Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا اقرأ على الموقع الرسمي

Shiv Sena MP Arrested: प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में शिवसेना की सांसद के सहयोगी को किया गिरफ

Samachar Jagat

न्यूज़ डेस्क | प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन संबंधी एक मामले की जांच के तहत शिवसेना की सांसद भावना गवली के एक कथित सहयोगी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि सईद खान को धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया और निदेशालय उसे हिरासत में लेने के लिए यहां एक स्थानीय अदालत के समक्ष पेश करेगा।

यह गिरफ्तारी यवतमाल-वाशिम लोकसभा सीट से सांसद गवली से जुड़े कुछ न्यासों में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंधित धनशोधन के मामले में की गई है। एजेंसी ने इस मामले में पिछले महीने यवतमाल, वाशिम और मुंबई के कई परिसरों पर छापे मारे थे।

महाराष्ट्र पुलिस ने कथित रूप से 18 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी और इससे जुड़ी अनियमितताओं के संबंध में कुछ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी और प्रवर्तन निदेशालय का मामला इसी प्राथमिकी पर आधारित है।

September 28th 2021, 3:24 am
اقرأ على الموقع الرسمي

0 comments
Write a comment
Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا