Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا اقرأ على الموقع الرسمي

अब फर्रुखाबाद में लगे मकान बिकाऊ के पोस्टर, प्रताड़ना से तंग आकर पंतौजा गांव के परिवारों ने लगाए पोस

VSK Bharat

फर्रुखाबाद में मकान बिकाऊ के पोस्टरों से जिला प्रशासन में खलबली है. कुछ परिवारों ने पूर्व प्रधान के उत्पीड़न से तंग आकर पलायन करने का निर्णय लिया है और मकान के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर चिपका दिए हैं. इससे पहले लखनऊ और कानपुर के विभिन्न क्षेत्रों में भी मकान बिकाऊ के पोस्टर लगने की घटना सामने आ चुकी है.

दरअसल, जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव पंतौजा में एक वर्ग विशेष के उत्पीड़न से परेशान होकर पांच परिवारों ने घर के बाहर मकान बिकाऊ होने के पोस्टर लगाए हैं. उन्होंने पूर्व प्रधान के परिजनों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस में भी शिकायत की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार पंतौजा गांव निवासी मानसिंह यादव ने बताया कि विगत 07 अगस्त को पुत्र आशीष अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा था. इसी दौरान दूसरे वर्ग का युवक बाइक लेकर आया और जबरन चबूतरे पर चढ़ाते हुए दुकान के काउंटर में टक्कर मार दी. काउंटर क्षतिग्रस्त हो जाने पर आशीष ने ऐतराज जताया तो उसके साथ मारपीट की. आशीष ने बचाव में उसे मारा तो वह कुछ देर बाद अपने 10-15 साथियों के साथ आया और घर में घुसकर परिवार से मारपीट की. इस दौरान हमलावरों ने उसके घर पर जमकर ईंट-पत्थर चलाए और महिलाओं से अभद्रता व मारपीट की. थाने में शिकायत करने पर भी पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की.

रिपोर्ट के अनुसार पुलिस द्वारा हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर पूर्व प्रधान के परिवार के लोग गालीगलौज करते हुए धमकी दे रहे हैं. धमकी से परेशान होकर गांव में रहने वाले मान सिंह यादव, अमर सिंह यादव, करन सिंह यादव, सुभाष गुप्ता, कल्लू दिवाकर ने परिवार के साथ पलायन करने का फैसला किया है और घर के बाहर मकान बिकाऊ का पोस्टर लगा दिया है. गांव में मकान बिकाऊ होने के पोस्टर लगने की जानकारी पर गांव पहुंचे मीडिया कर्मियों के साथ भी वर्ग विशेष के लोगों ने मारपीट की. घटना की जानकारी के बाद आनन-फानन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू कराई है.

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि 07 अगस्त को दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था, जिसमें मुकदमा दर्ज करके नदीम उस्मानी सहित पांच आरोपियों का चालान करके भेज दिया था. इसमें मानसिंह, अमर सिंह यादव और कल्लू दिवाकर ने अपने घरों में बोर्ड लगाए हैं. मान सिंह का एक मकान गांव के अंदर आरोपियों के घरों के पास है, जिसे वह बेचने की बात कह रहा है.

The post अब फर्रुखाबाद में लगे मकान बिकाऊ के पोस्टर, प्रताड़ना से तंग आकर पंतौजा गांव के परिवारों ने लगाए पोस्टर appeared first on VSK Bharat.

August 17th 2021, 4:33 pm
اقرأ على الموقع الرسمي

0 comments
Write a comment
Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا