कप्तान श्रेयस और ईशान के अर्धशतकों से भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ 191 रनों तक पहुंचा
समाचार
INDvsNZ कप्तान श्रेयस अय्यर के सीरीज में पहले अर्धशतक 50 रन और ईशान किशन के विस्फोटक 61 रन की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 ओवरों में 7 विकेटों के नुकसान पर 191 रनों का स्कोर बना लिया।
पांचवे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड ने पहली बार टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दोनों ही सलामी बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए इस कारण पहले पॉवरप्ले यानि कि 1-6 ओवर में सिर्फ 50 रन बन पाए।
हालांकि मघ्यओवरों (7 से 15) में भारतीय टीम ने 94 रन बनाए लेकिन 3 अहम विकेट भी खोए। अंतिम 4 ओवर में भारत ने 47 रन बनाए और 2 विकेट गंवाए। न्यूजीलैंड की फील्डिंग आज फिर सवालों के घेरे में रही जिसमें उन्होंने 2 कैच छोड़े लेकिन मैदानी फील्डिंग बेहतर रही। एडम मिल्ने ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए।
भारतीय टीम ने अपनी अंतिम एकादश में दो बदलाव किए हैं। अक्षर पटेल और मयंक यादव की जगह वरुण चक्रवर्ती और भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है।न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। उसने मैट फिशर की जगह ब्लेयर टिकनर को अंतिम एकादश में शामिल किया है।Innings Break! A collective batting effort helps #TeamIndia set a target of Over to our bowlers to defend this Scorecard https://t.co/B5TqF9MWu4 #NZvIND https://t.co/Jm4HhjFOHO
— BCCI (@BCCI) November 1, 2026
अय्यर (23 गेंद पर 50) और किशन (32 गेंद पर 61) ने सात से कुछ अधिक ओवर में 107 रन की साझेदारी की। पिच से तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल रही थी, लेकिन अय्यर और किशन इससे बिल्कुल भी परेशान नहीं दिखे।
किशन ने थोड़ी धीमी शुरुआत की और पहली 11 गेंदों में केवल 13 रन बनाए, लेकिन एक बार लय में आने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ की गेंद पर लॉन्गऑफ पर चौका और ब्लेयर टिकनर की गेंद पर प्वाइंट के ऊपर से छक्का जड़कर उन्होंने अपना आक्रामक रवैया दिखाया।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में अपना पहला शतक लगाने के बाद अय्यर कुछ खास नहीं कर पाए थे। उन्होंने स्मिथ की गेंद पर छक्का लगाकर शुरुआत की और इसके बाद भी कुछ दर्शनीय शॉट लगाए।
उन्होंने ऑफ स्पिनर माइकल ब्रैसवेल पर लगातार 6, 4, 6 रन बनाए। इसमें आखिरी छक्का 100 मीटर की दूरी तक गया।
किशन ने ब्रेसवेल की गेंद पर छक्का लगाकर 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि 40 रन पर जीवनदान पाने वाले अय्यर ने भी जल्द ही उनका अनुसरण करते हुए स्मिथ की गेंद पर चौका लगाकर 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
लेकिन न्यूजीलैंड ने ठीक उसी समय वापसी की और टिकनर ने 11वें ओवर में किशन को स्मिथ के हाथों कैच करा दिया। इसके अगले ओवर में स्मिथ ने अय्यर को आउट किया। उन्होंने पुल करने के प्रयास में विकेटकीपर टिम सीफर्ट को कैच दिया।
इसके बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई क्योंकि तिलक वर्मा (06), नमन धीर (33) और नीतीश कुमार रेड्डी (22) बड़ा स्कोर नहीं बना पाए।
मिल्ने ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश करके 19 रन देकर चार विकेट लिए जबकि स्मिथ और टिकनर ने दो-दो विकेट हासिल किए। लगातार विकेट गिरने के कारण भारत 14वें और 20वें ओवर के बीच केवल 57 रन ही बना सका।भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने महज 19 रन पर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के विकेट गंवा दिए थे। इन दोनों को मिल्ने ने पवेलियन की राह दिखाई।
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا