ग्लेन फिलिप्स के तूफानी शतक से न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ T-20I में अपने सर्वोच्च स्कोर तक पहुंचा
समाचार
INDvsNZ न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने इस सीरीज में एक बार फिर अकेले दम पर मेजबान टीम के लिए किला लड़ाया उन्होंने महज 46 गेंदों में अपना शतक पूरा कर न्यूजीलैंड को ऑकलैंड में खेले जा रहे चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 259 रनों तक पहुंचाया। यह इस प्रारुप में न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा स्कोर है।
आज एक बार फिर टॉस जीतकर भारत ने न्यूजीलैंड को बल्ला थमा दिया और टिम सिफर्ट पहले ही ओवर में चलते बने। पॉवरप्ले में डैरिल मिचेल ने जोर लगाता लेकिन वह अति आक्रामक बनने के चक्कर में आउट हो गए। पहले पॉवरप्ले में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर 67 रन बनाए।
मध्यओवरों में फिन एलेन और माइकल ब्रेसवेल ने आउट होने से पहले न्यूजीलैंड को पहाड़नुमा स्कोर तक पहुंचने में मदद की। 7 से लेकर 15 ओवर तक न्यूजीलैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। लेकिन अंतिम 4 ओवर में कीवी टीम ने 2 विकेट खोकर 85 रन बनाए।Equalling his own record Glenn Phillips lights up Eden Park with his third T20I century and the joint fastest for New Zealand, equalling his 46-ball ton against the West Indies at Bay Oval in 2020 https://t.co/KHc852x3pp
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 30, 2026
लेकिन आज भी असली करिशमा ग्लेन फिलिप्स ने किया। न्यूजीलैंड एक भी मैच नहीं जीती है लेकिन इस सीरीज में शतक लगाने वाले वह मेजबान टीम के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अंतिम ओवर में आउट होने से पहले 49 गेंदों में 107 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 10 छक्के आए। मयंक यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।
फिलिप्स ने प्रिंस यादव के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर में छक्का और तीन चौके लगाए। इसके बाद उन्होंने नीतिश कुमार रेड्डी के खिलाफ भी आक्रामक रूख अपनाया। उन्होंने 31 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने के बाद 16वें ओवर में रेड्डी की गेंदों पर एक चौका और चार छक्के जड़कर 32 रन बटोरे।
ब्रेसवेल भी दूसरे छोर पर भारतीय गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। उन्होंने बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल के एक ओवर में लगातार तीन चौके और एक छक्का जड़ दिया। ब्रेसवेल ने महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
भारत की ओर से मयंक यादव सबसे प्रभावशाली गेंदबाज रहे। उन्होंने 140 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को परेशान किया। ब्रेसवेल ने हालांकि उनकी तेज गेंदों का भी बखूबी इस्तेमाल किया और फ्लिक तथा स्कूप शॉट के जरिए लगातार दो छक्के जडे।ब्रेसवेल अर्धशतक पूरा करने के बाद प्रिंस यादव की गेंद पर पगबाधा आउट हुए।
फिलिप्स और ब्रेसवेल की आतिशी बल्लेबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 11वें ओवर में चार विकेट पर 112 रन बनाने वाली न्यूजीलैंड की टीम 17.2 ओवर में पांच विकेट पर 227 रन तक पहुंच गई।फिलिप्स ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की गेंद पर सीधा छक्का लगाकर महज 46 गेंदों में अपना तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया। उन्होंने 50 से 100 रन तक पहुंचने में सिर्फ 15 गेंद लिये।
शतक पूरा करने के बाद फिलिप्स का विकेट रेड्डी ने लिया तब तक न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में पहुंच चुका था। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने भारत के सामने 260 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।Chad Arshdeep Bowled 5 overs, still the best economy in the match. https://t.co/17Ceq0rmTC
— Geja (@bandaofrabb) October 30, 2026
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا