Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا اقرأ على الموقع الرسمي

विश्वविक्रमी शंखनाद से गुंजायमान हुआ गोदावरी तट

VSK Bharat

अमेरिका का रिकॉर्ड ध्वस्त; 517 वादकों का सामूहिक शंखनाद; सिंहस्थ कुम्भ मेला 2027 का भक्तिमय ‘मंगलारम्भ’

नासिक, 25 अक्तूबर 2026। सैंकड़ों शंखों से एक साथ प्रस्फुटित होती अलौकिक ध्वनि, पवित्र गोदावरी के तट पर निर्मित आध्यात्मिक एवं ओजस्वी वातावरण और ‘जय श्रीराम’, ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी जयघोष से उद्वेलित नासिकवासियों का गौरव… ऐसे अभूतपूर्व एवं मंगलमय वातावरण में नासिक ने वैश्विक पटल पर स्वर्णाक्षरों में नया इतिहास रचा है।

कोजागरी पूर्णिमा के पावन पर्व पर यशवंत महाराज मैदान एवं गोदावरी के पवित्र तट पर आयोजित समारोह में 517 शंखवादकों ने एक साथ सामूहिक शंखनाद कर ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में अपना नाम अंकित कराया। इससे पूर्व रिकॉर्ड अमेरिका के नाम दर्ज था, जिसमें 303 शंखवादक सहभागी हुए थे।

भक्ति, अनुशासन और प्राणवायु का अद्भुत संगम

नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुम्भ मेला प्राधिकरण एवं अनंत विजय शंखनाद पथक के संयुक्त तत्त्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सायंकाल चार बजे से ही गोदा तट पर शंखवादक, साधु-संत और धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं उमड़ पड़े थे।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के कठोर मानकों के अनुरूप प्रतिभागियों का पंजीकरण, तकनीकी सत्यापन और परीक्षण संपन्न हुआ। शंखवादन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, अपितु प्राणायाम, श्वास नियंत्रण और शारीरिक सामर्थ्य की परीक्षा भी है। सायंकाल पौने सात बजे जब 517 साधकों ने एक स्वर में शंखध्वनि की, तो संपूर्ण परिसर दिव्य ऊर्जा और मांगलिक स्पंदनों से भर गया।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक प्रतिनिधि ऋषिकेश नाग ने घोषणा की तो, संपूर्ण परिसर करतल ध्वनि और ‘जय श्रीराम’, ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।

भारतीय संस्कृति का वैश्विक गौरव

समारोह में मंत्री गिरीश महाजन, जनप्रतिनिधि, प्राधिकरण एवं महानगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारी, पूज्य साधु-संत तथा नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

गिरीश महाजन ने कहा, “यह विश्व कीर्तिमान केवल नासिक या महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है, अपितु संपूर्ण राष्ट्र के सांस्कृतिक गौरव को वैश्विक स्तर पर बढ़ाने वाला है। सनातन परंपरा और सामूहिक शक्ति का विहंगम दर्शन संपूर्ण विश्व ने किया है। सिंहस्थ कुम्भ मेला प्रत्येक नासिकवासी का महापर्व है और यहाँ आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु का सत्कार व सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है।”

– नया विश्व रिकॉर्ड : 517 साधकों द्वारा एक साथ सामूहिक शंखनाद (अमेरिका का 303 वादकों का रिकॉर्ड ध्वस्त)

– ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त : आगामी कुम्भ मेले की तैयारियों के क्रम में 31 अक्तूबर को दोपहर 12:02 बजे रामकुंड एवं त्र्यंबकेश्वर में ध्वजारोहण समारोह संपन्न होगा।

– ध्वजारोहण पर भी गूंजेगा शंखनाद : विश्व रिकॉर्ड बनाने वाला यही शंखवादक समूह 31 अक्तूबर के मुख्य ध्वजारोहण समारोह में भी शंखनाद करेगा।

The post विश्वविक्रमी शंखनाद से गुंजायमान हुआ गोदावरी तट appeared first on VSK Bharat.

October 26th 2026, 3:13 pm
اقرأ على الموقع الرسمي

0 comments
Write a comment
Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا