योगी सरकार द्बारा गन्ने का खरीद मूल्य में वृद्धि किसानों के साथ बड़ा मजाक: राकेश टिकैत
Samachar Jagat
न्यूज़ डेस्क | भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने गन्ने के खरीद मूल्य में वृद्धि की उत्तर प्रदेश सरकार की घोषणा को किसानों के साथ एक बड़ा मजाक करार दिया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में गन्ने के खरीद मूल्य में 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिसपर टिकैत ने यह टिप्पणी की। सरकार गन्ने की कीमत बढ़ाकर 35० रुपये प्रति क्विंटल कर रही है।
बीकेयू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक की तरफ से यहां जारी एक बयान में टिकैत ने कहा, ''किसानों को 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी स्वीकार्य नहीं है। यह उत्तर प्रदेश सरकार का किसानों के साथ एक बड़ा मजाक है।'' बीकेयू नेता ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्यों में गन्ने का खरीद मूल्य अधिक है और वहां डीजल सस्ता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में डीजल महंगा होने के कारण राज्य सरकार की यह बढ़ोतरी नाकाफी है।
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا