Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا اقرأ على الموقع الرسمي

संस्कृत भारत की समृद्ध ज्ञान-विज्ञान, दर्शन, साहित्य और सांस्कृतिक परंपरा की जीवंत वाहक

VSK Bharat

शोभायात्रा के साथ संस्कृत सप्ताह महोत्सव का शुभारम्भ

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026।

देववाणी संस्कृत के प्रचार-प्रसार, संरक्षण एवं संवर्धन तथा भारतीय ज्ञान-परंपरा के प्रति जनजागरण के उद्देश्य से संस्कृत सप्ताह महोत्सव-2026 का शुभारम्भ रविवार को राजधानी दिल्ली में संस्कृत शोभायात्रा के साथ हुआ। कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग, दिल्ली सरकार, दिल्ली संस्कृत अकादमी तथा संस्कृत भारती के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित शोभायात्रा में सैकड़ों संस्कृत प्रेमियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, विद्वानों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संस्कृत भारती के केंद्रीय कार्यालय ‘प्रणवः’ से अपराह्न 3 बजे शोभायात्रा रवाना हुई। कनॉट प्लेस और राजीव चौक की ओर बढ़ते हुए प्रतिभागियों ने ‘जयतु जयतु संस्कृत भाषा’, ‘अस्माकं भाषा संस्कृत’ सहित अन्य संस्कृत नारों का उद्घोष किया। इससे राजधानी का वातावरण संस्कृतमय हो उठा। पारंपरिक वेशभूषा में शामिल विद्यार्थियों और संस्कृत प्रेमियों ने भारतीय संस्कृति एवं संस्कृत की गौरवशाली परंपरा का संदेश दिया।

शोभायात्रा में संस्कृत गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण पैदा किया। प्रतिभागियों ने ‘अवनितलं मनसा सततं स्मरणीयम्’, ‘कालिदासो जने जने, कण्ठे कण्ठे संस्कृतम्’ सहित अनेक गीतों की सामूहिक प्रस्तुति दी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

शोभायात्रा कनॉट प्लेस स्थित राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-6 पर पहुंची, जहां सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में विशेष सभा आयोजित हुई। वक्ताओं ने संस्कृत के संरक्षण, संवर्धन तथा आधुनिक समाज में इसकी उपयोगिता पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संस्कृत भारत की समृद्ध ज्ञान-विज्ञान, दर्शन, साहित्य और सांस्कृतिक परंपरा की जीवंत वाहक है। संस्कृत सप्ताह महोत्सव के माध्यम से नई पीढ़ी को संस्कृत से जोड़ने तथा समाज में इसके प्रति गौरव और आत्मीयता की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

सभा के दौरान संस्कृत गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों प्रस्तुत दी। इसके बाद शोभायात्रा पुनः ‘प्रणवः’ केंद्रीय कार्यालय पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ।

The post संस्कृत भारत की समृद्ध ज्ञान-विज्ञान, दर्शन, साहित्य और सांस्कृतिक परंपरा की जीवंत वाहक appeared first on VSK Bharat.

August 24th 2026, 3:30 am
اقرأ على الموقع الرسمي

0 comments
Write a comment
Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا