5 साल में 930% से ज्यादा रिटर्न, क्या आपके पास है यह शेयर?
Navbharat Times
नई दिल्ली: कुछ कंपनियों के शेयर निवेशकों को मालामाल कर देते हैं। ऐसे शेयरों के कारण ही निवेशकों की दिलचस्पी स्टॉक मार्केट (Stock Market) में बढ़ती है। ये शेयर निवेशकों को दिन-दोगुना रात-चौगुना रिटर्न देते हैं। 5 साल में ऐसे कई शेयर हैं जिन्होंने निवेशकों को बंपर मुनाफा दिया है। ऐसे ही शेयरों में (.) भी शामिल है। शुक्रवार को इस शेयर ने अपने 52 हफ्तों का सबसे ऊंचा स्तर 331.40 रुपये छुआ था। पिछले 5 सालों में इस शेयर ने 931.62 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, इस साल अब तक इसने 413.41 फीसदी की छलांग लगाई है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आपने इस शेयर में इस साल की शुरुआत में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो वह आज बढ़कर 5.13 लाख रुपये हो चुका होता।
पिछले हफ्ते इस शेयर ने बार-बार अपना अपर सर्किट छुआ है। लॉर्ड्स क्लोरो अल्कली का मार्केट कैपिटलाइजेशन 833 करोड़ रुपये है। सिर्फ एक महीने में यह शेयर 63.73 फीसदी चढ़ा है। इस कंपनी की शुरुआत 1979 में हुई थी। यह कंपनी कई तरह के केमिकल का उत्पादन और निर्यात करती है। अभी यह कॉस्टिक सोडा और अन्य केमिकल का निर्माण करती है। राजस्थान के अलवर में कंपनी का शानदार प्लांट है। इसमें रोजना 275 टन कॉस्टिक सोडा निर्माण करने की क्षमता है।
कंपनी ने जारी किए हैं शानदार तिमाही नतीजे
कंपनी ने हाल में अपने तिमाही नतीजे घोषित किए हैं। वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी की बिक्री में 89.39 फीसदी का इजाफा हुआ है। यह पिछले वित्त वर्ष में इसी अवधि में 44.56 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 84.39 करोड़ रुपये हो गई है। पहली तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी बढ़ा है। इसमें 498.18 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। नेट प्रॉफिट 2.04 करोड़ रुपये बढ़कर 22.04 करोड़ रुपये हो गया है।
लॉर्ड्स क्लोरो के पक्ष में जाती हैं कई बातें
लॉर्ड्स क्लोरो का शेयर इस साल अब तक 413.41 फीसदी चढ़ा है। पांच साल में इसने 931.62 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका मतलब हुआ कि इस साल के शुरू में किसी ने इसमें 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो वह आज बढ़कर 5.13 लाख रुपये हो चुका होता। कंपनी ने इस साल नया सोडियम हाइपोक्लोराइट प्लांट भी लगाया है। कंपनी की कॉस्टिक सोडा की क्षमता को भी बढ़ाने की योजना है। कंपनी के पास कैश की कमी नहीं है। सेल्स और ग्रोथ (Sales & Growth) पर भी किसी तरह का दबाव नहीं दिख रहा है। कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 74.72 फीसदी है। वहीं, 25.24 फीसदी होल्डिंग पब्लिक की है।
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا