूटकेस लेकर कहीं जा रहे थे। उनका यह फोटो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ।
जवागल श्रीनाथ जब 90 के दशक में टीम इंडिया से जुड़े तो भारतीय टीम में तेज तर्रार गेंदबाज की कमी थी।उनकी तेज गेंदो के कारण उनको मैसूर एक्सप्रेस कहा जाने लगा। उनका गेंदबाजी एक्शन एक दम किताबी था। कर्नाटक के गेंदबाज श्रीनाथ ने 4 विश्वकप खेले।
नहीं मिला वह सम्मान जिसके वह हकदार थेMeet Javagal Srinath
— Farrago Abdullah Parody (@abdullah_0mar) August 28, 2026
He is the only Indian fast bowler to capture over 300 wickets in One Day Internationals (finishing with 315 ODI wickets).
Test Record: He was the second Indian pace bowler (after Kapil Dev) to reach 200 Test wickets, concluding his Test career with 236… pic.twitter.com/rQqu1SMim8
पोलॉक ने वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग और इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ एक कार्यक्रम पर कहा था, ‘मुझे लगता है कि भारत के जवागल श्रीनाथ को वह श्रेय नहीं मिला जिसके वह हकदार थे।’
पोलॉक की बात से कई लोग इत्तेफाक रखते हैं। हालांकि इसका एक कारण प्रतियोगिता भी हो सकता है। श्रीनाथ के दौर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजों की शानदार जोड़िया थी। पाकिस्तान के वसीम अकरम और वकार यूनुस, वेस्टइंडीज के लिए कर्टली एम्ब्रोस और कर्टनी वाल्श, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा और ब्रेट ली शामिल थे। न्यूजीलैंड की ओर से डियोन नैश और क्रिस क्रेन्स की जोड़ी थी। दक्षिण अफ्रीका टीम में खुद शॉन पॉलोक और एलेन डॉनाल्ड बहुत घातक थे।
इस कारण जवगल श्रीनाथ भारतीय फैंस के बीच तुलना के शिकार हो गए। उनकी वेंकटेश प्रसाद के साथ जोड़ी थी, इस जोड़ी ने भारत को बीच बीच में सफलता तो दिलाई लेकिन विदेशी गेंदबाजों जितनी प्रभावी यह जोड़ी नहीं थी।
ऐसा रहा करियर
जवागल श्रीनाथ 90 के दशक में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुवा रहे। श्रीनाथ ने 1991 से 2003 के बीच 67 टेस्ट और 229 एकदिवसीय खेले है, जिसमें उन्होंने क्रमशः 236 और 315 विकेट लिए हैं।
August 29th 2026, 9:19 pm
जिस भारतीय ने टेस्ट डेब्यू भी नहीं किया उसकी गेंद पर बोल्ड हुए बेन स्टोक्स (Video)
समाचार
काउंटी क्रिकेट के एक मुकाबले में दिलचस्प वाक्या हुआ जब भारत के लिए टेस्ट डेब्यू का इंतजार कर रहे और आईपीएल में गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे सांई किशोर ने इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को काउंटी में खेले गए एक मुकाबले में बोल्ड कर दिया।
आर. साई किशोर ने ग्लॉस्टरशर और डरहम के बीच मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। दलीप ट्रॉफी के लिए नजरअंदाज किए गए तमिलनाडु के इस बाएं हाथ के स्पिनर ने इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान बेन स्टोक्स को 45 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कॉलिन एकरमैन को भी 38 रन पर पवेलियन भेजा।
इसके अलावा इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट के डिविजन-1 में सरे का प्रतिनिधित्व कर रहे भारतीय लेग स्पिनर राहुल चाहर ने एसेक्स के खिलाफ छह विकेट झटककर अपनी टीम को मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।Even if the ball turns 0°, my blud Stokesy reacts like it was the ball of the century pic.twitter.com/nD1mUzt9Kt
— TukTuk Academy (@TukTuk_Academy) August 28, 2026
सरे की पहली पारी महज 183 रन पर सिमटने के बाद चाहर ने 22 ओवर में चार मेडन डालते हुए 80 रन देकर छह विकेट लिए। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के बावजूद एसेक्स ने 85 ओवर में 279 रन बना लिए। इस तरह उसने सरे पर पहली पारी के आधार पर 96 रन की बढ़त हासिल की। चाहर के राजस्थान टीम के साथी महिपाल लोमरोर ने भी गेंद से योगदान दिया और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर को अपना शिकार बनाया।
चाहर ने चार्ली एलिसन, माइकल पेपर, जमां अख्तर, साइमन हार्मर, जेमी पोर्टर और सैम कुक के विकेट चटकाये।डरहम ने खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने तक आठ विकेट पर 331 रन बना लिये। इससे पहले ग्लॉस्टरशायर की पूरी टीम महज 137 रन पर ढेर हो गई थी। खेल रुकने के समय डरहम के पास 194 रन की बढ़त थी।
नॉर्थम्प्टन में भी भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी छाप छोड़ी। नॉर्थम्पटनशर की ओर से खेलते हुए चहल ने 19 ओवर में 58 रन देकर दो विकेट हासिल किए। उन्होंने एकांश सिंह और कीथ डजियन के विकेट चटकाये। केंट ने अपनी पहली पारी में 345 रन बनाए।
August 29th 2026, 9:19 pm
दक्षिण अफ्रीका नहीं जीत पाती नामिबिया से, कल भी हुई उलटफेर का शिकार
समाचार
दक्षिण अफ्रीका की टीम जो 2 बार टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल और एक बार फाइनल में जगह बना चुकी है वह अपने पड़ोसी देश की टीम और असोसिएट देश नामिबिया की टीम से एक भी टी-20 मैच नहीं जीत पाई। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका जिम्बाब्वे और नामिबिया त्रिकोणीय टी-20 श्रृंखला खेल रहे हैं और कल के शरुआती मुकाबले में मेजबान नामिबिया ने दक्षिण अफ्रीका को 18 रनों से हरा दिया।
यह नामिबिया की दक्षिण अफ्रीका पर लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले एक टी-20 मुकाबले में नामिबिया दक्षिण अफ्रीका को पहले भी हरा चुकी है। नामिबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। उनको पहला विकेट 10वें ओवर में मिला और नामिबिया ने तब तक 84 रन जड़ दिए। प्रेनेल सुब्रायन ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए।
सलामी बल्लेबाजों के अलावा नामिबिया के लिए कोई खास रन नहीं आए लेकिन लौरेन स्टीनकैंप और जैन फ्राएलिंक (41 और 60 रन ) ने नामिबिया को 9 विकेटों के नुकसान पर 163 रनों तक पहुंचा दिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही टीम ने शीर्ष 3 बल्लेबाज 7 ओवर में 39 रन बनाकर ही गंवा दिए।ICC is such a idiot and dumb organisation,If I have control of ICC I can make this game to 35-40 countries from 7-8 countries
— Cricket and society (@Cric46966) August 28, 2026
Look at this team Namibia who beats South Africa today still doesn't get much matches, approx 8-10 associate teams has such a huge potential but ICC… pic.twitter.com/YxBCGjVVK6
डेवाल्ड ब्रेविस ने 75 रन बनाकर टीम की जीत को जिंदा रखा लेकिन जैसे ही वह आउट हुए दक्षिण अफ्रीका ताश के पत्तों की तरह ढह गई और निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 145 रन ही बना पाई। मैन ऑफ द मैच नामिबिया के जेे जे स्मट को मिला जिन्होंने 31 रन देकर 3 विकेट लिए।
August 29th 2026, 9:19 pm
Asian Games में इस तारीख से शुरु होंगे भारतीय पुरुष और महिला टीम के मुकाबले
समाचार
एशियन गेम्स में अपने खिताब की रक्षा के लिए भारत की तैयारियां क्रिकेट अभियान शुरू होने से काफी पहले ही शुरू हो जाएंगी। पुरुष और महिला दोनों टीमों के सितंबर के मध्य में जापान जाने की उम्मीद है, ताकि वे वहां के माहौल में ढल सकें और अपनी तैयारियों को बेहतर बना सकें।
भारतीय टीमों के 14 या 15 सितंबर के आसपास नागोया के लिए रवाना होने की संभावना है, जिससे उन्हें प्रतियोगिता शुरू होने से पहले वहां सेटल होने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। महिला टूर्नामेंट 17 सितंबर से शुरू होगा, जबकि पुरुषों का अभियान 28 सितंबर से शुरू होगा।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली महिला टीम को अपना अभियान जल्दी शुरू करने का अतिरिक्त फायदा मिलेगा और उनका पहला मुकाबला 18 सितंबर को मेजबान जापान से होगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पुरुष टीम प्रतियोगिता में उतरने से पहले अपनी तैयारियों के तहत दो क्लब टीमों और जापान के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेल सकती है।
कई रिपोर्टों के अनुसार, एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल भी जापान का दौरा कर सकता है ताकि भाग लेने वाले टेस्ट खेलने वाले देशों के लिए लॉजिस्टिकल व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा सके। दोनों भारतीय टीमें डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर प्रतियोगिता में उतरेंगी और उन्हें क्वार्टर फाइनल में सीधे एंट्री मिली है। भारत ने चीन में हुए पिछले संस्करण में पुरुष और महिला दोनों इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था।
शुरुआती चरण पूरे होने के बाद, पुरुष टीम का मुकाबला ग्रुप ए की दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा, जिसमें अफगानिस्तान, जापान और नेपाल शामिल हैं। पुरुषों की प्रतियोगिता में भारत, बंगलादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका चार सीडेड टीमें हैं।
महिला इवेंट में, भारत के लिए क्वार्टर फाइनल का प्रतिद्वंद्वी पहले ही तय हो चुका है, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन सहित आठ टीमें सीडेड हैं। महिला फाइनल 22 सितंबर को होना है, जबकि पुरुषों का गोल्ड-मेडल मैच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को नागोया के पास कोरोगी एथलेटिक पार्क में होनी है।
August 29th 2026, 9:19 pm
पाक टेस्ट टीम ने नहीं प्रसारित होने दिया इमरान खान के बेटों का दुख, टेस्ट मैच बॉयकॉट करने की दी धमकी
समाचार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के शीर्ष स्पोर्ट्स चैनल और डजीटल स्पोर्ट्स प्रसारणकर्ता के ख़िलाफ़ औपचारिक शिकायत की है। यह शिकायत तब की गई, जब प्रसारणकर्ता ने लॉर्ड्स में पहले दिन लंच के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री और कप्तान इमरान ख़ान के बेटों का इंटरव्यू प्रसारित किया। एक अग्रणी क्रिकेट वेबसाइट को मिली जानकारी के मुताबिक़ PCB ने विरोध के तौर पर ब्रेक के बाद पाकिस्तान की टीम के मैदान पर वापस नहीं उतरने के विकल्प पर भी विचार किया था।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और मौजूदा स्पोर्ट्स प्रेसेंटर माइक एथर्टन ने यह इंटरव्यू किया था। इसमें इमरान के बेटों सुलेमान और क़ासिम ख़ान ने अपने पिता की सेहत को लेकर चिंता जताई थी। इमरान पिछले तीन साल से जेल में हैं। उनके बेटों ने कहा कि उन्हें अपने पिता की ज़िंदगी को लेकर भी डर है। माना जा रहा है कि PCB ने लंच ब्रेक से पहले ही स्काई स्पोर्ट्स से संपर्क करके इस सेगमेंट को लेकर विरोध दर्ज कराया था। PCB ने कथित तौर पर यह भी चेतावनी दी थी कि अगर इंटरव्यू प्रसारित किया गया, तो पाकिस्तान के खिलाड़ी लंच के बाद मैदान पर वापस नहीं लौटेंगे।
इन बातचीत के दौरान स्काई ने इंटरव्यू को कुछ देर के लिए रोक दिया। लेकिन बाद में उसने 18 मिनट का यह इंटरव्यू प्रसारित कर दिया। जब तक इंटरव्यू ख़त्म हुआ, पाकिस्तान के खिलाड़ी दूसरे सेशन के लिए मैदान पर लौटने की तैयारी कर रहे थे। दूसरा सेशन दोपहर 2:40 बजे शुरू होना था।
एथर्टन ने बुधवार सुबह लॉर्ड्स के राइटर्स रूम में इमरान के बेटों का यह इंटरव्यू किया था। स्काई ने टेस्ट मैच से पहले इस इंटरव्यू की एक छोटी झलक भी दिखाई थी। हालांकि पाकिस्तान में इस सीरीज़ का प्रसारण करने वाले PTV ने इस इंटरव्यू को प्रसारित नहीं किया। पिछले कुछ हफ़्तों से इमरान की सेहत को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उनके बेटे भी उन्हें सही इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने की कोशिशें तेज़ कर रहे हैं।
पिछले हफ़्ते पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि इमरान को राजधानी इस्लामाबाद के शिफ़ा अस्पताल में भर्ती कराया जाए। लेकिन इसके बजाय उन्हें सरकारी PIMS अस्पताल ले जाया गया और जांच के कुछ ही समय बाद वापस जेल भेज दिया गया था।Pakistan threatened Lord’s Test boycott after broadcaster Sky Sports telecast interview with Imran Khan’s two sons which was actually recorded at the Lord’s Long Room a day before the Test. PCB wanted SKY not to air the interview during Lunch break else they wouldn’t take the… pic.twitter.com/Z6CGuC6I75
— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) August 27, 2026
इमरान की बहनों और बेटों ने आरोप लगाया है कि यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन था। उन्होंने यह भी मांग की है कि इमरान को अपने निजी डॉक्टर से मिलने की इजाज़त दी जाए। पिछले हफ़्ते एथर्टन समेत 21 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ को एक ख़त लिखा था। इसमें उन्होंने उनसे अपील की थी कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इमरान को जेल में सही इलाज और ज़रूरी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाए।
इस ख़त पर भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज़ और न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तानों ने दस्तख़त किए थे। यह फ़रवरी में 14 पूर्व कप्तानों द्वारा लिखे गए एक पिछले ख़त के बाद भेजा गया था। उस पहले ख़त का पाकिस्तान सरकार की तरफ़ से कोई जवाब नहीं आया था।
एक अग्रणी क्रिकेट वेबसाइट ने इस मामले पर PCB की आधिकारिक प्रतिक्रिया के लिए उससे संपर्क भी किया है। वहीं, पाकिस्तान सरकार ने पिछले हफ़्ते एसोसिएटेड प्रेस को दिए एक बयान में उन आरोपों को ख़ारिज किया था कि इमरान के साथ जेल में बदसलूक़ी की गई या उन्हें अपने परिवार और वकीलों से मिलने नहीं दिया गया। सरकार ने कहा था कि अगस्त 2023 में जेल जाने के बाद से इमरान से उनके परिवार, वकीलों और डॉक्टरों ने 900 से ज़्यादा बार मुलाक़ात की है।
August 29th 2026, 9:19 pm
AUSvsIND सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त हुई यस्तिका भाटिया और अनुष्का शर्मा
समाचार
बीसीसीआई ने गुरुवार को घोषणा की कि विकेटकीपर-बल्लेबाज़ यास्तिका भाटिया और बैटिंग ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ़ होने वाली घरेलू मल्टी-फ़ॉर्मेट सीरीज़ के लिए इंडिया ए टीमों की कप्तानी करेंगी।
अनुष्का टी20 टीम की कप्तानी करेंगी और सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर सायली सतघरे उनकी डिप्टी (उप-कप्तान) होंगी। यास्तिका 50-ओवर और रेड-बॉल (मल्टी-डे) दोनों टीमों की कप्तानी करेंगी, और इन फ़ॉर्मेट में अनुष्का उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगी।
महिला चयन समिति ने उन इंडिया ए टीमों की तुलना में स्क्वाड में कई बदलाव किए हैं जिन्होंने जुलाई में इंग्लैंड का दौरा किया था और 50-ओवर की सीरीज़ जीती थी।
टी20 स्क्वाड में टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज़ तेजल हसबनीस, सायली सतघरे, विकेटकीपर शिप्रा गिरी और सुजाता डे को शामिल किया गया है। वे इंग्लैंड में खेलने वाली टीम की जी कमलिनी, पूर्वजा वेरलेकर, साइमा ठाकोर और दीया यादव की जगह लेंगी।
यास्तिका, जो लॉर्ड्स में महिला टेस्ट में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज़ बनी थीं, 50-ओवर वाली टीम की कप्तानी करेंगी। स्क्वाड में बाएं हाथ की रिस्ट-स्पिनर अमनदीप कौर, तेज़ गेंदबाज़ अक्षिता भगत, तेजल हसबनीस और अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं; ये सभी इंग्लैंड में पिछले 50-ओवर वाले लेग का हिस्सा नहीं थीं।वे हरलीन देओल, प्रतिका रावल, जी कमलिनी, तनुजा कंवर और साइमा ठाकोर की जगह लेंगी।
मल्टी-डे स्क्वाड में टेस्ट बल्लेबाज़ शुभा सतीश, ऑलराउंडर दिब्यदर्शिनी, बाएं हाथ की स्पिनर शुचि उपाध्याय और विकेटकीपर ममता मदीवाला शामिल हैं। श्रृंखला 12, 15 और 17 सितंबर को न्यू चंडीगढ़ में तीन टी20 मैचों के साथ शुरू होगी। इसके बाद टीमें 20, 23 और 25 सितंबर को 50 ओवर के तीन मैचों के लिए मोहाली के पीसीए स्टेडियम में जाएंगी। यह दौरा 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक धर्मशाला में चार दिवसीय मैच के साथ समाप्त होगा।
News
— BCCI Women (@BCCIWomen) August 27, 2026
India A squads announced for Australia A Women’s tour of India
The tour comprises three T20s, three One-Day matches and a Multi-Day fixture.
More Details https://t.co/oM8V3OMZQE#AUSAvINDA
भारत ए टी20 मैच: अनुष्का शर्मा (कप्तान), सयाली सतघरे (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, सुजाता डे, तेजल हसब्निस, निक्की प्रसाद, शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, मिन्नू मणि, वैष्णवी शर्मा, जिन्तिमणि कलिता, शबनम शकील और सिमरन दिल बहादुर
इंडिया ए वन-डे गेम्स: यास्तिका भाटिया (कप्तान और विकेटकीपर)। अनुष्का शर्मा (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, प्रिया पुनिया, तनीषा सिंह, तेजल हसब्निस, निक्की प्रसाद, उमा छेत्री (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, अमनदीप कौर, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, जिन्तिमणि कलिता, शबनम शकील और अक्षिता भगत
इंडिया ए मल्टी-डे गेम: यास्तिका भाटिया (कप्तान और विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा (उप-कप्तान), शुभा सतीश, प्रिया पुनिया, तनीषा सिंह, तेजल हसब्निस, निक्की प्रसाद, ममता मडिवाला (विकेटकीपर), दिव्यदर्शनी, शुचि उपाध्याय, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, जिन्तिमणि कलिता, शबनम शकील और अक्षिता भगत
August 29th 2026, 9:19 pm
ऋषभ पंत की आलोचना करते अश्विन भिड़ गए एंकर से, वीडियो हुआ वायरल
समाचार
टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत के आक्रामक अंदाज़ ने भारत के लिए कई यादगार पल दिए हैं, लेकिन पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज़ को अभी यह सीखना बाकी है कि कब अपने आक्रामक रवैये पर काबू रखना है।पंत ने श्रीलंका के दो टेस्ट मैचों के दौरे पर 168 रन बनाए, लेकिन उनके कुछ शॉट सिलेक्शन ने अश्विन को प्रभावित नहीं किया। भारत के पूर्व स्पिनर ने ज़ोर देकर कहा कि उनकी आलोचना पंत की काबिलियत या उनके स्वाभाविक बल्लेबाज़ी अंदाज़ को लेकर नहीं थी, बल्कि हालात के हिसाब से फ़ैसले लेने के उनके तरीके पर थी।
अश्विन का मानना है कि पंत, जो अब एक अनुभवी टेस्ट क्रिकेटर हैं, उन्हें यह समझने की ज़रूरत है कि टीम को कब उनसे आक्रामक खेल की ज़रूरत है और कब उन्हें ज़्यादा संयम बरतना चाहिए।
अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ पर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि सीरीज़ में पंत का प्रदर्शन उन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा जो उन्हें उनसे थीं। अश्विन ने कहा, “ऋषभ पंत से मेरी उम्मीदें अब तक पूरी नहीं हुई हैं। मुझे बहुत अफ़सोस है। सोनल दिनुशा का स्ट्राइक रेट भी काफ़ी अच्छा था। लेकिन फ़र्क ज़्यादा जोखिम वाले विकल्पों का है। जब खेल आपके हाथ में हो, तो ये सब बातें मायने नहीं रखतीं कि ‘ऋषभ ऐसे ही खेलते हैं।’ असल बात यह है कि आपकी टीम को क्या चाहिए।”
जोखिम लेने की पंत की आदत उनके टेस्ट करियर की एक अहम पहचान रही है, जिससे उन्हें अक्सर मैचों का रुख बदलने में मदद मिली है। हालाँकि, अश्विन का मानना है कि यह पहचान खराब फ़ैसलों का बहाना नहीं बन सकती, खासकर तब जब कोई जोखिम भरा शॉट टीम को मुश्किल में डाल सकता हो।
उन्होंने आगे कहा, “ऋषभ ने सिडनी और ब्रिस्बेन में शानदार पारियां खेलीं, लेकिन आप वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर के बिना वह मैच नहीं जीत सकते थे। टेस्ट मैच बनाने और खेल के आखिरी सेशन में उसे जीतने के लिए 11 क्रिकेटरों की ज़रूरत होती है, लेकिन टेस्ट हारने के लिए बेवकूफी भरा एक पल ही काफ़ी होता है।”
अश्विन ने कहा कि पंत की प्रतिभा पर कोई सवाल नहीं है, लेकिन अगर वह टेस्ट क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो मैच की स्थिति को समझने और उसके अनुसार अपना खेल बदलने की उनकी क्षमता बहुत अहम होगी।पंत के श्रीलंका दौरे पर भी उन्हें कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कोलंबो में लाहिरू कुमारा की गेंद कलाई पर लगने के बाद चोटिल होकर रिटायर होने से पहले उन्होंने दो अर्धशतक लगाए। अगले दिन वह फिर बल्लेबाजी करने उतरे और तुरंत ही आक्रामक अंदाज अपनाते हुए छक्का जड़ा।Vimal bhai har jagah star sports wali line nahi chalti pic.twitter.com/U4TLzrmovp
— rishu (@rishushukla1991) August 28, 2026
हालांकि, अश्विन का मानना है कि कुछ हालात ऐसे होते हैं जब पंत को अपनी स्वाभाविक आक्रामकता के बजाय टीम की जरूरतों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं बस उन मौकों की बात कर रहा हूं जब मैच नाजुक मोड़ पर होता है और ऐसे जोखिम उठाए जाते हैं। मुझे खिलाड़ी के तौर पर ऋषभ पसंद हैं। इस फॉर्मेट में हालात के हिसाब से खेलना जरूरी है।”
पूर्व स्पिनर इस बात से भी सहमत नहीं थे कि मैच जिताने की काबिलियत रखने वाले खिलाड़ियों के साथ अलग व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “किसी एक खिलाड़ी को खास तवज्जो न दें। अगर (पीढ़ी में एक बार आने वाले) खिलाड़ी का समर्थन करना है, तो सबके लिए करें। (यशस्वी) जायसवाल भी ऐसे ही खिलाड़ी हैं। ऋषभ के बारे में मैं बस इतना कह रहा हूं कि वह अनुभवी हैं, उन्होंने 50 टेस्ट खेले हैं। उन्हें जिम्मेदारी लेने की जरूरत है।”
अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट के दो सबसे खतरनाक बल्लेबाजों – वीरेंद्र सहवाग और एडम गिलक्रिस्ट – का भी जिक्र किया। उन्होंने समझाया कि आक्रामक शैली अपनाने का मतलब यह नहीं है कि खेल की समझ को नजरअंदाज कर दिया जाए। उन्हें लगता है कि पंत अपनी स्वाभाविक आक्रामकता और हर स्थिति की मांग के बीच सही संतुलन बनाकर और भी बेहतर खिलाड़ी बन सकते हैं।अश्विन ने कहा, “जिस दिन आप उन्हें सच बताएंगे, वह भारत के लिए सभी फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।”
August 29th 2026, 9:19 pm
श्रीलंका का अंगद, भारतीय टीम के सामने जमाया 2 टेस्ट में तीसरा शतक
समाचार
INDvsSL 2 टेस्ट की 3 पारियों में 3 शतक लगाने वाले सोनल दिनूशा ने भारतीय गेंदबाजों के सामने अंगद का पैर जमा लिया और 2 टेस्ट में तीन शतक लगा डाले। कोलंबो टेस्ट में भारतीय गेंदबाजो के सामने दोनों पारियों में उन्होंने शतक जमाया पहली पारी में उन्होंने 102 रन बनाए। आज 7 रनों के सांयकाल निजी स्कोर पर खेलने उतरे सोनल दिनूशा ने पहले सत्र में अर्धशतक और तीसरे सत्र में शतक जमा लिया।
ऐसा प्रदर्शन करके सोनल दिनूशा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। किसी भी दो टेस्ट में तीन शतक जमाने वाले वह दूसरे बल्लेबाज बने। ऐसा पहले भारत के खिलाफ 1997 में अरविंद डिसिल्वा ने किया था।साल 2022 के बाद यह पहली बार है जब भारत के खिलाफ किसी बल्लेबाज ने दोनों पारियों में शतक लगाया हो।
सोनल दिनूशा ने 2 टेस्ट की सीरीज में न्यूनतम स्कोर 84 रनों का रहा है। यह ही वह पारी थी जब वह शतक नहीं लगा सके। सोनल दिनूशा ने गॉल टेस्ट की पहली पारी में भी शतक लगाकर भारतीय टीम को फॉलोऑन नहीं देने दिया था हालांकि कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में उनका यह प्रयास विफल गया।सोनल दिनूशा पहली बार भारत के सामने खेल रहे हैं और वह 3 टेस्ट शतक लगा चुके हैं। ट्रेविस हेड को इतने शतक लगाने के लिए भारत के खिलाफ 4 सीरीज खेलनी पड़ी थी।A HISTORIC CLUB - SONAL DINUSHA IS HERE TO STAY pic.twitter.com/ddNwZiHL0C
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 27, 2026
सोनल दिनूशा ने कोलंबो टेस्ट मैच के चौथे दिन भी अपना शतक पूरा किया और पांचवे दिन भी यह बताता है कि उनकी फिटनेस किस स्तर की है। अपने इस प्रदर्शन के कारण वह इस भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बन कर उभरे हैं। दो पारियों में दो शतक लगाने के कारण वह मैन ऑफ द मैच के हकदार बन गए हैं।
August 27th 2026, 11:03 pm
सहवाग और द्रविड़ के बेटे को साथ में मिला टीम में मौका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ चयन
समाचार
वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना खासा पसंद था। अब इन दोंनों क्रिकेटरों के बेटें को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही डेब्यू करने का मौका दिया जा रहा है। आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ को मार्च में होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 अंडर 19 एकदिवसीय सीरीज में भारतीय टीम के लिए चुना गया है। यह मैच राजकोट और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। तीनों एकदिवसीय और पहला बहुदिवसीय मैच राजकोट में खेला जाएगा, जबकि दूसरा बहुदिवसीय मुकाबला अहमदाबाद में होगा।
अन्वय द्रविड़ एक विकेटकीपर की हैसियत से इस टूर्नामेंट में खेलेंगे जिसमें कप्तान लक्ष्य रायचंदानी होंगे। यशवर्धन सिंह चौहान को लंबे प्रारूप के मुकाबलों के लिए कप्तान बनाया गया है। आर्यवीर सहवाग एक बल्लेबाज के तौर पर टीम में चुने गए हैं। इससे पहले यह दोनों खिलाड़ी 3 साल पहले रणजी ट्रॉफी में आमने सामने हुए थे और अब दोनों साथ में खेलेंगे।
द्रविड़ के बड़े बेटे, समित द्रविड़, जो 20 वर्ष के हैं उन्हें भी 2024 में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के ख़िलाफ़ खेलने के लिए इंडिया अंडर-19 टीम में चुना गया था, लेकिन घुटने की चोट के कारण वह बाहर हो गए थे। समित ने कर्नाटक की टी20 लीग, महाराजा टी20 ट्रॉफ़ी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अंडर-19 टीम में जगह बनाई थी।
भारत अंडर-19 एकदिवसीय टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान, रजत बघेल, आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़, वी यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट और काव्या पटेल।News
— BCCI (@BCCI) August 27, 2026
India U19 squad for Australia U19 Men’s Tour of India announced.
The tour consists of three One-Day matches and two Multi-Day fixtures.
Venues : Rajkot and Ahmedabad
More Details https://t.co/o2pF8bj3RJ
#INDU19vAUSU19 pic.twitter.com/Ud0tvcqaBe
भारत अंडर-19 बहुदिवसीय टीम:यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी, सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा, अभिप्राय बिस्वास, रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा और आर्यन यादव।
August 27th 2026, 11:03 pm
श्रीलंका ने किला लड़ाकर किया कोलंबो टेस्ट ड्रॉ लेकिन भारत ने सीरीज 1-0 से जीती
समाचार
INDvsSL कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनूशा और पुछल्ले बल्लेबाजों ने पांचवे दिन कमाल का संघर्ष दिखाते हुए मैच ड्रॉ करा लिया। 229 पर 6 विकेट खोकर अंतिम दिन श्रीलंका की टीम ने बारिश का इंतजार नहीं किया और पूरे दिन बल्लेबाजी की। श्रीलंका की टीम ने 429 रन 9 विकेट गंवाए।
इसके बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शतकवीर सोनल दिनूशा से हाथ मिला लिया। श्रीलंका के सोनल दिनुशा शुरु से अंत तक आउट नहीं हुए और उन्होंने 251 गेंदों में नाबाद 131 रन बनाए।
हालंकि यह सीरीज भारत के नाम रही क्योंकि गॉल टेस्ट भारत ने 300 रनों के अंतर से जीता था। लेकिन यह टेस्ट ना जीत पाने के कारण भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंकतालिका में काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस चक्र में यह भारत का दूसरा ड्रॉ मैच है।
श्रीलंका ने ड्रॉ की नीव पहले सत्र में ही डाल दी थी जब टीम ने 29 ओवर में बिना विकेट खोए 100 रन बना लिए थे। दूसरे सत्र में टीम ने 2 विकेट गंवाए जिसके कारण टीम बहुत धीमे खेली और 31.2 ओवर में सिर्फ 54 रन बनाए। अंतिम सत्र में टीम ने 46 रन बनाए और सिर्फ एक विकेट गंवाया।Sonal Dinusha shines as Sri Lanka stand firm to earn an epic draw against India #WTC27 | : https://t.co/8NP3Qr1pnQ pic.twitter.com/mP4oRs6fIK
— ICC (@ICC) August 27, 2026
पैर में जकड़न से जूझने के बावजूद दिनुशा ने जबरदस्त जुझारूपन दिखाते हुए नाबाद 133 रन की पारी के दौरान 264 गेंद का सामना किया और भारत को जीत से वंचित कर दिया। उन्होंने अपनी पारी में और आठ चौके और दो छक्के जड़े। कल के नाबाद सात रन से आगे खेलते हुए दिनुशा ने स्वीप शॉट का शानदार तरीके से इस्तेमाल किया और भारतीय गेंदबाजों को अंतिम दिन पूरी तरह से बेअसर साबित किया।
दिनुशा की अगुआई में श्रीलंका ने दूसरी पारी में जब 154 ओवर में 9 विकेट पर 429 रन बनाए थे तब दोनों टीम मैच ड्रॉ कराने पर सहमत हो गईं। इस समय श्रीलंका को 216 रन की बढ़त हासिल थी।श्रीलंका ने छठा विकेट निरोशन डिकवेला के रूप में 65वें ओवर में गंवा दिया था जिसके बाद दिनुशा ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ 89 ओवर से अधिक बल्लेबाजी करके भारत की जीत हासिल करने की उम्मीदों को ध्वस्त किया।
दिनुशा और केशारा नुवांता (46 रन, 150 गेंद) ने सातवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की दौरान 246 गेंद का सामना किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इसके बाद लाहिरू कुमारा (12 रन, 90 गेंद) के साथ नौवें विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी के दौरान भी मिलकर 170 गेंद खेली जिससे भारत की जीत हासिल करने की रही सही उम्मीद भी टूट गई।
भारत की ओर से रविंद्र जडेजा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और सारांश जैन ने एक-एक विकेट चटकाया।भारत ने इससे पूर्व अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की थी जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम दिनुशा के 103 रन के बावजूद 290 रन पर सिमट गई थी और उसे फॉलोआन के लिए मजबूर होना पड़ा था।
भारतीय टीम को उम्मीद थी कि वे श्रीलंका के बाकी बल्लेबाजों को जल्द समेट देंगे लेकिन दिनुशा और नुवांता मेहमान टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दोनों ने सुबह के सत्र में 100 रन जोड़े और भारतीय गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा।
भारतीय गेंदबाजों को एक बार फिर निचले क्रम के बल्लेबाजों के खिलाफ विकेट चटकाने के लिए जूझना पड़ा। तेज गेंदबाजों ने शॉर्ट गेंद और लेग साइड पर गेंदबाजी की रणनीति अपनाने की कोशिश की लेकिन वे पूरे सत्र में बेअसर ही नजर आए।
स्पिनरों मानव सुथार, सारांश जैन और रविंद्र जडेजा को कुछ मौकों पर टर्न और उछाल मिला लेकिन वे श्रीलंका की पारी को समेटने में नाकाम रहे।श्रीलंका की पहली पारी में 290 रन के दौरान भी उसके अंतिम तीन विकेटों ने मिलकर 45 ओवर बल्लेबाजी की थी और 117 रन जोड़े थे।
पहली पारी में 103 रन बनाने वाले दिनुशा मौजूदा श्रृंखला में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द साबित हुए। उन्होंने चार पारियों में तीन शतक और एक अर्धशतक जड़कर भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया। उन्होंने पहले टेस्ट में भी 100 और 84 रन बनाए थे।
पच्चीस वर्षीय दिनुशा ने जडेजा की गेंद पर एक रन के साथ 99 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।हालांकि लंच के बाद सत्र की शुरुआत में सुथार ने नुवांता का विकेट निकालकर यह साझेदारी तोड़ी। सुथार की गेंद ने नुवांता के बल्ले का किनारा लिया और स्लिप में ध्रुव जुरेल ने कैच लपक लिया।
जडेजा ने इसके बाद प्रभात जयसूर्या (02) को भी स्लिप में जुरेल के हाथों कैच कराया।लेकिन इसके बाद भारतीय टीम को लाहिरू कुमारा के रूप में एक और जुझारू श्रीलंकाई बल्लेबाज का सामना करना पड़ा।
दिनुशा और कुमारा ने 28 से अधिक ओवरों तक भारतीय गेंदबाजों को सफलता हासिल नहीं करने दी।जडेजा ने अंतत: कुमारा को शॉर्ट लेग पर यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा।
दिनुशा ने इससे पहले अंतिम सत्र की मोहम्मद सिराज की पहली ही गेंद को मिडविकेट पर दो रन के लिए खेलकर 196 गेंद में मौजूदा श्रृंखला का अपना तीसरा शतक पूरा किया।कप्तान गिल ने अंतिम विकेट की तलाश में स्वयं गेंदबाजी करने के अलावा जायसवाल और जुरेल को भी गेंद सौंपी लेकिन सफलता नहीं मिली।
August 27th 2026, 11:03 pm
कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से मुश्किल हुआ WTC Final का सपना अब हर सीरीज नॉकआउट
समाचार
INDvsSL श्रीलंका ने कोलंबो टेस्ट ड्रॉ करावाकर भारत की स्थित विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र 2025-27 में मुश्किल कर दी है। भारत ने भले ही यह सीरीज 1-0 से जीत ली है लेकिन अब उसको आने वाले दोनों सीरीज के लगभग सारे मैच जीतने होंगे। ज्यादा से ज्यादा टीम एक ड्रॉ और खेल सकती है लेकिन हार उसे अंक तालिका में और भी नीचे गिरा देगी। फिलहाल टीम 51.51 की जीत प्रतिशत से पांचवे पायदान पर खड़ी है।
यह इस चक्र में भारत का दूसरा ड्रॉ है। पहला ड्रॉ इंग्लैंड के खिलाफ हुआ था। कुल मिलाकर भारत की 5 जीत 4 हार और 2 ड्रॉ हैं। तालिका में 2 ड्रॉ का असर एक हार जैसा होता है। इस कारण भारत की यह पांचवी हार भी कही जा सकती है।
भारत की स्थिति पर एक नजर:
| टेस्ट | 11 |
| जीत | 5 |
| हार | 4 |
| ड्रॉ | 2 |
| अंक प्रतिशत | 51.51 |
आगामी सीरीज़:
| न्यूज़ीलैंड (विदेशी धरती पर) | 2 टेस्ट |
| ऑस्ट्रेलिया (घरेलू धरती पर) | 5 टेस्ट |
त्रिकोणीय मुकाबले ने भारत को डाला मुश्किल में
न्यूजीलैंड अगर इंग्लैंड से 2-1 या 3-0 से टेस्ट सीरीज हार जाती तो भारत के फायदे की बात होती लेकिन न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 2-1 से सीरीज हराकर भारत की स्थिति थोड़ी और मुश्किल कर दी है। फिलहाल मुकाबला 3 टीमों ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच लग रहा है। भारत के लिए 7 में से जो 2 सबसे ज्यादा मुश्किल मुकाबले हैं वह न्यूजीलैंड के खिलाफ ही देखने को मिलेंगे। ऑस्ट्रेलिया भारतीय धरती पर बोर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलेगी।
इसका मतलब है 5 जीत और दो ड्रॉ (80 अंक) या 7 जीत (84 अंक)। इनमें से पांच टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ होंगे, जिसके विरुद्ध भारत ने 2008 से अब तक घरेलू मैदान पर पिछली पांच सीरीज़ में 12-2 का रिकॉर्ड बनाया है।पिछले WTC चक्र में फ़ाइनलिस्ट टीमों का अंक प्रतिशत 69.44 (दक्षिण अफ़्रीका) और 67.54 (ऑस्ट्रेलिया) था।Sri Lanka's fight ensures that they hold onto their place in the #WTC27 standings
— ICC (@ICC) August 27, 2026
More https://t.co/Ag5irO9kgu pic.twitter.com/vPpFPQi4Xf
5 जीत और दो हार भारत को 62.96 प्रतिशत तक ले जाएंगी, जबकि 7 जीत और 1 हार के साथ वह 68.52 प्रतिशत पर पहुंचेगा।यानी भारत के पास अब भी ग़लती की बहुत कम गुंजाइश बची है।
August 27th 2026, 11:03 pm
बाढ़ के बीच में भी नेपाल की क्रिकेट टीम ने मैच जीतकर जनता को ढांढस बंधाई
समाचार
नेपाल में बाढ़ ने मुश्किल हालत पैदा कर दी है लेकिन इसके बावजूद टीम ने अपने घरवालों की चिंता के बीच मलेशिया से खेले गए अभ्यास मैच में जीत अर्जित कर पूरे देश का मनोबल बढ़ाने का काम किया है। गौरतलब है कि नेपाल में आई बाढ़ के कारण कुल 177 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
मैच की बात करें तो नेपाल ने दूसरे अंतरराष्ट्रीय अभ्यास मैच में मलेशिया पर 27 रनों से जीत अर्जित की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और उसने 41.4 ओवरों में 170 रन बनाए। मलेशिया भी नेपाल के खिलाफ बल्ले से औसत खेल भी नहीं खेल पाई और 40.1 ओवर में 143 रन बनाकर आउट हो गई।
यह जीत क्रिकेट से ज्यादा देश के लिए है क्योंकि नेपाल नाजुक हालत से गुजर रहा है।गौरतलब है कि नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्थित उत्तरी रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आए भयंकर सैलाब और लैंडस्लाइड में 1500 से अधिक लोग लापता है। वहीं इस आपदा में बड़ी संख्या में भारतीय भी लापता है। कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर कई तीर्थ यात्रियों के लापता होने की जानकारी भी सामने आ रही है।Nepal have secured a 27-run victory over Malaysia in the second International Practice Match.
— Malaysia Cricket (@MalaysiaCricket) August 27, 2026
Nepal posted 170 all out in 41.4 overs, before Malaysia were bowled out for 143 in 40.1 overs in the chase.
Malaysia fought hard throughout the chase but fell short of the target. pic.twitter.com/RtyORhTcP0
नेपाल में आई इस विनाशकारी बाढ़ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की प्रमुख इकाई राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (NRSC) ने शुरुआती सैटेलाइट आधारित रिसर्च किया है। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय उपग्रहों से प्राप्त तस्वीरों का उपयोग करते हुए वैज्ञानिकों ने तबाही के पैमाने का आकलन किया और उन घटनाओं को समझने की कोशिश की, जिनके कारण हाल के सालों में हिमालयी क्षेत्र की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं में से एक सामने आई।
August 27th 2026, 11:03 pm
2 दिन के अंदर बिक गए 26 हजार टिकट, INDvsNZ सीरीज को लेकर उत्साह चरम पर
समाचार
भारत के लाल और सफेद गेंद की क्रिकेट सीरीज के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है और मेजबान क्रिकेट बोर्ड द्वारा सदस्यों के लिए शुरू की गई टिकटों की बिक्री के शुरुआती 48 घंटे में 26,000 टिकट बिक गए।अक्टूबर में शुरू होने वाला 12 मैच का यह दौरा न्यूजीलैंड क्रिकेट के ‘क्रिकेट नेशन’ सदस्यों के लिए सोमवार को शुरू हुई टिकट बिक्री में अब तक का सबसे बड़ा आकर्षण बनकर उभरा है।
ऑकलैंड के ईडन पार्क में होने वाले सीमित ओवर के मुकाबलों के टिकटों की बिक्री सबसे तेज रही है। क्राइस्टचर्च और वेलिंगटन में भी टिकटों की अच्छी मांग सामने आई है।
नौ हजार दर्शकों की क्षमता वाले हेगले ओवल में 22 और 24 अक्टूबर को होने वाले शुरुआती दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के अलावा 27 नवंबर से एक दिसंबर तक होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट के भी खचाखच भरने की उम्मीद है। वेलिंगटन में होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय और दूसरे एकदिवसीय मैच के टिकटों की बिक्री भी शुरुआती चरण में मजबूत रही है। बेसिन रिजर्व में 19 नवंबर से पहला टेस्ट खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य विपणन एवं वाणिज्यिक अधिकारी ग्लेन क्रिचली ने कहा कि प्रशंसकों ने समय रहते टिकट सुरक्षित करने की अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने किचली के हवाले से कहा, ‘‘शुरू से ही हमारा संदेश प्रशंसकों के लिए यही रहा है कि वे पहले से तैयारी कर लें जिससे कि टिकट से वंचित नहीं रह जाएं और पहले दो दिनों में रिकॉर्ड बिक्री से साबित होता है कि कई लोगों ने हमारी बात सुनी है।’’
उन्होंने कहा कि भारत से जुड़े क्रिकेट मुकाबलों का रोमांच महसूस करने और दुनिया के कुछ सबसे बड़े खेल सितारों को प्रतिस्पर्धा करते देखने का यह न्यूजीलैंड के प्रशंसकों के लिए दुर्लभ अवसर है।क्रिचली ने कहा कि टिकटों की कीमत पिछले सत्र के समान रखी गई है और ‘क्रिकेट नेशन’ के प्रवेश कोड का इस्तेमाल करने पर एक टिकट 30 न्यूजीलैंड डॉलर से कम में उपलब्ध है।
आम दर्शकों के लिए टिकटों की बिक्री सात सितंबर से शुरू होगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि प्रशंसक ‘क्रिकेट नेशन’ के लिए पंजीकरण कर पूर्व बिक्री का लाभ उठा सकते हैं और 15 प्रतिशत की छूट प्राप्त कर सकते हैं।
August 27th 2026, 11:03 pm
इस कारण श्रीलंकाई बल्लेबाज को पड़ी फटकार और मिला एक डीमेरिट अंक (Video)
समाचार
INDvsSL श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या पर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज जिताने का बड़ा दारोमदार था लेकिन वह इसमें पूरी तरह विफल रहे। गाले टेस्ट में उन्होंने 5 विकेट जरूर चटकाए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। वहीं कोलंबो टेस्ट में भी उनकी गेंदबाजी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने में विफल रही। इस बात का ही खीज रही जब उनको रात्रि प्रहरी बनाकर कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन पिच पर भेजा गया तो वह पगबाधा आउट हो गए और बल्ला सीमा की रस्सी पर दे मारा।
श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या को कोलंबो में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए फटकार लगाई गई और उनके खाते में एक डिमैरिट अंक जोड़ा गया।Prabath Jayasuriya handed one demerit point for breaching Article 2.2 of the ICC Code of Conduct after hitting the boundary wedges with his bat.
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 25, 2026
Watch #SLvIND 2nd Test, Day 4, tomorrow 9 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork… pic.twitter.com/OA2wRzrGKg
आईसीसी ने कहा कि जयसूर्या को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया है जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या पोशाक को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा है।
आईसीसी ने कहा कि इस खिलाड़ी का पिछले 24 महीने यह पहला अपराध था।दूसरे दिन के खेल की आखिरी गेंद पर भारतीय स्पिनर मानव सुथार की गेंद पर पगबाधा आउट होने के बाद जयसूर्या ने पवेलियन लौटते समय बाउंड्री पर अपना बल्ला पटका था।
जयसूर्या ने अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित दंड को मान लिया।इससे पहले, कोलंबो टेस्ट के पहले दिन मैदान पर हुई झड़प के लिए भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और उनके खाते में एक-एक डिमैरिट अंक भी जोड़ा गया था।
August 26th 2026, 1:46 pm
इस ऑस्ट्रेलियाई पेसर ने छीन लिया जसप्रीत बुमराह के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज का ताज
समाचार
बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप श्रृंखला के दूसरे मैच में 10 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अपने करियर में पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं।
इस 36 वर्षीय बाएं हाथ के गेंदबाज ने पहली पारी में 12 रन देकर छह और दूसरी पारी में 39 रन देकर चार विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पारी और 51 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई। इससे उन्होंने न्यूजीलैंड के मैट हेनरी और भारत के जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़कर नंबर एक स्थान हासिल कर दिया। वह इन दोनों तेज गेंदबाजों से 10 रेटिंग अंक आगे हैं।
स्टार्क इससे पहले एक बार दूसरे स्थान पर पहुंचे थे। उन्होंने पिछले साल ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट के बाद पहली बार दूसरा स्थान हासिल किया था।
बुमराह इस तरह से मौजूदा दौर में केवल दो महीने तक शीर्ष स्थान पर काबिज रहे लेकिन वह कुल 697 दिन तक नंबर एक गेंदबाज रहे जो किसी भी भारतीय गेंदबाज का रिकॉर्ड है। इस मामले में वह सर्वकालिक सूची में 14वें स्थान पर हैं। बुमराह चोट के कारण वे श्रीलंका के खिलाफ चल रही श्रृंखला से बाहर हो गए थे।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को भी काफी फायदा हुआ है। लीड्स में तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट में इंग्लैंड की पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी और 103 रन की जीत में आठ विकेट लेने के कारण वह गेंदबाजों की रैंकिंग में 15 स्थान ऊपर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं।Breathing fire every time he takes the ball
— ICC (@ICC) August 26, 2026
Mitchell Starc ascends to No.1 in the ICC Men's Test Bowling Rankings
More https://t.co/fvecGLHkbT pic.twitter.com/SvjlhKaFEk
इस मैच में आठ विकेट लेने वाले जोश टोंग रैंकिंग में 16 पायदान ऊपर 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। गॉल में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की 165 रन की जीत में 10 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार रैंकिंग में 28 पायदान ऊपर अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 48वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
श्रीलंका के गेंदबाज असिथा फर्नांडो और प्रभात जयसूर्या दोनों पांच पायदान ऊपर क्रमशः 15वें और 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन (दो स्थान ऊपर 10वें), पाकिस्तान के अली उस्मान (30 स्थान ऊपर 67वें), इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (छह स्थान ऊपर संयुक्त 38वें), भारत के प्रसिद्ध कृष्णा (दो स्थान ऊपर 53वें) और बांग्लादेश के शोरिफुल इस्लाम (17 स्थान ऊपर 57वें स्थान पर) भी आगे बढ़ने में सफल रहे।
बल्लेबाजी रैंकिंग में हैरी ब्रूक ने शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करनी है। वह अपने साथी खिलाड़ी जो रूट से 24 रेटिंग अंक आगे हो गए हैं। भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत छह पायदान ऊपर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन (नौ स्थान ऊपर 21वें), श्रीलंका के धनंजय डी सिल्वा (दो स्थान ऊपर 22वें), सोनल दिनुशा (49 स्थान ऊपर 54वें), पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक (सात स्थान ऊपर संयुक्त 27वें), भारत के केएल राहुल (पांच स्थान ऊपर 30वें) और देवदत्त पडिक्कल (59वें स्थान पर) ने भी अपनी बल्लेबाजी रैंकिंग में सुधार किया है।
August 26th 2026, 1:46 pm
संजय बांगर की बेटी Anaya Bangar Australia के लिए खेलेगी? Cricket Australia की मंजूरी के बाद जानें क्
समाचार
पूर्व मुंबई अंडर-19 क्रिकेटर अनाया बांगर (Anaya Bangar) के लिए महिला क्रिकेट में वापसी का रास्ता खुल गया है। मार्च में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी (Gender Affirming Surgery) कराने वाली अनाया को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऑस्ट्रेलिया में महिला कम्युनिटी क्रिकेट खेलने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, अगर वह विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) जैसी एलीट क्रिकेट प्रतियोगिताओं में खेलना चाहती हैं, तो उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की टेस्टोस्टेरोन से जुड़ी पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।
अनाया मुंबई की एज-ग्रुप क्रिकेट में खेल चुकी हैं। वह टेस्ट क्रिकेट खेल चुके सरफराज खान और उनके भाई मुशीर खान के साथ भी मुंबई के लिए क्रिकेट खेल चुकी हैं।
'मुझे लगा था कि मैं फिर कभी क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगी'
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मंजूरी मिलने के बाद अनाया ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में इसे अपने लिए बेहद खास दिन बताया। उन्होंने कहा कि एक समय उन्हें लगा था कि वह शायद दोबारा क्रिकेट नहीं खेल पाएंगी।
“यह मेरे लिए बहुत खास दिन है, खासकर यह जानने के बाद कि मैं दोबारा क्रिकेट खेल सकती हूं। एक समय ऐसा भी था जब मुझे लगा था कि मैं फिर कभी क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगी। लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का शुक्रिया, जिसने मुझे एक और मौका दिया।”
अनाया ने जून में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से संपर्क किया था। इसके जवाब में 20 जुलाई को उन्हें बताया गया कि वह तुरंत कम्युनिटी क्रिकेट खेल सकती हैं। हालांकि, एलीट क्रिकेट में खेलने के लिए उन्हें टेस्टोस्टेरोन से जुड़े पात्रता मानदंड पूरे करने होंगे।
मार्च 2027 तक कम्युनिटी क्रिकेट खेलने की अनुमति
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की हेड ऑफ इंटीग्रिटी जैकी पार्ट्रिज ने अनाया को भेजे पत्र में स्पष्ट किया कि वह मार्च 2027 तक ऑस्ट्रेलिया के किसी भी राज्य या क्षेत्र में प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकती हैं।
“मार्च 2027 तक आप ऑस्ट्रेलिया के किसी भी राज्य या क्षेत्र में प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में खेलने के लिए पात्र हैं। चूंकि प्रीमियर क्रिकेट को इस नीति के तहत एलीट क्रिकेट के बजाय कम्युनिटी क्रिकेट की श्रेणी में रखा गया है, इसलिए इस फैसले का आपकी इन प्रतियोगिताओं में भागीदारी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।”
यानी अनाया मार्च 2027 तक ऑस्ट्रेलिया में कम्युनिटी लेवल पर महिला क्रिकेट खेल सकती हैं। हालांकि, इसके बाद एलीट क्रिकेट में उनकी पात्रता टेस्टोस्टेरोन टेस्ट समेत अन्य शर्तों पर निर्भर होगी।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, खिलाड़ी का सीरम टेस्टोस्टेरोन स्तर कम से कम 12 महीनों तक 10 nmol/L से नीचे होना चाहिए। मार्च 2027 से एलीट क्रिकेट में खेलने के लिए अनाया को ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर ब्लड टेस्ट भी कराना होगा।
“मार्च 2027 से एलीट क्रिकेट में आपकी पात्रता इस बात पर निर्भर करेगी कि आप ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर एक ब्लड टेस्ट उपलब्ध कराएं, जिसमें यह पुष्टि हो कि आपके सीरम टेस्टोस्टेरोन का स्तर 10 nmol/L से कम है और आप नीति में तय पात्रता की अन्य सभी शर्तों को पूरा करना जारी रखती हैं।”
ALSO READ: ‘जय जवान, जय किसान’ सिर्फ टैटू नहीं, ध्रुव जुरेल की भावुक कर देने वाली कहानी है, VIDEO में देखें
ICC का ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर क्या नियम है?
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2023 में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की एलीट महिला क्रिकेट में भागीदारी को लेकर अपनी नीति स्पष्ट की थी। इसके तहत ऐसे ट्रांसजेंडर खिलाड़ी, जिन्होंने पुरुष यौवन यानी मेल प्यूबर्टी का अनुभव किया है, एलीट महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में हिस्सा नहीं ले सकते।
भारत में हालांकि इस तरह के मामले को लेकर BCCI की अभी कोई स्पष्ट नीति नहीं है। BCCI के एक शीर्ष अधिकारी ने *द इंडियन एक्सप्रेस* से कहा कि बोर्ड ने ट्रांस महिलाओं के महिला क्रिकेट खेलने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया है।
“जहां तक ICC की बात है, उसने ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर अपना फैसला स्पष्ट कर दिया है। BCCI ने अभी यह तय नहीं किया है कि ऐसे मामलों में क्या किया जाना चाहिए। चूंकि यह पहली बार है जब इस तरह का मामला सामने आया है, इसलिए बोर्ड ने अभी इस पर कोई रुख तय नहीं किया है। खास तौर पर घरेलू क्रिकेट में उन्हें खेलने की अनुमति देने को लेकर।”
अनाया ने बताया, कैसे मिली क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मंजूरी
अनाया ने बताया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनके मामले को विस्तार से देखा। उनकी मेडिकल हिस्ट्री, टेस्ट रिपोर्ट और सर्जरी से जुड़े दस्तावेजों की समीक्षा की गई।
उन्होंने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनकी एथलीट टेस्टिंग रिपोर्ट और मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से जुड़ी रिपोर्ट भी देखी। अनाया के मुताबिक, बोर्ड ने उनकी स्थिति का आकलन करने के लिए एक पूरी टीम के जरिए उनके मामले की समीक्षा की।
“मेरी एथलीट टेस्टिंग रिपोर्ट और बाकी सभी जानकारी सामने आने के बाद भी BCCI की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। वहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वास्तव में मेरी रिपोर्ट पढ़ी, मेरी पूरी मेडिकल हिस्ट्री देखी और मेरी स्थिति का आकलन करने के लिए एक पूरी टीम बनाई।”
“मैंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से संपर्क किया और उन्होंने निष्पक्षता और समावेशिता को ध्यान में रखते हुए मुझे खेलने की मंजूरी दी। उन्होंने मुझसे मेरी ब्लड टेस्ट रिपोर्ट और टेस्टोस्टेरोन टेस्ट की रिपोर्ट मांगी। उन्होंने मेरी सर्जरी से जुड़े दस्तावेज भी मांगे। इसके अलावा, उन्होंने मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी की वह रिपोर्ट भी मांगी, जिसे मैंने एक साल से ज्यादा समय पहले सार्वजनिक किया था।”
अनाया ने आगे कहा कि अगर वह अच्छा प्रदर्शन करती हैं और बाकी पात्रता शर्तें पूरी करती हैं, तो उनके पास WBBL में खेलने का मौका हो सकता है।
“अगर सब कुछ ठीक रहा और मैं अच्छा प्रदर्शन करती हूं, तो मेरे पास WBBL में खेलने का मौका होगा।”
हार्मोन थेरेपी पर रिसर्च का भी हिस्सा बनी थीं अनाया
अनाया इससे पहले मैनचेस्टर मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट के एक रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा रही हैं। इस प्रोजेक्ट में हार्मोन थेरेपी के दौरान उनकी स्ट्रेंथ, स्टैमिना, हार्मोन और ग्लूकोज लेवल में होने वाले बदलावों का अध्ययन किया गया था।
उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए BCCI और ICC के प्रतिनिधियों से भी ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर स्पष्ट नीति बनाने की अपील की थी। अनाया का कहना रहा है कि ऐसी नीतियां पुराने विचारों के बजाय वैज्ञानिक डेटा और रिसर्च पर आधारित होनी चाहिए।
अभी क्लब की तलाश में अनाया
जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी के बाद अनाया फिलहाल रिकवरी कर रही हैं। इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया में अपने लिए एक क्लब की तलाश भी कर रही हैं, जहां से वह कम्युनिटी क्रिकेट में अपनी नई पारी शुरू कर सकें।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मिली मंजूरी को अनाया ने सिर्फ अपने लिए ही नहीं, बल्कि दूसरे खिलाड़ियों के लिए भी बड़ा कदम बताया।
“मैं सच में यकीन नहीं कर पा रही थी कि मैं दोबारा क्रिकेट खेल पाऊंगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और उसकी प्रगतिशील व समावेशी नीतियों की वजह से यह संभव हुआ है। ये नीतियां ट्रांस महिलाओं के लिए महिला खेलों में निष्पक्षता और समावेश पर ध्यान देती हैं।”
“यह सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि मेरे जैसे दूसरे खिलाड़ियों के लिए भी एक बहुत बड़ा पड़ाव है, जो खेल में आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उन्हें या तो खेल चुनना पड़ता है या फिर जेंडर ट्रांजिशन का विकल्प चुनना पड़ता है।”
August 26th 2026, 1:46 pm
इंदौर के ऑलराउंडर सारांश जैन ने अंतिम 2 विकेट निकलवाकर लंका को दिलवाया फॉलोऑन
समाचार
अभ्यास मैच के बाद कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन सारांश जैन श्रीलंकाई विकेट निकालने में विफल रहे। कल शाम को पगबाधा का एक निर्णय उनके पक्ष में गया लेकिन रिव्यू ने बल्लेबाज को बचाया। आज सुबह भी ठीक ऐसा ही हुआ। इसके बाद उनके ओवर में सोनल दिनूशा ने 12 रन बटोरे और लाहिरू ने भी चौका जड़ा।
ऐसा लग रहा था कि फॉलोऑन बचाने के लिए जरूरी 14 रन श्रीलंका बना लेगी। लेकिन सारांश जैन ने लाहिरू को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट करा अपना पहला टेस्ट विकेट लिया और उसके बाद शतकवीर सोनल दिनूशा को भी आउट कर आत्मविश्वास पाया। उन्होंने 20 ओवर में 69 रन दिए। दूसरी पारी में भी उन्होंने डिकवेला को पगबाधा आउट किया।
चंद्रकांत पंडित की कोचिंग में मध्य-प्रदेश की रणजी ट्रॉफी विजेता टीम के प्रमुख सदस्य रहे लंबे कद के Off-Spinner सारांश ने हाल ही में भारत A के श्रीलंका दौरे के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मैचों में छह विकेट लेने के साथ एक पारी में नाबाद 70 रन भी बनाए थे।- 33 years old.
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 26, 2026
- Came as a replacement.
- Worked hard for years in Domestics.
Getting the Indian Cap, taking the maiden International wicket, A dream moment for Saransh Jain pic.twitter.com/ueBtAsk9Dj
दिलचस्प बात यह है कि सारांश के पिता सुबोध भी मध्य प्रदेश के पूर्व ऑफ-स्पिनर रहे हैं और उनको यह बात सालती रही कि वह राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं बना सके। लेकिन उन्होंने अपनी असफलता पर चिंतन करने से बेहतर बेटे की कुशलता पर मेहनत करना समझा। वह ही अपने बेटे के कोच है।
सारांश के पिता सुबोध ने 9 रणजी ट्रॉफी मैचों में 23 विकेट लिए थे। उन्होंने अपने बेटे को कोचिंग देनी शुरु की लेकिन भारतीय टेस्ट गेंदबाजी क्रम खासकर स्पिन गेंदबाजी का- इतना सुदृढ़ था कि इसका किला भेदना असंभव था। रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जड़ेजा ही टीम के लिए इतने विकेट निकाल देते थे कि कुलदीप यादव तक के 10 साल के करियर में 19 मैच हैं।
ऐसे में सारांज को 30 प्लस के बाद जाकर मौका मिला। अमूमन भारतीय चयनकर्ता इतनी उम्र के बाद किसी पर मेहरबान नहीं होते। लेकिन सारांश जैन का केस अलग था।
August 26th 2026, 1:46 pm
कोलंबो टेस्ट में फॉलोऑन के बाद श्रीलंका ने खुद को पारी की हार से बचाया
समाचार
INDvsSL कोलंबो टेस्ट में फॉलोऑन ना बचाने के बाद श्रीलंका ने मैच को अंतिम दिन तक खींच लिया है। श्रीलंका ने आज सुबह 290 रनों पर सिमट जाने के बाद फॉलोऑन बचाने के लिए 14 रन पीछे रह गई। इसके बाद चौथे दिन स्टंप्स तक 6 विकेट खोकर 229 रन बना गई। श्रीलंका कुल 213 रनों से पीछे थी लेकिन उसने सुनिश्चित किया कि घरेलू दर्शकों के सामने पारी की हार ना मिले।
पहली पारी में 290 रन पर सिमटने वाली श्रीलंका के लिए स्टंप तक सोनल दिनुशा सात रन और केशारा नुवांथा तीन रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।भारतीय गेंदबाजों में मानव सुथार ने दो जबकि प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, सारांश जैन और रविंद्र जडेजा ने एक एक विकेट झटका।अब भारत की कोशिश होगी कि पांचवें दिन मैच और सीरीज दोनों अपने नाम कर ले।
श्रीलंका की दूसरी पारी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। उदारा एक गैरजिम्मेदार शॉट खेलकर जल्द रवाना हो गए। मिशारा भी 32 रन पर आउट हो गए। इसके बाद पसिंदू और कमिंडू ने श्रीलंकाई पारी को संभाला अंत में फॉर्म में आए कमिंडू की विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने चटकाया और 115 रनों की साझेदारी पर विराम लगाया।India remain in control as they enforce the follow-on before rain curtails action on Day 4 #WTC27 | : https://t.co/8NP3Qr1pnQ pic.twitter.com/H0s0hQOZGr
— ICC (@ICC) August 26, 2026
चायकाल तक श्रीलंका 190 रनों पर 3 विकेट खोकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी लेकिन 9 रनों के भीतर 3 विकेटों से भारत को जीत की सुगंध आने लग गई। अपना दूसरा ही टेस्ट खेल रहे पसिंदु सूर्यबंदारा पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी शतक के पास पहुंचकर आउट हो गए। 82 रन बनाने वाले पसिंदू इस बार 92 रनों पर स्टंप्स आउट हुए।
पसिंदू और कमिंडू ने अगले 110 मिनट तक भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। इस साझेदारी ने श्रीलंका को पहली पारी में 213 रन से पिछड़ने के बाद फॉलोऑन की स्थिति से उबरने में मदद की।उस दौरान श्रीलंका का प्रदर्शन पहली पारी की तुलना में काफी बेहतर था। पहली पारी में टीम 290 रन पर ऑलआउट हो गई थी और फॉलोऑन के स्कोर से सिर्फ 13 रन दूर रह गई थी। सोनल दिनुशा ने श्रृंखला का अपना दूसरा शतक लगाते हुए 103 रन की पारी खेली थी।इन दोनों की साझेदारी बिल्कुल भी रक्षात्मक नहीं थी। दोनों बल्लेबाजों ने खुलकर बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों पर लगातार दबदबा बनाया।
लेकिन दिन के अंतिम सत्र ने मैच का पूरा रुख बदल दिया और भारत ने तीन विकेट झटक लिए। कप्तान धनंजय डी सिल्वा सबसे पहले आउट हुए। वह सुथार की गेंद पर देवदत्त पडिक्कल के हाथों में लपके गए। पसिंदू अपने पहले टेस्ट शतक की ओर बढ़ते दिख रहे थे, लेकिन एक गलत फैसले ने उनकी पारी का अंत कर गया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सुथार की गेंद पर आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। फिर सुथार ने इस हरकत को भांपते हुए बाहर की ओर गेंद डाली और पंत ने उनकी गिल्लियां बिखेरने में देर नहीं की। इस तरह सूरियाबंडारा 92 रन पर स्टंप आउट हो गए।
इसके बाद काफी टर्न हासिल कर रहे सारांश जैन ने निरोशन डिकवेला को पगबाधा आउट किया जिससे श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 218 रन हो गया।दिन का लगभग एक घंटे का खेल बाकी था लेकिन शाम चार बजकर 37 मिनट पर तेज बारिश शुरू हो गई और खेल रोकना पड़ा।
August 26th 2026, 1:46 pm
यशस्वी जायसवाल को सस्ते में छोड़ने पर संजय मांजरेकर ने ट्वीट कर दिखाई नाराजगी
समाचार
भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल से जुड़े अनुशासनहीनता के मामलों से निपटने के तरीके को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की आलोचना की है।उन्होंने कहा कि यह दोनों संस्थाएं नरम रवैया अपना रही हैं जिससे खिलाड़ियों को अनुशासनहीनता के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है।
मांजरेकर ने एक्स पर लिखा, ‘‘आईसीसी और बीसीसीआई, वैभव ने हाल ही में भारत ए के लिए और अब जायसवाल ने (अनुशासनहीनता दिखाई है)। अगर आप उनका इस तरह के व्यवहार में बचाव करते रहेंगे तो आप उन्हें ऐसा व्यवहार दोहराने के लिए प्रशिक्षित कर रहे हैं। यह खेल के लिए अच्छा नहीं है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह उनके भविष्य के लिए भी अच्छा नहीं है।’’
कोलंबो में दूसरे टेस्ट के पहले दिन मैदान पर हुई कहासुनी के लिए जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। दोनों को एक-एक डिमेरिट अंक भी दिया गया।भारत की पहली पारी के 17वें ओवर में फर्नांडो ने जायसवाल को आउट किया जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई थी।जून में 15 वर्षीय बल्लेबाज सूर्यवंशी भारत ए की तरफ से खेलते हुए श्रीलंका ए के एक खिलाड़ी के साथ तीखी बहस में उलझ गए थे और हाथापाई की नौबत तक आ गई थी।Dear @icc & @bcci…
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) August 26, 2026
Vaibhav for Ind A recently & now Jaiswal… if you keep letting them get away with such behaviour, you train them to repeat such behaviour. It’s not good for the sport & crucially their own future too.
हालांकि इससे पहले भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भी कहा था कि यशस्वी जायसवाल को अशिता फर्नाडो के इतने करीब नहीं जाना चाहिए। सितांशु कोटक ने कहा, “मुझे लगता है कि गेंदबाज़ ने कुछ कहा और यह जोश-जोश में हुआ। ज़ाहिर है, यशस्वी को उनके इतना करीब नहीं जाना चाहिए था, लेकिन जोश-जोश में ऐसा हो जाता है।”
श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ी कोच रयान वैन नीकेर्क की राय भी कुछ ऐसी ही थी। उन्हें लगा कि यह कड़े मुकाबले वाले दिन का हिस्सा था और उन्होंने इसे “भावनाओं के उबाल” का नतीजा बताया। “देखिए, टेस्ट क्रिकेट मुश्किल होता है, है ना? जब आप भारत जैसी टीम के खिलाफ खेल रहे हों, तो आप बस पीछे हटकर गेंदबाजी नहीं कर सकते। मुझे लगता है कि हमारी तरफ से, हमें हर समय चुनौती पेश करनी होगी और कुछ न कुछ करने की कोशिश करनी होगी।”
उन्होंने आगे कहा,”इसलिए, मेरे नजरिए से, मैंने गेंदबाजों से आगे बढ़कर कुछ करने को कहा है। शायद तीखी बातें भावनाओं के उबाल का नतीजा हैं। मैं इसे मैच रेफरी पर छोड़ता हूं कि वे इसे कैसे देखते हैं।”
August 26th 2026, 1:46 pm
Duleep Trophy में वैभव का गेंद से कमाल 4 गेंदों में झटके 2 विकेट (Video)
समाचार
बिहार के वैभव सूर्यवंशी आईसीसी टूर्नामेंट्स और इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं लेकिन दिलीप ट्रॉफी में उन्होंने दिखाया कि वह गेंद से भी उतना ही कमाल कर सकते हैं। ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यंवशी ने आज दलीप ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल में नॉर्थ इस्ट जोन के खिलाफ 4 गेंदों में 2 विकेट चटकाए। उन्होंने नॉर्थ ईस्ट के किशन को 25 रनों पर और इमलिवती को 4 रनों पर आउट किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
15 साल के इस खिलाड़ी के लिए यह सीज़न शानदार रहा है। इस उभरते हुए बल्लेबाज ने इंग्लैंड में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 14, 13 और 15 रन बनाए। इनमें से दो पारियों में सूर्यवंशी जोफ्रा आर्चर की शॉर्ट गेंद पर आउट हुए। इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए अपने डेब्यू में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बाद, सूर्यवंशी ने ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ टी20 सीरीज़ में प्रभावित किया। वहाँ उन्होंने कई मैचों में जीत दिलाने वाला प्रदर्शन किया और ‘प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़’ चुने गए।Vaibhav Sooryavanshi provides Double Delight
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 25, 2026
Picks up 2⃣ wickets in the over. 2 excellent catches as well.
North East Zone are 79/7 in the 2nd innings after following on.
Scorecard https://t.co/XJFhfvvTIU#DuleepTrophy pic.twitter.com/NnYbBPnrja
हालांकि इस 15 वर्षीय खिलाड़ी ने बिहार के लिए आठ प्रथम श्रेणी मैचों की 12 पारियों 17 से अधिक के औसत से रन बनाए हैं जो कि आकर्षक नहीं हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 93 रन है।ईस्ट ज़ोन ने एक मज़बूत टीम चुनी है जिसमें कई अनुभवी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। चुने गए प्रमुख खिलाड़ियों में भारत के अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी, बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन, तेज़ गेंदबाज़ मुकेश कुमार, ऑलराउंडर शाहबाज़ अहमद और विकेटकीपर-बल्लेबाज़ कुमार कुशाग्र शामिल हैं।
कभी भारत की टीम में जगह बनाने की चाह रखने वाले खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण टूर्नामेंट रहे दलीप ट्रॉफी अब महज बीसीसीआई के कैलेंडर में एक और टूर्नामेंट बनकर रह गया है क्योंकि अधिकतर खिलाड़ी टेस्ट टीम में जगह बनाने की दौड़ में नहीं हैं।
रणजी ट्रॉफी की तरह ही दलीप ट्रॉफी भी भारत ए की टीम में जगह बनाने का जरिया रह गया है। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सितंबर के आखिर और अक्टूबर की शुरुआत में पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ होने वाले दो चार दिवसीय ‘टेस्ट’ मैचों के लिए दावेदार हो सकते हैं।
August 25th 2026, 1:47 pm
महिला एशिया कप में नकवी और कैद ट्रॉफी सीजन 2 दोहराने की पूरी संभावना
समाचार
पिछले साल भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप फाइनल में 5 वितेट से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया था लेकिन ट्रॉफी भारत के हिस्से में नहीं आ पाई थी। सेरेमनी में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियाई क्रिकेट परिषद के प्रमुख मोहसिन नकवी को यह ट्रॉफी भारत को सौंपनी थी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया क्योंकि भारतीय खिलाड़ियों ने बिगड़े हुए भूराजनैतिक संबंधो के कारण नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। इस बात पर नाराज नकवी ट्रॉफी लेकर ही चल दिए थे और आज भी वह ट्रॉफी दुबई के दफ्तर में रखी हुई है।
ऐसा एक बार फिर हो सकता है क्योंकि भारत को महिला एशिया कप में भी मोहसिन नकवी से ही ट्रॉफी लेनी होगी।नक़वी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख और अपने देश के गृह मंत्री भी हैं। महिला एशिया कप 28 अगस्त से 13 सितंबर तक खेला जाएगा।भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और लीग चरण का उनका मुकाबला पांच सितंबर को होना है। इसके बाद इन दोनों टीम का मुकाबला फाइनल में हो सकता है और ऐसे में पुरस्कार वितरण का मसला फिर से सुर्खियों में आ सकता है।
अब स्वाभाविक सवाल यह उठता है कि अगर हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम महिला एशिया कप जीत जाती है और नक़वी पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मंच पर मौजूद होते हैं तो फिर आगे क्या होगा?
क्या भारतीय महिला टीम भी सूर्यकुमार यादव और उनके साथियों की तरह नक़वी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर देगी? इस मामले में बीसीसीआई का रुख अभी स्पष्ट नहीं है।
बोर्ड का यह स्पष्ट मत है कि दोनों टीमों के बीच किसी प्रकार की औपचारिक बातचीत नहीं होगी, लेकिन वह पुरस्कार वितरण समारोह के लिए इंतजार करने की नीति अपनाएगा।पिछले साल की तरह विवाद से बचने का एक तरीका यह हो सकता है कि नकवी स्वयं ट्रॉफी प्रदान नहीं करें और एशियाई क्रिकेट परिषद के किसी अन्य अधिकारी को यह सम्मान प्रदान करने दें।
भारतीय पुरुष टीम के नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार करने के बाद इसे एसीसी के कार्यालय में रखा गया है। नकवी ने बाद में कहा था कि भारत एसीसी कार्यालय में आकर उनसे ट्रॉफी ले सकता है।इस गतिरोध को समाप्त करने का भी प्रयास किया गया जिसमें बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आईसीसी की बैठक के दौरान नकवी से मुलाकात की।
सैकिया ने कहा था कि दोनों पक्षों के बीच गतिरोध समाप्त हो गया है लेकिन उस समय भी ट्रॉफी का मुद्दा नहीं सुलझ पाया था। इसके बाद नक़वी ने कहा कि भारत को उनसे ही ट्रॉफी लेनी होगी।फिलहाल सभी का ध्यान टूर्नामेंट पर केंद्रित है लेकिन अगर भारत चैंपियन बनता है तो यह मामला फिर से गर्मा सकता है।
August 25th 2026, 1:47 pm
‘जय जवान, जय किसान’ सिर्फ टैटू नहीं, ध्रुव जुरेल की भावुक कर देने वाली कहानी है, VIDEO में देखें
समाचार
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़कर महफिल लूट ली। जुरेल ने नाबाद 115 रन की पारी खेली और भारत को 503/9 घोषित के मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके शतक की खास बात सिर्फ उनका शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन नहीं था, बल्कि सेंचुरी पूरी करने के बाद किया गया उनका सेलिब्रेशन भी रहा। जुरेल ने बैट उठाकर शतक का जश्न मनाया और फिर अपनी बांह पर बना ‘जय जवान, जय किसान’ (Jai Jawan Jai Kishan Tattoo) टैटू दिखाया। यह पल सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना, क्योंकि इस टैटू के पीछे जुरेल की अपनी जड़ों और परिवार से जुड़ी बेहद खास कहानी है।
JAI JAWAN JAI KISAN
— Mufaddal Atif (@MufaddalAtif) August 24, 2026
Dhruv Jurel showed his tattoo after smashing a stunning overseas Test century!
What a moment. What a statement. pic.twitter.com/pyAB5PUOsC
पिता सैनिक, दादा किसान... जुरेल ने बताया टैटू का मतलब
जुरेल ने दिन का खेल खत्म होने के बाद बताया कि ‘जय जवान, जय किसान’ उनके लिए सिर्फ एक स्लोगन नहीं, बल्कि उनकी पहचान और परिवार की विरासत है। उन्होंने कहा कि उनके दादा किसान थे, जबकि पिता भारतीय सेना में सैनिक रहे है। उनके पिता ने 1999 के कारगिल युद्ध में भी हिस्सा लिया था। यही वजह है कि जुरेल अपनी बांह पर इस संदेश को हमेशा अपने साथ रखना चाहते हैं। सेंचुरी के बाद उनका सलाम और टैटू दिखाने वाला सेलिब्रेशन भी उन्होंने अपने पिता और दादा को समर्पित किया। जुरेल के मुताबिक, ये वही जड़ें हैं जहां से वह आए हैं और वह इन्हें कभी नहीं भूलना चाहते। दूसरे दिन के खेल में उनका यह अंदाज शतक से भी ज्यादा भावुक कर देने वाला पल बन गया।
"जय जवान, जय किसान"
— (@SONSINGH_Ya) August 25, 2026
Dhruv Jurel :ने बताया कि उनके दादा किसान थे और पिता सैनिक। उन्होंने शतक लगाने के बाद अपने खास सेलिब्रेशन और हाथ पर बने टैटू के पीछे का मतलब भी समझाया।
"jay jawan, jai kisan"
ध्रुव जुरेल ने अपनी खास सेलिब्रेशन और हाथ पर बने टैटू के पीछे की वजह बताई।…
पंत के साथ 112 रन की साझेदारी, लेकिन अपना गेम नहीं छोड़ा
जुरेल ने दूसरे दिन ऋषभ पंत के साथ मिलकर 112 रन की साझेदारी की। पंत ने अपने आक्रामक अंदाज में 63 रन बनाए, जबकि जुरेल ने दूसरी तरफ संयम और समझदारी से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। पंत के साथ बल्लेबाजी को लेकर जुरेल ने कहा कि वह उनके अनुभव से काफी कुछ सीखते हैं और मुश्किल परिस्थितियों में उनसे सलाह भी लेते हैं। हालांकि, उन्होंने यह साफ किया कि पंत की तरह खेलने की कोशिश करना उनके गेम का हिस्सा नहीं है।
शतक, सलाम और ‘जय जवान, जय किसान’... ध्रुव जुरेल के टैटू का इमोशनल कनेक्शन, VIDEO
उनका फोकस अपनी ताकत के मुताबिक बल्लेबाजी करने, सही गेंदबाज को निशाना बनाने और सही समय पर जोखिम लेने पर रहता है। जुरेल ने यह भी बताया कि शतक पूरा करने में मोहम्मद सिराज की भूमिका अहम रही, जिन्होंने उनके साथ टिककर 29 गेंदें खेलीं और उन्हें सेंचुरी तक पहुंचने का मौका दिया।
August 25th 2026, 1:47 pm
विश्व चैंपियनशिप में विफल हुई PV सिंधु चाईना मास्टर्स से हटी
समाचार
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी आने वाले चाइना मास्टर्स सुपर 750 से हट गए हैं, जो 1 सितंबर से शुरू हो रहा है। यह टूर्नामेंट एशियन गेम्स से पहले एकमात्र बड़ा BWFवर्ल्ड टूर इवेंट होगा। आयुष का नई दिल्ली में वर्ल्ड चैंपियनशिप में यादगार प्रदर्शन रहा, जहाँ उन्होंने पहले राउंड में दुनिया के नंबर 1 शी युकी को हराया था।
इसके बाद भारतीय खिलाड़ी इंडोनेशिया के अल्वी फरहान से हारने से पहले राउंड ऑफ़ 16 में पहुँचे थे। आयुष के हटने के बाद, लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत पुरुष सिंगल्स में भारत के रिप्रेजेंटेटिव होंगे। हालाँकि, लक्ष्य को वर्ल्ड चैंपियनशिप में दूसरे राउंड में अमेरिका के वर्ल्ड नंबर 92 गैरेट टैन से हारने के बाद जल्दी बाहर होना पड़ा।
सिंधु ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के राउंड ऑफ़ 16 में भी हिस्सा लिया था, जहाँ वह एक करीबी मुकाबले में चीन की वर्ल्ड नंबर 3 वांग ज़ी यी से हार गईं। ऐसा लग रहा था कि भारतीय खिलाड़ी इस मुश्किल मैच का असर महसूस कर रही हैं, जिसकी वजह से उन्होंने चाइना मास्टर्स से हटने का फैसला किया होगा। मालविका बंसोड़ और आकर्षि कश्यप भी हट गई हैं, जिससे महिला सिंगल्स में उन्नति हुड्डा, देविका सिहाग और तन्वी शर्मा भारत की चुनौती संभालेंगी।
पुरुषों युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, हरिहरन अमासुकरन और अर्जुन एमआर के साथ भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। सात्विक और चिराग वर्ल्ड चैंपियनशिप में चोट के कारण बाहर रहने के बाद लौटे थे, लेकिन राउंड ऑफ़ 16 में चीन के लियांग वेइकेंग और वांग चांग से हार गए थे। भारत की महिला डबल्स ड्रॉ में कोई जोड़ी नहीं होगी, क्योंकि ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने ऐतिहासिक ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने के बाद बाहर होने का फैसला किया है।Ayush Shetty and PV Sindhu from the upcoming China masters Super 750.
— myKhel.com (@mykhelcom) August 24, 2026
Shetty recently grabbed headlines as he defeated the World No. 1, Shi Yuqi , with Ayush out of contention, the men’s singles challenge will be shouldered by Lakshya Sen and Kidambi Srikanth.
Besides, PV… pic.twitter.com/aNiEBqOJCQ
2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा के ब्रॉन्ज़ मेडल के बाद, भारतीय जोड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाली देश की दूसरी महिला डबल्स जोड़ी बन गई। मिक्स्ड डबल्स में, ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो, रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी के साथ, भारत को रिप्रेजेंट करेंगे। भारत ने 2011 से हर वर्ल्ड चैंपियनशिप में कम से कम एक मेडल जीतने का अपना शानदार सिलसिला जारी रखा, 2026 एडिशन रविवार को नई दिल्ली में खत्म होगा।
August 25th 2026, 1:47 pm
ऋषभ पंत की चोट है गंभीर, गेंदबाजी कोच के बयान से टीम और फैंस चिंता में
समाचार
भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने मंगलवार को कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को कंधे पर ‘काफी चोट’ लगी है जिससे उनकी मूवमेंट प्रभावित हुई है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह श्रीलंका के खिलाफ यहां चल रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन मैदान पर लौटेंगे।
पंत ने यहां तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं की और ध्रुव जुरेल ने उनकी जगह यह जिम्मेदारी निभाई।दूसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान कंधे पर चोट लगने के बाद पंत ड्रेसिंग रूम में हाथ में पट्टी बांधकर दिखे।
मोर्कल ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऋषभ के कंधे पर चोट लगी है। इस बारे में कल रात भी चर्चा हुई थी क्योंकि उन्हें काफी चोट लगी है। मुझे लगता है कि आज सुबह वार्मअप करने की कोशिश के दौरान उनकी मूवमेंट सीमित थीं।’’उन्होंने कहा, ‘‘अब हम रातभर उनकी स्थिति पर नजर रखेंगे और उम्मीद है कि कल वह हमारे लिए विकेटों के पीछे मौजूद होंगे। उनका वहां होना महत्वपूर्ण है क्योंकि खेल को समझने की उनकी क्षमता असाधारण है।’’
मोर्कल ने कहा कि अगर कुलदीप यादव दूसरे टेस्ट से पहले वायरल बुखार की चपेट में नहीं आए होते तो चयन के लिए उनके नाम पर विचार किया जाता।उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, चयन मेरे हाथ में नहीं है। मुझे लगता है कि पहले टेस्ट के लिए उन्हें कुछ निश्चित भूमिकाएं निभाने को कहा गया था जो थोड़ा मुश्किल टेस्ट था। लेकिन मेरे हिसाब से वह अंतिम चयन के दावेदारों में जरूर होते।’’
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्कल ने कहा कि भारत बुधवार को जल्द से जल्द श्रीलंका के बचे हुए दो विकेट हासिल करके बढ़त अपने पक्ष में बनाए रखना चाहेगा। श्रीलंका की ओर से सोनल दिनुशा, केशरा नुवंता और लाहिरू कुमारा ने संघर्षपूर्ण पारियां खेलीं। मोर्कल ने कहा कि क्रिकेट में ऐसे दौर आते रहते हैं।Rishabh Pant fully enjoying the Rain in Sri Lanka
— Jara (@JARA_Memer) August 25, 2026
Fan: Rishabh bhai... Bukhar ho jayega. Idhar ka pani alag hai.
Pant: Bukhaar Karva ke hi jana tum... Nahi hoga to bhi karva dena.
Fan: Nahi, Nahi bhai... We love you bhai. pic.twitter.com/lvznJOHGkX
उन्होंने कहा, ‘‘आप जितनी जल्दी हो सके मैदान से बाहर आना चाहते हैं, हमेशा यही योजना होती है। लेकिन यह खेल का हिस्सा है। कभी-कभी कूकाबूरा गेंद थोड़ी नरम हो जाती है और पिच से गेंद को अतिरिक्त तेजी दिलाना काफी मुश्किल होता है।’’मोर्कल ने कहा, ‘‘मुझे लगा कि उन्होंने (श्रीलंका ने) काफी अच्छी बल्लेबाजी की और वहां अच्छी साझेदारी बनाई। मुझे नहीं लगता कि उन्हें गेंदबाजी करने में हमें कोई परेशानी हुई, यह सिर्फ खेल की प्रकृति है।’’
August 25th 2026, 1:47 pm
कृष्णा और सुथार के 3-3 विकेट, सोनल लड़ रहे श्रीलंका को फॉलोऑन से बचाने के लिए
समाचार
INDvsSL प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार के 3-3 विकेट के कारण भारत ने 83.4 ओवरों में श्रीलंका के 265 रनों पर 8 विकेट गंवा दिए हैं। इसके बाद बारिश के कारण मैच को रोकना पड़ा। अंतिम सत्र में श्रीलंका ने काहिरा का विकेट खोया और लाहिरू 8 रन और सोनल दिनूशा 85 रन पर क्रीज पर खड़े हुए हैं। श्रीलंका अभी भारत से 239 रन पीछे है और फॉलोऑन टालने के लिए मेजबान को 39 रन चाहिए।
कुल मिला कर मैच में भारत काफ़ी आगे है लेकिन जिस तरह का मौसम है, उस हिसाब से भारत चाहेगा कि कल वह जल्द से जल्द श्रीलंका को ऑलआउट करे और कोशिश करे कि मैच पांचवें दिन तक न पहुंचे। अगर पहुंचे भी तो आख़िरी दिन एक-दो सत्र में खेल ख़त्म हो जाए। श्रीलंका ने कल के दो विकेट पर आठ रन से आगे खेलना शुरू किया था।
तीसरे दिन का खेल शाम 6:13 बजे तक चलना था, लेकिन बारिश के कारण पहले ही स्टंप्स घोषित करना पड़ा। श्रीलंका ने डटकर मुकाबला किया और वे आज के खेल से काफी खुश होंगे। लेकिन भारत अभी भी 238 रन आगे है और उन्हें यकीन होगा कि वे मैच में काफी आगे हैं। श्रीलंका की लड़ाई दो बल्लेबाजों – पासिंदु सूरियाबंदारा और सोनल दिनुशा – ने संभाली। गॉल में पहले टेस्ट में ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट’ (सिर की चोट के कारण विकल्प) के तौर पर खेलने के बाद अपनी दूसरी टेस्ट पारी खेल रहे 23 वर्षीय सूरियाबंदारा ने 76 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।
कामिंडु मेंडिस ने सूरियाबंदारा का अच्छा साथ दिया और दोनों ने 87 रन जोड़े, लेकिन लंच से ठीक पहले भारत को सफलता मिली। मेंडिस ने 58 गेंदों में 32 रन बनाए (तीन चौके और एक छक्का), जिसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर रवींद्र जडेजा ने मिड-विकेट पर उनका कैच लपका। सूरियाबंदारा और दिनुशा के बीच एक और छोटी साझेदारी हुई, लेकिन जडेजा ने सूरियाबंदारा को 80 रन पर आउट कर दिया। सूरियाबंदारा, जिन्होंने दिन की शुरुआत में ही अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा किया था, अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन जडेजा की एक फुल लेंथ गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी किनारे (इनसाइड एज) से लगकर उनकी पिछली जांघ से टकराई और स्टंप्स पर जा लगी।2ND TEST | STUMPS, DAY 3
— ViratKoisa Sports (@ViratKoisa18) August 25, 2026
Sri Lanka: 265/8 (83.4)
Sonal Dinusha 85* | Lahiru Kumara 8*
Manav Suthar: 3/83 (21)
Trail by 238 runs.#INDvsSL pic.twitter.com/xVN80lI3GL
इसके बाद भारत को एक और सफलता मिली जब मोहम्मद सिराज ने विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराकर शून्य पर आउट कर दिया। इससे पहले धनंजय डी सिल्वा आठ रन पर आउट हो गए थे; मानव सुथार की गेंद पर उनका कैच स्लिप में केएल राहुल ने पकड़ा, जबकि गेंद जुरेल के दस्तानों से टकराकर उनके पास पहुंची थी। दिनुशा ने गॉल में जहां छोड़ा था, वहीं से खेलना जारी रखा और उतनी ही पारियों में अपना तीसरा 50 से ज़्यादा का स्कोर बनाया। वे सबसे अच्छे बल्लेबाज दिखे और उन्होंने तेज़ और स्पिन दोनों तरह की गेंदबाजी का बिना किसी परेशानी के सामना किया।
निचले क्रम में केशरा नुवानथा और लाहिरू कुमारा ने उनका साथ दिया, लेकिन श्रीलंका को अभी लंबा रास्ता तय करना है। भारत ने दूसरी नई गेंद ले ली है और कल बाकी बचे दो विकेट जल्दी गिराने की कोशिश करेगा। स्टंप्स के समय सोनल दिनशा 85 और लाहिरू कुमार आठ रन बनाकर क्रीज पर डटे थे। भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला।
August 25th 2026, 1:47 pm
5 सत्रों में टेस्ट खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने थमाई बांग्लादेश को पारी की हार
समाचार
AUSvsBAN मिचेल स्टार्क (चार विकेट), पैट कमिंस और नेथन लायन (तीन-तीन विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को बंगलादेश को दूसरी परी में 95 रन पर ढेर कर मुकाबला पारी और 51 रनों से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।
इस मैच में कुल 10 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को ‘प्लेयर ऑफ द मैच तथा सीरीज में कुल12 विकेट लेने पर ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के पुरस्कार से नवाजा गया।यह ऑस्ट्रेलिया में खेला गया अब तक का दूसरा सबसे छोटा टेस्ट मैच है। यह अब तक का चौथा सबसे छोटा टेस्ट मैच है। यह पहली बार है जब बंगलादेश की टीम एक टेस्ट मैच में दो बार 100 रन से कम पर ऑल-आउट हुआ है, और 21 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई टीम दोनों पारियों में 100 रन से कम पर ऑल-आउट हुई है।
ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 165 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में शोरिफुल इस्लाम और तैजुल इस्लाम ने कैमरन ग्रीन (67) और जॉश हेजलवुड (छह) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 210 रन के स्कोर पर रोक दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया को पहली 146 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त मिल गई। बंगलादेश की ओर शोरिफुल इस्लाम ने (सात विकेट) लिये। तस्कीन अहमद, तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश की टीम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे अधिक देर तक नहीं टिक सकी और उसकी पूरी टीम 38.3 ओवरों में 95 रन पर सिमट गई। स्टार्क और कमिंस ने बंगलादेश को शुरुआती झटके दिये। तंजिद हसन (नौ), शादमान इस्लाम (एक) और मोमिनुल हक (शून्य) पर आउट हुये। इसके बाद कप्तान नजमुल शांतो और मुशफ़िक़ुर रहीम ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 21वें ओवर में नेथन लायन ने नजमुल शांतो (31) रन को आउट कर इस साझेदारी का अंत कर दिया।Australia dominate in Mackay to level the #WTC27 series against Bangladesh
— ICC (@ICC) August 23, 2026
: https://t.co/PQuffFjsha pic.twitter.com/009daojhOI
शांतो ने अपनी इस पारी में छह चौके लगाये। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजी आक्रमण के आगे बंगलादेश का कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सका। हालांकि इस दौरान मुशफिकुर रहीम एक छोर थामे खड़े रहे। मुशफिकुर रहीम ने इस दौरान 80 गेंदों का सामना किया और तीन चौके लगाते हुए 29 रन पर नाबाद रहे। 39वें ओवर में नेथन लायन ने तसकीन अहमद (आठ) और फिर शोरिफुल इस्लाम (शून्य) को आउटकर ऑस्ट्रेलिया को बड़ी जीत दिला दी।
August 23rd 2026, 6:16 am
श्रीलंका के कप्तान धनंजय टेस्ट टीम की इस कमी से हैं परेशान
समाचार
श्रीलंका के कप्तान धनंजय डीसिल्वा चाहते हैं कि टीम के पास 140 किमी प्रति घंटे से ज़्यादा रफ़्तार से गेंदबाज़ी करने वाले कम से कम “दो या तीन गेंदबाज़” होने चाहिए।धनंजय डीसिल्वा चाहते हैं कि उनके पास चुनने के लिए ज़्यादा तेज़ गेंदबाज़ हों, और वह मौजूदा तेज़ गेंदबाज़ों से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रखते हैं।
असिता फ़र्नांडो पिछले कुछ वर्षों में अपने बेहतर प्रदर्शन के कारण श्रीलंका के प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ बन गए हैं। हालांकि वह 130 किमी प्रति घंटे के आसपास की रफ़्तार से लगातार सटीक लाइन-लेंथ और तीव्रता के साथ गेंदबाज़ी करते हैं। श्रीलंका आम तौर पर दूसरे छोर से अधिक रफ़्तार वाले गेंदबाज़ के ज़रिए बल्लेबाज़ों को परेशान करने की कोशिश करता है।
असिता के साथ यह भूमिका फ़िलहाल लहिरू कुमारा निभाते हैं, जिनके नाम 36 टेस्ट में 36.38 की औसत से 106 विकेट हैं। भारत के ख़िलाफ़ गॉल टेस्ट में उन्होंने 175 रन देकर सिर्फ़ दो विकेट लिए थे। इसके अलावा चोटों ने भी उनके करियर का बड़ा हिस्सा प्रभावित किया है।
दूसरे टेस्ट से पहले डीसिल्वा ने कहा, “हमने लहिरू कुमारा को चोट-मुक्त रखने के लिए बहुत मेहनत की है। फ़िलहाल हमारे संसाधनों को देखते हुए असिता के साथ खेलने के लिए वही सबसे उपयुक्त विकल्प हैं। असिता की लाइन और लेंथ बेहतरीन है और लहिरू कुमारा के पास रफ़्तार है। अभी हमारे पास यही सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।”
हालांकि डीसिल्वा चाहते हैं कि उनके पास ज़्यादा तेज़ गेंदबाज़ों के विकल्प हों। श्रीलंका के पास दुश्मंता चमीरा, दिलशान मदुशंका और मथीशा पथिराना जैसे गेंदबाज़ भी हैं। मदुशंका तो गॉल टेस्ट के लिए श्रीलंका की टेस्ट टीम का हिस्सा भी थे, लेकिन बाद में उन्हें घरेलू टी 20 खेलने के लिए रिलीज़ कर दिया गया और एसएससी टेस्ट के लिए भी टीम में जगह नहीं मिली।
चमीरा ने अपने करियर में 12 टेस्ट खेले हैं, लेकिन उनका आख़िरी टेस्ट 2021 में आया था। चोटों के इतिहास और सीमित ओवरों की टीम में उनकी अहमियत को देखते हुए श्रीलंका ने उन्हें सफ़ेद गेंद वाले क्रिकेट के लिए सुरक्षित रखा है।
चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन ने अभी तक बहु-दिवसीय क्रिकेट के लिए तेज़ गेंदबाज़ों का दायरा बढ़ाने की कोई गंभीर योजना नहीं बनाई है। डीसिल्वा ने कहा, “मैं यह भी चाहता हूं कि हमारे पास 140 किमी प्रति घंटे से ज़्यादा रफ़्तार वाले दो या तीन गेंदबाज़ हों, लेकिन दुर्भाग्य से टेस्ट सेटअप में अभी हमारे पास सिर्फ़ एक ही ऐसा गेंदबाज़ है। फ़िलहाल मुझे इस बारे में कोई बड़ी योजना नहीं बताई गई है कि टेस्ट टीम में किन खिलाड़ियों को लाया जा सकता है। उम्मीद है कि भविष्य में हम ऐसे और क्रिकेटर तैयार करेंगे।”
डीसिल्वा की कप्तानी में आक्रमण में दो तेज़ गेंदबाज़ खिलाना एक नियमित रणनीति रही है। पूर्व कोच क्रिस सिल्वरवुड और सनथ जयसूर्या भी तेज़ गेंदबाज़ी प्रतिभा को विकसित करने पर ज़ोर देते रहे हैं। 2010 के दशक के उत्तरार्ध में श्रीलंका घरेलू मैदानों पर स्पिन पर इतना निर्भर हो गया था कि वह अक्सर सिर्फ़ एक तेज़ गेंदबाज़ के साथ खेलता था।— DANUSHKA ARAVINDA (@DanuskaAravinda) August 22, 2026
Pre Match Press : Skipper Dhananjaya De Silva#sportspavilionlk #danushkaaravinda #SLvsIND #SLvIND #INDvSL
Watch Full Video https://t.co/i4BxrKU9HI pic.twitter.com/hhfDvweq2z
डीसिल्वा ने कहा, “मेरी कप्तानी में खेले गए हर मैच में हमने दो तेज़ गेंदबाज़ खिलाए हैं, जबकि पहले सिर्फ़ एक गेंदबाज़ होता था। मेरा मानना है कि श्रीलंका में भी तेज़ गेंदबाज़ों की भूमिका है। अगर आपके तेज़ गेंदबाज़ यहां विकेट ले सकते हैं तो वे दुनिया में कहीं भी विकेट ले सकते हैं। यह बात हमें जल्दी सीखनी होगी।”
पिछले 15 वर्षों में श्रीलंका में सिर्फ़ एक श्रीलंकाई तेज़ गेंदबाज़ ने पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। नुवान प्रदीप ने 2017 में भारत के ख़िलाफ़ 132 रन देकर छह विकेट लिए थे। इसी अवधि में 14 विदेशी तेज़ गेंदबाज़ों ने श्रीलंका में पांच विकेट लिए हैं। मिचेल स्टार्क और जुनैद ख़ान ने यह उपलब्धि तीन-तीन बार हासिल की है।
डीसिल्वा ने कहा, “उदाहरण के लिए गॉल में विदेशी तेज़ गेंदबाज़ पांच विकेट ले चुके हैं, लेकिन हाल के वर्षों में हमारे किसी सीमर ने गॉल या एसएससी में ऐसा नहीं किया है। हमारे तेज़ गेंदबाज़ों में उस तरह का आत्मविश्वास नहीं है। अगर वे अपने खेल में कुछ प्रतिशत भी सुधार कर लें तो हम एक टीम के रूप में कहीं बेहतर आगे बढ़ सकते हैं।”
August 22nd 2026, 3:00 pm
AUSvsBAN दूसरे टेस्ट के पहले दिन गिरे 18 विकेट, स्टार्क के बाद शोरिफुल का जलवा
समाचार
AUSvsBAN मैके में एक रोमांचक पहले दिन 18 विकेट गिरे। क्वींसलैंड के इस तटीय मैदान पर पहले टेस्ट के शुरुआती दिन बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ों ने छह-छह विकेट लेकर इसे पुराने ज़माने के गेंदबाज़ों का खेल बना दिया। डार्विन में मिली करारी हार के कुछ ही दिनों बाद, ऑस्ट्रेलिया ने ज़बरदस्त वापसी की। मिशेल स्टार्क के शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने बंगलादेश को 64 रन पर ऑल-आउट कर दिया – जो उनका चौथा सबसे कम टेस्ट स्कोर है। हालांकि, बाद में ऑस्ट्रेलिया की पारी भी लड़खड़ाई, लेकिन दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने 101 रनों की अहम बढ़त बना ली।
पैट कमिंस ने टॉस जीता और बिना किसी हिचकिचाहट के बंगलादेश को पहले बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया। इसके बाद स्टार्क ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने मैच की पहली ही गेंद पर शादमान इस्लाम को गली में कैच आउट करा दिया। विकेटों के गिरने का सिलसिला तेज़ी से चला; टॉप-6 बल्लेबाज़ों में से चार बिना खाता खोले आउट हो गए और बंगलादेश का स्कोर सात ओवर के अंदर 5 विकेट पर 12 रन हो गया।
नई गेंद के साथ स्टार्क की गति और स्विंग का बल्लेबाज़ों के पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने 22 गेंदों के अंदर पांच बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेज दिया, लेकिन मुशफिकुर रहीम के डटकर खेलने की वजह से उन्हें हैट्रिक का मौका नहीं मिला। पारी के बीच में थोड़ी देर के लिए बंगलादेश की स्थिति संभली। मेहदी हसन मिराज और हसन महमूद ने पहला सेशन निकाला और ब्रेक तक बांग्लादेश का स्कोर 6 विकेट पर 35 रन तक पहुंचा, लेकिन यह राहत ज़्यादा देर नहीं रही। लंच के बाद कमिंस ने दो और विकेट लिए, जबकि जोश हेज़लवुड ने भी एक विकेट चटकाया।
इसके बाद स्टार्क ने वापसी की और बाकी बचे विकेट लेकर 10 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट का शानदार कारनामा पूरा किया। इस प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने डेल स्टेन के 439 टेस्ट विकेटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। बंगलादेश की टीम सिर्फ़ 34 ओवर में ऑल-आउट हो गई। दूसरे सेशन के एक घंटे से भी कम समय में उनकी पारी खत्म हो गई। निचले क्रम के बल्लेबाजों की हिम्मत भरी बल्लेबाजी की वजह से ही वे इस फ़ॉर्मेट में अपने अब तक के सबसे कम स्कोर (वेस्टइंडीज के खिलाफ़ 43 रन) से आगे निकल पाए।
वापसी कर रहे मैट रेनशॉ, ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुशेन के नाकाम रहने के बावजूद, ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही। कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि वे दिन का खेल पूरी तरह से दबदबे के साथ खत्म करेंगे। स्टीवन स्मिथ और कैमरन ग्रीन ने ऐसी पिच पर बल्लेबाजी को आसान बना दिया, जिसने सुबह से ही बल्लेबाजों को परेशान किया था। उन्होंने हल्के हाथों से गैप में शॉट खेले और छोटी या सीधी गेंदों का फायदा उठाकर स्कोरिंग रेट को पांच रन प्रति ओवर से ऊपर पहुंचाया। इस जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए सिर्फ़ 108 गेंदों में 77 रन जोड़े।
फिर शोरिफुल इस्लाम की धीमी गेंद का कमाल दिखा। बांग्लादेश की पारी में सबसे ज़्यादा 14 रन बनाने और हेड व लाबुशेन का विकेट लेने के बाद, इस बाएं हाथ के गेंदबाज ने वही अनुशासन और लाइन-लेंथ दिखाई जिससे स्टार्क को दिन की शुरुआत में सफलता मिली थी। उन्होंने सबसे अहम विकेट लिया और आखिरी सेशन में ड्रिंक्स ब्रेक के ठीक समय पर स्मिथ को 42 रन पर पगबाधा आउट कर दिया।
यहीं से पारी का रुख बदल गया। ऑस्ट्रेलिया के लिए जो दिन अब तक आसान लग रहा था, वह अचानक मुश्किलों में घिर गया। एलेक्स कैरी आगे बढ़कर खेलने की कोशिश में लेंथ बॉल को ठीक से नहीं खेल पाए और मिड-ऑन पर कैच दे बैठे, जिससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट पर 145 रन हो गया। इसके बाद उन्होंने 3 रन के अंदर 3 विकेट गंवा दिए; शोरिफुल ने ब्यू वेबस्टर और पैट कमिंस को शून्य पर आउट किया और फिर स्टार्क को भी बोल्ड कर दिया।
इन सबके बीच, एक खिलाड़ी अडिग रहा। कैमरन ग्रीन ने उसी स्पष्टता और शांति के साथ बल्लेबाजी की, जो उन्हें डार्विन में फॉर्म में वापसी वाली सेंचुरी के दौरान मिली थी। उनकी नाबाद 51 रनों की पारी वाकई शानदार थी, खासकर ऐसी पिच पर जिसने लगभग हर दूसरे बल्लेबाज को मुश्किल में डाला था। उनके डटे रहने की वजह से ऑस्ट्रेलिया दिन का खेल खत्म होने तक 101 रन आगे रहा। पहले दिन की उथल-पुथल को देखते हुए यह बढ़त काफी अहम साबित हो सकती है।
संक्षिप्त स्कोर: बांग्लादेश 64 (शोरिफुल इस्लाम 14; मिशेल स्टार्क 6-12, पैट कमिंस 3-25), ऑस्ट्रेलिया 165/8 (कैमरन ग्रीन 51*, स्टीव स्मिथ 42; शोरिफुल इस्लाम 6-35) से 101 रन पीछे।Australia took a significant lead after 18 wickets fell on a pace-friendly day in Mackay
— ICC (@ICC) August 22, 2026
#WTC27 : https://t.co/PQuffFjsha pic.twitter.com/KBF1sUJqxr
August 22nd 2026, 7:45 am
इंदौर के सारांश जैन कोलंबो टेस्ट में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बेहद करीब
समाचार
इंदौर के स्थानीय निवासी और ऑलराउंडर क्रिकेटर सारांश जैन कोलंबो टेस्ट में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बेहद नजदीक खड़े हैं। इसका इशारा तब मिला जब श्रीलंका के मध्यक्रम में एक और बाएं हाथ का बल्लेबाज शामिल हुआ और सारांश को अभ्यास सत्र में काफी मेहनत करते हुए देखा गया। उनको कुलदीप यादव की जगह शामिल करने की आशंका है।
चंद्रकांत पंडित की कोचिंग में मध्य-प्रदेश की रणजी ट्रॉफी विजेता टीम के प्रमुख सदस्य रहे लंबे कद के Off-Spinner सारांश ने हाल ही में भारत A के श्रीलंका दौरे के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मैचों में छह विकेट लेने के साथ एक पारी में नाबाद 70 रन भी बनाए थे।
दिलचस्प बात यह है कि सारांश के पिता सुबोध भी मध्य प्रदेश के पूर्व ऑफ-स्पिनर रहे हैं और उनको यह बात सालती रही कि वह राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं बना सके। लेकिन उन्होंने अपनी असफलता पर चिंतन करने से बेहतर बेटे की कुशलता पर मेहनत करना समझा। वह ही अपने बेटे के कोच है।
सारांश के पिता सुबोध ने 9 रणजी ट्रॉफी मैचों में 23 विकेट लिए थे। उन्होंने अपने बेटे को कोचिंग देनी शुरु की लेकिन भारतीय टेस्ट गेंदबाजी क्रम खासकर स्पिन गेंदबाजी का- इतना सुदृढ़ था कि इसका किला भेदना असंभव था। रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जड़ेजा ही टीम के लिए इतने विकेट निकाल देते थे कि कुलदीप यादव तक के 10 साल के करियर में 19 मैच हैं।Saransh Jain debut loading... pic.twitter.com/vQTr8wSSTv
— Subhayan Chakraborty (@CricSubhayan) August 22, 2026
ऐसे में सारांज को 30 प्लस के बाद जाकर मौका मिला। अमूमन भारतीय चयनकर्ता इतनी उम्र के बाद किसी पर मेहरबान नहीं होते। लेकिन सारांश जैन का केस अलग था।
August 22nd 2026, 7:45 am
पहले टेस्ट के तीसरे ही दिन पाकिस्तान को मिली इंग्लैंड के हाथों पारी की हार
समाचार
ENGvsPAK तेज गेंदबाजों ओली रॉबिन्सन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग के तीन-तीन विकेटों की बदौलत इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट के तीसरे ही दिन शुक्रवार को पारी और 103 रन से पीट दिया। यह सिर्फ़ दूसरी बार है जब इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ों ने टेस्ट मैच में पाकिस्तान के सभी 20 विकेट लिए हैं; इससे पहले 2001 में लॉर्ड्स में ऐसा हुआ था।लीड्स में पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार पारी से हार का सामना करना पड़ा है; इससे पहले 2018 में भी उन्हें पारी और 55 रनों से हार मिली थी।
गेंदबाज़ी में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। पाकिस्तान ने कई मौके गंवाए और दूसरे दिन लंबे समय तक कोई खास असर नहीं डाल पाए, जिससे इंग्लैंड को पहली पारी में बड़ी बढ़त बनाने का मौका मिल गया। इंग्लैंड ने खत्म होने कल के 8 विकेट पर 366 रन से आगे खेलते हुए पहली पारी में 409 रन बनाये और 238 रन की भारी बढ़त हासिल की।
हेडिंग्ले को अपनी पसंदीदा जगह बनाने वाली टीम के खिलाफ़, उन मौकों को गंवाना भारी पड़ने वाला था। इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाया और एक बार बढ़त बनाने के बाद, उन्होंने मेहमान टीम को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया। मैच से पहले जो रूट ने इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण की विविधता और गहराई के बारे में बात की थी और बताया था कि वह अपने पास मौजूद अलग-अलग तरह के कौशल को लेकर कितने उत्साहित हैं।
उनके गेंदबाज़ निश्चित रूप से उम्मीदों पर खरे उतरे। आर्चर, एटकिंसन, रॉबिन्सन और टंग ने स्टंप्स पर लगातार गेंदबाज़ी की, सही लेंथ पर गेंद डाली और पूरे मैच के दौरान अपनी योजनाओं में बेहतरीन बदलाव किए। इन सभी ने मिलकर पाकिस्तान पर लगातार दबाव बनाए रखा और यह सुनिश्चित किया कि इंग्लैंड का मैच पर पूरा नियंत्रण रहे।
पाकिस्तान को थोड़ी किस्मत की ज़रूरत थी, और बाबर आज़म के चोट के कारण बाहर होने के बाद तो इसकी और भी ज़्यादा ज़रूरत थी। लेकिन किस्मत अक्सर उनका साथ देती है जो छोटे-छोटे मौकों का भी पूरा फ़ायदा उठाते हैं, और पाकिस्तान इस टेस्ट में ऐसा करने में नाकाम रहा। वे टॉस हार गए और फिर कई अहम मौके गंवा दिए।
मैच की शुरुआत में एक छोटा सा समय ऐसा आया जब इमाम-उल-हक और अब्दुल्ला शफ़ीक़ की 91 रनों की साझेदारी ने उन्हें कुछ हद तक नियंत्रण दिलाया, लेकिन उनमें से किसी एक को उस अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने की ज़रूरत थी। इसके बजाय, जोश टंग के खिलाफ़ इमाम के आक्रामक शॉट ने पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दीं और टीम 117/3 से 171 रन पर ऑल आउट हो गई।All-round perfection secures England a comprehensive innings win over Pakistan at Headingley #WTC27 : https://t.co/bmrVSU3KD6 pic.twitter.com/OLYhI1g224
— ICC (@ICC) August 21, 2026
जुलाई 2023 से पाकिस्तान ने विदेश में सिर्फ़ दो टेस्ट मैच जीते थे, और अगर इंग्लैंड में कोई ऐसी जगह थी जहाँ वे अपना रिकॉर्ड सुधारने की कोशिश बिल्कुल नहीं करना चाहते, तो हेडिंग्ले उनमें से एक थी। पिछले दशक में यह इंग्लैंड के लिए एक अभेद्य किला रहा है, और इस जीत के साथ यहाँ खेले गए पिछले नौ टेस्ट मैचों में उनकी यह आठवीं जीत है। इनमें से चार जीत पारी के अंतर से मिली हैं, और दिलचस्प बात यह है कि ये सभी एशियाई टीमों के खिलाफ़ थीं – दो बार पाकिस्तान के खिलाफ़, एक बार भारत के खिलाफ़ और एक बार श्रीलंका के खिलाफ़।
पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान ने 41 और शान मसूद ने 29 रन बनाये। ओली रॉबिन्सन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने तीन-तीन विकेट लेकर पाकिस्तान का दूसरी पारी में पुलिंदा 135 रन पर बाँध दिया जबकि गस एटकिंसन ने एक अन्य विकेट हासिल किया। ओली रॉबिन्सन को मैच में कुल आठ विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
August 21st 2026, 4:46 pm
भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के कार्यक्रम में हो सकता है यह फेरबदल
समाचार
अगले महीने अफ़गानिस्तान और भारत के बीच होने वाली तीन मैचों की T 20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ की तारीखों में बदलाव की कोशिश हो रही है। मैचों को रीशेड्यूल करने का कोई औपचारिक फ़ैसला अभी तक नहीं लिया गया है, लेकिन अफ़गानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बीच बातचीत चल रही है। एसीबी शेड्यूल को कुछ दिन पहले करने की कोशिश कर रहा है, जिसमें 14 सितंबर (गणेश चतुर्थी के दिन) को एक मैच कराने की संभावना भी शामिल है।
ये तीन मैच मूल रूप से 13, 15 और 17 सितंबर को होने थे, लेकिन पता चला है कि बीसीसीआई को इन्हें 11, 13 और 14 सितंबर को कराने का अनुरोध मिला है, ताकि उन तारीखों के आस-पास भारत में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का ध्यान रखा जा सके। माना जा रहा है कि एसीबी ने बीसीसीआई को यह प्रस्ताव देते समय अपने स्टेकहोल्डर्स के अनुरोध का भी हवाला दिया है।
माना जा रहा है कि उन्होंने तर्क दिया है कि बदले हुए शेड्यूल पर मैच कराने से – जिसमें त्योहार के दिन का मैच भी शामिल है – व्यूअरशिप और स्टेडियम में दर्शकों की संख्या पर सकारात्मक असर पड़ेगा। नई दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम तीनों मैचों की मेज़बानी करेगा। यह एक अभूतपूर्व सीरीज़ है – पहली बार अफ़गानिस्तान भारत में ही भारत की मेज़बानी करेगा (हालांकि मैच भारत में ही हो रहे हैं)।
एसीबी अधिकारियों और सीरीज़ से जुड़े स्टेकहोल्डर्स का मानना है कि बीसीसीआई इस अनुरोध को मान सकता है। बांग्लादेश के ख़िलाफ़ सीरीज़ के रद्द होने की संभावना के कारण, श्रीलंका में टेस्ट सीरीज़ (27 अगस्त) के समापन और एशियाई खेलों (24 सितंबर) की शुरुआत के बीच भारतीय टीम के पास खाली समय है। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए), जो इन मैचों की मेज़बानी करेगा, ने कहा कि उसे किसी भी बदले हुए प्लान के बारे में कोई जानकारी नहीं है।BIG UPDATE ON INDIA vs AFGHANISTAN T20I SERIES!
— CricInformer (@CricInformer) August 21, 2026
As per Cricbuzz, the 3-match T20I series is set to be rescheduled, with the Afghanistan Cricket Board proposing September 11, 13 & 14 as the new dates.
The reason? ACB reportedly wants the matches to be played… pic.twitter.com/iUVeLTUEQW
जून में, भारत ने अफ़गानिस्तान के साथ एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेली थी। आने वाली टी 20 सीरीज़ से दोनों टीमों के बीच तीनों फ़ॉर्मेट में मुकाबले पूरे हो जाएंगे। बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने पिछली तारीखों की घोषणा करते हुए कहा था, “हमने हाल ही में जून में अफ़गानिस्तान के साथ टेस्ट और वनडे सीरीज़ खेली थी, और इस टी 20 सीरीज़ के साथ ही दोनों टीमें तीनों फ़ॉर्मेट में एक-दूसरे के ख़िलाफ़ खेल चुकी होंगी।”
August 21st 2026, 10:45 am
ऑस्ट्रेलिया से पुर्तगाल पहुंच बना कप्तान और जड़ दिए 51 गेंदों में 111 रन
समाचार
बिग बैश लीग (BBL) और ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में सबसे अधिक मैच खेलने वाले मोइसेस हेनरिक्स ने टी-20 विश्वकप क्वालिफायर में 51 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी खेली है। इस पारी में 12 चौके और 7 छक्के शामिल थे। लेकिन यह पारी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं बल्कि पुर्तगाल के लिए खेली है।हाल ही में उन्होंने अपने जन्मस्थान पुर्तगाल से क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई थी। वह पुर्तगाल टीम के कप्तान बने और आज क्वालिफायर में आतिशी पारी खेल डाली।यह पारी उन्होंने यूरोप सब क्वालिफायर में चेकिया देश के खिलाफ खेली।
मोइसेस हेनरिक्स ऑस्ट्रेलिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं जो कभी भी किसी विश्व खिताब का हिस्सा नहीं रहे क्योंकि उन्हें राष्ट्रीय टीम में कभी कभार ही मौके मिले। 39 साल के हेनरिक्स ने मार्च 2025 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन पिछले समर में न्यू साउथ वेल्स के लिए ए लिस्ट क्रिकेट खेला और जनवरी में सिक्सर्स को BBL फाइनल तक पहुंचाया। उन्हें सिक्सर्स के साथ नया अनुबंध नहीं मिला और BBL की दूसरी टीमों की दिलचस्पी के बावजूद उन्होंने एक ही क्लब के लिए खेलने वाले खिलाड़ीके तौर पर अपना करियर खत्म करने का फैसला किया।
ऐसा रहा करियरA cracking knock from Moises Henriques in Portugal’s #T20WorldCup sub-regional qualifying action
— ICC (@ICC) August 20, 2026
Highlights https://t.co/dbmaKRX6NH pic.twitter.com/CLCDubouDR
उन्होंने BBL के सभी 15 सीजन में 154 मैच खेले है, जिसमें उनके पहले और आखिरी सीज़न का फ़ाइनल भी शामिल है। ऑस्ट्रेलिया में सभी फ़ॉर्मेट में हेनरिक्स के 420 घरेलू मैचों से ज़्यादा किसी ने नहीं खेले हैं; इसमें NSW के लिए 110 प्रथम श्रेणी मैच और 112 A List मैच शामिल हैं। उन्होंने NSW के लिए 38 टी-20 मैच और 2012-13 में चैंपियंस लीग जीतने वाली सिक्सर्स टीम के लिए छह मैच भी खेले। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी बार 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था। उनके नाम 4 टेस्ट, 16 वनडे और 24 T-20I मैच दर्ज हैं।
August 21st 2026, 8:31 am
कोलंबो टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम हुई और कमजोर, इन दो युवाओं पर खेला दांव
समाचार
श्रीलंका के लिए गॉल टेस्ट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 5 मैचों में दूसरी हार थी जिससे श्रीलंका की स्थिति खराब हुई। कोलंबो में यह बद से बदत्तर हो सकती है क्योंकि टीम के 3 अनुभवी बल्लेबाज पथुम निसंका, कुशल मेंडिस और दिनेश चंदीमल चोट के कारण बाहर है। ऐसे में टीम को नए चेहरों पर दांव खेलना पड़ा है।
श्रीलंका ने भारत के खिलाफ रविवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर साहन अरच्चिगे और बल्लेबाज कामिल मिशारा को टीम में शामिल किया है।भारत ने गॉल में पहला टेस्ट 165 रन से जीतकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना रखी है।
अरच्चिगे को रमेश मेंडिस की जगह टीम में लिया गया है। उन्होंने अब तक 5 वनडे और 1 T20I मैच खेला है।अरच्चिगे ने पिछले महीने श्रीलंका ए की कप्तानी करते हुए भारत A के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने कुल 209 रन बनाए थे और वह साई सुदर्शन (332 रन) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।
शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मिशारा ने टीम में निशान फर्नांडो की जगह ली, जिनका पहले टेस्ट मैच में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।निशान फर्नांडो ने अभ्यास मैच में भारत के खिलाफ दो पारियों में अर्धशतक जड़े थे और कोई भी भारतीय गेंदबाज उनका विकेट नहीं ले पाया था लेकिन पहले टेस्ट में वह उम्मीद पर खरे नहीं उतरे और गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर दोनों बार मोहम्मद सिराज का शिकार बने।
पासिंदु सूरियाबंदारा चोटिल दिनेश चांदीमल की जगह टीम में बने रहेंगे।चांदीमल दूसरे टेस्ट से अपने आप बाहर हो गए हैं क्योंकि आईसीसी के नियमों के अनुसार, सिर में चोट के कारण सब्स्टीट्यूट किए गए खिलाड़ी सात दिनों तक नहीं खेल सकते। गॉल में चौथे दिन उनके बाहर होने से पसिनदु सूरियाबंदारा के डेब्यू का रास्ता साफ हुआ। सूरियाबंदारा अपनी पहली टेस्ट पारी में बिना खाता खोले आउट हो गए थे, लेकिन फिर भी प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाए रख सकते हैं।
वहीं, निसांका जून में हुई अपनी कलाई की सर्जरी से उबरने के लिए अभी भी संघर्ष कर रहे हैं।लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के शुरुआती दौर में हैमस्ट्रिंग की चोट लगने के बाद से मेंडिस ने कोई भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। टेस्ट टीम में उनकी जगह निरोशन डिकवेला को शामिल किया गया था, और पहली पारी में 80 रन बनाने के बाद, डिकवेला के अपनी जगह बनाए रखने की संभावना है।
Injuries force Sri Lanka into changes for the second #WTC27 Test against India in Colombo.
— ICC (@ICC) August 21, 2026
Squad details https://t.co/uP2uwT70X9
दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम: लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदारा, कामिंदु मेंडिस (उप कप्तान), धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सहान अरच्चिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, केशारा नुवांता, प्रभात जयसूर्या, मिलन रत्नायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो।
August 21st 2026, 8:31 am
चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव हो सकते हैं कोलंबो टेस्ट से बाहर
समाचार
पिछले साल कुलदीप यादव इंग्लैंड के दौरे पर पांचो मैच में बैंच पर बैठे थे इसके बाद उनको वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका मिना जो उन्होंने भुनाया। घरेलू जमीन पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन औसत से ऊपर ही था। लेकिन करीब एक साल बाद लाल गेंद की क्रिकेट में उनकी वापसी वैसी नहीं हुई है जैसे कि होनी चाहिए थी। इस कारण उनका 23 अगस्त से शुरु हो रहे कोलंबो टेस्ट से ड्रॉप होना लगभग तय है।
गॉल स्टेडियम में पांचवें दिन की पिच स्पिन गेंदबाजी के लिए अच्छी थी और कुलदीप यादव इसका फायदा उठा सकते थे। लेकिन उन्होंने 11 ओवर में 38 रन देकर एक भी विकेट नहीं लिया।इससे साफ दिखा कि भारतीय कप्तान शुभमन गिल की नजर में कुलदीप तीसरे स्पिन गेंदबाज थे। उनसे पहले रविंद्र जडेजा और मानव सुथार ने गेंदबाजी की। दोनों ने मिलकर 46.4 ओवर किए और 14 विकेट लिए।
कुलदीप के खराब प्रदर्शन के लिए कप्तान या टीम प्रबंधन को दोष देना आसान है कि उन्होंने इस गेंदबाज पर पर्याप्त भरोसा नहीं दिखाया। कुलदीप को मिले 11 ओवरों में भी वह ऐसा प्रदर्शन नहीं कर पाए जिससे उन्हें ज्यादा गेंदबाजी दी जाती।पहली पारी में भी कुलदीप को अपना एकमात्र विकेट कमिंदु मेंडिस का मिला जिसमें शुभमन गिल के शानदार कैच का बड़ा योगदान था।
श्रीलंका के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में भी वह बेअसर ही थे। उन्होंने पहली पारी में श्रीलंका एकादश के खिलाफ 18 ओवर में 76 रन देकर सिर्फ 2 विकेट ही लिए थे। उनके इस प्रदर्शन से कप्तान केएल राहुल ने उनको दूसरी पारी के लिए गेंद ही नहीं थमाई। हालांकि इसकी आलोचना हुई लेकिन राहुल अपनी जगह पर सही भी थे।
क्यों नहीं मिल रहे कुलदीप को विकेटMost useless player in Indian Team.
— Rajiv (@Rajiv1841) August 19, 2026
Never steps up when India needs him the most. Happy Farewell match Kuldeep Yadav! pic.twitter.com/jEWodNHPMq
एक विचार यह भी है कि कुलदीप को हवा में गेंद की गति थोड़ी तेज रखनी चाहिए, ताकि पिच से उन्हें अधिक मदद मिल सके। वह आम तौर पर 82-85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं और कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर प्रदेश के इस गेंदबाज को ‘स्पीडोमीटर’ पर कुछ पायदान ऊपर जाते हुए 90 किमी प्रति घंटे के आसपास पहुंचना चाहिए।
9 साल में कुलदीप ने खेले हैं सिर्फ 19 टेस्ट मैच
कुलदीप के लिए यह चिंता की बात इस कारण भी है क्योंकि बीते 9 सालों में वह सिर्फ 19 टेस्ट खेल पाए हैं। कुलदीप ने 2017 में धर्मशाला पर पदार्पण किया था। उन्होंने यही पर 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट के पहले दिन कुलदीप ने शीर्ष क्रम के पांच खिलाड़ियों को आउट किया और मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार पाया। कुलदीप ने इस श्रृंखला में 19 विकेट झटके।यह ही एकमात्र ऐसी सीरीज रही जिसमें उन्होंने 4 मैच लगातार खेले। बीते कुछ वर्षों में टेस्ट में मौके कम मिले थे, फिर उनकी फॉर्म में गिरावट आयी और घुटने की सर्जरी भी हुई। इसके बाद कुलदीप ने फॉर्म में आने के लिए कुछ तकनीकी बदलाव भी किया।
August 21st 2026, 6:46 am
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम ग्यारह में किया सिर्फ एक बदलाव
समाचार
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए अंतिम ग्यारह की घोषणा कर दी है। टीम में सिर्फ एक बदलाव है सलामी बल्लेबाज जैक वेदरल्ड की जगह पर मैट रेनशॉ को शामिल किया गया है। बाकी पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम जस की तस है।
ऑस्ट्रेलिया ने अपने शीर्ष क्रम में बदलाव करने में बहुत कम समय बर्बाद किया है, डार्विन में बांग्लादेश से नौ विकेट की निराशाजनक हार के बाद जेक वेदराल्ड को बाहर कर दिया गया है।मैथ्यू रेनशॉ को टीम में बुलाया गया है और 30 वर्षीय खिलाड़ी मैके में शीर्ष क्रम में ट्रैविस हेड के साथ साझेदारी कर सकते हैं।
अप्रैल में राष्ट्रीय अनुबंध मिलने के बाद वेदराल्ड के पहले टेस्ट में 23 और 0 का स्कोर बना पाए थे।उन दोहरी विफलताओं ने 12 पारियों के बाद उनके करियर औसत को 20.36 पर ला दिया।
रेनशॉ की साख उन्हें सीधे वापसी के लिए सबसे सीधा विकल्प बनाती है। वह पिछले सीज़न में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले शेफील्ड शील्ड सलामी बल्लेबाज थे, जिन्होंने 10 पारियों में 50 से कम औसत के साथ तीन शतक बनाए थे। उन्होंने मैके में दो प्रथम श्रेणी शतक भी बनाए हैं, जो अपने पहले टेस्ट की मेजबानी करेगा।
उनका अंतर्राष्ट्रीय अनुभव उनके पक्ष में एक और कारक है। रेनशॉ के पास 14 टेस्ट हैं, हालांकि उनकी सबसे हालिया उपस्थिति तीन साल पहले दिल्ली में हुई थी, जब वह मध्य क्रम में बल्लेबाजी कर रहे थे।
इस बीच, नंबर 3 पर मार्नस लाबुशेन को खराब फॉर्म के बावजूद अंतिम ग्यारह में चुना गया है। वह डार्विन में केवल 1 और 31 रन बना सके और लगभग तीन वर्षों से कोई अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं बना पाए हैं। अपनी पिछली 42 टेस्ट पारियों में उनका औसत 25.23 है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।JUST IN: Australia confirm their XI for the second Test in Mackay #AUSvBAN
— cricket.com.au (@cricketcomau) August 21, 2026
Details: https://t.co/BPjZveoe8H pic.twitter.com/fz8xgN4Vkf
August 21st 2026, 6:46 am
पाक बल्लेबाजों ने लोकतांत्रिक तरीके से दिए इन दो अंग्रेज पेसर्स को 5-5 विकेट
समाचार
ENGvsPAK हेडिंगले में खेले जा रहे पहले टेस्ट में पाकिस्तानी बल्लेबाज 48.1 ओवर में 170 रनों पर सिमट गए। लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि सिर्फ दो गेंदबाजों ने ही पाकिस्तानी पारी को ऑलआउट कर दिया। ओली रोबिन्सन ने 18 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट लिए वहीं जॉश टंग ने 9.1 ओवर में 46 रन देकर 5 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर और गस एटिंकसन को कोई भी विकेट नहीं मिला।
दोनों ही गेंदबाजों ने इस लम्हे को याद करने के लिए गेंद को बीच में से काट लिया। खेल के पहले दिन का आकर्षण रॉबिंसन का श्रृंखला की पहली गेंद पर विकेट लेना रहा। उन्होंने तीन मैचों की श्रृंखला की पहली ही गेंद पर अराउंड द विकेट से स्विंग होती हुई गेंद से अज़ान अवैस को आउट कर दिया।
इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर किसी टीम द्वारा विकेट लेने का यह पहला मौका है। इंग्लैंड 1880 से टेस्ट मैचों की मेजबानी कर रहा है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहले केवल 11 बार ही हुआ है। जिमी एंडरसन ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज थे। उन्होंने 2019-20 में दक्षिण अफ्रीका में खेली गई सीरीज में डीन एल्गर को आउट किया था।Josh Tongue & Ollie Robinson took five wicket hauls against Pakistan in the first Innings.
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 20, 2026
- In the end, the ball was cut in half and shared between them. pic.twitter.com/WKSJ61FNps
इससे पहले बारिश के कारण सुबह का खेल प्रभावित होने के बाद करीब तीन घंटे के लंबे सत्र में पाकिस्तान चाय तक सात विकेट पर 150 रन बनाकर संकट में था। मैच में केवल 9.4 ओवर हुए थे कि बारिश के कारण दो घंटे का खेल रोकना पड़ा।
दो विकेट गिरने के बाद अब्दुल्ला शफीक और इमाम-उल-हक ने संभलकर बल्लेबाजी की। दोनों ने धीरे-धीरे लय हासिल की और रन गति बढ़ाई। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 91 रन जोड़े।
लेकिन इमाम जोश टंग की बाहर जाती गेंद पर शॉट खेलने के प्रयास में दूसरी स्लिप में कैच दे बैठे। वह 42 रन बनाकर आउट हुए और पवेलियन लौटते समय खुद से नाराज नजर आए।फिर 97 रन पर दो विकेट के बाद पाकिस्तान ने 53 रन के भीतर पांच विकेट गंवा दिए।
शफीक ने 82 गेंदों पर अपना 13वां अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके बाद सऊद शकील को रॉबिन्सन की गेंद पर अंपायर ने पगबाधा आउट दे दिया। शकील ने रिव्यू लेने में भी समय लिया और अंपायर क्रिस गैफनी ने उन्हें टाइम आउट करार दिया। हालांकि वीडियो रिप्ले में गेंद लेग स्टंप के ऊपरी हिस्से से बाहर जाती हुई दिखाई दी।
इसके तुरंत बाद शफीक भी 61 रन बनाकर रॉबिन्सन की गेंद पर बोल्ड हो गए। उस समय इंग्लैंड के विकेटकीपर जेमी स्मिथ बल्लेबाज के करीब खड़े होकर अतिरिक्त दबाव बना रहे थे।चाय से ठीक पहले अंत के पांच मिनट में जोश टंग ने कप्तान सलमान आगा और अली उस्मान को लगातार दो गेंदों पर आउट कर दिया। इसके तुरंत बाद चाय की घोषणा कर दी गई।चाय के बाद इंग्लैंड को पाकिस्तानी पारी समेटने में ज्यादा वक्त नहीं लगा।These two
— England's Barmy Army (@TheBarmyArmy) August 19, 2026
Robinson
Tongue #ENGvPAK pic.twitter.com/MnrzmvKVJf
August 20th 2026, 7:30 pm
भारत ने इंग्लैंड को 118 रनों से हराया, लॉर्ड्स गैलरी पर फिर दिखा गांगुली का जश्न (Video)
समाचार
साल 2002 में नेटवेस्ट फाइनल में जीत के बाद सौरव गांगुली लॉर्ड्स की बालकनी में अपने जज्बात काबू में नहीं रख पाए थे और अपनी शर्ट उतार कर बालकनी में लहरा दी थी। 24 साल बाद वैसा ही जश्न लॉर्ड्स की बालकनी में फिर दिखा लेकिन इस बार गांगुली नहीं बल्कि पूरी भारतीय टीम ने ऐसा कारनामा किया।
दरअसल भारत की मिक्स्ड डिसएबिलिटी क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स के मैदान पर मेजबान इंग्लैंड को 118 रनों से हरा दिया और बालकनी में पहुंचकर गांगुली के अंदाज में जश्न मनया। इस जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
दोनों टीमों के बीच में 7 मैचों की सीरीज हुई जिसमें अंतिम मुकाबले लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर खेला जाना था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 206 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी पारी महज 88 रनों के मामूली स्कोर पर आउट हो गई।भले ही लॉर्ड्स में भारतीय टीम जीती हो लेकिन इस सीरीज को इंग्लैंड ने 4-3 से जीता।
गांगुली ने नेटवेस्ट ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल में भारत की जीत का जश्न मनाने के लिए अपनी शर्ट उतार दी थी और यह आज तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे नाटकीय क्षणों में से एक है।दिलचस्प बात यह है कि इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में अपनी जीत उसी दिन दर्ज की जिस दिन उसने 2019 में एकदिवसीय विश्व कप फाइनल में स्कोर बराबर रहने के बाद बाउंड्री काउंट-बैक के आधार पर न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी।When India wins at Lord’s, the celebrations hit different.
— Differently Abled Cricket Council of India (@dcciofficial) August 19, 2026
A moment of pure cricketing joy on the Lord’s Balcony — coats off, spirits high, and the Tricolour flying with pride.
118 runs. One unforgettable celebration.@imRaviKChauhan@official_idca pic.twitter.com/o6IuoRJto8
August 20th 2026, 7:30 pm
भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराकर पाई टेस्ट सीरीज में बढ़त
समाचार
INDvsSL भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से गॉल टेस्ट में हराकर टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 372 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका को भारत ने 206 रनों पर समेट दिया और सीरीज में निर्णायक बढ़त बना ली। करीब 1 साल बाद भारत किसी बड़ी टीम के खिलाफ जीता है। इससे पहले भारत ने लीड्स में इस ही दौरान इंग्लैंड को हराकर सीरीज 2-2 से बराबर की थी।
भारत की पहली पारी में 462 रन बनाए लेकिन बारिश के कारण यह पारी 2 दिन तक चली। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 284 रन बनाए और बमुश्किल फॉलोऑन टाल पाई। भारत की दूसरी पारी 194 रनों पर सिमट गई और श्रीलंका के लिए 372 रनों का लक्ष्य दिया गया। श्रीलंका की दूसरी पारी महज 206 रनों पर सिमट गई और इस तरह भारत ने गॉल टेस्ट अपने नाम कर लिया।
77 पर 4 विकेट खोकर अंतिम दिन बल्लेबाजी करनी उतरी श्रीलंका ने मैच के पहले देढ़ घंटे संयम से बल्लेबाजी की लेकिन पहले ज़ड़ेजा और फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने टीम को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। भोजनकाल तक श्रीलंका 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना चुकी थी।Manav Suthar's six-wicket haul helps India to a stellar win in Galle #WTC27 : https://t.co/liWlnTP6ej pic.twitter.com/wpoSEEJY4U
— ICC (@ICC) August 19, 2026
भोजनकाल के बाद मानव सुथार ने एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर मैच को भारत की झोली में डाल दिया। आज बारिश के ना आने के कारण ही भारत यह मैच अपनी गिरफत में ले पाया।भाग्य का ऐसा साथ रहा कि भारत के मैच जीतते ही मैदान पर तेज बारिश शुरु हो गई।
श्रीलंका ने सुबह चार विकेट पर 84 रन से आगे खेलना शुरू किया। दिनुशा और डिसिल्वा (151 गेंदों पर 59 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 202 गेंदों पर 95 रन जोड़कर दिन के पहले सत्र के एक घंटे से अधिक समय तक भारत को सफलता से वंचित रखा।
भारतीय बल्लेबाजों की तरह ही श्रीलंका के बल्लेबाजों के लिए भी स्पिनरों का सामना करने का पसंदीदा तरीका स्वीप शॉट था।
पहले सत्र में भारतीय स्पिनरों में जडेजा निसंदेह सर्वश्रेष्ठ रहे। उन्होंने पिच से अच्छा खासा उछाल हासिल किया। मानव ने ज्यादा ओवर नहीं फेंके लेकिन उनकी गेंदबाजी में दम था जबकि बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। वह निश्चित रूप से अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगे।
भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा लेकिन इसके बावजूद श्रीलंका के कप्तान डिसिल्वा ने 125 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके कुछ देर बाद पहली पारी में शतक बनाने वाले दिनुशा भी कुलदीप की गेंद पर छक्का लगाकर 50 रन तक पहुंचे।
लेकिन जडेजा ने डिसिल्वा को आउट करके भारत की उम्मीदें जगा दी। इस बाएं हाथ के स्पिनर ने गेंद को थोड़ा और उछाल दिया और गेंद डिसिल्वा के बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े सुथार के हाथों में चली गई।
श्रीलंका की पहली पारी में समझदारी भरी पारी खेलने वाले निरोशन डिकवेला (10) आक्रामक अंदाज में खेलने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने प्रसिद्ध की गेंद पर कवर के ऊपर से शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें नाकाम रहे और गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में समा गई।दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में शुरू होगा।
August 20th 2026, 7:30 pm
ग्रोइन की चोट के कारण सैम करन पूरे इंग्लिश समर से हुए बाहर
समाचार
इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम करेन ग्रोइन की चोट के कारण बाकी गर्मियों से बाहर हो गए हैं। सरे के एक बयान ने पुष्टि की करेन की चोट का आकलन किया गया है और शुक्रवार (21 अगस्त) को उनकी कमर की सर्जरी की जाएगी।
नवीनतम झटके ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए उनकी बोली को रोक दिया है, एक प्रारूप जो उन्होंने आखिरी बार 2021 में खेला था। बेन स्टोक्स की सेवानिवृत्ति के बाद, करेन को जो रूट की अगुवाई वाली टीम में एक विकल्प के रूप में माना जा रहा था, चयनकर्ता मार्कस नॉर्थ ने कहा कि 28 वर्षीय खिलाड़ी ने टीम को “एक निश्चित संतुलन” प्रदान किया।
हालाँकि, उन्होंने यह भी बताया था कि करेन को अपने उच्च कार्यभार के कारण कुछ दिक्कतें हो रही हैं और परिणामस्वरूप उन्हें पहले दो पाकिस्तान टेस्ट के लिए नहीं चुना गया है। नॉर्थ ने इस महीने की शुरुआत में कहा था, “मुझे लगता है कि उसे इन पहले दो टेस्ट मैचों में शामिल करना अनुचित होगा। वह ऐसा व्यक्ति है जिसके साथ हमारा बैकरूम स्टाफ और मेडिकल टीम आने वाले हफ्तों में काम करेगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह संभावित रूप से तीसरे टेस्ट में एक विकल्प बन सके। वह ऐसा व्यक्ति है जिसे हम वास्तव में बहुत महत्व देते हैं, और हम भविष्य में एक ऑलराउंडर के रूप में हमारे लिए भूमिका निभाते हुए देखते हैं।”
सैम करेन आखिरी बार द हंड्रेड में दिखे थे, जहां उन्होंने एमआई लंदन का नेतृत्व किया था। इससे पहले उन्होंने भारत के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था। संयोग से, वह कमर की चोट के कारण आईपीएल 2026 से चूक गए। मार्च में, उन्होंने इसे एक ऐसी चोट बताया था जिससे वह “थोड़ा-बहुत जूझ रहे थे” और स्वीकार किया था कि यह “धीरे-धीरे काफी खराब हो गई है”।
आईपीएल के अंत में, राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक, कुमार संगकारा ने लीग से करेन की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया था, और इसे “निराशाजनक” बताया था कि उन्होंने आईपीएल सीज़न की समाप्ति की चोट के बावजूद उन्हें सरे के लिए मैच खेलते हुए देखा था।
करेन के साथ, विल जैक भी गुरुवार को काउंटी चैंपियनशिप की बहाली के लिए सरे की टीम से गायब थे। जैक इस समय अपने अपेंडिक्स को हटाने के ऑपरेशन से उबर रहे हैं। उनकी रिकवरी पर नजर रखी जाएगी और सितंबर में श्रीलंका सीरीज से पहले उनकी उपलब्धता पर फैसला लिया जाएगा। सरे वर्तमान में डिवीजन वन काउंटी चैम्पियनशिप अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। इस सप्ताह, उन्होंने जैक्स और डैन लॉरेंस द्वारा छोड़े गए अंतर को भरने के लिए महिपाल लोमरोर को बुलाया, जो कि करेन की अनुपस्थिति के साथ अब और बढ़ गया है।
August 20th 2026, 7:30 pm
युवा मानव सुथार ने गॉल टेस्ट में 10 विकेट चटकाकर बटोरी सुर्खियां
समाचार
अपना दूसरा ही टेस्ट खेल रहे भारतीय बांए हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने गॉल टेस्ट में 10 विकेट लेकर सूर्खियां बटोरी। भले ही देवदत्त पड्डीकल ने बल्ले से 167 और 44 रनों की पारी खेली हो लेकिन मानव सुथार का श्रेय नकारा नहीं जा सकता।
पहली पारी में भारत की ओर से मानव सुथार ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। उन्होंने अपने 21.4 ओवर के स्पैल में 76 रन दिए। दूसरी पारी में भी उन्होंने 23.4 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट निकाले। भोजनकाल के बाद मानव सुथार ने एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर मैच को भारत की झोली में डाल दिया। आज बारिश के ना आने के कारण ही भारत यह मैच अपनी गिरफत में ले पाया।भाग्य का ऐसा साथ रहा कि भारत के मैच जीतते ही मैदान पर तेज बारिश शुरु हो गई।कुल 2 टेस्ट मैचों में ही मानव ने 17 विकेटों का आंकड़ा छू लिया है।
डेब्यू में छा गए थे मानव सुथार
जुलाई में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के सबसे बड़े स्टार रहे डेब्यूटेंट मानव सुथार। युवा स्पिनर ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 6 विकेट झटके। उन्होंने अफगान बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया और मैच पर भारत की पकड़ मजबूत कर दी।
Manav Suthar cleaned up the tail in a flash!
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 19, 2026
Three wickets in one over to put the finishing touches on a sensational bowling effort.
Watch #SLvIND, 1st Test | Day 5, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV… pic.twitter.com/LwSc4NGRW2
अफगानिस्तान के खिलाफ पर्दापण टेस्ट मैच में 33 रन देकर छह विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज मानव सुथार, नरेंद्र हिरवानी के खास क्लब में शामिल हो गये थे। यह किसी भारतीय द्वारा पर्दापण टेस्ट पारी में दूसरा सबसे अच्छा गेंदबाजी प्रदर्शन था और लगभग चार दशकों में किसी भारतीय गेंदबाज का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था।राजस्थान के इस बाएं हाथ के स्पिनर ने सटीक लाइन-लेंथ, कंट्रोल और तेज टर्न के साथ अफगानिस्तान की बल्लेबाजी लाइन-अप को तहस-नहस कर दिया था। टेस्ट पदार्पण से पहले उन्होंने 29 प्रथम श्रेणी मैचों में 129 विकेट अपने नाम किए हैं।Manav Suthar pic.twitter.com/KDDHcK0uQ2
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) August 19, 2026
कप्तान शुभमन ने की तारीफ
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दस विकेट लेकर टीम की 165 रन से जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि वह लंबे समय तक देश की तरफ से खेलेंगे।गिल ने मैच के बाद कहा, ‘‘वह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। वह बहुत ही होनहार खिलाड़ी हैं। वह ऐसा खिलाड़ी है जो लंबे समय तक भारत के लिए खेल सकता है।’’
August 20th 2026, 7:30 pm
हार के बाद श्रीलंका के लिए एक और बुरी खबर, 3 सीनियर खिलाड़ी अभी भी चोटिल
समाचार
भारत के खिलाफ कोलंबो होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल बाहर हो गए हैं। रविवार से शुरू होने वाले इस मैच के लिए पथुम निसंका के भी समय पर फिट होने की उम्मीद कम है। लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के शुरुआती दौर में हैमस्ट्रिंग की चोट लगने के बाद से मेंडिस ने कोई भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। टेस्ट टीम में उनकी जगह निरोशन डिकवेला को शामिल किया गया था, और पहली पारी में 80 रन बनाने के बाद, डिकवेला के अपनी जगह बनाए रखने की संभावना है।
वहीं, चांदीमल दूसरे टेस्ट से अपने आप बाहर हो गए हैं क्योंकि आईसीसी के नियमों के अनुसार, सिर में चोट के कारण सब्स्टीट्यूट किए गए खिलाड़ी सात दिनों तक नहीं खेल सकते। गॉल में चौथे दिन उनके बाहर होने से पसिनदु सूरियाबंदारा के डेब्यू का रास्ता साफ हुआ। सूरियाबंदारा अपनी पहली टेस्ट पारी में बिना खाता खोले आउट हो गए थे, लेकिन फिर भी प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाए रख सकते हैं। वहीं, निसांका जून में हुई अपनी कलाई की सर्जरी से उबरने के लिए अभी भी संघर्ष कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वह मेंडिस की तुलना में मैच के लिए फिट होने के ज़्यादा करीब हैं, लेकिन बल्लेबाजी करते समय उन्हें अभी भी परेशानी हो रही है।
श्रीलंका के कोच गैरी कर्स्टन ने कहा, “कुसल मेंडिस को हैमस्ट्रिंग की गंभीर चोट लगी है और वह कुछ समय तक उपलब्ध नहीं रहेंगे। दिनेश भी अगले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए इस नज़रिए से हमारे कुछ खिलाड़ी टीम में नहीं हैं, लेकिन इससे युवा खिलाड़ियों के लिए आगे आने और अपनी जगह पक्की करने का अच्छा मौका बनता है। ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका इस देश में फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है। यह उनके लिए एक अच्छा मौका है।” श्रीलंका ने अभी तक दूसरे टेस्ट के लिए टीम की घोषणा नहीं की है। एसएलसी ने इस सीरीज़ से पहले जो टीम घोषित की थी, वह केवल पहले टेस्ट के लिए थी।
August 20th 2026, 7:30 pm
WTC Final की राह हुई आसान, शुभमन ने बोला कैसे भी करके खेलना है फाइनल
समाचार
गॉल टेस्ट जीतने के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में पांचवे स्थान पर ठहरी टीम इंडिया के लिए खुश खबरी लाया है। हालांकि टीम को अभी एक लंबा रस्ता तय करना है लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खेलने की उम्मीद की किरण बाकी है।
भारतीय कप्तान इस जीत से खुश थे क्योंकि इससे कुछ हद तक दबाव कम हुआ, हालांकि भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 53.33 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बना हुआ है। भारत जल्द ही चौथे स्थान पर आ सकता है अगर कोलंबो टेस्ट वह जीत जाता है साथ ही ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में हरा सकती है तो।
इस मैच से पहले भारत का जीत प्रतिशत 48 था और ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 83 था जो बांग्लादेश से हार के बाद 77 हो गया। हालांकि पिछले साल दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ घरेलू मैदान पर मिली 2-0 की हार ने भारत को मुश्किल स्थिति में डाल दिया है।60 अंक प्रतिशत तक पहुंचने के लिए भारत को बाक़ी 8 टेस्ट में 66 और अंक चाहिए।
इसका मतलब है छह जीत और दो ड्रॉ (80 अंक) या सात जीत (84 अंक)। इनमें से पांच टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ होंगे, जिसके विरुद्ध भारत ने 2008 से अब तक घरेलू मैदान पर पिछली पांच सीरीज़ में 12-2 का रिकॉर्ड बनाया है।पिछले WTC चक्र में फ़ाइनलिस्ट टीमों का अंक प्रतिशत 69.44 (दक्षिण अफ़्रीका) और 67.54 (ऑस्ट्रेलिया) था।WTC Finals chances updated after India won Galle Test
— Krishna Kumar (@KrishnaKRM) August 19, 2026
India's chances moved up from 5% to 16% after the win
Australia chances of qualifying with just 7 wins has come down. Might need 8 wins to be safe to reach Finals pic.twitter.com/Mlm1NWDweI
6 जीत और दो हार भारत को 62.96 प्रतिशत तक ले जाएंगी, जबकि 7 जीत और 1 हार के साथ वह 68.52 प्रतिशत पर पहुंचेगा।यानी भारत के पास अब भी ग़लती की बहुत कम गुंजाइश बची है।
भारत की स्थिति पर एक नजर:
| टेस्ट | 10 |
| जीत | 5 |
| हार | 4 |
| ड्रॉ | 1 |
| अंक प्रतिशत | 53.15 |
आगामी सीरीज़:
| श्रीलंका (विदेशी धरती पर) | 1 टेस्ट |
| न्यूज़ीलैंड (विदेशी धरती पर) | 2 टेस्ट |
| ऑस्ट्रेलिया (घरेलू धरती पर) | 5 टेस्ट |
त्रिकोणीय मुकाबले ने भारत को डाला मुश्किल में
न्यूजीलैंड अगर इंग्लैंड से 2-1 या 3-0 से टेस्ट सीरीज हार जाती तो भारत के फायदे की बात होती लेकिन न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 2-1 से सीरीज हराकर भारत की स्थिति थोड़ी और मुश्किल कर दी है। फिलहाल मुकाबला 3 टीमों ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच लग रहा है। भारत के लिए 8 में से जो 2 सबसे ज्यादा मुश्किल मुकाबले हैं वह न्यूजीलैंड के खिलाफ ही देखने को मिलेंगे। अन्य 6 में शायद भारत को उतनी मुश्किल ना हो क्योंकि श्रीलंका से भारत अभ्यास मैच और गॉल टेस्ट जीता है और ऑस्ट्रेलिया भारतीय धरती पर बोर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलेगी।
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا











































































تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا