IPL 2021 43rd Match : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया, 17.1 ओवर में ह
Samachar Jagat
स्पोर्ट्स डेस्क।आईपीएल 2021 के 43वेंमैच में आज बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। राजस्थान रॉयल्स द्वारा रखे गए 150 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने 17.1 ओवर में 17 गेंदें शेष रहते हुए 3 विकेट पर 153 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। इस तरह राजस्थान रॉयल्स को यूएई में दूसरे हाफ में लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान की ये सातवीं हार है। राजस्थान 8 अंक लेकर सातवें नंबर पर मौजूद है।
A match winning FIFTY for @Gmaxi_32 as @RCBTweets win by 7 wickets against #RR.
— IndianPremierLeague (@IPL) September 29, 2021
Scorecard - https://t.co/nORWT9iLHL #RRvRCB #VIVOIPL pic.twitter.com/k2iGxhYPJN
वहीं आरसीबी सात मैच जीतकर 14 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है। आरसीबी की ओर सेविकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत ने 44 रनों की शानदार पारी खेली। भरत ने 35 गेंदों पर 44 रनों की पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। वहीं ग्लैन मैक्सवेल 30 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्का लगाया। एबी डिविलियर्स चार रन बनाकर टीम को जिता कर लौटे।
Mustafizur strikes!
— IndianPremierLeague (@IPL) September 29, 2021
KS Bharat departs after a fine knock of 44.
Live - https://t.co/4IK9cxv4qg #RRvRCB #VIVOIPL pic.twitter.com/iLwuypDlpE
कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। लेकिन विराट कोहली 25 रन बनाने के बाद रन आउट हो गए। उन्हें रेयान पराग ने रनआउट किया। वहीं देवदत्त पडिक्कल 22 रन बनाकर मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर बोल्ड हो गए।विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भारत और ग्लैन मैक्सवेल क्रीज पर मौजूद हैं।
इससे पहले, राजस्थान ने 9 विकेट पर 149 रन बनाए।राजस्थान रॉयल्स की ओर से सर्वाधिक 58 रनों की पारी कैरेबियाई बल्लेबाज इविन लेविस ने खेली। उन्होंने 37 गेंदों पर 5 चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं यशस्वी जायसवाल ने 31 रनों का योगदान दिया। कप्तान संजू सैमसन 19 रन बनाकर शाबाज अहमद की गेंद पर पडिक्कल को कैच दे बैठे। आरसीबी की ओर से सर्वाधिक 3 विकेट हर्षल पटेल ने लिये। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में 34 रन दिये। दो-दो विकेट चहल और शाहबाज अहमद को मिले। जॉर्ज गार्टन को एक और क्रिस्टियन को एक विकेट मिला।
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا