गर्म दूध से जलकर चार वर्षीय बच्चे की मौत
Samachar Jagat
न्यूज़ डेस्क | नोएडा के थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के गांव नगली बाजितपुर में गरम दूध गिरने से झुलसे चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बच्चे पर 13 सितंबर को गर्म दूध गिर गया था और उसका नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।
थाना एक्सप्रेस-वे के थानाध्यक्ष यतेंद्र कुमार सिह ने बताया कि सेक्टर 135 स्थित नगली बाजितपुर गांव में रहने वाले विजय का चार वर्षीय बेटा आयुष 13 सितंबर को अपने घर पर खेल रहा था, तभी उसके ऊपर गरम दूध गिर गया था। अत्यंत नाजुक हालत में उसे नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सिह ने बताया कि उपचार के दौरान आज सुबह आयुष की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا