Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا اقرأ على الموقع الرسمي

Women's Chess World Championship: भारत ने दूसरे दौर में स्पेन को हराया

Samachar Jagat

न्यूज़ डेस्क | भारतीय टीम ने स्पेन को 2.5 . 1.5 से हराकर फिडे विश्व महिला टीम शतरंज चैम्पियनशिप में पहली जीत दर्ज की । पहले दौर में अजरबैजान से 2.2 से ड्रॉ खेलने के बाद भारतीय महिला टीम ने पूल ए में दूसरा मैच जीता । भारत की आर वैशाली ने स्पेन की सबरीना वेगा गुटिरेज को हराया ।

टीम की नंबर एक खिलाड़ी द्रोणवल्ली हरिका ने अन्ना एम के खिलाफ ड्रॉ खेला । वहीं भक्ति कुलकर्णी और मैरी अन गोम्स के मुकाबले भी ड्रॉ रहे । भक्ति ने मारिया फ्लोरिस और गोम्स ने मार्ता गार्शिया मार्टिन से ड्रॉ खेला ।

अन्य मुकाबलों में रूस ने फ्रांस को 3.5 . 0.5 से हराया जबकि आर्मेनिया ने अजरबैजान से 2.2 से ड्रॉ खेला । रूस 7.5 अंक लेकर शीर्ष पर है । आर्मेनिया दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है । दोनों पूल से चार चार टीमें प्लेआफ खेलेंगी । भारत का सामना अब आर्मेनिया से होगा ।

September 28th 2021, 3:24 am
اقرأ على الموقع الرسمي

0 comments
Write a comment
Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا