अंग्रेजो का थाला चेन्नई में, हैदराबाद को मिले 2 पेसर, 4 खिलाड़ियों का हुआ ट्रेड
समाचार
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराईजर्स हैदराबाद के बीच कुल 4 खिलाड़ियों का ट्रेड हुआ है। इसमें सनराईजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी को कुछ और बल मिला है और चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने दल में एक स्पिन ऑलराउंडर लियाम लिविंग्सटन जो लंबे समय तक इंग्लैंड के फिनिशर रहे शामिल किया है। वहीं जैक एडवर्ड्स को खलील के बदले अपनी टीम में शामिल किया है।
लियाम लिविंग्सटन और जैक एडवर्ड्स को पाने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को सनराईजर्स हैदराबाद को देने के लिए 9 करोड़ रुपए खर्च करने पड़े। वहीं खलील अहमद और नेथन एलीस को पाने के लिए हैदराबाद को 6.8 करोड़ रुपए खर्च करने पड़े।
लियाम लिविंग्सटन के आने से चेन्नई को निचले क्रम में मजबूती मिलेगी। वहीं जैक एडवर्ड्स बल्लेबाजी ऑलराउंडर है। चेन्नई का पूरा ध्यान अपनी बल्लेबाजी सुधारने में है क्योंकि संजू सैमसन, उर्विल पटेल, आयुष म्हात्रे, ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले सत्र निराश किया था। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस चोटिल थे।
वहीं हैदराबाद ने हाल ही में टी नटराजन को दिल्ली से वापस पाया था लेकिन हॉंगकॉंग सिक्सस में उनकी बदहाल गेंदबाजी देखते हुए सोचा होगा कि जल्द ही गेंदबाजी पर काम किया जाए। इस कारण पैट कमिंस ने खलील अहमद और नेथन एलिस, एक और ऑस्ट्रेलियाई पेसर को अपनी टीम में शामिल कर लिया।
News @ChennaiIPL and @SunRisers have completed a four-player trade ahead of #TATAIPL 2027. Liam Livingstone (INR 6 Crore, revised fee) and Jack Edwards (INR 3 Crore) move to #CSK, while Khaleel Ahmed (INR 4.8 Crore) and Nathan Ellis (INR 2 Crore) join #SRH. Details https://t.co/wC0HDKvRzJ
— IndianPremierLeague (@IPL) November 5, 2026
आईपीएल ने खिलाड़ियों की अदला-बदली की घोषणा की जिसके अनुसार इंग्लैंड के ऑलराउंडर लिविंगस्टोन छह करोड़ रुपये की फीस पर सीएसके में शामिल हुए जबकि उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ रुपये में खरीदा था।
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एडवर्ड्स भी तीन करोड़ रुपये की अपनी मौजूदा फीस पर सीएसके में शामिल हुए। एडवर्ड्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने से पहले खरीदा था लेकिन पैर की चोट के कारण बाहर होने के बाद वह आईपीएल 2026 में नहीं खेल सके।
वहीं बदले में सनराइजर्स हैदराबाद ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील को 4.8 करोड़ रुपये की उनकी मौजूदा फीस पर हासिल किया।
खलील 2018 से 2021 तक एसआरएच में थे। वह आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी में लौट गए। उन्होंने तब सीएसके के लिए 14 मैच में 15 विकेट लिए थे। चोट के कारण 2026 सत्र से बाहर होने से पहले उन्होंने सीएसके के लिए पांच मैच खेले।ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एलिस भी दो करोड़ रुपये की अपनी मौजूदा फीस पर एसआरएच में शामिल हुए।
दोनों फ्रैंचाइजी की बात करें तो चेन्नई 5 बार की चैंपियन है लेकिन साल 2023 के बाद से लीग जीतने में असफल रही है। वहीं हैदराबाद के हाथ 2009 (डेक्कन चार्जर्स) के नाम से और साल 2016 में ट्रॉफी हाथ लगी है।
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا