सेंसेक्स 60412 अंक के नये शिखर पर, निफ्टी 18 हजार अंक के करीब
Samachar Jagat
न्यूज़ डेस्क | रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और बैंकिग समूह में लिवाली के बल पर शुरूआती कारोबार में ही सेंसेक्स अब तक रिकार्ड स्तर 60412.32 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी लिवाली के बल पर 18 हजार की ओर बढत हुये 17943.50 अंक के स्तर पर पहुंच गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 255 अंकों की बढत के साथ 60303.79 अंक पर खुला और देखते ही देखते यह अब तक रिकार्ड स्तर 60412.32 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इस स्तर पर यह अधिक समय तक टिक नहीं सका और मुनाफावसूली के दबाव में नीचे उतरने लगा जिससे यह 6० हजार अंक स्तर से नीचे 59982.60 अंक तक उतर गया। इसके फिर से लिवाली के बल पर अभी यह 21.68 अंकों की बढèत के साथ 60070.15 अंक पर कारोबार कर रहा है।
एनएसई का निफ्टी लिवाली के बल पर 17932.20 अंक पर खुला। इसके तत्काल बाद यह 17943.50 अंक के स्तर पर पहुंच गया लेकिन इसके बाद बिकवाली हुयी जिससे यह 17822.25 अंक के निचले स्तर तक उतरा। अभी यह 12 अंक गिरकर 17841.10 अंक पर कारोबार कर रहा है।
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا