Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا اقرأ على الموقع الرسمي

कप्तान विराट कोहली ने लगाई बैक टु बैक हाफ सेंचुरी, आरसीबी ने लगातार दो हार के बाद चखा जीत का स्वाद,

Samachar Jagat

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के कल खेले गए 39वें मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को हराकर आखिरकार दूसरे हाफ में लगातार दो हार के बाद जीत का स्वाद चख ही लिया।रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 54 रनों से हराकर 10 मैचों में छठी जीत दर्ज की है। टीम अंकतालिका में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। \

A look at the Points Table after Match 39 of #VIVOIPL pic.twitter.com/GN8wYwIwMh

— IndianPremierLeague (@IPL) September 26, 2021

आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के अनुसार, कप्तानविराट कोहली के नेतृत्व मेंआरसीबी ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन बनाए थे। विराट कोहली ने आईपील मैचों में बैक टु बैक हाफ सेंचुरी लगाते हुए 42 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। आईपीएल में ये विराट की 42वीं फिफ्टी थी। ग्लैन मैक्सवेल ने 37 गेंदों पर 56 रनों की विस्फोटक पारी खेली। आलराउंड प्रदर्शन के कारण मैक्सवेल को मैन आफ द मैच चुना गया।

For Match 39 - @Gmaxi_32 bags the Man of the Match award for his fine all-round show against #MumbaiIndians #RCBvMI #VIVOIPL pic.twitter.com/EB7JRvgmM3

— IndianPremierLeague (@IPL) September 26, 2021

वहीं 10 ओवर में 2 विकेट पर करीब 80 रन बनाने वाली मुंबई इंडियंस की टीम 18.1 ओवर में 111 रनों पर ऑल आउट हो गई। आरसीबी के लिए तेज गेंदबाज़ हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।वहीं युजवेंद्र चहल ने तीन और ग्लेन मैक्सवेल ने दो विकेट अपने नाम किए।

September 27th 2021, 2:54 am
اقرأ على الموقع الرسمي

0 comments
Write a comment
Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا