Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا

Health Tips: नाश्ते के लगभग इतने समय बाद करें चाय-कॉफी का सेवन, सेहत रहेगी अच्छी

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। सुबह-सुबह बिना कुछ खाए-पिए चाय-कॉफी पीना सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक साबित हो सकता है। खाली पेट कैफीन लेने से कुछ लोगों को पेट में एसिडिटी और जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकतता है। इससे एसिडिटी, रिफ्लक्स, सीने में जलन और पेट में असहजता महसूस हो सकती है।

आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। कॉफ़ी या चाय का सेवन बेशक कर सकते हैं बस खाली पेट नहीं करना चाहिए। नाश्ते के लगभग 45 मिनट बाद चाय या कॉफी पीना चाहिए। इससे पेट में खाना हो और एसिड का असर कम हो सके। आपको बता दें कि एक कप कॉफी में एक चम्मच घी, बादाम का मक्खन या नारियल का तेल मिलाने से पेट पर कैफीन का असर कम हो जाता है।

इसी कारण लोगों को चाय-कॉफी खाली पेट पीने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

PC:octavius
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 24th 2026, 12:30 am

Bangladesh: हिन्दू परिवार के चार लोगों की हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने किया था ऐसा

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश में एक बार फिर से हिन्दू परिवार की हत्या हुई है। अब यहां के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के चार लोगों की हत्या का दर्दनाक मामला प्रकाश में आया है। इनमें रिटायर्ड स्कूल शिक्षक, उनकी पत्नी, बेटी और बेटा शामिल हैं। बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने कजिन ब्रदर्स मुग्धो और सिद्धार्थ को पकड़ लिया है।

खबरों के अनुसार, दोनों युवक घर की छत पर बैठकर याबा नाम की नशीली ड्रग ले रहे थे। परिवार ने उन्हें देख लिया और रोकने का प्रयास किया। इससे गुस्सा होकर दोनों ने परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने घर में खाना खाया और नहाया।

पुलिस को परिवार के चारों लोगों के शव शनिवार रात बंद घर से मिले। पुलिस की ओर से मृतकों की पहचान गणपति चक्रवर्ती (65), पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती (50), बेटी आगमी चक्रवर्ती प्रार्थी (23) और बेटे प्रियम चक्रवर्ती (12) के रूप में की गई है।

PC:abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 24th 2026, 12:30 am

IND vs SL: टेस्ट क्रिकेट में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने शुभमन गिल

Samachar Jagat

खेल डेस्क। देवदत्त पडिक्कल (117 रन) और कप्तान शुभमन गिल (50 रन) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले के पहले दिन अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए हैं। कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद गिल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

शुभमन गिल ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दम पर अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में एक संस्करण में हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। शुभमन गिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के संस्करण की शुरुआत बतौर भारतीय कप्तान के रूप में गत वर्ष इंग्लैंड के दौरे से की थी।

उन्होंने केवल 10 टेस्ट मैच में अपने हजार रन पूरे किए। वह ऐसा करने वाले चौथे भारतीय क्रिकेट बने हैं। इससे पहले रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे और यशस्वी जायसवाल ऐसा कर चुके हैं। गिल डब्ल्यूटीसी 2025-27 के संस्करण में अब तक 17 पारियों में 68.26 के औसत से 1024 रन अपने खाते में जमा कर चुके हैं।

भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड
इसके साथ ही गिल टेस्ट में 3000 रन पूरे करने वाले चौथे सबसे भारतीय युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 26 साल 349 दिन की उम्र में हासिल किया। भारत की ओर से सबसे कम उम्र में टेस्ट में तीन हजार रनों का आंकड़ा पूरा करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने 23 साल 228 दिन की उम्र में ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई थी। 26 साल 157 दिन की उम्र के साथ वीरेंद्र सहवाग इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है जबकि दिलीप वेंगसरकर 26 साल 263 दिन की उम्र में ऐसा किया था।

PC:cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 24th 2026, 12:30 am

Petrol-Diesel Prices: सुबह-सुबह प्रमुख शहरों में इतनी तय कर दी गई हैं कीमतें

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी कीमतों बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया है।

कीमतों में कमी नहीं होने से लोगों को पुरानी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे। जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है। नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए का मिलेगा। मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।

देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर

आमजन को लम्बे समय से नहीं नहीं मिली है राहत
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ओर से नियमित रूप से सुबह छह बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है। ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कई बार कमी होने के बावजूद आमजन को राहत नहीं मिली है।

PC:patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 24th 2026, 12:30 am

National Weather Forecast: देश के 17 राज्यों में बारिश-आंधी और तूफान का अलर्ट, राजस्थान के ये जिले र

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से आज के लिए भी देश के 17 राज्यों में बारिश-आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने आज के लिए राजस्थान के साथ ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के लिए ये अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी ने पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है, जबकि बीकानेर और जोधपुर संभागों में भी कहीं-कहीं बारिश होने की उम्मीद है।

राजस्थान के इन जिलों में है बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर और टोंक में मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के के कुछ अन्य जिलों में भी स्थानीय स्तर पर बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को दी ये सलाह
इसी कारण विभाग ने लोगों को खुले इलाकों और पेड़ों के नीचे रहने से बचने की सलाह दी है। बारिश के कारण तापमान में कमी होने से लोगों को अभी भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है। राजधानी जयपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। आज यहां बारिश होने की संभावना है।

PC:zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 24th 2026, 12:30 am

Hanuman Beniwal ने पूछी सरकार की प्राथमिकता, कहा- एक ओर सरकार बजट के बड़े-बड़े आंकड़े दिखाकर वाहवाही

Samachar Jagat

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बच्चों, छात्राओं और महिलाओं के बजट को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पूछना चाहता हूं कि बजट जारी, खर्च शून्य! आखिर भाजपा सरकार की प्राथमिकता क्या है? राजकोष से बच्चों, बालिकाओं, छात्राओं और महिलाओं के लिए हजारों करोड़ रुपए का बजट जारी हुआ, लेकिन समाचार पत्र की इस रिपोर्ट ने सरकारी दावों की पोल खोल दी है।

बेनीवाल ने कहा कि बच्चों के लिए संचालित 37 योजनाओं में से 21 योजनाओं में दो साल में एक रुपया भी खर्च नहीं हुआ। वहीं कॉलेज छात्राओं और महिलाओं के लिए संचालित 9 योजनाओं में भी करोड़ों रुपए का बजट जारी होने के बावजूद खर्च शून्य रहा।

एक ओर सरकार बजट के बड़े-बड़े आंकड़े दिखाकर वाहवाही लूट रही है, दूसरी ओर धरातल पर योजनाओं का पैसा खर्च तक नहीं हो रहा। मुख्यमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि इन योजनाओं में राशि खर्च क्यों नहीं हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है?

PC:ichowk
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 24th 2026, 12:30 am

Government Scheme: बच्चों के लिए बहुत ही शानदार है NPS Vatsalya स्कीम, जान लें आप

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको बच्चे के भविष्य से जुड़ी एक शानदार निवेश योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसमें आप न्यूनतम सालाना योगदान 250 रुपए जमवा करवा सकते हैं। अगर कोई माता-पिता बहुत छोटी रकम से अपने बच्चे के लिए निवेश करना चाहता हैं, तो ये योजना उनके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगी।

ये योजना खासतौर पर नाबालिग बच्चों के लिए शुरू की गई है। इसमें माता-पिता या कानूनी अभिभावक बच्चे के नाम पर खाता खोलकर इसमें निवेश कर सकते हैं। इसमें छोटी रकम से शुरुआत करके लंबे समय तक बच्चे के लिया बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। आज हम आपको NPS (National Pension System) Vatsalya के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस निवेश का खास मकसद बच्चे के लिए कम उम्र से लंबी अवधि की बचत शुरू करना है। 18 साल से कम उम्र के बच्चे इस योजना में खाता खुलवा सकते हैं। इसमेंखाते का संचालन माता-पिता या कानूनी अभिभावक करते हैं।

PC:indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 24th 2026, 12:30 am

Health Tips: हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में उपयोगी हैं ये तीन फूड्स, डाइट में कर लें शामिल

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। खराब खानपान और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल लंबे समय तक बना रहे तो हार्ट से जुड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ जाता है। हालांकि डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स शामिल करके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। आज आपको इस संबंध में जानकारी देने हा रहे हैं।

ओट्स: कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में ओट्स बहुत ही उपयोगी है। इसमें बीटा ग्लूकॉन नामक सॉल्यूबल फाइबर मिता है जो पेट में जाकर जेल जैसा पदार्थ बनाता है। यह जैल कोलेस्ट्रॉल को बांधकर मल के जरिए शरीर से बाहर निकलने में उपयोगी है।

अखरोट: अखरोट शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। ये खराब कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में उपयोगी है। इसमें मौजूद पॉलीअनसेचुरेटेड फैट्स आर्टरीज़ की दीवारों को स्वस्थ और लचीला बनाए रखने में उपयोगी है।

लहसुन: कच्चे लहसुन में मिलने वाला एलिसिन नामक सल्फर कम्पाउंड बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर, दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने में उपयोगी है। इसे कच्चा और खाली पेट खाना ज्यादा लाभकारी होता है।

PC:newyorkcardiac
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 24th 2026, 12:30 am

23 August 2026 Rashifal: इन जातकों को बिजनेस बढ़ाने के लिए मिलेगा पुराने मित्र से आर्थिक सहयोग

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 23 अगस्त 2026 यानी रविवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। रविवार का ये दिन तीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। जातकों के कई काम बनेंगे।

मेष राशि:इस राशि के जातकों का बाजार में दबदबा बढ़ेगा। महत्वपूर्ण डील फाइनल होने का योग है। सीनियर अधिकारी की मदद से नौकरी में तरक्की के योग हैं। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा साबित होगा।

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में बड़ी उपलब्धि मिलेगी। सस्ती कारोबारी डील हाथ से नहीं छूटनी चाहिए। ऑफिस में वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। सहकर्मियों के साथ पिकनिक या पार्टी का आनंद उठाने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि: जातकों को बिजनेस बढ़ाने के लिए पुराने मित्र से आर्थिक सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों की प्रमोशन की इच्छा पूरी होने का योग है। जातकों के लिए दिन कई मामलों में बहुत ही शुभ साबित होगा।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 22nd 2026, 7:45 am

Health Tips: सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है घी, जान लें

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। घी में कई प्रकार के पोषक तत्व होने के कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आज हम आपको घी का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

घी में 'ब्यूट्रिक एसिड' भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आंतों की अंदरूनी परत को रिपेयर करता है, सूजन को कम करने में उपयोगी है। ये पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाकर पाचन क्रिया को सुचारू बनाता है। शरीर में विटामिन ए,डी,ई, और के जैसे फैट-सोल्युबल विटामिन को पचाने और अवशोषित करने के लिए हेल्दी फैट्स की आवश्यकता होती है।

घी भोजन में मौजूद इन पोषक तत्वों को शरीर में ठीक से अब्जॉर्ब करने में उपयोगी है। घी में मीडियम-चेन फैटी एसिड्स होते हैं, जिन्हें लिवर आसानी से एनर्जी में प्रोसेस कर देता है। इसी कारण घी का सेवन करने से शरीर को एनर्जी भी मिलती है।

PC:greendna
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 22nd 2026, 7:45 am

Government Job: एम्स जोधपुर में इन पदों पर निकली भर्ती, इनके पास है आवेदन करने का मौका

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जोधपुर में प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 12 सितंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। कुल 190 पदों की इस भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी/एमएस की डिग्री या अन्य निर्धारित पात्रताएं प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। तय तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये हैभर्तीका विवरण
पदों के नाम:प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर
पदों की संख्या:190
आयु सीमा:एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 50 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

आवेदन करने की आखिरी तारीख:12 सितंबर, 2026
इस प्रकार करें आवेदन:आधिकारिक वेबसाइटwww.aiimsjodhpur.edu.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकेगा।

PC:indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 22nd 2026, 7:45 am

Shubhmangal Loan Scheme: किसानों को बेटी की शादी पर मिलेगा जीरो परसेंट इंटरेस्ट पर लोन

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। सरकार की ओर से किसानों के हित में कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अब लातूर डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक ने किसान परिवार की बेटी की शादी का फाइनेंशियल बोझ कम करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। बैंक की ओर से शुभमंगल लोन स्कीम शुरू की गई है।

इस स्कीम के तहत अब एलिजिबल किसान अकाउंट होल्डर्स को उनकी बेटी की शादी के लिए ज़ीरो परसेंट इंटरेस्ट पर लोन बैंक की ओर से प्रदान किया जाएगा। इससे गांव के उन किसान परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है जो आर्थिक परेशानियों का सामना करना कर रहे हैं।

बैंक द्वारा इस स्कीम का कुछ सालों से सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इस स्कीम में किसानों और सदस्यों की बेटियों की शादी के लिए आठ प्रतिशत ब्याज दर पर लोन दिया जा रहा था, लेकिन अब बैंक ने शादी समारोह के लिए ज़ीरो परसेंट ब्याज पर पैसे देने का फैसला किया है।

PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 22nd 2026, 7:45 am

Bollywood: इस गंभीर बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हैं पूनम ढिल्लों, सेहत को लेकर आया ये अपडेट

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की अपने जमाने की स्टार अभिनेत्री पूनम ढिल्लों डेंगू की सेहत को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि ये अभिनेत्री डेंगू से संक्रमित होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं।

एक्ट्रेस और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों का पिछले कई दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक पत्रकार ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूनम ढिल्लों की सेहत को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पूनम ढिल्लों से सुबह मैसेज पर बात हुई और एक्ट्रेस ने अपनी तबीयत में सुधार की जानकारी दी।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पूनम ढिल्लों कई दिनों से अस्पताल में हैं और अब रिकवरी कर रही हैं। उन्होंने एक्ट्रेस के जल्द पूरी तरह ठीक होने की कामना भी की। आपको बात दें कि पूनम ढिल्लों ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपने विशेष पहचान बनाई है। गिनती भी दिग्गज अभिनेत्रियों में होती है।

PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 22nd 2026, 7:45 am

जेन-जी को लेकर BJP ने बना ली है रणनीति, स्मृति ईरानी को इस टीम में मिली जगह

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पाटी ने अब जेन-जी यानी युवा वोटर्स को लेकर एक रणनीति बना ली है। पार्टी ने जेन-जी से जुड़ने के लिए खास टीम का गठन किया है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े के साथ गुजरात के मंत्री हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी शामिल हैं।

भाजपा की ओर से जल्द ही देशभर में जेन-जी आउटरीच प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इसके तहत नेताओं के जरिए युवाओं की सोच, समस्याओं और उम्मीदों को समझने के साथ उनसे सीधा संवाद बढ़ाया जाएगा। जेन-जी के बीच ;युवा संवादअभियान के इसके तहत 14 से 25 साल के युवाओं को जोड़ने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

दूसरी और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आज नितिन नबीन की अध्यक्षता में आयोजि नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक में वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया। इस बैठक में भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस के कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के केवल दो पैरा गाने के फैसले की निंदा की है।

PC:indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 22nd 2026, 7:45 am

Bank Job: क्लर्क के 11403 पदों की भर्ती के लिए बढ़ा दी गई है आवेदन करने की लास्ट तारीख

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन की ओर से क्लर्क के 11403 पदों पर निकली गई भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को बढ़ा दिया गया है। इस भर्ती के लिए अब 28 अगस्त तक अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं। तय तारीख के बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये हैभर्तीका विवरण
पदों के नाम: क्लर्क
पदों की संख्या:11403
आयु सीमा:उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है।

आवेदन करने की आखिरी तारीख: 28 अगस्त , 2026
इस प्रकार करें आवेदन:आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकेगा।

PC:getlokalapp
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 22nd 2026, 7:45 am

Arjun Rampal ने 53 साल की उम्र में की दूसरी शादी, अब उन्हें बनाया जीवनसाथी

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अर्जुन रामपाल ने 53 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से विवाह किया।

खबरों के अनुसार, गोवा में शुक्रवार को यह शादी रजिस्टर्ड कराई गई। अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने उत्तरी गोवा के मापुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी की कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान अभिनेता के करीबी दोस्त मौजूद थे। सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर ने जानकारी दी कि शादी गोवा के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत रजिस्टर्ड हुई। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दोनों ऑफिस पहुंचे थे। दोनों इस मौके पर कैजुअल कपड़ों में थे।

आपको बता दें कि अर्जुन और गैब्रिएला 2018 से एक-दूसरे के करीब है। पूर्व पत्नी मेहर जेसिया से अलग होने के बाद अर्जुन की गैब्रिएला ने नजदीकी बढ़ी थी। अर्जुन रामपाल की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। वह कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं।

PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 22nd 2026, 7:45 am

Travel Tips: रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों को Trishla Farmhouse पर दें यादगार पार्टी

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर आप रक्षाबंधन के त्योहार पर परिवार के साथ शानदार पार्टी का आयोजन कर बहनों का दिल खुश कर सकते हैं। ये पार्टी हमेशा याद रहेगी।

आज हम आपको त्रिशला फार्महाउस के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यहां पर आप शानदार इनडोर और आउटडोर गेम एरिया, मजेदार पूल पार्टीज, स्वादिष्ट खाने और ताजी हवा के साथ लग्ज़री का अनुभव कर सकेंगे। ये फार्महाउस गोनेर रिंग रोड के पास खिजूरिया ब्राहम्णान में स्थित है। आपको आज ही इसके लिए त्रिशला फार्महाउस को बुक करवा लेना चाहिए। यहां सभी को मजे आ जाएंगे।

व्हाट्सएप नंबर से हासिल करें ऑफर की जानकारी

आप त्रिशला फार्महाउस में इस दौरान आप कम बजट में कई एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। ऑफर से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए व्हाट्सएप नंबर 9784461221 पर मैसेज करके हासिल की जा सकती है।

इस प्रकार से पहुंचे
आप जयपुर एयरपोर्ट से त्रिशला फार्महाउस आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां से इसकी दूरी केवल 22 किमी दूर ही है। जयपुर एयरपोर्ट से टैक्सी के माध्यम से आप आसानी से पहुंच सकते हैं। जयपुर रेलवे स्टेशन और बस स्टेंड से भी आप यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं। इन स्थानों से भी टैक्सी के माध्यम से पहुंच सकते हैं। अक्षयपात्र जगतपुरा से तो त्रिशला फार्महाउस की दूरी केवल 15 किलोमीटर ही है। यहां से भी आसानी से यहां पर पहुंच सकते हैं।
PC:trishla
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

View this post on Instagram

A post shared by Trishla Farmhouse (@trishlafarmhouse)

August 22nd 2026, 7:45 am

Ind vs SL: दूसरे टेस्ट में गिल और जडेजा के पास हैं दो-दो उपलब्धियां हासिल करने मौका

Samachar Jagat

खेल डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कल से कोलंबो में शुरू होगा। भारतीय टीम सीरीज पर भी कब्जा करने के लक्ष्य से मैदान में उतरेगी, जो अभी सीरीज में 1-0 से आगे है।

इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पास दो बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज करवारने का मौका होगा। गिल अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 2,993 रन बना चुके हैं। वह 7 रन बनाते ही 3,000 टेस्ट रन पूरे कर लेंगे। वहीं उनके पास टेस्ट क्रिकेट में अपने पचास छक्के पूरे करने का भी मौका होगा।

वह अभी तक 47 टेस्ट छक्के लगा चुके हैं और 3 छक्के लगाते ही 50 छक्के पूरे कर लेंगे। भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के पास भी दो व्यक्तिगत उपलब्धियां हासिल करने का मौका होगा। वह अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 399 चौके लगा चुके हैं। एक चौका लगाते ही उनके 400 चौके पूरे हो जाएंगे। वहीं एक कैच और लेते ही उनके 50 टेस्ट कैच पूरे हो जाएंगे।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 22nd 2026, 7:45 am

Government Scheme: लाभार्थी को रोजाना मिलता 500 रुपए स्टाइपैंड, इन फायदों का भी दिया जाता लाभ

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो गरीबों के लिए केन्द्र सरकार की ओर से चलाई गई एक बहुत ही शानदार योजना है। इस योजना से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। आज हम आपको प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना में मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना लाभार्थी को कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं। वहीं जब तक ट्रेनिंग चलती है, तब तक लाभार्थी को रोजाना 500 रुपए स्टाइपैंड दिया जाता है। वहीं योजना के तहत टूलकिट खरीदने के लिए 15000 रुपए भी दिए जाते हैं। इस योजना की विशेष बात ये है कि इसमें लाभार्थी को सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है। अगर आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है तो आवेदन जरूर ही करना चाहिए।

PC:reuters
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 22nd 2026, 1:45 am

Petrol-Diesel Prices: आज देश के प्रमुख शहरों में दोनों ईंधनों के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। हालांकि आज भी आमजन को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। आज भी कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। लोगों को पुरानी कीमतों पर ही दोनों ईंधन आज भी खरीदने होंगे।

जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है। नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए का मिलेगा। मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।

आपको बता दें कि रोजाना सुबह 6 बजे नए रेट कंपनियों की ओर से जारी किए जाते हैं। हैं। आज अपने शहर के ईंधन रेट की जानकारी पाने के लिए एसएमएस कर सकते हैं।

PC:thehansindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 22nd 2026, 1:45 am

Health Tips: सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी है बकरी का दूध, इन बीमारियों में है ज्यादा गुणकारी

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। दूध हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। आज हम आपको बकरी का दूध पीने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इन फायदों के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको बता दें कि बकरी का दूध आसानी से पचने वाला होता है।

इसके फैट के कण गाय के दूध की तुलना में छोटे होते हैं, जिससे यह पेट के लिए हल्का होता है और जल्दी पच जाता है। इसी कारण ये ज्यादा लाभकारी होता है। बकरी का दूध ब्लीडिंग की समस्या, पुरानी खांसी और क्षय रोग यानि टीबी जैसी बीमारियों में भी बहुत ही फायदेमंद होता है। ये इम्यूनिटी और ताकत बढ़ाने में उपयोगी है।

इसमें मौजूद जिंक, सेलेनियम और जरूरी फैटी एसिड शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और एनर्जी देते में उपयोगी है। आपको आज से ही बकरी का दूध पीना शुरू कर देना चाहिए। इससे पीने से सेहत से जुड़े कई अन्य लाभ मिलते हैं।

PC:news18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 22nd 2026, 1:45 am

LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव, खर्च करने होंगे इतने रुपए

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें आज भी नहीं बदली है। इससे कीमतों में कमी होने का इंतजार कर रहे आमजन को झटका लगा है। लोगों को अभी पुरानी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे। जयपुर में आज 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 945.50 रुपए और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,765.50 रुपए है। कीमतों में कई नहीं होने से रसोई का बजट बिगड़ा हुआ है। वहीं होटल्स और रेस्टोरेंट पर भी लोंगों को महंगी दर पर खाना मिल रहा है।

गौरतलब है कि घरेलू एलपीजी की कीमत में आखिरी बार सात जून को 29 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। इस प्रकार से गत 75 दिन से एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। वहीं होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली कॉमर्शियल एलपीजी की कीमत में एक अगस्त को को बदलाव हुआ था। इस दौरान सिलेंडर के दाम में 192 रुपये की कमी की गई है।

शहर: 14.2 किलो वाला सिलेंडर, 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर

दिल्ली: 942 रुपए, 2,738 रुपए

मुंबई: 941.50 रुपए, 2,691.50 रुपए

कोलकाता: 968 रुपए, 2,872.50 रुपए

चेन्नई:957.50 रुपए, 2,906.00 रुपए

PC:indiatv.

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 22nd 2026, 1:45 am

National Weather Forecast: देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए ज

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आज के लिए राजस्थान सहित देश के 17 राज्यों के लिए इस प्रकार का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में राजस्थान के साथ ही यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और असम में शमिल है। इन राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश और तूफान की चेतावनी जारी हुई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी चेतावनी है।

आज पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी कहीं-कहीं बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से धौलपुर और करौली में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुआ है अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक,आज धौलपुर और करौली में भारी बारिश के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी है। वहीं विभाग ने राजधानी जयपुर के साथ ही अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, झालावाड़, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक में भी मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, कल से अगले चार-पांच दिनों तक प्रदेश में मानसून कमजोर रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रह सकता है।

PC:news18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 22nd 2026, 1:45 am

SBI: 1 अक्टूबर 2026 से पांचवीं बार पैसे निकालना पड़ेगा भारी, लागू होने जा रहा है ये नियम

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका एसबीआई में बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट तो ये आपके काम की खबर है। खबर ये है कि जल्द ही खाताधारकों को एसबीआई बैंक से चार बार से ज्यादा पैसा निकालना काफी ज्यादा महंगा पड़ेगा। एसबीआई ने इस खाते से जुड़े कैश निकालने के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं।

इसके तहत 1 अक्टूबर 2026 से इन खातों पर हर महीने पहली 4 कैश ट्रांजैक्शन फ्री रहेगी, लेकिन इसके बाद की प्रत्येक ट्रांसजेक्शन पर 15 रुपए और लागू जीएसटी देनी होगी। आपको ये बात भी जानना जरूरी है कि ये नियम केवल बैंक ब्रांच से की गई ट्रांजैक्शन पर ही नहीं, बल्कि एटीएम और कुछ अन्य माध्यमों से की गई कैश ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगा।

इस अकाउंट से कैश ट्रांजैक्शन करते हैं, तो पहली 4 कैश ट्रांजैक्शन फ्री है। इन 4 फ्री ट्रांजैक्शनों में एसबीआई या अन्य बैंक के एटीएम, बैंक ब्रांच और एईपीएस (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) के जरिए की गई कैश ट्रांजैक्शन शामिल होती हैं।

1 अक्टूबर 2026 से बदल जाएगा नियम
आपको बता दें कि अभी तक डिजिटल माध्यमों से की गई कुछ ट्रांजैक्शन इन चार फ्री ट्रांजैक्शनों की गिनती में नहीं आती थीं, लेकिन 1 अक्टूबर 2026 से नियम बदल जाएगा और 4 फ्री ट्रांजैक्शन पूरी होने के बाद हर प्रत्येक नकद निकासी पर 15 रुपए के साथ जीएसटी भी ग्राहक से वसूली जाएगी। इसके तहत अगर आप 4 ट्रांजैक्शन के बाद 100 रुपए भी निकालते हैं, तो आपको 15 रुपए के साथ जीएसटी देनी होगी। अक्टूबर से आपको निकाली से जुड़ा ये नियम जरूर ही ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपके लिए पैसा निकालना भारी पड़ जाएगा।

PC:news18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 22nd 2026, 1:45 am

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट में सारांश जैन करेंगे डेब्यू! ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

Samachar Jagat

खेल डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का अन्तिम मुकाबला कल से कोलंबो में शुरू होने वाला है। ये टीम इंडिया का घर से बाहर 300वां मुकाबला होगा। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सबसे ज्यादा जीत के मामले में वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ देगी। अभी दोनों के पास 187-187 जीत हैं। वहीं भारतीय टीम का सीरीज पर भी कब्जा हो जाएगा, जो अभी 1-0 से आगे है। भारतीय ने गॉल में अपना 600वां टेस्ट मैच खेला था। उसने ये मुकाबला 165 रन से जीता था।

भारत ने घर में और घर से बाहर बराबर मैच खेले हैं। लेकिन, दोनों में प्रदर्शन में काफी फर्क है। टीम ने घरेलू मैदानों पर 41% मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं विदेशी मैदानों पर 21% मैचों ही जीत दर्ज कर सकी है। कोलंबो में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव के खेलने पर सस्पेंस है। खबरों की मानें तो उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह पर सारांश जैन को डेब्यू करने मौका दिया जाएगा। गॉल टेस्ट में कुलदीप ने 25 ओवर गेंदबाजी कर केवल एक विकेट हासिल किया था।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन : यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनूषा, केशरा नुवानथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो और लाहिरू कुमारा।

PC:cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 22nd 2026, 1:45 am

Aus Vs Ban: बांग्लादेश की पारी केवल 64 रन पर सिमटी, मिचेल स्टार्क ने इस मामले में स्टेन का छोड़ा पीछे

Samachar Jagat

खेल डेस्क। मिचेल स्टार्क (6 विकेट) और कप्तान पैट कमिंस (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने मैके में आज से शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बांग्लादेश को केवल 64 पर पर ही समेट दिया है। पहले टेस्ट में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने मेहमान टीम को करारा जवाब दिया है। मुकाबले में में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। इस मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरुआत दिलाई।

मिचेल स्टार्क ने 10 ओवरों के केवल 12 रन देकर बांग्लादेश के छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। कमिंस ने 25 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। मैके में मिचेल स्टार्क ने अपने पांच विकेट हॉल के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में विकेट के मामले में साउथ अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है।

स्टार्क के अब टेस्ट फॉर्मेट में 441 विकेट हो गए हैं। वहीं, डेल स्टेन ने 93 टेस्ट में 439 विकेट अपने नाम किए थे। इसके साथ ही स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विश्व के 5वें और ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ दूसरे तेज गेंदबाज भी बने हैं।

जेम्स एंडरसन के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज पेसर जेम्स एंडरसन पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट कॅरियर में 704 विकेट झटक हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्ग्रा 563 विकेट झटके हैं। मैके में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने समाचार लिखे जाने तक बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं।

PC:cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 22nd 2026, 1:45 am

पूरा देश एक बार फिर से राहुल गांधी की सस्ती और ध्यान भटकाने वाली राजनीति देख रहा है: JP Nadda

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले महीने कथित पैलेट गन फायरिंग में घायल हुए छात्र के साथ आज संसद मार्ग पुलिस थाने स्थित डीसीपी कार्यालय पर धरने पर बैठने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इस संबंध में बोल दिया कि आज पूरा देश एक बार फिर से राहुल गांधी की सस्ती और ध्यान भटकाने वाली राजनीति देख रहा है। यह कांग्रेस की राजनीतिक हताशा और फुटेज खाने की भूख है।

खबरों के अनुसार, इस संबंध में भाजपा नेता ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट मामले की जांच कर रही है लेकिन कैमरा लेकर थाने के सामने बैठकर क्या कर रहे हैं? उन्हें कोर्ट पर भरोसा नहीं है क्या?

भाजपा नेता जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को कैमराजीवी बताते हुए बोल दिया कि यह हताशा और हठयोग है। राहुल गांधी ड्रामा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, वंदे मातरम् पर घिर चुकी है। जनता जवाब मांग रही है। इस फजीहत से ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी नया ड्रामा कर रहे हैं। आपको बात दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कथित पैलेट गन फायरिंग मामले में एफआईआर की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।

PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 21st 2026, 7:15 am

22 August 2026 Rashifal: इन जातकों के आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 22 अगस्त 2026 यानी शनिवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। शनिवार का दिन तीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। जातकों के कई काम बनेंगे।

मेष राशि: इस राशि के जातकों के आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर में रिश्तेदारों और मित्रों के आगमन से खुशी का माहौल बना रहने का योग है। जातकों के लिए दिन कई मामलों में लाभकारी साबित होगा।

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए धन लाभ के योग बनेंगे। अनुभवी लोगों की सलाह से बनाई गई योजनाएं सफल साबित होगी। जातकों को शुभ समाचार मिलेगा। ऑफिस में पुरानी बाधाएं दूर होने का योग है।

सिंह राशि: इस राशि के पैसों की आमद अच्छी रहेगी। व्यापार में कुछ नए बदलाव लाना लाभकारी साबित होगा। कई मामलों में जातकों को लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों के हिसाब से दिन अच्छा साबित होगा।

PC:herzindagi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 21st 2026, 7:15 am

Badminton World Championships: 15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत का मेडल पक्का, जॉली-गायत्री की जोड़ी

Samachar Jagat

खेल डेस्क। त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने आज क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर-4 चीन की जिया यी फान और झांग शु शियान को शिकस्त देकर 15 साल बाद बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के विमेंस डबल्स में भारत का मेडल पक्का कर दिया है।

भारतीय जोड़ी ने मुकाबला 16-21, 21-15, 21-13 से अपने नाम कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे पहले 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। अब त्रिसा और गायत्री की जोड़ी ने भारत के लिए मेडल पक्का कर दिया।

आपको बात दें कि बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों जोड़ियों या खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किया जाता है। इस प्रकार से त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी अगर सेमीफाइनल में हार भी जाती हैं, तो उनका ब्रॉन्ज मेडल पक्का रहेगा। भारतीय जोड़ी ने पहला गेम हारने के बाद बाद शानदार वापसी करते हुए मैच अपने नाम किया।

PC:jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 21st 2026, 7:15 am

Government Job: महिलाओं को 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार मिलेगी नौकरी, इस विभाग में निकली भर्ती

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आंगनबाड़ी वर्कर के 223 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए 07 सितंबर, 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई किया जा सकता है। तय तारीख के बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस के लिए कक्षा 12वीं उत्तीर्ण महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती है। मेरिट लिस्ट कक्षा 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

ये हैभर्तीका विवरण
पदों के नाम:आंगनबाड़ी वर्कर
पदों की संख्या:223
आयु सीमा:उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु 35 वर्ष है।

आवेदन करने की आखिरी तारीख: 07 सितंबर, 2026
इस प्रकार करें आवेदन:आधिकारिक वेबसाइटupanganwadibharti.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकेगा।

PC:Freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 21st 2026, 7:15 am

होर्मुज स्ट्रेट में 21 भारतीय नाविकों वाले एक कंटेनर जहाज पर हुआ हमला

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब यहां होर्मुज स्ट्रेट से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। खबर ये है कि होर्मुज स्ट्रेट में 21 भारतीय नाविकों वाले एक कंटेनर जहाज पर ईरानी नौकाओं ने फायरिंग की थी। फायरिंग की ये घटना 22 अप्रैल की बात जा हरी है।

खबरों के अनुसार, भारतीय नाविकों के संगठन (एफएसयूआई) ने अब इस घटना का वीडियो जारी किया है। इसमें ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) से जुड़ी नौकाओं को जहाज के आसपास देखा जा सकता है। ईरानी नौकाओं की ओर से हुई इस फायरिंग जहाज में शीशे टूटे और सामान बिखरा दिखाई रहा है। एक जगह रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड दागे जाने का सीन भी दिखता है। जहाज के क्रू को अपनी जान बचाने के लिए अंदर छिपना पड़ा है। इस जहाज पर 21 भारतीय नाविक सवार थे और सभी सुरक्षित रहे।

PC:navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 21st 2026, 5:59 am

Government Job: अप्रेंटिसशिप के पदों पर निकली भर्ती, 8 सितंबर तक किया जा सकता है आवेदन

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप के बंपर पदों पर निकली भर्ती के लिए 8 सितंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। तय तारीख के बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये हैभर्तीका विवरण
पदों के नाम:अप्रेंटिसशिप
पदों की संख्या:1346
आयु सीमा:आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी प्राप्त करें।

आवेदन करने की आखिरी तारीख: 8 सितंबर 2026
इस प्रकार करें आवेदन:आधिकारिक वेबसाइटnats.education.gov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकेगा।

PC:etvbharat.
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 21st 2026, 5:59 am

Health Tips: इन महिलाओं को नहीं पीनी चाहिए कॉफी, झेलनी पड़ सकती हैं परेशानियां

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों द्वारा चाय के स्थान पर कॉफी के साथ दिन की शुरुआत की जाती है। कॉफी सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। हालांकि इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करना भी हानिकारक साबित हो सकता है। कहते है ना कि किसी भी चीज की अति बुरी होती है, ऐसा ही कॉफ के साथ ही भी है।

कॉफी ज्यादा पीने से इसका सीधा असर मूड, चयापचय, मानसिक और शारीरिक एक्टिविटी पर भी पड़ता है। ज्यादा कॉफी पीने से सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों से आपको जूझना पड़ सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक व्यस्क को पूरे दिन में 400 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन नहीं पीना चाहिए।

400 मिलीग्राम कम से कम 4-5 कप कॉफी के बराबर होती है। आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी या ब्रेस्ट फीडिंग करने वाली महिलाओं को कभी भी कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादा कॉफी पीने से नींद की कमी, दिल की धड़कन तेज होना, जी मिचलाने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 21st 2026, 5:43 am

अब पैलेट गन पीड़ित के साथ धरने पर बैठे Rahul Gandhi, कर डाली है ये मांग

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अब दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले महीने कथित पैलेट गन फायरिंग में घायल हुए छात्र के साथ संसद मार्ग पुलिस थाने स्थित डीसीपी कार्यालय पर धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ पीड़ित छात्र साहिल लोचाव, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी व कुमारी शैलजा भी मौजूद है। राहुल गांधी कथित पैलेट गन फायरिंग मामले में एफआईआर की मांग की है। राहुल गांधी आज साहिल लोचाव की लिखित पुलिस शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने और शिकायत का I/O नंबर उपलब्ध कराने की मांग की।

इस संबंध में राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि राहुल जी.. छात्रों के साथ हैं.. न्याय के साथ हैं.. छात्रों के हक़ की हर लड़ाई में उनके साथ हैं.. हम चुप नहीं रहेंगे। जंतर-मंतर पर छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई, जिसमें साहिल की आंख में गंभीर चोट लगी, लेकिन कई चक्कर काटने के बाद भी FIR दर्ज नहीं की गई। नेता विपक्ष राहुल गांधी जी का डीसीपी कार्यालय, दिल्ली पर धरना जारी रहेगा, जब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो जाती।

PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 21st 2026, 5:30 am

Govinda की पत्नी सुनीता आहुजा ने वापस ले लिया है तलाक का केस, ये है कारण

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। पत्नी सुनीता आहुजा से अनबन के बीच बॉलीवुड के स्टार अभिनेता गोविंदा को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि पत्नी सुनीता ने बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचकर तलाक का केस वापस ले लिया है।

सुनीता के अनुसार, गोविंदा, गर्लफ्रेंड कोमल से दूसरा विवाह करने का प्लान बना रहे थे, यही कारण है कि उन्होंने विरोध करते हुए तलाक का केस वापस ले लिया है। हाल ही में राखी सावंत को मुंबई में स्पॉट किया गया। फोटोग्राफर्स से बातचीत के दौरान राखी ने गोविंदा की पत्नी को कॉल मिलाकर स्पीकर ऑन कर उनसे बात की।

इस दौरान सुनीता आहुजा को ये कहते सुना गया कि गोविंदा और कोमल शादी करने वाले थे। राखी ने कहा कि आपने जो भी किया अच्छा किया। इस पर सुनीता ने कहा कि मेरे सपोर्ट में तुम लोगों को बोलना चाहिए। तुम लोगों को सारी कहानी मालूम है। सुनीता ने ये बोल दिया कि वो (गोविंदा) उसे एयरपोर्ट ले गया है। उसे मेरी जगह दे रहा है। मैंने कल ये केस वापस ले लिया, क्योंकि ये दोनों शादी करने के प्लान में थे।

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी कही ये बात
आपको बात दें कि सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन के साथ 19 अगस्त को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचीं। इसक बाद से तलाक की अटकलें तेज हो गईं। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि सुनीता ने तलाक का केस वापस ले लिया है, जो उन्होंने दिसंबर 2024 में दायर किया था। खबरों के अनुसार, गोविंदा और उनकी पत्नी के बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा है।

PC:govinda
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 21st 2026, 5:30 am

Health Tips: सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होती है इलायची, खाने से मिलते हैं ये लाभ

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। इलायची में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी है। आज हम आपको इलायची खाने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हें। रोजाना दो हरी इलायची चबाने से गट हेल्थ बेहतर होती है। इसमें मौजूद तेल पेट में डाइजेस्टिव एंज़ाइम के प्रोडक्शन को स्टिम्यूलेट करते हैं।

इससे पाचन क्रिया अच्छी होती है। इसी कारण इसका सेवन करने से गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से आराम मिलता है। इलायची में मौजूद एंटी माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज बैक्टीरिया को रोकने में उपयोगी है। दोपहर के समय इलायची का सेवन करने से पाचन क्रिया सही रहती है।

इससे खाना जल्दी पचता है और शरीर में ऊर्जा बरकरार रहती है। ये हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स और डायूरेटिक प्रॉपर्टीज़ रक्त वाहिकाओं को आराम देने में उपयोगी है। इससे रक्त संचार बेहतर होता है और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है।

PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 21st 2026, 4:45 am

US ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीतने वाले खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश, हो गया है ऐलान

Samachar Jagat

खेल डेस्क। यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीतने वाले खिलाड़ियों पर इस बार पैसों की बारिश होगी। खबरों के अनुसार, 2026 में महिला और पुरुष सिंगल्स का खिताब जीतने वाले विजेताओं को लगभग 46 करोड़ रुपए (5.5 मिलियन डॉलर) की मोटी राशि मिलेगी। ये टूर्नामेंट के इतिहास की अब तक की सबसे मोटी राशि होगी। इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए कुल इनामी रकम बढ़ाकर करीब 1000 करोड़ रुपए (108 मिलियन डॉलर) करने की घोषणा हो चुकी है।

यूएस टेनिस संघ ने टूर्नामेंट की शुरुआत से ठीक ये बड़ा ऐलान किया है। ये इनामी राशि पिछले साल की तुलना में 20 और 2024 के मुकाबले 44 प्रतिशत अधिक है। आपको बता दें कि गत वर्ष कार्लोस अल्कराज और आर्यना सबालेंका ने विजेता बनकर 5 मिलियन की इनामी राशि हासिल थी।

इस बार इस राशि को बढ़ा दिया गया है। 128 खिलाड़ियों वाले मुख्य ड्रॉ में जो खिलाड़ी पहले ही मैच में हारकर बाहर हो जाएंगे, उन्हें भी लगभग 1.34 करोड़ रुपए की मोटी राशि दी जाएगी।

PC:navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 21st 2026, 4:45 am

Tech Tips: फेसबुक पर आप इस आसान प्रोसेस से बदल लें अपना नाम

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम की तरह ही बड़ी संख्या में लोगों द्वारा फेसबुक का भी उपयोग किया जाता है। इसमें अपना नाम अपडेट करने का भी ऑप्शन होता है। इसी कारण Facebook Profile पर गलत नाम दर्ज होने पर टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस संबंध आसान प्रोसेस के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। Facebook में नाम बदलना काफी आसान है।

ये है प्रोसेस:

अपने फोन में Facebook Account में Login करें।

अब Profile Photo पर Tap कर Settings को Open करें।

यहां Accounts Center के विकल्प पर Tap करें।

अब Personal details पर Tap कर नाम के विकल्प का चयन कर लें।

अब अपनी Facebook Profile पर Tap कर जरूरत के मुताबिक नया नाम दर्ज करें और Review Change पर Tap करें।

ऐसा करने पर Facebook नया नाम किस तरह दिखाई देगा, उसका Preview दिखाएगा।

सही Format का चयन करने के बाद Facebook Password दर्ज करें और नाम बदलने की प्रक्रिया को Confirm कर दें।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 21st 2026, 4:45 am

क्या UPI का उपयोग करने के लिए ग्राहकों को देना होगा शुल्क! सरकार ने कर दिया है साफ

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 अब कानून कर चुका है। इसे राष्ट्रपति की राष्ट्रपति की मंजूरी मिल चुकी है। इसका कानून बनाना आमजन के लिए चिंता की बात नहीं है। केन्द्र सरकार ने इस संबंध में साफ कर दिया गया है कि ग्राहकों के लिए यूपीआई मुफ्त रहेगा और सभी पर्सन-टू-पर्सन ट्रांजैक्शन भी मुफ्त बने रहेंगे।

वित्त मंत्रालय ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया दिया कि यूपीआई से पेमेंट करने पर ग्राहकों को कोई ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं देना होगा और ज्यातर मर्चेंट ट्रांजैक्शन भी मुफ्त रहेंगे।

मंत्रालय ने साफ कर दिया कि अगर मर्चेंट डिस्काउंट रेट चार्ज लागू किए जाते हैं, तो वे एक निश्चित सीमा से अधिक वाले कुछ खास मर्चेंट ट्रांज़ैक्शन पर ही और बहुत कम दर पर लागू होंगे। इसका मकसद यूपीआई की लंबे समय तक चलने की क्षमता, तकनीकी तरक्की और नए खतरों से निपटने की मजबूती को पक्का करना है।

PC:moneycontro
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 21st 2026, 4:00 am

Gold-Silver Prices: एक ही दिन में 6,623 रुपए महंगी हुई चांदी, 2,419 रुपए बढ़ गए सोने के दाम

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। खबरों के अनुसार, आज एक किलो चांदी की कीमत में 6,623 रुपए का उछाल आया है। इससे चांदी कीमत बढ़कर 2.44 लाख रुपए पहुंच गई।

वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 2,419 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे ये दस ग्राम सोना करीब 1.60 लाख रुपए हो गया है। आपको बात दें कि इस माह सोना 16,639 और चांदी 26,094 रुपए महंगी हो हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, सोना इस साल के आखिर तक 1 लाख 70 हजार रुपए तक जा सकता है। इसी कारण लोगों को आज ही सोना खरीद देना चाहिए।

इस साल सोना अब तक 27 रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.60 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.44 लाख रुपए पर जा चुकी है।

PC:zeebiz
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 21st 2026, 4:00 am

राजस्थान में विधानसभा में Rahul Gandhi के खिलाफ हुई नारेबाजी, विपक्ष ने भी किया हंगामा

Samachar Jagat

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। आज सुबह विधानसभा में भारी हंगामा और नारेबाजी हुई। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कल कांग्रेस विधायकों को विधानसभा गेट पर रोके जाने का मुद्दा उठाया।

उन्होंने इस मामले पर चर्चा कराने को कहा। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने प्रश्नकाल के बीच मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं दी। विधानसभा अध्यक्ष के इनकार करने के साथ ही कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान भाजपा विधायक भी लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भगोड़ा बताते हुए नारेबाजी करने लगे। इस दौरान टीकाराम जूली ने स्कूलों का निरीक्षण करने गए सीजेपी कार्यकर्ताओं को पीटे जाने पर सरकार पर सवाल उठाए।

इस दौरान सत्ता और विपक्ष के विधायकों में नोकझोंक हो गई। हंगामे के दौरान संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्यारी है। इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। वहीं सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने बोल दिया कि कल कांग्रेस विधायकों के साथ दूसरे लोग और असामाजिक तत्व थे, वे उन्हें अंदर लाना चाहते थे इसलिए इन्हें गेट पर रोका था।

राहुल गांधी को भगौड़ा बताते हुए नारेबाजी की
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी विधायकों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने राहुल गांधी को भगौड़ा बताते हुए नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की भी मांग की। आपको बता दें कि विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू हुआ था।

PC:x

August 21st 2026, 4:00 am

Jaipur: स्कूल का दौर करने पहुंचे सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों को खदेड़ा

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज एक स्कूल का दौरा करने पहले कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ। खबरों के अनुसार, जयपुर में सुबह बगरू के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों ग्रामीणों ने हमला कर खदेड़ दिया।इस दौरान उन्होंने पथराव भी किया गया।

सीजेपी के दो सरकारी स्कूलों के दौरे के प्लान तहत कुछ कार्यकर्ता सुबह 8 बजे रामपुरा कंवरपुरा पहुंचे। यहां के स्कूल को जर्जर बिल्डिंग के कारण बंद कर दिया है। बच्चों को पास ही एक बाड़े में पढ़ाया जा रहा है। यहां पर लोगों ने कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को पहले बाहर निकाला। इसके बाद सीजेपी के विरोध में नारे लगाते हुए सरकारी स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए। खबरों के अनुसार, स्थानीय लोगों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कि हम इस स्कूल को अपने स्तर पर ठीक करवा लेंगे।

क्या राजस्थान में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है:सीजेपी
इस संबंध में कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से भी बड़ा बयान आया है। पार्टी ने एक्स के माध्यम से कहा कि बेहतर स्कूलों की मांग करने पर सीजेपी की टीम पर हमला किया गया और मारपीट की गई।

राजस्थान पुलिस इस गुंडागर्दी को क्यों होने दे रही है? बीजेपी के गुंडे खुलेआम धमकियां दे रहे थे, राजस्थान पुलिस ने उन्हें नजरअंदाज किया और नतीजा यह हुआ। क्या राजस्थान में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है? एक अन्य ट्वीट के माध्यम से कहा कि बीजेपी के गुंडों ने एक बार फिर हिंसा का सहारा लिया। कंवरपुरा, रामपुर में सरकारी स्कूल सालों से भैंसों के बाड़े में चल रहा है।

जब हमारी टीम ऑडिट के लिए वहां पहुंची तो बीजेपी के गुंडों ने हम पर हमला कर दिया। क्या बच्चों के पास सही क्लासरूम न होने से ज़्यादा बड़ा मुद्दा स्कूलों का ऑडिट करना है?

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 21st 2026, 3:14 am

LPG Price: जयपुर में 945.50 रुपए का मिल रहा है घरेलू सिलेंडर, जानें प्रमुख शहरों में क्या हैं कीमतें

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को आज भी किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। कंपनियों ने आज भी कीमतों में बदलाव नहीं किया है। लोगों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी होने का लम्बे समय से इंतजार है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 945.50 रुपए और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,765.50 रुपए है। कीमतों में कई नहीं होने से रसोई का बजट बिगड़ा हुआ है। वहीं होटल्स और रेस्टोरेंट पर भी लोंगों को महंगी दर पर खाना मिल रहा है।

शहर: 14.2 किलो वाला सिलेंडर, 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर

दिल्ली: 942 रुपए, 2,738 रुपए

मुंबई: 941.50 रुपए, 2,691.50 रुपए

कोलकाता: 968 रुपए, 2,872.50 रुपए

चेन्नई:957.50 रुपए, 2,906.00 रुपए

PC:tv9hindi.
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 21st 2026, 12:14 am

Beauty Tips: चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देता है आलू, इस प्रकार कर लें उपयोग

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि आलू भी चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में बहुत ही उपयोगी है। आप आलू के रस में कुछ चीजों को मिलाकर शानदार फेस स्क्रब बना सकते हैं।

आप कॉफी, नारियल तेल, नींबू का रस और आलू के रस जैसी चीज़ों से इसे बना सकते हैं। फेस स्क्रब बनाने के लिए आप एक कटोरे में थोड़ा दही लें और उसमें कॉफी पाउडर, नारियल तेल, नींबू का रस और ताज़ा कच्चे आलू का रस मिलाकर एक स्मूद मिक्सचर बना लें। अब आप अपने चेहरे पर बराबर लगाएं और हल्के, गोल-गोल घुमाते हुए धीरे-धीरे मसाज करें।

इससे आपको चेहरे की डेड स्किन सेल्स हटाने में मदद मिल सकती है और स्किन ज़्यादा स्मूद और फ्रेश दिखेगी। अपने चेहरे पर हल्के से स्क्रब करने के बाद पानी से अच्छी तरह धो लें। आप इसे सप्ताह में दो बार उपयोग कर सकते हैं। इससे आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा। वहीं त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाएंगी।

PC:jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 21st 2026, 12:14 am

Joe Root ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में रचा नया इतिहास, ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने

Samachar Jagat

खेल डेस्क। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच लीड्स में खेला जा रहा है। मेजबान इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 8 विकेट गंवाकर 366 रन बनाकर पहली पारी में अभी तक पाकिस्तान पर 195 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

इससे पहले पाकिस्तान को उन्होंने 171 रनों पर समेट दिया था। अभी उसके दो विेकेट बाकी है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पहली पारी में अर्धशतक लगाकर अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। पारी के दौरान उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अपने 3000 रन पूरे किए। वह इस टूर्नामेंट में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही टेस्ट की पहली पारी में रूट ने 112 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 66 रन बनाए। इसके साथ ही रूट ने सचिन तेंदुलकर के खास रिकॉर्ड की भी बराबरी की। जो रूट ने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बतौर कप्तान 34 मैचों की 63 पारियों में 50.4 की औसत के साथ 3024 रन बना लिए हैं। पूर्व अंग्रेज कप्तान बेन स्टोक्स ने 40 मैचों की 71 पारियों में 32.56 के औसत से 2182 रन बनाए।

विराट कोहली ने बतौर कप्तान बनाए हैं इतने रन
श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कप्तान के तौर पर 2160 रन बनाए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि 24 मैचों की 45 पारियों में हासिल की। वेस्टइंडीज के क्रेग ब्रैथवेट 1994 रन के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। वहीं पाकिस्तान के बाबर आजम 20 मैचों की 37 पारियों में 1918 रन बना चुके हैं। वह सूची में पांचवें नंबर पर हैं। विराट कोहली 1349 रनों के साथ 6ठे तो हिटमैन रोहित शर्मा 1254 रनों के साथ 8वें स्थान पर हैं।

PC:cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 20th 2026, 11:57 pm

भारत को घेरने के लिए पाकिस्तान ने कर दिया है गठबंधन! बांग्लादेश की जुड़ने की उत्सुकता ने बढ़ा दी चिंता

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान ने अब सऊदी अरब, और तुर्की के साथ मिलकर इस्लामिक नाटो संगठन बनाया है। इसे मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट नाम दिया है। इसमें नाटो की तरह ही एक नियम है, जो कहता है कि तीनी देशों में से किसी एक पर भी सशस्त्र हमला होने पर उसे तीनों देशों पर हमला माना जाएगा। इसके साथ ही इसमें रक्षा के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने की बात कही गई है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान ने भारत को घेरने के लिए ये गठबंधन किया है। इससे भारत की चिंता जरूर ही बढ़ जाएगी।

इस गठबंधन ने अब इस्लामिक देशों को अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया है। इससे जुड़ने के लिए बांग्लादेश ने दिलचस्पी दिखाई है। बांग्लादेश ने कहा है कि वह अपने रणनीतिक और आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए इस फ्रेमवर्क में शामिल होने पर विचार कर सकता है।

खबरों के अनुसार, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर ने रक्षा समझौते में शामिल होने के संकेत देते हुए बोल दिया कि बांग्लादेश इन तीनों देशों के साथ किसी आर्थिक या रक्षा समझौते में शामिल होने के लिए तैयार है, लेकिन वह अपने हितों को जांचने के बाद ही ऐसा करेगा।

कबीर ने कहा कि बांग्लादेश, सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के साथ किसी आर्थिक या डिफेंस फ्रेमवर्क में शामिल होने की संभावना को लेकर सकारात्मक रुख रखता है।

भारत-बांगलादेश के बीच बना हुआ है तनाव
पाकिस्तान की मौजूदगी वाले रक्षा गठबंधन में बांग्लादेश के जाने की संभावना भारत के लिए चिंता का एक बड़ा कारण है। अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने बाद से बांग्लादेश और भारत के रिश्तों में तनाव बना हुआ है। बांग्लादेश की ओर से पाकिस्तान और चीन से संबंध मजबूत किए जा रहे हैं।

PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 20th 2026, 11:44 pm

बंजारे ने सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ लगातार दो नंबर-1 हिट देकर बनाया रिकॉर्ड

Samachar Jagat

भाईयों की जोड़ी “बंजारे” इतिहास रच रही है। वे पहले ऐसे हरियाणवी कलाकार बन गए हैं जिन्होंने पहले “बैरन” और अब सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ अपने नवीनतम कोलैबोरेशन “बरसात” के साथ बैक-टू-बैक चार्ट-टॉपर्स दिए हैं, जो स्पॉटिफाई के टॉप सॉन्ग्स इंडिया चार्ट्स में नंबर 1 पर पहुंच गया है। यह उपलब्धि बंजारे के ब्रेकआउट हिट “बैरन” की सफलता के तुरंत बाद मिली है, जिसने पूरे देश में धूम मचा दी थी और एक सोशल मीडिया फेनोमेनन बन गया था। “बरसात” के साथ, इस जोड़ी ने अपनी उस सफलता को लगातार हिट्स के एक निर्णायक दौर में बदल दिया है, जिससे उन्होंने खुद को नई पीढ़ी के पॉप म्यूजिक की सबसे रोमांचक ताकतों में से एक के रूप में स्थापित कर लिया है।

“बरसात” अब भारत से बाहर भी अपना प्रभाव बढ़ा रहा है और स्पॉटिफाई, यूट्यूब, बिलबोर्ड, एप्पल और शाज़म सहित ग्लोबल चार्ट्स पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। "बरसात" इस साल की सबसे बड़ी क्षेत्रीय भाषा की रिलीज में से एक बनकर उभरा है, जिसने ऑडियो प्लेटफॉर्म्स पर 40 मिलियन से अधिक स्ट्रीम्स और यूट्यूब पर 35 मिलियन से अधिक व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।

इसकी यात्रा में एक ग्लोबल आयाम जोड़ते हुए, 'बरसात' को स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे के भारतीय प्रमोशनल कैंपेन के हिस्से के रूप में भी शामिल किया गया। अपनी प्रभावशाली धुन और भावनाओं से भरी कहानी के साथ, यह गाना स्वाभाविक रूप से सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया की फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे की दुनिया के साथ जुड़ गया। इसकी थीम फिल्म की कहानी और पीटर पार्कर के भावनात्मक सफर के साथ गहराई से मेल खाती है, जो इसे एक मजबूत सांस्कृतिक और संगीतमय फिट बनाती है।

बंजारे ने कहा, “यह पल किसी सपने जैसा लगता है। 'बैरन' ने हमें यह विश्वास दिलाया कि हमारा संगीत हरियाणा से बहुत आगे तक के दर्शकों से जुड़ सकता है, लेकिन 'बरसात' को स्पॉटिफाई इंडिया पर नंबर 1 तक पहुंचते और ग्लोबल चार्ट्स में शामिल होते देखकर हमारा वह विश्वास एक अलग स्तर पर पहुंच गया है। हम उन सभी लोगों के बेहद आभारी हैं जिन्होंने हमारा समर्थन किया और इन गानों को अपना बना लिया। सोनी म्यूजिक इंडिया इस सफर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है, जिसने हमारे संगीत पर विश्वास किया और हमारी आवाज को भारत और उसके बाहर के दर्शकों तक ले जाने में हमारी मदद की।

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे कैंपेन से जुड़ना एक और ऐसा मील का पत्थर है जिसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी। हमारे लिए, यह सिर्फ दो सफल गानों के बारे में नहीं है, बल्कि यह हमारे लिए एक गर्व का क्षण है कि हरियाणा का संगीत क्षेत्रीय सीमाओं को तोड़ रहा है और वैश्विक मंच पर दर्शकों के दिलों को छू रहा है।”

“बरसात” के साथ, 'बंजारे' ने एक शानदार चार्ट रन को हरियाणवी संगीत के लिए एक निर्णायक सांस्कृतिक क्षण में बदल दिया है। हरियाणा के दिल से लेकर भारत के स्ट्रीमिंग चार्ट्स के शीर्ष तक और अब तेजी से बढ़ते वैश्विक मंच तक, यह जोड़ी यह साबित कर रही है कि पॉप म्यूजिक भाषा, भूगोल और सीमाओं के पार जा सकता है। सोनी म्यूजिक इंडिया के समर्थन और एक स्पष्ट हरियाणवी धुन से संचालित, 'बंजारे' न केवल क्षेत्रीय संगीत की अगली लहर पर सवार हैं, बल्कि वे इसे आकार देने में भी मदद कर रहे हैं, जिससे भारतीय कलाकारों के लिए बड़े सपने देखने और अपने संगीत को दुनिया तक ले जाने के दरवाजे खुल रहे हैं।

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 20th 2026, 11:28 pm

Petrol-Diesel Prices: कम हुई या बढ़ गई दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है ताजा रेट

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। लोगों को लम्बे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी होने का इंतजार है। उनका ये इंतजार आज खत्म नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलावा नहीं किया है। यानी आज भी लोगों को राहत नहीं मिली है।

जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है। नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए का मिलेगा। मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव की समीक्षा की जाती है। इसके बाद रोजाना सुबह 6 बजे नए रेट बताए जाते हैं। आज अपने शहर के ईंधन रेट की जानकारी पाने के लिए एसएमएस कर सकते हैं। लोगों को पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के कारण महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

PC:livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 20th 2026, 11:15 pm

Rajasthan: विधान के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, वासुदेव देवनानी ने व्यक्त की गहरी पीड़ा

Samachar Jagat

जयपुर। राजस्थान विधान सभा का षष्ठम सत्र (मानसून सत्र) गुरुवार को विपक्षी विधायकों की गैरमाजूदगी में राष्‍ट्रीय गीत वन्‍दे मातरम के साथ प्रारंभ हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रतिपक्ष सदस्यों की सदन में अनुपस्थिति पर गहरी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने ने प्रतिपक्ष से सदन की कार्यवाही में भाग लेने की अपील भी की। राजस्‍थान विधान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब सत्र के प्रथम दिन शोकाभिव्‍यक्ति सदन में प्रतिपक्ष के सदस्‍य मौजूद नहीं थे। देवनानी ने कहा कि प्रतिपक्ष का पूरा सम्‍मान है।

वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रतिपक्ष के सदस्‍यों का सदन में नहीं आना, यह स्थिति ठीक नहीं हैं। देवनानी ने कहा कि उन्‍हें मार्शल ने अवगत कराया कि गेट नंबर छह से प्रवेश के दौरान पिछली बार अन्य लोग भी बीच में सम्मिलित हो गए थे, जिससे विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रश्न खड़े हुए थे।

देवनानी ने सरकार से भी बोल दी है ये बात
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि प्रतिपक्ष का पूरा सम्मान है। उन्‍हें अपने विषय सदन में रखने का पूरा अधिकार है। प्रतिपक्ष अपने मुद्दों को सदन में मर्यादापूर्ण तरीके से और निर्धारित नियमों के तहत रख सकते है। उन्होंने राज्‍य सरकार से भी यह अपेक्षा की है कि प्रतिपक्ष द्वारा उठाए गए विषयों पर संज्ञान लेकर उनका सकारात्मक उत्तर दे। उन्होंने कहा कि सदन की सार्थकता तभी है, जब सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष दोनों लोकतांत्रिक मर्यादाओं के साथ जनहित के विषयों पर चर्चा करें और प्रदेश की जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान निकालने में अपनी भूमिका निभाएं।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 20th 2026, 11:15 pm

National Weather Forecast: 27 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। आज के लिए राजस्थान सहित देश के 27 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से आज के लिए राजस्थान के साथ ही यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम और तेलंगाना में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। धौलपुर और करौली में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और आसपास के इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश भी बारिश हो सकती है।

इन जिलों में वज्रपात की आशंका
मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक में मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका जताई की गई है। धौलपुर और करौली में भारी बारिश की संभावना सबसे ज्यादा हैद्ध आज राजधानी. जयपुर में अधिकतम तापमान करीब 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री के आसपास रह सकता ।

श्रीगंगानगर में 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
राज्य में सबसे अधिक तापमान गुरुवार को श्रीगंगानगर में 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण राजस्थान के कई जिलों में तामपान में गिरावट आई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है।

PC:news18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 20th 2026, 10:57 pm

Rahul Gandhi ने जयंती पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, कहा- पापा, आपकी ये सीख मेरी शक्ति है और आपकी

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी ने एक्स के माध्यम से कहा कि भारतीयों के बीच सद्भावना, हर दिल में करुणा और, हर नागरिक को न्याय और लोकतंत्र में समान अधिकार। पापा, आपकी ये सीख मेरी शक्ति है और आपकी यादें मेरी हिम्मत। आपके सपनों का भारत बनाने का संकल्प हमेशा मेरा मार्गदर्शन करता रहेगा।

वहीं राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने आज दिल्ली में वीर भूमि पर राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि राजीव गांधी ने युवा पीढ़ी यानी जेन जी को दो सबसे बड़ी ताकतें दीं, टेक्नोलॉजी और 21 साल की बजाय 18 साल की आयु पर वोट का अधिकार। उन्होंने भारत में कंप्यूटर, टेलिकॉम और आधुनिक तकनीक की नींव रखी, जिसने आज इंटरनेट और सोशल मीडिया के रूप में जेन जी के हाथों में सबसे बड़ा हथियार बन दिया।

साथ ही उन्होंने मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की, जिससे करोड़ों युवाओं की आवाज लोकतंत्र में सीधे दर्ज होने लगी। यही वह ताकत है जिससे बड़ी से बड़ी और ताकतवर से ताकतवर सरकारें भी डरती हैं, क्योंकि आज की जेन जी तकनीक के जरिए जागरूक है और वोट के जरिए जवाबदेह बनाना जानती है।

राजीव गांधी 40 साल की आयु में देश के प्रधानमंत्री बन गए 47 साल की आयु में देश के लिए शहीद हो गए। उन्हें काम करने का बहुत कम वक्त मिला। इतने अल्प समय में भी उन्होंने शिक्षा, तकनीक, पर्यावरण, पंचायतीराज सहित हर क्षेत्र में सुशासन के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। जेन जी अपनी ताकत पहचानती है और यही श्री राजीव गांधी की सबसे बड़ी दूरदर्शी विरासत है।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 20th 2026, 7:30 pm

Kartik Aaryan: एक्टर कार्तिक आर्यन फिल्म शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार, अस्पताल में कराया भर्ती, हो

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के फेमस एक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर इस वक्त एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान कार्तिक सेट पर हादसे का शिकार हो गए हैं, जिसकी वजह से उनके घुटने में गंभीर चोट आई है।

सेट पर हुई इस घटना के बाद तुरंत ही कार्तिक आर्यन को मुंबई के निजी अस्पताल में ले जाया गया है, जहां एक्टर को डॉक्टर ने घुटने की सर्जरी के लिए कहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कार्तिक के साथ ये हादसा कब और कैसे हुआ।

खबरों की माने तो कार्तिक आर्यन के साथ ये हादसा उस वक्त हुआ था, जब वह मुंबई में निर्देशक कबीर खान की आने वाली एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना फिल्म की शूटिंग के आखिरी दो दिनों में हुई, जब टीम कई अहम एक्शन सीन शूट कर रही थी।

pc-nationalheraldindia.com

August 20th 2026, 7:30 pm

PM Kisan Yojana: जाने इस बार कौन कौन से किसान रहेंगे किस्त से वंचित, कारण तो होना ही चाहिए पता

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार किसानों के लिए कई योजनाए चलाती हैं और उनमे से ही एक योजना हैं पीएम किसान योजना। इस योजना में किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बार जारी होने वाली 24वीं किस्त से कई किसान वंचित भी रह सकते हैं? चलिए जानते हैं किन किसानों की ये किस्त अटक सकती है।

कब जारी हो सकती है 24वीं किस्त?
इस योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है
जैसे- 23वीं किस्त जून में जारी हुई
तो इस हिसाब से 24वीं किस्त के चार महीने का समय अक्तूबर में पूरा हो रहा है
माना जा रहा है कि 24वीं किस्त अक्तूबर महीने में जारी हो सकती है

किन किसानों की अटक सकती है 24वीं किस्त?
ऐसे किसान किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
जो किसान योजना के तहत आने वाले जरूरी कामों को नहीं करवाएंगे
जैसे- ई-केवाईसी का काम इस योजना के बेहद जरूरी कामों में से एक है
पर अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
इसी तरह भू-सत्यापन का काम न करवाने पर भी किस्त अटक सकती है
इसमें आपकी खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है
दूसरी तरफ आपको आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है
जो किसान ये काम नहीं करवाते हैं, वे किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

pc- jansatta

August 20th 2026, 7:30 pm

job news 2026: 400 पदों पर होगी स्पेशल पुलिस ऑफिसर की भर्ती, कर सकते हैं आप भी आवेदन

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। पुलिस सेवा में जाकर नौकरी करने की सोच रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां हरियाणा पुलिस में स्पेशल पुलिस ऑफिसर के 400 पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। यह भर्ती हरियाणा पुलिस की टेलीकम्युनिकेशन विंग में हरियाणा पुलिस एक्ट 2007 की धारा 21 के तहत की जाएगी।
पदों का नाम- स्पेशल पुलिस ऑफिसर
कुल पद- 400
आवेदन की लास्ट डेट
उम्मीदवारों को अपने जिले के लिए निर्धारित तारीख पर ही आवेदन जमा करने के लिए पहुंचना होगा। 13 सिंतबर के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। वहीं 24 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल के उम्मीदवारों के आवेदन होंगे। 25 अगस्त को सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी के आवेदन होंगे। 26 अगस्त को गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात (नूंह), पलवल, रेवाड़ी और नारनौल के आवेदन होंगे और 27 अगस्त को हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, हांसी, जींद और डबवाली के आवेदन होंगे। उम्मीदवारों को अपनी निर्धारित तारीख को सुबह 9 बजे तक पुलिस लाइन टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर-25 के सामने, गांव मोगीनंद के पास पंचकुला पहुंचना होगा।
कौन कर सकता है आवेदन- 25 से 50 वर्ष के लोग
योग्यता- 12वीं पास
सैलरी- पदों के अनुसार

pc-naukri.com

August 20th 2026, 7:30 pm

Government Job: मेडिकल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से मेडिकल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए 01 सितंबर, 2026 तक ही आवेदन किया जा सकता है। तय तारीख के बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये हैभर्तीका विवरण
पदों के नाम:मेडिकल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर
पदों की संख्या:आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी प्राप्त करें
आयु सीमा:उम्मीदवारों की आयु 35 से 55 वर्ष और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 26 से 40 वर्ष निर्धारित गई है।

आवेदन करने की आखिरी तारीख: 01 सितंबर, 2026
इस प्रकार करें आवेदन:आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकेगा।

PC:amarujala.
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 20th 2026, 7:30 pm

Rashifal 21 aug 2026: इन राशियों के जातकों के लिए अच्छा होगा दिन, आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ेंगे, जाने क

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। 21 अगस्त 2026 शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आ सकता है। आज किसी को उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है, वहीं परिवार के साथ घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जाने क्या कहता हैं राशिफल।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत का अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ेंगे। आय के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए बचत पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। किसी काम में असफलता मिलने से निराशा हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। व्यापार में कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। इसलिए शांत रहें।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा। बजट को ध्यान में रखकर ही धन खर्च करें, किसी के विवाद में पड़ने से बचें और अपनी वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी बनते काम में अड़चन आने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

pc-astrosage.com

August 20th 2026, 7:30 pm

Rajasthan: रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, 2 दिन बसों में कर सक

Samachar Jagat

इंटरेनट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने रक्षा बंधन पर प्रदेश की माताओं, बहनों और बालिकाओं को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो राज्य सरकार के निर्देशानुसार, रक्षा बंधन के पर्व पर महिलाओं को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में पूरी तरह निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस पहल से लाखों महिलाओं को अपने भाइयों के घर आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी और वे बिना किसी आर्थिक चिंता के सुगमता से अपना यह पवित्र त्योहार मना सकेंगी।

यह विशेष निःशुल्क यात्रा सेवा 28 अगस्त और 29 अगस्त को दो दिनों के लिए लागू रहेगी। महिलाएं इन निर्धारित तिथियों के दौरान रोडवेज की बसों में बिना किसी किराए के सफर का आनंद ले सकेंगी।

हालांकि, इस यात्रा का दायरा पूरी तरह से राजस्थान राज्य की सीमा के भीतर ही मान्य होगा। तो राज्य की सीमा समाप्त होने के बाद का नियम सामान्य रहेगा, लेकिन जब तक बस राजस्थान की सीमा के अंदर है, तब तक यात्रा मुफ्त रहेगी। रोडवेज प्रशासन की ओर से दी जानकारी के अनुसार, इस योजना का लाभ प्रदेशभर में संचालित 3200 से ज्यादा साधारण और एक्सप्रेस बसों में उठाया जा सकता है।

pc-firstindianews.com

August 20th 2026, 7:30 pm

Amit Shah: शाह का बड़ा बयान, कांग्रेस ने वंदे वंदे मातरम् के दो छंद गाने का फैसला लेकर देश विरोधी....

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के वंदे मातरम् के दो छंद गाने पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने ही विभाजन की नींव डाली। कांग्रेस ने दो छंद गाने का फैसला लेकर देश विरोधी फैसला लिया है। मैं इस अवसर पर पूरे देश को याद दिलाना चाहता हूं कि 1937 में कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए ;वंदे मातरम् को दो हिस्सों में बांटकर देश के विभाजन की नींव रखी थी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमित शाह ने इसके आगे कहा कि वहीं से द्विराष्ट्र सिद्धांत को ताकत मिली और अंततः देश का विभाजन हुआ तथा पाकिस्तान का जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि ;वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर नरेंद्र मोदी सरकार ने उस ऐतिहासिक गलती को सुधारने का प्रयास किया है।

सरकार ने बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना को पूर्ण रूप से गाने और सभी सरकारी कार्यक्रमों में इसका संपूर्ण गायन करने का फैसला लिया है। इस निर्णय को कानूनी स्वरूप भी दिया गया है, कांग्रेस ने इसकी अवहेलना करके गलत फैसला किया है।

pc- news arena

August 20th 2026, 7:30 pm

नगर निकाय चुनाव कार्यक्रम का ऐलान होने के बाद कांग्रेस ने जयपुर में किया प्रदर्शन

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। प्रदेश के नगर निकाय चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान होने के बाद आज कांग्रेस ने राजधानी जयपुर में प्रदेर्शन किया है।

कांग्रेस ने आज मूक-बधिर पोद्दार स्कूल में अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन किया। खबरों के अनुसार, राजधानी जयपुर में मूक-बधिर पोद्दार स्कूल की बदहाल व्यवस्था और शिक्षा विभाग की ओर से मीडिया कवरेज पर लगाई गई पाबंदी को लेकर कांग्रेस की ओर से ये प्रदर्शन किया गया।

आज सुबह नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस के विधायक और नेता त्रिमूर्ति सर्किल स्थित पोद्दार स्कूल के नजदीक जमा हुए। इसके बाद जूली के नेतृत्व में अब पोद्दार स्कूल से विधानसभा तक पैदल मार्च शुरू किया गया।

हालांकि पुलिस की ओर से कांग्रेसी विधायक और नेताओं को ज्योतिनगर रोड पर विधानसभा के पास रोक दिया। कांग्रेस विधायक दल की ओर से इस दौरान शिक्षा व्यवस्था और मीडिया कवरेज पर पाबंदी के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करवाया जाएगा। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में कई दिग्गज नेता शामिल हुए हैं।

PC: X

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

August 20th 2026, 7:30 pm

ENG vs PAK: ओली रॉबिन्सन ने दर्ज की ये खास उपलब्धि, दोहरा दिया कपिल देव वाला कारनामा

Samachar Jagat

इंटरेनट डेस्क। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले, लीड्स में खेलेते हुए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने इतिहास रच दिया है। रॉबिन्सन ने भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव की खास लिस्ट में जगह बना ली है।

पाकिस्तान के खिलाफ रॉबिन्सन ने अच्छी शुरुआत की और नई गेंद के साथ पाक के दो विकेट झटक दिए। उन्होंने मुकाबले में 5 विकेट हॉल प्राप्त किया और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रॉबिन्सन ने 5 विकेट लिए और इसी के साथ इतिहास रच दिया है।

ओली रॉबिन्सन टेस्ट क्रिकेट इतिहास के 149 सालों में खास कारनामा करने वाले मात्र दूसरे गेंदबाज बने हैं। उन्होंने इस टेस्ट मैच की पहली गेंद पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अजान अवैस को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। इसी के साथ वे टेस्ट क्रिकेट इतिहास के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज को टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट किया हो। रॉबिन्सन से पहले ये कारनामा सिर्फ भारत के कपिल देव ने किया था। कपिल ने पाकिस्तान के खिलाफ 1983 में खेलते हुए पहली गेंद पर मोहसिन खान को आउट किया था।

रॉबिन्सन के अलावा जोश टंग ने भी मुकाबले में 5 विकेट हासिल किया। टंग और रॉबिन्सन दूसरी ऐसी इंग्लिश जोड़ी बन गई है, जिन्होंने एक ही टेस्ट की पारी में 5 विकेट हॉल लिया हो। उनसे पहले ये कारनामा स्टीव हारमिसन और मॉन्टी पनेशर ने साल 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था।

PC-cricinfo.com

August 20th 2026, 7:30 pm

हिमाचल प्रदेश में फिर से बढ़ रहे कोरोना रोगी, बीते 24 घंटे में 205 नए मामले सामने आए, सक्रिय मरीज 17

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क।हिमाचल प्रदेशभी कोरोना संक्रमण में प्रतिदिन मिलने वाले मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में हिमाचल प्रदेशमेंआज बुधवार कोकोरोना वायरस के 205 नए मामले मिले हैं। वहीं इस अवधि में संक्रमण के कारण हिमाचल में 3लोगों की एक ही दिन में मौत हो गई है। सक्रिय मामले राज्य में सत्रह सौ से ज्यादा हैं।

205 fresh Covid-19 cases, 92 recoveries and three deaths reported during the past 24 hours in the state: Himachal Pradesh government pic.twitter.com/ejHym7Ky9M

— ANI (@ANI) September 29, 2021

एनआई न्यूज एजेंसी द्वारा जारीहिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से अब तक हिमाचल प्रदेशमें मरने वालों की संख्या 3659 हो गई है। हिमाचल प्रदेशमें अब तक 213430 लोगों को कोरोना वायरस से रिकवर किया गया है।

हिमाचल प्रदेशमें कोरोना के एक्टिव केस की कुल संख्या1793 है। वहीं राज्य में अब तक कोरोना वायरस से कुल218898 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सबसे ज्यादा केस कांगड़ा जिले से 51 रोगी मिले हैं। वहीं राजधानी शिमला से 39 नए रोगी मिले हैं।

September 29th 2021, 5:10 pm

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान कल गुरुवार को नई दिल्ली में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, राज्य

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। एमपी सीएमओ से ये जानकारी आज जारी की गई है। शिवराज इस दौरान पीएम मोदी से राज्य में लागू की जा रही विभिन्न केंद्रीय योजनाओं पर चर्चा करेंगे। बैठक दोपहर करीब 4 बजे होगी।

Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan will meet PM Narendra Modi in New Delhi tomorrow and discuss various development projects in the State: CMO

(File photo) pic.twitter.com/t9vRXTSeOI

— ANI (@ANI) September 29, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अऩसार, मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली खबर के अनुसार,बैठक में मध्य प्रदेश में चल रहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा होगी।

बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान पीएम मोदी सेमध्य प्रदेश की देवराण्य योजना आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, सोवा-रिग्पा और चिकित्सा के होम्योपैथी स्कूलों पर बात होगी।उम्मीद की जा रही है कि सीएम चौहान नई कृषि पद्धतियों के अलावा फसल की पैदावार और विविधीकरण के बारे में भी बात करेंगे।

September 29th 2021, 5:10 pm

RR v/s RCB : आरसीबी ने 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में 95 रन पर गंवाए दो विकेट, कप्त

Samachar Jagat

स्पोर्ट्स डेस्क।आईपीएल 2021 का 43वां मैच आज बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 149 रन बनाए हैं। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 12ओवर की समाप्ति पर दो विकेट के नुकसान पर 95रन बना लिये हैं। कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। लेकिन विराट कोहली 25 रन बनाने के बाद रन आउट हो गए। उन्हें रेयान पराग ने रनआउट किया। वहीं देवदत्त पडिक्कल 22 रन बनाकर मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर बोल्ड हो गए।विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भारत और ग्लैन मैक्सवेल क्रीज पर मौजूद हैं।

Virat Kohli is run-out for 25.

Brilliant from Parag! Absolutely sensational fielding from @ParagRiyan as Kohli departs.

Live - https://t.co/4IK9cxv4qg #RRvRCB #VIVOIPL pic.twitter.com/xZAT6G0huR

— IndianPremierLeague (@IPL) September 29, 2021

इससे पहले,राजस्थान रॉयल्स की ओर से सर्वाधिक 58 रनों की पारी कैरेबियाई बल्लेबाज इविन लेविस ने खेली। उन्होंने 37 गेंदों पर 5 चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं यशस्वी जायसवाल ने 31 रनों का योगदान दिया। कप्तान संजू सैमसन 19 रन बनाकर शाबाज अहमद की गेंद पर पडिक्कल को कैच दे बैठे। आरसीबी की ओर से सर्वाधिक 3 विकेट हर्षल पटेल ने लिये। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में 34 रन दिये। दो-दो विकेट चहल और शाहबाज अहमद को मिले। जॉर्ज गार्टन को एक और क्रिस्टियन को एक विकेट मिला।

Super save
Quick recovery
Direct-hit ????@ParagRiyan's excellence in the field led to Virat Kohli's run-out #VIVOIPL #RRvRCB @rajasthanroyals

Watch it here https://t.co/7F2OdneXzQ

— IndianPremierLeague (@IPL) September 29, 2021

आज के मैच में आरसीबी की ओर से एक खिलाड़ी को डेब्यू मैच खेलने का मौका मिला है।इंग्लैंड के ऑलराउंडर जॉर्ज गार्टन आरसीबी की ओर से आईपीएल डेब्यू किया।

September 29th 2021, 5:10 pm

IPL 2021 43rd Match : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया, 17.1 ओवर में ह

Samachar Jagat

स्पोर्ट्स डेस्क।आईपीएल 2021 के 43वेंमैच में आज बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। राजस्थान रॉयल्स द्वारा रखे गए 150 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने 17.1 ओवर में 17 गेंदें शेष रहते हुए 3 विकेट पर 153 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। इस तरह राजस्थान रॉयल्स को यूएई में दूसरे हाफ में लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान की ये सातवीं हार है। राजस्थान 8 अंक लेकर सातवें नंबर पर मौजूद है।

A match winning FIFTY for @Gmaxi_32 as @RCBTweets win by 7 wickets against #RR.

Scorecard - https://t.co/nORWT9iLHL #RRvRCB #VIVOIPL pic.twitter.com/k2iGxhYPJN

— IndianPremierLeague (@IPL) September 29, 2021

वहीं आरसीबी सात मैच जीतकर 14 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है। आरसीबी की ओर सेविकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत ने 44 रनों की शानदार पारी खेली। भरत ने 35 गेंदों पर 44 रनों की पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। वहीं ग्लैन मैक्सवेल 30 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्का लगाया। एबी डिविलियर्स चार रन बनाकर टीम को जिता कर लौटे।

Mustafizur strikes!

KS Bharat departs after a fine knock of 44.

Live - https://t.co/4IK9cxv4qg #RRvRCB #VIVOIPL pic.twitter.com/iLwuypDlpE

— IndianPremierLeague (@IPL) September 29, 2021

कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। लेकिन विराट कोहली 25 रन बनाने के बाद रन आउट हो गए। उन्हें रेयान पराग ने रनआउट किया। वहीं देवदत्त पडिक्कल 22 रन बनाकर मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर बोल्ड हो गए।विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भारत और ग्लैन मैक्सवेल क्रीज पर मौजूद हैं।

इससे पहले, राजस्थान ने 9 विकेट पर 149 रन बनाए।राजस्थान रॉयल्स की ओर से सर्वाधिक 58 रनों की पारी कैरेबियाई बल्लेबाज इविन लेविस ने खेली। उन्होंने 37 गेंदों पर 5 चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं यशस्वी जायसवाल ने 31 रनों का योगदान दिया। कप्तान संजू सैमसन 19 रन बनाकर शाबाज अहमद की गेंद पर पडिक्कल को कैच दे बैठे। आरसीबी की ओर से सर्वाधिक 3 विकेट हर्षल पटेल ने लिये। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में 34 रन दिये। दो-दो विकेट चहल और शाहबाज अहमद को मिले। जॉर्ज गार्टन को एक और क्रिस्टियन को एक विकेट मिला।

September 29th 2021, 5:10 pm

Corona Report Delhi : दिल्ली में कोरोना से बीते 24 घंटे में कोई मौत नहीं हुई, 41 नए कोरोना रोगी मिल

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बुधवार को कोरोना संक्रमण के मामलों मे बहुत कमी आ गई है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण अब पूरी तरह नियंत्रण में है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 41नए रोगी मिले हैं।वहीं इस अवधि में करीब 22लोगों को रिकवर किया गया है। कोरोना संक्रमण से राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटे में कोई मौत नहीं हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या तीन सौ से ज्यादा है।

Delhi reports 41 fresh COVID cases and 22 recoveries today

Active cases: 392
Total recoveries: 14,13,342
Death toll: 25,087 (no new deaths today) pic.twitter.com/6xWBHdlFIs

— ANI (@ANI) September 29, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी द्वारा जारी दिल्ली स्वास्थ्यविभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से अब तक दिल्ली में मरने वालों की संख्या25,087 हो गई है। दिल्ली में अब तक 14,13,342लोगों कोरिकवर किया जा चुका है। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीज 392है।

वहीं दिल्ली में कोरोना से बीते 24 घंटे में करीब 71983 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। बीते 24 घंटे में कुल 180663 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका दिया गया है। 81572 लोगों को पहला डोज वहीं 99091लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया है।

September 29th 2021, 5:10 pm

गोवा विधानसभा चुनावों में शिव सेना ने सीटों की संख्या की घोषणा की, शिव सेना गोवा में 22 सीटों पर लड़

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। आगामी वर्ष 2022 राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम होना वाला है। अगले साल करीब 7 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इनमें यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गुजरात, गोवा अहम राज्य हैं। गोवा में जहां आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ने जा रही रही है वहीं आज बुधवार को शिव सेना ने भी गोवा विधानसभा चुनाव 2022 में सीटों की संख्या की घोषणा की। शिव सेना ने कहा कि आगामी गोवा चुनावों में पार्टी 22 सीटों पर चुनाव लडे़गी।

Shiv Sena to contest 22 seats in 2022 Goa Assembly polls: Sanjay Raut

Read @ANI Story | https://t.co/9PXEtTdjAE#GoaAssemblyPolls pic.twitter.com/udDJHHcskh

— ANI Digital (@ani_digital) September 29, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, शिव सेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने आज बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी गोवा में अगले साल होने जा रही विधानसभा चुनावों में 22 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

गौरतलब है कि गोवा में 40 सदस्यीय विधानसभा है। गोवा की 40 सीटों में से 2017 में हुए विस चुनावों में शिव सेना को एक भी सीट नहीं मिली थी। 2017 में भी शिवसेना ने गोवा विधानसभा चुनाव लड़ा था। तब शिव सेना ने गोवा की महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) से गठबंधन भी किया था। 2017 में पार्टी ने हालांकि मात्र 3 सीटों पर ही उम्मीदवार उतारे थे। तीनों को हार मिली थी।

September 29th 2021, 5:10 pm

तमिलनाडु में कोरोना से एक ही दिन में 24 मरीजों की मौत, डेढ़ हजार से ज्यादा नए केस सामने आये, सक्रिय

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क।तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब डेढ़ से दो हजार के करीब केस प्रतिदिन पर आ गए हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में आज बुधवार को तमिलनाडु में कोरोना के 1,624 नए मामले मिले हैं। वहीं इस अवधि में करीब 1,639 लोगों को रिकवर किया गया है। वायरस से एक ही दिन में तमिलनाडु में24 मरीजों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में कोरोना के एक्टिव केस अभी 17हजार से ज्यादा हैं।

Tamil Nadu reports 1,624 new COVID cases, 1,639 discharges, and 24 deaths today

Active cases: 17,192
Total recoveries: 26,09,435
Death toll: 35,550

— ANI (@ANI) September 29, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी द्वारा जारी तमिलनाडु स्वास्थ्यविभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से अब तक तमिलनाडु में मरने वालों की संख्या 35,550 तक पहुंच गई है। तमिलनाडु में अब तक 26,09,435 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैँ।

राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की कुल संख्या17,192 है। राज्य में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया तेजी से प्रभावी की जा रही है। कोरोना टेस्ट भी हर रोज डेढ़ साल से ज्यादा हो रहे हैं।

September 29th 2021, 5:10 pm

यूपी बीजेपी ने किसानों के नेता राकेश टिकैत को साधने की कोशिश की, बागपत जिले में एक सड़क का नाम राकेश

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। देश में किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। तीन नए कृषि बिलों के विरोध में किसानों का देशभर में पिछले कई महीनों से संघर्ष जारी है। किसान संघ के प्रवक्ता और इन दिनों सुर्खियों में छाये हुए राकेश टिकैत लगातार किसानों के लिए अपनी आवाज को बुलंद किये हुए हैं।

Two roads have been named after late former PM Chaudhary Charan Singh and late farmer leader Chaudhary Mahendra Singh Tikait (father of BKU leader Rakesh Tikait) in Baghpat district: UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya

(File photo) pic.twitter.com/2bn6OFx1Cx

— ANI UP (@ANINewsUP) September 29, 2021

राकेश टिकैत लगातार किसानों के लिए प्रदर्शन के साथ-साथ टीवी डिबेट में भी बड़े-बड़े दिग्गज़ों को मुकाबला कर रहे हैं। ऐसे में यूपी बीजेपी की ओर से उन्हें साधने की एक कोशिश की गई है। यूपी में एक सड़क का नाम किसान नेता राकेश टिकैत के पिता पूर्व किसान नेता चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत के नाम पर आज ही रखा गया है।

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा किबागपत जिले में दो सड़कों का नाम दिवंगत पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह और दिवंगत किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत (बीकेयू नेता राकेश टिकैत के पिता) के नाम पर रखा गया है।

September 29th 2021, 5:10 pm

देश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 88 करोड़ के पार पहुंचा, बीते 24 घंटे में देशभर में लगाई गईं वैक्स

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। देशभर में कोरोना वायरस को जड़ से खत्म करने के लिए सभी आवश्यक कदम लगातार उठाए जा रहे हैं। कोरोना वैक्सीनेशन अभियान प्रभावी गति से आगे बढ़ रहा है।देश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 88 करोड़ (88,28,81,552) के पार पहुंचा गया है। देश में आज शाम 7 बजे तक कोरोना वैक्सीन 59 लाख (59,48,118) से ज़्यादा डोज़ लगाई गईं हैं।

देश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 88 करोड़ (88,28,81,552) के पार पहुंचा। देश में आज शाम 7 बजे वैक्सीन 59 लाख (59,48,118) से ज़्यादा डोज़ लगाई गईं: स्वास्थ्य मंत्रालय #COVID19 pic.twitter.com/lxZzjC7Pgj

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 29, 2021

वैक्सीनेशन की प्रक्रिया का लगातार प्रभावी होना और कोरोना वायरस के प्रति हो रहे बेहतर इलाज के कारण रोगी लगातार ठीक होकर घर लौट रहे हैं। वहीं बीते कुछ दिनों से कोरोना टेस्ट की संख्या भी लगातार बढ़ी है। कल मंगलवार 28 सितंबर तक देशभर में 56.74 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किये जा चुके हैं। वहीं बीते 24 घंटे में देश में 15 लाख से ज्यादा सेंपल की जांच की गई है।

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, देशभर में कल 28 सितंबर तक56,74,50,185 करोड़ लोगों के कोरोना सेंपल की जांच की जा चुकी है। वहीं बीते 24 घंटे में देश में करीब15,04,713 कोरोना टेस्ट किये गए हैं।

September 29th 2021, 5:10 pm

Mumbai Corona Update : मुंबई में कोरोना से 6 मरीजों की मौत, पांच सौ से ज्यादा कोरोना के नए केस मिले,

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क।मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में आज बुधवार को मुंबईमें कोरोना के 527 नए मामले मिले हैं। वहीं इस अवधि में करीब 405 लोगों को रिकवर किया गया है। वायरस से एक ही दिन में मुंबई में 6 लोगों की मौत हो गई है। मुंबई में कोरोना के एक्टिव केस चार हजार से ज्यादा हैं।

एएनआई न्यूज एजेंसी द्वारा जारी बृहद मुंबई स्वास्थ्यविभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से अब तक बृहद मुंबई में मरने वालों की संख्या 16,103 तक पहुंच गई है। मुंबई में अब तक 7,19,218लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैँ। मुंबई में कोरोना के कुल मामले 7,42,538 है।

मुंबई में कोरोना के सक्रिय मरीजों की कुल संख्या4,724 है। वहीं मुंबईमें पिछले 24 घंटे में करीब 36887 कोरोना टेस्ट किये गए हैं।। मुंबई में कोरोना रिकवरी रेट 97 प्रतिशत तक है।

September 29th 2021, 5:10 pm

रोहनप्रीत सिह का पहला सोलो सॉन्ग 'पीने लगे हो’ हुआ रिलीज़

Samachar Jagat

न्यूज़ डेस्क | रोहनप्रीत सिह और जैस्मिन भसीन का नया गाना 'पीने लगे हो रिलीज़ हो गया है। मेलोडी क्वीन नेहा कक्कड़ अब अपने पति रोहनप्रीत सिह के सॉन्ग पीने लगे हो के लिए निर्देशक की भूमिका में नज़र आईं। नेहा कक्कड़ के निर्देशन में बने इस म्यूज़कि वीडियो में रोहनप्रीत और बिगबोस 14 की जानीमानी कंटेस्टेंट जैस्मिन भसीन नजर आ रही हैं। देसी म्यूजिक फैक्ट्री के अंशुल गर्ग द्बारा प्रस्तुत इस गाने को रजत नागपाल द्बारा कंपोज और किरत गिल द्बारा लिखा गया है।

गायिका से निर्देशक बनीं नेहा कक्कड़ का मानना है कि, ''संगीत से आजीविका कमाने का सबसे बड़ा रोमांच यह है कि आप इससे बहुत कुछ सीखते हैं। 'पीने लगे हो के जरिए मुझे कैमरे के पीछे से एक गीत का नेतृत्व करने का अवसर मिला है, जो बहुत ही चुनौतीपूर्ण और रोमांचकारी था। मैं इस बदलाव को अपने नजरिए से संजो कर रखूंगी और रोहनप्रीत के साथ एक अलग भूमिका में काम करके मुझे बेहद खुशी हो रही है। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे एक्सपेरिमेंट करने का मौका मिला।

रोहनप्रीत सिह ने कहा, ''मैं श्रोताओं का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने अब तक मेरे और नेहा द्बारा गाए गए गानों पर असीम प्रेम बरसाया है। 'पीने लगे हो गाना मेरे लिए बेहद खास है क्योंकि शादी के बाद यह मेरा पहला सोलो सॉन्ग है साथ ही नेहा इस गाने से बतौर निर्देशक डेब्यू कर रही हैं। मैं यही दुआ करता हूं की हमारे द्बारा किए गए हर प्रथम कार्य को हमेशा की तरह असीम प्रेम मिले। मैं लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए बेहद उत्साहित हूं।

September 29th 2021, 3:25 am

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 49 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

Samachar Jagat

न्यूज़ डेस्क | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 49 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54,444 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि राज्य के लोअर सुबनसिरी में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत के बाद कोविड-19 महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 275 हो गई। वहीं, 29 और लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 53,831 हो गई। राज्य में अभी 338 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक 11,40,445 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर अभी 2.02 प्रतिशत है। इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अभी तक राज्य में 11,64,266 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

September 29th 2021, 3:25 am

IPL 2021: हमें यकीन है कि किसी भी परिस्थिति से बाहर निकल सकते हैं : पोलार्ड

Samachar Jagat

न्यूज़ डेस्क | लगातार तीन मैचों में हार के बाद जीत की राह पर लौटी मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड ने कहा है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे उनके खिलाड़ियों को एक दूसरे की क्षमता पर भरोसा है और वे कठिन हालात से टीम को निकालने का माद्दा रखते हैं ।

गत चैम्पियन टीम ने मंगलवार को पंजाब किग्स को छह विकेट से हराकर प्लेआफ की उम्मीदें बरकरार रखी है । टी20 क्रिकेट में 10000 रन और 300 विकेट पूरे करने वाले पोलार्ड ने मैच के बाद कहा ,'' हम रणनीति बनाकर इस तरह के हालात में नहीं पहुंचते । हमें एक दूसरे पर भरोसा है और यह भी यकीन है कि इन हालात से निकल जायेंगे ।मुंबई 11 मैचों में 10 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है ।

पोलार्ड ने कहा ,'' हमने खुद को इन हालात में डाला है लेकिन खिलाड़ी और प्रबंधन एकजुट है । सभी खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देने और सर्वश्रेष्ठ समाधान तलाशने की बात है । यही खिलाड़ी हमारे लिये पहले भी कमाल कर चुके हैं और आगे भी करेंगे । उन्होंने टीम की बाहर से हो रही आलोचना पर कहा ,'' जब बहुत से लोग बाहर से टीका टिप्पणी करने लगते हैं तो कठिन हो जाता है । जो लोग बोलते हैं, उन्हें समझ में नहीं आता कि क्रिकेटरों पर क्या बीतती है । हमारा फोकस इन युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई पर है ।

आईपीएल के ठीक बाद होने वाले टी2० विश्व कप में पिचें कैसी होंगी, यह पूछने पर वेस्टइंडीज के इस आक्रामक खिलाड़ी ने कहा ,'' ईमानदारी से कहूं तो अभी विश्व कप की बात करना अप्रासंगिक है । हम आईपीएल खेल रहे हैं और इसी पर फोकस होना चाहिये । हर कोई पिच की बात कर रहा है लेकिन आपको हर बार मनचाही पिच नहीं मिल सकती । पेशेवर खिलाड़ियों को हर परिस्थिति में ढलना आना चाहिये ।

September 29th 2021, 3:25 am

एमफाइन ने मूर स्ट्रेटेजिक वेंचर्स, बीनेक्स्ट और अन्य से 4.8 करोड़ डॉलर का वित्त जुटाया

Samachar Jagat

न्यूज़ डेस्क | डिजिटल स्वास्थ्य स्टार्टअप एमफाइन ने बुधवार को कहा कि उसने मूर स्ट्रेटेजिक वेंचर्स और बीनेक्स्ट सहित कई कंपनियों से 4.8 करोड़ डॉलर (लगभग 356.1 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वित्त जुटाने के नये चरण 'सीरीज सी राउंड' में मौजूदा निवेशकों , स्टेलारिस वेंचर पार्टनर्स, एसबीआई ग्रुप जापान, एसबीआई वेन कैपिटल सिगापुर, हेरिटास कैपिटल, प्राइम वेंचर पार्टनर्स, वाई'एस इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड और अल्टेरिया कैपिटल ने भी हिस्सा लिया। सीरिज सी राउंड से एमफाइन को देश भर में अपने अस्पताल, डायग्नोस्टिक्स और ई-फामãेसी नेटवर्क का विस्तार करने आदि में मदद मिलेगी। कंपनी ने अब तक इक्विटी और ऋण से करीब 7.5 करोड़ डॉलर जुटाए हैं।

एमफाइन के सीईओ और सह संस्थापक प्रसाद कोमपल्ली ने कहा कि कंपनी हर स्मार्टफोन को ग्राहकों के लिए उनके स्वास्थ्य का साथी और सभी डॉक्टरों के लिए फैसले लेने में मदद करने वाला सहायक बनाने के उद्देश्य से प्रौद्योगिकी में निवेश करना जारी रखेगी।

September 29th 2021, 3:25 am

फिर से नजरबंद किया गया : महबूबा ने किया दावा

Samachar Jagat

न्यूज़ डेस्क | पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को दावा किया कि उन्हें फिर से नजरबंद कर दिया गया क्योंकि उनकी जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में जाने की योजना थी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि सेना के जवानों ने पुलवामा के त्राल शहर में एक परिवार से मारपीट की और एक महिला सदस्य को जख्मी कर दिया। मुफ्ती ने कहा कि वह बुधवार को परिवार से मिलने जाने वाली थीं। मुफ्ती ने ट्वीट किया, ''त्राल गांव में जाने की कोशिश करने के लिए आज फिर से मुझे फिर से नजरबंद कर दिया गया। इस गांव में सेना ने मारपीट की। यह कश्मीर की असली तस्वीर है, गणमान्य व्यक्तियों को भारत सरकार द्बारा तोड़े मरोड़े और निर्देशित पिकनिक टूर के बजाय यह दिखाया जाना चाहिए।

पीडीपी प्रमुख ने गुपकर रोड पर उनके आवास के मुख्य द्बार को कथित तौर पर अवरुद्ध कर रहे, सुरक्षाबलों के एक वाहन की तस्वीर भी पोस्ट की। मुफ्ती ने मंगलवार को ट्वीट किया था, ''त्राल में यगवानी शिविर की सेना ने गत रात घरों को लूटा और एक परिवार की बेरहमी से पिटाई की। गंभीर चोटों के कारण एक बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में, गांव के नागरिकों के साथ सेना ने मारपीट की है।

September 29th 2021, 3:25 am

BOXER RETIREMENT: महान मुक्केबाज मैनी पैकियाओ ने संन्यास लिया

Samachar Jagat

न्यूज़ डेस्क | आठ वर्गों में विश्व चैम्पियन रहे महान मुक्केबाज मैनी पैकियाओ ने बुधवार को खेल को अलविदा कहने की घोषणा कर दी ।

फिलीपींस के सीनेटर 42 वर्ष के पैकियाओ ने फ़ेसबुक पेज पर 14 मिनट के वीडियो में कहा ,''मुक्केबाजी को अलविदा कहते हुए मैं पूरी दुनिया , खासकर अपने देशवासियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मैनी पैकियाओ की हौसलाअफजाई की । अलविदा मुक्केबाजी । मेरे लिये यह स्वीकार करना मुश्किल था कि बतौर मुक्केबाज मेरा समय पूरा हो गया है ।

पैकियाओ ने अपने 26 वर्ष के कैरियर में 72 मुकाबले खेले और 62 जीते , आठ हारे तथा दो ड्रॉ रहे । उन्होंने 12 विश्व खिताब अपने नाम किये । अगस्त में वह नेवाडा में हुए डब्ल्यूबीए वेल्टरवेट खिताबी मुकाबले में क्यूबा के युवा मुक्केबाज योर्डे निस उगास से हार गए थे । दो साल में यह उनकी पहली फाइट थी ।

September 29th 2021, 3:25 am

मुंबई में चिकित्सकों ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर हृदय प्रतिरोपण किया

Samachar Jagat

न्यूज़ डेस्क | मुंबई में एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला का हृदय पुरुष में प्रतिरोपित करने के लिए आधुनिक इम्यूनोडायग्नोस्टिक (प्रतिरक्षा निदान) तकनीक का इस्तेमाल किया। परेल में स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल ने इस तकनीक का इस्तेमाल कर पहला ऐसा प्रतिरोपण करने का दावा किया है।

अस्पताल ने एक बयान में कहा कि 41 वर्षीय महिला का हृदय हाल में 31 वर्षीय व्यक्ति में प्रतिरोपित किया गया। यह व्यक्ति हृदय की एक गंभीर बीमारी से पीड़ित था और अगर इसका इलाज नहीं किया जाता तो हृदयगति रुकने का खतरा था।

इसमें कहा गया है कि वह करीब तीन महीने पहले इलाज के लिए अस्पताल आया था। ऑपरेशन के चौथे दिन वह चलने-फिरने की स्थिति में आया और सर्जरी के नौ दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। आम तौर पर हृदय प्रतिरोपण कराने वाले व्यक्ति को 21 से 30 दिनों में अस्पताल से छुट्टी दी जाती है।

September 29th 2021, 3:25 am

शिवराज ने निवास पर लगाया आंवला का पौधा

Samachar Jagat

न्यूज़ डेस्क | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान अपने प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प के बीच आज यहां निवास परिसर पर आंवला का पौधा लगाया।

चौहान ने ट्वीट किया कि आज निवास परिसर में आंवले का पौधा रोपा है। वृक्ष प्रकृति के प्राण हैं और यही हमारे प्राणों के रक्षक भी। प्रकृति और मनुष्य के जीवन रक्षक इन वृक्षों की रक्षा का हम सब भी प्रण लें। पौधरोपण करें और इनकी देखभाल भी। यह धरती हरी-भरी और समृद्ध तथा मानव सुखी होगा।

September 29th 2021, 3:25 am

World Women's Chess Championship: भारत को रूस ने 3.1 से हराया

Samachar Jagat

न्यूज़ डेस्क | लगातार दो जीत के बाद भारतीय टीम को फिडे महिला विश्व टीम शतरंज चैम्पियनशिप के पूल ए में रूस ने 3.1 से हराया । क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी भारतीय टीम का सामना प्रारंभिक दौर के पांचवें और आखिरी मैच में बुधवार को फ्रांस से होगा ।

भारत की शीर्ष खिलाड़ी द्रोणवल्ली हरिका को अलेक्जेंड्रा गोरियाश्किना ने ड्रॉ पर रोका । मैरी अन गोम्स ने पोलिना शुवालोवा से ड्रॉ खेला लेकिन तानिया सचदेव और आर वैशाली को पराजय का सामना करना पड़ा । इससे पहले भारत ने आर्मेनिया को तीसरे दौर में एक अंक से हराया था ।

तानिया और भक्ति कुलकर्णी ने अपने मुकाबले जीते थे जबकि हरिका ने ड्रॉ खेला था और वैशाली हार गई थी । भारत और आर्मेनिया पांच अंक लेकर रूस से पीछे हैं जिसके आठ अंक है ।

September 29th 2021, 3:25 am

कांग्रेस में 'राहुल कॉमेडी नाइट’ चल रही: नरोत्तम

Samachar Jagat

न्यूज़ डेस्क | मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि पंजाब के साथ साथ पूरी कांग्रेस में 'राहुल कॉमेडी नाइट चल रही है। मिश्रा ने यहां मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं से नहीं, गुटों से मिलकर बनी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ-साथ पूरी कांग्रेस में 'राहुल कॉमेडी नाइट चल रही है।

प्रदेश में होने वाली उपचुनावों को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को अच्छी तरह समझ चुकी है। उपचुनाव में कांग्रेस हारने वाली है, यह साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि वैसे भी जब 'सेनापति ही नहीं है तो 'सेना की चर्चा ही क्यों की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तो नीति है, न नीयत है और न नेता है।

मिश्रा ने कहा कि आज जगह-जगह से कांग्रेस टूट रही है और टूटी हुई कांग्रेस को जोड़ने के लिए टुकड़े-टुकड़े गैंग वालों को लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हश्र को देखकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिह के दर्द को अच्छी तरह से समझा जा सकता है।

September 29th 2021, 3:25 am

Uttar Pradesh Corona Report : उत्तर प्रदेश में कोरोना के 18 नये रोगी मिले, बीते 24 घंटे में 37.5 लाख

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क।उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण बना हुआ है। बीते 24 घंटे में यूपी में आज मंगलवार को कोरोना के 18नए रोगी मिले हैं।यूपी में बीते 24 घंटे में 14लोग कोरोना से ठीक हुए और वहीं एक रोगी की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 177है। यूपी में अब तककुल 16,86,726 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

कल प्रदेश में एक दिन में 37.5 लाख से ज़्यादा लोगों को टीका लगाया गया। कल शाम तक 8,42,80,154 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई। इनमें से 1,96,75,374 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ दी गई। कल तक कुल 10,39,55,528 लोगों को डोज़ दी गई: अमित मोहन प्रसाद,अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य,यूपी pic.twitter.com/qg0gEYeVzR

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 28, 2021

केरल स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार,उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया किप्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1,74,632 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक कुल 7,81,42,92 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है।

कल प्रदेश में एक दिन में 37.5 लाख से ज़्यादा लोगों को टीका लगाया गया। कल शाम तक 8,42,80,154 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई। इनमें से 1,96,75,374 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ दी गई। कल तक कुल 10,39,55,528 लोगों को डोज़ दी गई।

September 28th 2021, 2:54 pm

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और SAD नेता सुखबीर सिंह बादल ने नवजोत सिंह सिद्धू को बताया 'मिसगाइडेड मिस

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क।पंजाब में सियासी घटनाक्रम बड़ी तेजी से बदल रहा है। वहीं पंजाब कांग्रेस की आंतरिक कलह अभी भी नहीं थमी है। पंजाब कांग्रेस में एक के बाद एकसियासी उठापठक जारी है।कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने की घटना आज सबसे बड़े सियासी हंगामे के रूप में सामने आई। किसी ने सिद्धू के इस कदम को सही बताया तो किसी ने कहा कि हमने तो पहले ही आगाह किया था कि ये टिकाऊ नहीं है। वहीं अब शिरोमणी अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व डिप्टीसीएम सुखबीर सिंह बादल ने भी सिद्धू के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी है। बादल ने कहा किमैंने पहले कहा था कि सिद्धू एक 'मिसगाइडेड मिसाइल' है जिसका पता नहीं कि कहां जाएगी या किसे मारेगी।

मैंने पहले कहा था कि सिद्धू एक 'मिसगाइडेड मिसाइल' है जिसका पता नहीं कि कहां जाएगी या किसे मारेगी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनकर पहले कैप्टन को तबाह किया फिर अपनी पार्टी कांग्रेस का सफाया कर दिया। पंजाब को बचाना है तो सिद्धू साहब से विनती है कि वह मुंबई चले जाएं: सुखबीर बादल, SAD pic.twitter.com/Sd9XBIoItG

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 28, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, पंजाब की बड़े राजनीतिक दल शिरोमणी अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने नवजोत सिंह सिद्धू को मिसगाइडेड मिसाइल बताते हुए कहा कि सिद्धू एक ऐसी मिसाइल हैजिसका पता नहीं कि कहां जाएगी या किसे मारेगी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनकर पहले कैप्टन को तबाह किया फिर अपनी पार्टी कांग्रेस का सफाया कर दिया। पंजाब को बचाना है तो सिद्धू साहब से विनती है कि वह मुंबई चले जाएं।

वहीं इससे पहले, राज्य के पूर्व सीएमकैप्टन अमरिंद सिंह ने एक ट्वीट करते उनके इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कैप्टन अमरिंद सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैंने तो आपसे पहले ही कहा था...नवजोत सिंह सिद्धू स्थिर व्यक्ति नहीं है औरसीमावर्ती राज्य पंजाब के लिए वे फिट नही हैं। आखिरकार ऐसा ही हुआ। यही होना भी था।

September 28th 2021, 2:54 pm

Kerala Corona Report Today : केरल में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में 149 लोगों की कोरोना से मौ

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क।केरल में कोरोना वायरस संक्रमण देश में सबसे तीव्र गति से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में केरल में आज मंगलवार को 11हजार से ज्यादा कोरोना के केस सामने आये हैं। केरल में कोरोना के कुल 11,196 नए मामले मिले हैं। वहीं केरल मेंकोरोना वायरस से एक ही दिन में 149लोगों की मौत हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या केरल में एक लाख 49हजार से ज्यादा है।

Kerala reports 11,196 new #COVID19 cases, 18,849 recoveries and 149 deaths today.

Active cases: 1,49,356
Death toll: 24,810

96,436 samples tested during the last 24 hours.

— ANI (@ANI) September 28, 2021

केरल स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार,केरल में18,849 लोगों को एक ही दिन में रिकवर किया गया है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,49,356 है।कोरोना से अब तक केरल में मरने वालों की कुल संख्या24,810 तक पहुंच गई है।

केरल के सीएम पिनराई विजयन ने आज कोरोना रिपोर्ट की जानकारी देते हुए बताया कि केरल में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करना होगा। वहीं बीते 24 घंटे में राज्य में96,436 कोरोना टेस्ट किये गए हैं।

September 28th 2021, 2:54 pm

कन्हैया कुमार के कांग्रेस में जॉइन करने पर बोले भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया, कांग्रेस के टुकड़े हो रह

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। देश में आज मंगलवार को दो युवा नेताओं ने कांग्रेस में प्रवेश कर लिया। कम्युनिस्ट नेता कन्हैया कुमार और गुजरात के युवाओं और दलितों की आवाज बन चुके जिग्नेश मेवाणी ने कांग्रेस के साथ खड़े होेने का फैसला किया। कन्हैया कुमार ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हालांकि मेवाणी ने अभी पार्टी की सदस्यता ग्रहण नहीं की है लेकिन उन्होंने कहा कि वो वैचारिक रूप से पार्टी के साथ ही हैं और गुजरात में आगामी चुनाव पार्टी के टिकट पर ही लड़ेंगे और वे तभी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण करेंगे।

कांग्रेस के टुकड़े हो रहे हैं और टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य भी कांग्रेस पार्टी में ही जा रहे हैं। हर भारत विरोधी चिड़िया का घोंसला कांग्रेस पार्टी में है। कांग्रेस पार्टी एक बात याद रखे कि 130 करोड़ भारतीय ये सुनिश्चित करेंगे कि इस जहरीली सोच का अंत हो: गौरव भाटिया, भाजपा pic.twitter.com/LWAIINcLEf

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 28, 2021

कन्हैया कुमार के कांग्रेस जॉइन करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार कन्हैया कुमार के खिलाफ प्रतिक्रियाएं दी गई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कन्हैया कुमार के कांग्रेस जॉइन करने पर तंज कसते हुए कहा किकांग्रेस के टुकड़े हो रहे हैं और टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य भी कांग्रेस पार्टी में ही जा रहे हैं। हर भारत विरोधी चिड़िया का घोंसला कांग्रेस पार्टी में है।

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए गौरव भाटिया ने कहा किकांग्रेस के टुकड़े हो रहे हैं और देखिये टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य भी कांग्रेस पार्टी में ही जा रहे हैं। हर भारत विरोधी चिड़िया का घोंसला कांग्रेस पार्टी में है। कांग्रेस पार्टी एक बात याद रखे कि 130 करोड़ भारतीय ये सुनिश्चित करेंगे कि इस जहरीली सोच का अंत हो।

September 28th 2021, 2:54 pm

महाराष्ट्र के नासिक में गोदावरी नदी खतरे के निशान से ऊपर, भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति, कई इल

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के कई जिलों में सितंबर के अंत में भारी बारिश का दौर जारी है। महाराष्ट्र के नासिक में हालात बेहद खराब हैं। यहांभारी बारिश की वजह से गोदावरी नदी ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही है जिसकी ​वजह से नासिक में कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। लोगों को बाढ़ की संभावना देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

#WATCH महाराष्ट्र: भारी बारिश की वजह से गोदावरी नदी ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही है जिसकी ​वजह से नासिक में कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। pic.twitter.com/GWOly0g6oU

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 28, 2021

वहीं प्रशासन की ओर से गरीब और जरूरतमंदों को खाना व रहने के लिए अस्थायी घर बनाए गए हैं। कई लोगों को धर्मशालाओं में ठहराया गया है।

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, गोदावरी नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। ऐसे में नासिक में स्थिति बहुत बेकार नजर आ रही है। शहर में हर इलाके पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। कई मंदिर डूबने के कगार पर पहुंच गए। नासिक में मुख्य चोराहे पर हनुमान मूर्ति भी लगभग डूबने वाली है।

September 28th 2021, 2:54 pm

IPL 2021 : प्लेआफ से पहले आखिरी दो लीग मैच एक ही समय पर शाम साढ़े सात बजे से खेले जाएंगे, अब तक एक द

Samachar Jagat

स्पोर्ट्स डेस्क।इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आज मंगलवार को एक बड़ा बदलाव किया गया है। आईपीएल की संचालन समिति ने फैसला किया कि लीग चरण के आखिरी दो मैच एक ही समय पर शाम साढ़े सात बजे (भारतीय समयानुसार) दो अलग-अलग मैदानों पर शुरू होंगे। अभी तकडबल हेडर (एक दिन में दो मैच) मैच एक दोपहर मेंऔर दूसरा शाम को खेला जाता रहा है। लेकिन प्लेआफ से पहले खेले जाने वाले आखिरी दो मैच अब एक ही समय पर शुरू होंगे।

IPL 2021: Last two league matches before playoffs will be played concurrently

Read @ANI Story | https://t.co/xVFNcpPD7M#IPL2021 pic.twitter.com/OAh9Gbn6Tm

— ANI Digital (@ani_digital) September 28, 2021

आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के अनुसार, आईपीएल नियमों के मुताबिक दोपहर का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 3:30 बजे शुरू होता है जबकि दूसरा मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाता है। किसी भी टीम के अनुचित लाभ को रोकने के लिए दोनों मैच शाम में एक साथ खेले जाऐंगे।

September 28th 2021, 2:54 pm

असम में कोरोना से बीते 24 घंटे में 10 लोगों की मौत, 390 नए रोगी मिले, सक्रिय मरीज तीन हजार से ज्यादा

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क।असममें आज मंगलवार कोकोरोना संक्रमण के बीते 24 घंटे में 390 नए रोगी मिले हैं।वहीं इस अवधि में करीब 332लोगों को रिकवर किया गया है। कोरोना संक्रमण से असम में 10 लोगों की मौत हो गईहै। असम में कोरोना के सक्रिय मामले तीन हजार से ज्यादा हैं।

Assam reports 390 new #COVID19 cases, 332 recoveries and 10 deaths in the last 24 hours.

Total cases: 6,01,421
Total recoveries: 5,90,925
Death toll: 5,861

Active cases: 3,288 pic.twitter.com/uhhEYGUyIE

— ANI (@ANI) September 28, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी द्वारा जारी असमस्वास्थ्यविभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से अब तक असममें मरने वालों की संख्या5,861हो गई है। असममें अब तक 5,90,925लोगों कोरिकवर किया जा चुका है। असममें कोरोना के सक्रिय मरीज की कुल संख्या 3,288 है।

वहीं असम में कोरोना से बीते 24 घंटे में करीब 56236 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। असम में सर्वाधिक रोगी कामरूप जिले से 115मरीज मिले हैं। राज्य में कोरोना रिकवरी रेट 98.25प्रतिशत है।

September 28th 2021, 2:54 pm

आईपीएल 2022 की दो नई टीमों के नामों की घोषणा ट्वेंटी-20 विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के अगले द

Samachar Jagat

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आज मंगलवार देर रात एक बड़ी घोषणा की है। बीसीसीआई ने फैसला किया है कि बोर्ड 24 अक्टूबर को आईसीसी टी-20 क्रिकेट वर्ल्डकप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के पहले मैच के अगले ही दिन यानि 25 अक्टूबर को आईपीएल 2022 में हिस्सा लेने वाली दो नई टीमों की घोषणा करेगा।

Two new IPL teams to be announced on Oct 25, a day after India-Pak T20 WC match

Read @ANI Story | https://t.co/fwh1BRM24Z#IPL pic.twitter.com/IHnG7oGhu4

— ANI Digital (@ani_digital) September 28, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, 17 अक्टूबर से ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन यूएई और ओमान में होगा। वहीं आईपीएल भी अभी यूएई में ही चल रहा है। आईपीएल के खत्म होते ही ट्वेंटी-20 क्रिकेट विश्वकप की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में बीसीसीआई इस दौरान ही 25 अक्टूबर को आईपीएल 2022 में हिस्सा लेने वाली दोनों नई टीमों के नामों का ऐलान करेगा।

गौरतलब है कि अब तक आईपीएल में आठ ही टीमें खेलती आई हैं। इससे पहले भी कई बार 10 टीमों का शेड्यूल रखा गया था लेकिन अन्य दोनों टीमें लगातार लीग में नहीं रह पाई। बोर्ड एक बार फिर से 2022 सत्र में आईपीएल को 10 टीमों का लेकर आ रहा है।

September 28th 2021, 2:54 pm

IPL 2021 : मुंबई ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया, सौरभ तिवारी और हार्दिक पंड्या ने दिलाई मुंबई क

Samachar Jagat

स्पोर्ट्स डेस्क।आईपीएल 2021 के 42वें मैच में आज मंगलवार रात मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर लीग में 5वीं जीत हासिल की है। इस तरह मुंबई अब 10 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है। केकेआर के भी 10 अंक हैं लेकिन बेहतर रनरेट के हिसाब से केकेआर चौथी पोजिशन पर है।शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने 19 ओवरों में 4 विकेट पर 137 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुंबई की ओर से सौरभ तिवारी 45 रन और हार्दिक पंड्या 40 रन सर्वाधिक स्कोरर रहे। पोलार्ड 7 गेंदों पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

A 6⃣-wicket victory! ???? ????@mipaltan return to winning ways as they beat #PBKS in Abu Dhabi. ???? ???? #VIVOIPL #MIvPBKS

Scorecard ???? https://t.co/8u3mddWeml pic.twitter.com/lCN63QoI30

— IndianPremierLeague (@IPL) September 28, 2021

मुंबई की शुरुआत ठीक नहीं हुई। कप्तान रोहित शर्मा मात्र 8 रन बनाकर रवि विश्वोई का शिकार बने। वहीं सूर्यकुमार यादव को रवि विश्नोई ने अगली ही गेंद पर शून्य पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद सौरभ तिवारी और क्विंटन डि कोक ने पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि डि कोक भी पारी ज्यादा आगे नहीं ले जा सके और 27 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन लौट गए। हार्दिक पंड्या ने आज गजब की पारी खेली। उन्होंने 40 रन की अपनी नाबाद पारी में 30 गेेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और दो छक्के लगाए। सौरभ तिवारी ने तीन चौके और दो छक्के लगाए।

#MI 4 down in chase!

Nathan Ellis strikes to dismiss Saurabh Tiwary. ???? ????#VIVOIPL #MIvPBKS

Follow the match ???? https://t.co/8u3mddWeml pic.twitter.com/idE7zSojHw

— IndianPremierLeague (@IPL) September 28, 2021

इससे पहले पंजाब की ओर से सर्वाधिक 42 रनों की पारी अफ्रीकी बल्लेबाज एडेन मार्करेम ने खेली। उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके लगाए। कैरेबियाई विस्फोट और यूनिवर्सल बॉस के नाम से लोकप्रिय क्रिस गेल का दूसरे हाफ में बेकार प्रदर्शन लगातार जारी रहा। गेल मात्र 1 रन बनाकर पोलार्ड की गेंद पर पंड्या को कैच थमा बैठे। पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने भी आज निराश ही किया। राहुल 21 रनों के निजी स्कोर पर ही थे कि पोलार्ड की एक गेंद पर वे जसप्रीत बुमराह को कैच देकर पवेलियन लौट गए। राहुल ने अपनी पारी में दो चौके लगाए।

पंजाब की ओर से मंदीप सिंह ने 12, निकोलस पूरन ने 2 रन और दीपक हुडा ने 28 रनों की पारी खेली। हरप्रीत बरार 14 रन और नाथन एलिस 6 रन बनाकर नाबाद लौटे। मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह और किरॉन पोलार्ड ने 2-2 विकेट झटके। वहीं क्रृणाल पंड्या और राहुल चाहर के खाते में 1-1 विकेट आया।

September 28th 2021, 2:54 pm

Rahul Gandhi to visit Kerala Tomorrow : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कल केरल के कोझीकोड और

Samachar Jagat

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में राजनीति में पूरी तरह सक्रिय राहुल गांधी कल बुधवार को केरल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान राहुल गांधी केरल के कोझीकोड और मल्लापुरम में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।बता दें कि 2019 के लोक सभा चुनाव में राहुल केरल की वायनाड सीट से लोक सभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

Congress leader Rahul Gandhi will be visiting Kozhikode and Mallapuram in Kerala tomorrow

(File pic) pic.twitter.com/e01Kf2U0Ub

— ANI (@ANI) September 28, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष इससे पहले आज मंगलवार को पंजाब कांग्रेस में चल रही आंतरिक कलह को थामने और आंतरिक गतिरोध को दूर करने के लिए अपनी मां और कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी के साथ चंडीगढ़ पहुंचे थे। इसके बाद वे सीधे दिल्ली लौट आए।

इस दौरान ही नवजोत सिंह सिद्धू ने भी पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। ये घटना भी लगातार मीडिया की सुर्खियों में छाई रही।

September 28th 2021, 2:54 pm

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से तत्काल कोई खतरा नहीं: अमेरिका

Samachar Jagat

न्यूज़ डेस्क | अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से तत्काल कोई खतरा नहीं है।

अमेरिकी सेना ने कहा, ''कोरिया और जापान की रक्षा के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता अडिग है। इससे पहले, दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने बताया कि उत्तर कोरिया ने जापान सागर में एक अज्ञात प्रक्षेप्य दागा है।

वहीं, जापानी प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने संवाददाताओं से कहा कि उत्तर कोरिया द्बारा दागा गया प्रक्षेप्य संभवत: एक बैलिस्टिक मिसाइल था। क्योडो समाचार एजेंसी ने कहा कि प्रक्षेप्य जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र से बाहर समुद्र में गिरा।

September 28th 2021, 3:35 am

तिवारी ने कन्हैया के कांग्रेस में शामिल होने से पहले कटाक्ष किया

Samachar Jagat

न्यूज़ डेस्क | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के पार्टी में शामिल होने की संभावना के बीच मंगलवार को इशारों-इशारों में अपनी ही पार्टी पर तंज किया।

उन्होंने कम्युनिस्ट विचारक रहे कुमारमंगलम की पुस्तक 'कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस का हवाला दिया जिससे यह प्रतीत होता है कि वह पार्टी पर कटाक्ष कर रहे हैं।

लोकसभा सदस्य तिवारी ने ट्वीट किया, ''कुछ कम्युनिस्ट नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं। अब शायद 1973 की पुस्तक 'कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस के पन्ने फिर से पलटे जाएं। लगता है कि चीजें जितनी ज्यादा बदलती हैं, वो उतना ही पहले की तरह बनी रहती हैं। आज इसे फिर से पढ़ता हूं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि कन्हैया कुमार और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी मंगलवार शाम क ांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कन्हैया अब तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े रहे हैं।

September 28th 2021, 3:35 am

IPL 2021 : आईपीएल 2021 के 40वें मैच में हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने आखिरकार अपनी फॉर्म हासिल

Samachar Jagat

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में कल सोमवार को 40वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को एक कड़े मुकाबले में 7 विकेट से हराकर रॉयल्स के प्लेआफ की दौड़ में रुकावट डाल दी है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2021 में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर 4 अंकों के साथ अंतिम पायदान पर ही मौजूद है। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान संजू सैमसन के 82 रनों की बदौलत 5 विकेट पर 164 रन का स्कोर खड़ा किया।

.@JasonRoy20 is awarded the Man of the Match for his brilliant knock of 60 in tonight's game against #RR.

Scorecard - https://t.co/3wrjO6J87h #SRHvRR #VIVOIPL pic.twitter.com/J6M53NKtal

— IndianPremierLeague (@IPL) September 27, 2021

वहीं हैदराबाद ने ओपनर जेसन रॉय के 60 रन और कप्तान केन विलियम्सन के नाबाद 51 रनों की मदद से मैच को 18.3 ओवरों में ही अपने नाम कर लिया। राजस्थान इस हार के बाद 5वें से छठे नंबर पर पहुंच गई है। राजस्थान यदि इस मैच को जीत जाता तो वह केकेआर को पीछे छोड़कर चौथे नंबर पर पहुंच जाता लेकिन ऐसा हो न सका। जैसन रॉय को मैन आफ द मैच चुना गया।

आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के अऩुसार, हैदराबाद के लिएअभिषेक शर्मा ने नाबाद 16 गेंदों पर 21 रन और कप्तान केन विलियमसन ने 41 गेंदों पर नाबाद 51 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंंने पांच चौके और 1 छक्का लगाया। वहीं राजस्थान की ओर से कप्तानसंजू सैमसन ने 57 गेंदों पर 82 रन बनाए।अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और तीन छक्के लगाये। कौल ने सैमसन को आउट किया। संजू सैमसनन का ये लगातार दूसरा अर्धशतक था लेकिन लगातार दूसरे मैच में वे टीम को जिता नहीं सके।

September 28th 2021, 3:35 am

Shiv Sena MP Arrested: प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में शिवसेना की सांसद के सहयोगी को किया गिरफ

Samachar Jagat

न्यूज़ डेस्क | प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन संबंधी एक मामले की जांच के तहत शिवसेना की सांसद भावना गवली के एक कथित सहयोगी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि सईद खान को धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया और निदेशालय उसे हिरासत में लेने के लिए यहां एक स्थानीय अदालत के समक्ष पेश करेगा।

यह गिरफ्तारी यवतमाल-वाशिम लोकसभा सीट से सांसद गवली से जुड़े कुछ न्यासों में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंधित धनशोधन के मामले में की गई है। एजेंसी ने इस मामले में पिछले महीने यवतमाल, वाशिम और मुंबई के कई परिसरों पर छापे मारे थे।

महाराष्ट्र पुलिस ने कथित रूप से 18 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी और इससे जुड़ी अनियमितताओं के संबंध में कुछ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी और प्रवर्तन निदेशालय का मामला इसी प्राथमिकी पर आधारित है।

September 28th 2021, 3:24 am

महाराष्ट्र: बाढ़ के पानी में डूबे पुल से गुजर रही बस बही, चार लोग लापता

Samachar Jagat

न्यूज़ डेस्क | महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में मंगलवार को सुबह बाढ़ के पानी में डूबे एक पुल से गुजर रही राज्य परिवहन निगम की एक बस बह गई। बस में सवार चार लोग अब भी लापता हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना उमरखेड़ तहसील में दहागांव पुल पर सुबह करीब आठ बजे हुई, जब महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस नागपुर से नांदेड़ जा रही थी।

उमरखेड़ के तहसीलदार अनांद देओलगांवकर ने बताया कि इलाके में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसी दौरान बस पानी में डूबे पुल से गुजरते समय तेज बहाव में बह गई। बस में चालक और परिचालक के अलावा चार यात्री सवार थे। अधिकारी ने बताया कि दो यात्रियों को बचा लिया गया और अन्य चार लोगों की तलाश जारी है।

September 28th 2021, 3:24 am

गायक आर. केली देह व्यापार तस्करी मामले में दोषी करार

Samachar Jagat

न्यूज़ डेस्क | गायक आर. केली को सोमवार को देह व्यापार तस्करी के मामले में दोषी करार दिया गया। केली पर कई वर्षों से महिलाओं और बच्चों के साथ दुराचार के आरोपों लग रहे थे। केली संगीत की शैली 'रिद्म एंड ब्लूज़ या 'आर एंड बी के गायक हैं।

ब्रुकलिन की संघीय अदालत की सात पुरुष और पांच महिलाओं की 'ज्यूरी ने केली (54) को गिरोह में लिप्त होने समेत नौ आरोपों में दोषी पाया। इस दौरान केली अदालत में मुंह पर मास्क नजर आए और पूरे समय खामोश खड़े थे। अभियोजकों ने आरोप लगाया कि प्रबंधकों और सहयोगियों के एक दल ने केली को लड़कियों से मिलने में मदद की और मामला सामने ना आए इसलिए उन लड़कियों को चुप रहने को मजबूर किया। केली और दो अन्य लोगों पर शिकागो में लंबित एक अलग संघीय मामले में भी आरोप तय किए गए हैं।

केली को 'मैन अधिनियम का उल्लंघन करने और आपराधिक मामलों में भी दोषी ठहराया गया। मैन कानून किसी को राज्य से बाहर ले जाने और अनैतिक काम करवाने से संबंधित है। केली को 20 साल तक की कैद हो सकती है। सजा का ऐलान चार मई को किया जाएगा। केली के वकील डेवरॉक्स कैनिक ने कहा कि वह फैसले से निराश हैं।

September 28th 2021, 3:24 am

Women's Chess World Championship: भारत ने दूसरे दौर में स्पेन को हराया

Samachar Jagat

न्यूज़ डेस्क | भारतीय टीम ने स्पेन को 2.5 . 1.5 से हराकर फिडे विश्व महिला टीम शतरंज चैम्पियनशिप में पहली जीत दर्ज की । पहले दौर में अजरबैजान से 2.2 से ड्रॉ खेलने के बाद भारतीय महिला टीम ने पूल ए में दूसरा मैच जीता । भारत की आर वैशाली ने स्पेन की सबरीना वेगा गुटिरेज को हराया ।

टीम की नंबर एक खिलाड़ी द्रोणवल्ली हरिका ने अन्ना एम के खिलाफ ड्रॉ खेला । वहीं भक्ति कुलकर्णी और मैरी अन गोम्स के मुकाबले भी ड्रॉ रहे । भक्ति ने मारिया फ्लोरिस और गोम्स ने मार्ता गार्शिया मार्टिन से ड्रॉ खेला ।

अन्य मुकाबलों में रूस ने फ्रांस को 3.5 . 0.5 से हराया जबकि आर्मेनिया ने अजरबैजान से 2.2 से ड्रॉ खेला । रूस 7.5 अंक लेकर शीर्ष पर है । आर्मेनिया दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है । दोनों पूल से चार चार टीमें प्लेआफ खेलेंगी । भारत का सामना अब आर्मेनिया से होगा ।

September 28th 2021, 3:24 am

भवानीपुर उपचुनाव से संबंधित याचिका खारिज, तय तारीख पर ही होंगे उपचुनाव

Samachar Jagat

न्यूज़ डेस्क | कलकत्ता उच्च न्यायालय ने भवानीपुर उप चुनाव से संबंधित एक याचिका को मंगलवार को खारिज कर दिया और मतदान तय तारीख 30 सितंबर को कराने का ही आदेश दिया।

अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश राजेश बिदल और न्यायमूर्ति आर भारद्बाज की एक खंडपीठ ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव की ओर से ऐसा पत्र लिखना अनुचित था, जिसमें उन्होंने भवानीपुर में उपचुनाव कराने की चुनाव आयोग से अपील की थी। अदालत ने उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उपचुनाव के लिए इस्तेमाल की जाने वाली भाषा को चुनौती दी गई थी।

मुख्य सचिव ने पत्र में कहा था कि अगर भवानीपुर उपचुनाव नहीं हुआ तो एक ''संवैधानिक संकट उत्पन्न हो जाएगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

September 28th 2021, 3:24 am

IPL 2021: हमें मैच में निर्णायक पलों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा : मौरिस

Samachar Jagat

न्यूज़ डेस्क | सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों आईपीएल के मैच में सात विकेट से हार के बाद स्टार हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मौरिस ने कहा है कि निर्णायक पलों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने का राजस्थान रॉयल्स को खामियाजा भुगतना पड़ा है । मौरिस ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,'' इस समय हम खेल के निर्णायक पलों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं । गेंदबाजी की बात हो या बल्लेबाजी की ।

उन्होंने कहा ,'' पहले मैच में भी हमारे पास निर्णायक पल था जब हम आखिरी ओवर में उसमें अच्छाा खेलकर जीते । उसके बाद से हालांकि हमने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखाया । पिछले मैच में पहले हाफ में हमने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन दूसरे हाफ में दिल्ली के गेंदबाजी आक्रमण का सामना नहीं कर सके । 'हमें ऐसे पलों में अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा ।

कल की हार के बाद रॉयल्स दस मैचों में आठ अंक लेकर छठे स्थान पर है । यह पूछने पर कि अब प्लेआफ का रास्ता कठिन हो गया है, मौरिस ने कहा ,'' निश्चित तौर पर। उन्होंने कहा ,'' चार टीमों के बीच प्लेआफ के लिये खींचतान है और सभी अच्छी टीमें है । यह दुनिया का सबसे अच्छा और सबसे कठिन टूर्नामेंट है और हर टीम के पास विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं । हर मैच कठिन होगा । हमें हर मौके को भुनाना होगा ।

September 28th 2021, 3:24 am

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के तीन दोषियों को 20-20 वर्ष की सजा

Samachar Jagat

न्यूज़ डेस्क | मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की एक अदालत ने एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन सगे भाइयों को 20-20 वर्ष की सजा से दंडित किया है।

अभियोजन के अनुसार खंडवा जिले के एक गांव निवासी 17 वर्षीय नाबालिग तीन फरवरी 2०17 को शादी समारोह में शामिल होने जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। यहां नाबालिग की तबीयत बिगडऩे पर एक आरोपी लोकेश विजयकर डॉक्टर के पास लेकर गया था। उपचार कराने के बाद उसे गांव वापस लेकर आ रहा था कि रास्ते में राजेश और राकेश मिल गए। तीनों आरोपियों ने पीड़िता को डरा धमकाकर जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) ने कल अपने निर्णय में आरोप प्रमाणित होने पर तीनों आरोपी भाइयों लोकेश, राजेश और राकेश को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास एवं 10-10 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दंडित किया है।

September 28th 2021, 3:24 am
Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا