Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا اقرأ على الموقع الرسمي

RR v/s SRH IPL 40th Match : आईपीएल 2021 के 40वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदरा

Samachar Jagat

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में आज सोमवार को लीग का 40वां मैच राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। राजस्थान को प्लेआफ के लिए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए ये मैच जीतना बहुत जरूरी हैं। राजस्थान अभी 9 मैचों में चार जीत और 5 हार के साथ 8 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर मौजूद है।

We head back to the Dubai International Stadium for tonights match against the Royals.#SRHvRR #OrangeArmy #OrangeOrNothing #IPL2021 pic.twitter.com/NxhhyHVKcQ

— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) September 27, 2021

राजस्थान यदि आज मैच जीतती है तो उसके 10 में से 5 जीत के साथ 10 अंक हो जाएंगे और टीम केकेआर को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंच जाएगी। वहीं हैदराबाद की उम्मीदें पहले ही दम तोड़ चुकी हैं। हैदराबाद मात्र एक जीत के साथ दो अंक लेकर लीग में सबसे आखिरी 8वें नंबर पर है। टीम प्लेआफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है।

हालांकिपिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से 33 रन से हार का सामना कर चुकी राजस्थान रॉयल्स को हैदराबाद से बचके भी रहना होगा, क्योंकि उसके पास अब गंवाने के लिए कुछ नहीं बचा है। लेकिन हैदराबाद की टीम अपने मुकाबले जीतकर दूसरी टीमों के समीकरण जरूर बिगाडे़गी।

September 27th 2021, 10:40 am
اقرأ على الموقع الرسمي

0 comments
Write a comment
Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا