अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 49 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत
Samachar Jagat
न्यूज़ डेस्क | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 49 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54,444 हो गई।
राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि राज्य के लोअर सुबनसिरी में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत के बाद कोविड-19 महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 275 हो गई। वहीं, 29 और लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 53,831 हो गई। राज्य में अभी 338 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।
उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक 11,40,445 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर अभी 2.02 प्रतिशत है। इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अभी तक राज्य में 11,64,266 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا