बीजेपी से कांग्रेस में गए कीर्ति आजाद बिहार से नहीं, इस राज्य से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
Janoduniya.tv
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व सांसद रहे कीर्ति झा आजाद को कांग्रेस ने झारखंड के धनबाद से टिकट दिया है
नई दिल्ली: कांग्रेस ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें प्रमुख नाम कीर्ति आजाद का है जिन्हें झारखंड के धनबाद से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक धनबाद से आजाद और झारखंड की खूंटी सीट से ही कालीचरण मुंडा को टिकट दिया गया है। वर्तमान में बिहार की दरभंगा लोकसभा सीट से सांसद कीर्ति आजाद हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे। पिछले चुनाव में वह भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए थे।
गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन के घटक दलों में सीटों को लेकर तालमेल के तहत दरभंगा की सीट राजद के खाते में चली गई। इसके बाद से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि आजाद किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। दरभंगा से टिकट नहीं मिलने के बाद निराश कीर्ति आजाद ने कुछ दिन पहले ही कहा था, ‘अगर किसी को अपनी मौजूदा सीट से ही लड़ने का मौका नहीं मिले तो यह भावी उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि पूरी पार्टी के लिए बेहद हताशापूर्ण है। मैं कांग्रेस के सर्वोच्च नेतृत्व से अनुरोध करूंगा कि वह स्पष्ट रूप से विचार करे और कुछ निर्णायक कदम उठाए।’
आपको बता दें कि आजाद पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार के दरभंगा से निर्वाचित हुए थे। वह दिल्ली से भी एक बार सांसद रहे हैं। कीर्ति आजाद वर्ष 1980 से लेकर 1986 तक वह 7 टेस्ट और 25 वनडे मैचों में भारत की ओर से खेले। दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाज आजाद 1983 में क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली टीम के भी हिस्सा थे।
लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे आजाद का नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी में काफी जोरशोर के साथ स्वागत किया था। दोनों की परंपरागत ‘मिथिला पाग’लगाए तस्वीरें उनके कांग्रेस में शामिल होने के अगले दिन प्रमुख अखबारों में छपीं थी और ऐसा संकेत दिया गया था कि ‘महागठबंधन’की तरफ से दरभंगा से आजाद की उम्मीदवारी तय है।
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا