Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا اقرأ على الموقع الرسمي

स्वस्थ जीवनशैली पर दी गई महेंद्र सिंह धोनी की यह सलाह सबको सुननी चाहिए (Video)

समाचार


महेंद्र सिंह धोनी कम ही बोलते हैं लेकिन जब बोलते हैं तो बहुत महत्वपूर्ण बातें बोल जाते हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह जावदे अख्तर के पास बैठे हुए हैं और उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली पर बहुत महत्वपूर्ण बात बोली है।

वायरल वीडियो में उन्होंने कहा कि भारतीय लोग अधिकतर कार्बोहाइड्रेट युक्त खाना खाते थे लेकिन तब वर्जिश  जीवनशैली का एक अहम हिस्सा होती थी। लेकिन अब डिजिटल एप्प के इस युग में खान पान तो वही रहा लेकिन वर्जिश जीवनशैली से गायब हो गई। इस कारण धोनी ने बच्चों से लेकर कामकरने वालों को सलाह दी है कि स्वस्थ आदतें अपनाएँ और फिटनेस को एक निवेश की तरह देखें।

Dhoni gave some really solid, straightforward advice. If you haven’t heard it yet, definitely give it a listen. It’s not just for Gen Z, but for people of all ages. This advice is especially relevant in today’s time. https://t.co/aY3fKsMSX9

— Pulkit. (@jerseyno27) October 24, 2026

धोनी का मानना है कि हर कोई, चाहे कितना भी व्यस्त क्यों न हो, अपने लिए एक घंटा निकाल सकता है। यह एक घंटा, जिसे आप खुद को समर्पित करते हैं, आपके शरीर और मन को बदल सकता है। यह एक घंटा, जो आपको दुनिया को यह साबित करने में मदद करेगा कि कोई भी पहाड़ आपके लिए असंभव नहीं है।

2015 में भी एक वीडियो में, धोनी ने एक फिटनेस मंत्र शेयर किया था जिसे वह हर भारतीय से अपने जीवन में शामिल करने का आग्रह करते हैं। उन्होंने कहा, 'अगर आप अपनी जिंदगी बदलना चाहते हैं तो आपको सिर्फ एक घंटा खुद को देने की जरूरत है। इस एक घंटे में आप दुनिया को यह साबित कर सकते हैं कि ऐसा कोई पहाड़ नहीं है जिस पर आप चढ़ नहीं सकते।'

MS Dhoni Fitness Routine


यह एक घंटा आपके लिए क्या कर सकता है?

1. शारीरिक रूप से मजबूत बनाना : यह एक घंटा आपके शरीर को मजबूत बनाने, आपकी मांसपेशियों को टोन करने और आपकी सहनशक्ति बढ़ाने में मदद कर सकता है।

 2. मन को शांत करना : व्यायाम तनाव को कम करने और आपके मन को शांत करने में मदद करता है। यह एक घंटा आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।
 
3. आत्मविश्वास बढ़ाना : जब आप अपने शरीर को चुनौती देते हैं और इसे बेहतर बनाते हैं, तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। यह एक घंटा आपको खुद पर विश्वास दिलाता है।

4. ऊर्जा का स्त्रोत : व्यायाम आपको ऊर्जावान बनाता है और आपको दिन भर के लिए तैयार करता है। यह एक घंटा आपको जीवन के लिए तैयार करता है।
 
5. धोनी का यह एक घंटे का मंत्र एक प्रेरणा है, एक चुनौती है, और एक वादा है। यह वादा करता है कि अगर आप खुद को एक घंटा देते हैं, तो आप खुद को बदल सकते हैं।

October 26th 2026, 9:03 am
اقرأ على الموقع الرسمي

0 comments
Write a comment
Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا