RR v/s RCB : आरसीबी ने 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में 95 रन पर गंवाए दो विकेट, कप्त
Samachar Jagat
स्पोर्ट्स डेस्क।आईपीएल 2021 का 43वां मैच आज बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 149 रन बनाए हैं। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 12ओवर की समाप्ति पर दो विकेट के नुकसान पर 95रन बना लिये हैं। कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। लेकिन विराट कोहली 25 रन बनाने के बाद रन आउट हो गए। उन्हें रेयान पराग ने रनआउट किया। वहीं देवदत्त पडिक्कल 22 रन बनाकर मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर बोल्ड हो गए।विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भारत और ग्लैन मैक्सवेल क्रीज पर मौजूद हैं।
Virat Kohli is run-out for 25.
— IndianPremierLeague (@IPL) September 29, 2021
Brilliant from Parag! Absolutely sensational fielding from @ParagRiyan as Kohli departs.
Live - https://t.co/4IK9cxv4qg #RRvRCB #VIVOIPL pic.twitter.com/xZAT6G0huR
इससे पहले,राजस्थान रॉयल्स की ओर से सर्वाधिक 58 रनों की पारी कैरेबियाई बल्लेबाज इविन लेविस ने खेली। उन्होंने 37 गेंदों पर 5 चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं यशस्वी जायसवाल ने 31 रनों का योगदान दिया। कप्तान संजू सैमसन 19 रन बनाकर शाबाज अहमद की गेंद पर पडिक्कल को कैच दे बैठे। आरसीबी की ओर से सर्वाधिक 3 विकेट हर्षल पटेल ने लिये। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में 34 रन दिये। दो-दो विकेट चहल और शाहबाज अहमद को मिले। जॉर्ज गार्टन को एक और क्रिस्टियन को एक विकेट मिला।
Super save
— IndianPremierLeague (@IPL) September 29, 2021
Quick recovery
Direct-hit ????@ParagRiyan's excellence in the field led to Virat Kohli's run-out #VIVOIPL #RRvRCB @rajasthanroyals
Watch it here https://t.co/7F2OdneXzQ
आज के मैच में आरसीबी की ओर से एक खिलाड़ी को डेब्यू मैच खेलने का मौका मिला है।इंग्लैंड के ऑलराउंडर जॉर्ज गार्टन आरसीबी की ओर से आईपीएल डेब्यू किया।
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا