Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا اقرأ على الموقع الرسمي

वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस 2026 – मुंबई में 18 से 20 दिसंबर तक होगा ऐतिहासिक महासम्मेलन

VSK Bharat

वैश्विक हिन्दू समुदाय का सबसे बड़ा वैश्विक मंच, वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस (WHC), इस वर्ष भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित होगा। 18 से 20 दिसंबर को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सम्मेलन का विषय है ‘समानं व्रतं सह चित्तम्’ – अर्थात साझा संकल्प, सामूहिक दृढ़ता। इस महासम्मेलन में भारत और विश्व के कोने-कोने से हिन्दू कार्यकर्ता, विचारक, उद्यमी, नीति-निर्माता, शिक्षाविद, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता एकत्र होंगे। इनके बीच धर्म, संस्कृति और समाज के पुनरुत्थान पर विचार-मंथन होगा।

WHC 2026 में सात समानांतर विषयगत सम्मेलन आयोजित होंगे – वर्ल्ड हिन्दू इकोनॉमिक फोरम, हिन्दू एजुकेशन कॉन्फ्रेंस, हिन्दू मीडिया कॉन्फ्रेंस, हिन्दू पॉलिटिकल कॉन्फ्रेंस, हिन्दू वुमेन कॉन्फ्रेंस, हिन्दू यूथ कॉन्फ्रेंस और हिन्दू ऑर्गेनाइजेशनल कॉन्फ्रेंस। यह सभी मंच हिन्दू समाज की विविधता, सृजनशीलता और उद्यमशीलता को नई ऊर्जा देंगे।

इससे पहले WHC 2023 का आयोजन नवंबर 2023 में बैंकॉक, थाईलैंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। अब तक के सम्मेलनों में 60 से अधिक देशों के 6,500 से ज्यादा प्रतिभागी भाग ले चुके हैं। पूर्व सम्मेलनों में परम पूजनीय दलाई लामा, माता अमृतानंदमयी, सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाळे, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, डॉ. बिबेक देबरॉय, पद्म भूषण डॉ. विजय भटकर, पद्म भूषण डॉ. आर. नागस्वामी, प्रो. कपिल कपूर, ज़ोहो के संस्थापक श्रीधर वेम्बू, अजय पीरामल, मोहनदास पई, फिल्मकार विपुल शाह और प्रियदर्शन, अश्विन अधिन, डेविड फ्रॉली, स्वामी स्वरूपानंद, सतगुरु दिलीप सिंह तथा मधु पंडित दास, इतिहासकार विक्रम संपत और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी स्वामी गोविंद देव गिरि जैसी विभूतियां शिरकत कर चुकी हैं।

आज हिन्दू समाज पिछली एक सदी की तुलना में कहीं अधिक दृश्यमान, स्वीकार्य और सम्माननीय स्थिति में है। अब समय है कि हम संगठित होकर, दृढ़ संकल्प के साथ हिन्दू आकांक्षाओं को साकार करें और उन चुनौतियों का सामना करें जो हमारी एकता की परीक्षा लेती हैं। – स्वामी विज्ञानानंद

वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस एक ऐसा मंच है जो हिन्दू चिंतन को वैश्विक महत्वाकांक्षाओं से जोड़ता है। इस दिसंबर मुंबई में हम 60 से अधिक देशों के 4,500 से ज्यादा प्रतिभागियों के साथ एकत्र होंगे। यह संख्या इस आंदोलन की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है। हमारे पास अवसर अपार हैं और इसे सफल बनाने की जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी है।” – WHC 2026 के अध्यक्ष एवं पिरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पिरामल

वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस एक वैश्विक मंच है जो ‘यतो धर्मस्ततो जय:’ – जहां धर्म है, वहां विजय है – की भावना से संचालित है। हर चार साल में एक बार आयोजित महासम्मेलन के सात समानांतर मंच हिन्दू  समाज की आर्थिक, शैक्षणिक, मीडिया, राजनीतिक और संगठनात्मक शक्ति को सामने लाते हैं। 2014 में दिल्ली से शुरू होकर 2018 में शिकागो और 2023 में बैंकॉक में आयोजित यह सम्मेलन अब 2026 में मुंबई में अपना नया अध्याय लिखेगा।

The post वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस 2026 – मुंबई में 18 से 20 दिसंबर तक होगा ऐतिहासिक महासम्मेलन appeared first on VSK Bharat.

August 27th 2026, 9:03 am
اقرأ على الموقع الرسمي

0 comments
Write a comment
Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا