Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا اقرأ على الموقع الرسمي

टेस्ट टीम के लिए खुशखबरी, कीपर ऋषभ पंत हुए न्यूजीलैंड दौरे के लिए फिट

समाचार


भारतीय टेस्ट टीम को गुरुवार को एक खुशखबरी मिली जब यह खबर आई कि ऋषभ पंत को बैंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने फिट घोषित कर दिया है और वह जल्द ही न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरेंगें। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 19 नवंबर को शुरु होगा। 

 

ऋषभ पंत भारत से न्यूजीलैंड रवाना हो गए हैं और अगले कुछ घंटो में या शुक्रवार को न्यूजीलैंड पहुंच जाएंगे। यह भारत के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि वह टेस्ट टीम के सर्वश्रेष्ठ (8) रैंक के भारतीय बल्लेबाज उनसे नीचे भारतीय कप्तान शुभमन गिल (रैंक 10) हैं। 
1 से 4 अक्टूबर के बीच श्रीनगर में ईरानी कप के दौरान पंत को यह चोट लगी थी। उस टूर्नामेंट में वह रेस्ट ऑफ़ इंडिया टीम के कप्तान थे। इसके बाद 23 अक्तूबर से वह बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैबिलिटेशन कर रहे थे। सीओई पहुंचने तक पंत को न्यूज़ीलैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम और टेस्ट सीरीज़ से पहले न्यूज़ीलैंड ए के ख़िलाफ़ होने वाले तीन चार दिवसीय मैचों के लिए भारत ए की टीम में भी चुन लिया गया था। हालांकि, इन दोनों टीमों में उनकी भागीदारी फ़िटनेस की मंज़ूरी मिलने पर निर्भर थी।

पंत को भारत ए और न्यूज़ीलैंड ए के बीच शुरुआती दो चार दिवसीय मैचों से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें 7 से 10 नवंबर के बीच होने वाले तीसरे मैच के लिए समय पर न्यूज़ीलैंड रवाना होना था। हालांकि, उनका रिहैबिलिटेशन आगे बढ़ा दिया गया, क्योंकि बीसीसीआई की मेडिकल टीम फ़िटनेस का आकलन करने के लिए चाहती थी कि पंत कुछ और समय सीओई में बिताएं।

वेलिंग्टन में पंत टेस्ट टीम से जुड़ेंगे। उनके साथ कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कम्बोज भी होंगे। ये तीनों पांच मैचों की सीरीज़ के तीसरे वनडे के बाद टेस्ट सीरीज़ की तैयारी के लिए वनडे टीम से अलग हो गए थे।

Rishabh Pant is on his way to New Zealand for the two-Test series!  #Cricket #Pant #Sportskeeda https://t.co/Gprn0vzspa

— Sportskeeda (@Sportskeeda) November 12, 2026
पिछले 4 साल में सिर्फ 1 वनडे मैच खेलने वाले ऋषभ पंत, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए जगह बनाने में असफल रहे थे। ऋषभ पंत चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 की विजयी टीम में भी शामिल थे लेकिन पूरे टूर्नामेंट में वह बैंच पर बैठे रहे थे।कुछ ऐसा ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की घरेलू सीरीज के दौरान हुआ जब चयनित हुए ऋषभ पंत को तीन मैचों की सीरीज में एक बार भी मौका नहीं मिला।

पंत को भरोसा होगा कि वह 19 नवंबर से शुरू होने वाले वेलिंग्टन टेस्ट में खेलेंगे, लेकिन उनके देर से टीम से जुड़ने के कारण टीम मैनेजमेंट के सामने एक सवाल होगा। क्या प्लेइंग XI में पंत और ध्रुव जुरेल, दोनों को जगह दी जाए, जिन्होंने न्यूज़ीलैंड ए के ख़िलाफ़ भारत ए की कप्तानी की थी। या फिर दोनों विकेटकीपरों में से किसी एक को चुनकर बी साई सुदर्शन और देवदत्त पड़ीकल , दोनों को टीम में शामिल किया जाए?

यह सीरीज़ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीदों के लिहाज़ से बेहद अहम है। भारत फ़िलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर है, जबकि न्यूज़ीलैंड शीर्ष पर है। उसके बाद दक्षिण अफ़्रीका और ऑस्ट्रेलिया हैं।


November 13th 2026, 4:57 am
اقرأ على الموقع الرسمي

0 comments
Write a comment
Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا