सिविल सेवा में चयनित विद्या भारती के पूर्व छात्र का सम्मान
VSK Bharat
चूरू. चूरु के रतनगढ़ रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर में गुरुवार को सिविल सेवा में चयनित विद्यालय के पूर्व छात्र गौरव बुडानिया का प्रशस्ति पत्र तथा दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य किशनलाल सैनी ने गौरव की प्रारंभिक शिक्षा, उसकी उपलब्धियां तथा उसकी प्रभावी गतिविधियों पर प्रकाश डाला.
गौरव ने कहा कि विद्या मंदिर में स्वयं पर तथा अपने कार्य पर विश्वास करना सिखाया जाता है एवं राष्ट्र के प्रति निष्ठा तथा प्रेम की शिक्षा दी जाती है. उसने रेल के इंजन का उदाहरण देते हुए बताया कि हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एकाग्रचित्त होकर परिश्रम करना चाहिए. उसने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के सभी गुरुजनों को तथा अपने स्वर्गीय ताऊजी को दिया.
इस अवसर पर विद्या भारती के प्रांत मंत्री शैलेंद्र शर्मा, प्रांत सचिव अशोक पारीक सहित प्रबंधन के सदस्य व अध्यापक उपस्थित रहे.
The post सिविल सेवा में चयनित विद्या भारती के पूर्व छात्र का सम्मान appeared first on VSK Bharat.
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا