Kartik Aaryan: एक्टर कार्तिक आर्यन फिल्म शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार, अस्पताल में कराया भर्ती, हो
Samachar Jagat
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के फेमस एक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर इस वक्त एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान कार्तिक सेट पर हादसे का शिकार हो गए हैं, जिसकी वजह से उनके घुटने में गंभीर चोट आई है।
सेट पर हुई इस घटना के बाद तुरंत ही कार्तिक आर्यन को मुंबई के निजी अस्पताल में ले जाया गया है, जहां एक्टर को डॉक्टर ने घुटने की सर्जरी के लिए कहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कार्तिक के साथ ये हादसा कब और कैसे हुआ।
खबरों की माने तो कार्तिक आर्यन के साथ ये हादसा उस वक्त हुआ था, जब वह मुंबई में निर्देशक कबीर खान की आने वाली एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना फिल्म की शूटिंग के आखिरी दो दिनों में हुई, जब टीम कई अहम एक्शन सीन शूट कर रही थी।
pc-nationalheraldindia.com
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا