Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا اقرأ على الموقع الرسمي

मुजफ्फरनगर में सशस्त्र बदमाशों ने कारोबारी के घर में घुसकर नकदी, गहने लूटे

Samachar Jagat

न्यूज़ डेस्क | मुजफ्फरनगर के न्यू मंडी इलाके में पांच हथियारबंद लोगों का एक समूह एक व्यापारी के घर में घुस गया और लाखों रुपये की नकदी एवं जेवरात लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल अग्रवाल गुड़ व्यापारी नंद किशोर के घर गए और उन्होंने दोषियों के जल्द पकड़े जाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार शाम को हुई और लुटेरों ने हथियार दिखाकर किशोर के परिवार के सदस्यों को डराया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में पांच लोगों के चेहरे दिखाई दे रहे हैं और इस फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है तथा अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।

September 27th 2021, 2:54 am
اقرأ على الموقع الرسمي

0 comments
Write a comment
Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا