Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا اقرأ على الموقع الرسمي

Commonwealth Games में क्रिकेट के मैदान पर होगा भारत पाकिस्तान का महा-मुकाबला

समाचार


बर्मिंघम:भारत का पहला दिन शानदार गया तो दूसरा दिन बेहतरीन गया। भारत के पास अब तीन पदक हो गए हैं और सिर्फ एक ही खेल से यह तीनों पदक झोली में आए हैं। हालांकि रविवार को ज्यादातर खेल प्रेमियों का ध्यान सिर्फ एक खेल पर होने वाला है और वह है क्रिकेट। वह इस कारण क्योंकि दोनों एशियाई प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान रविवार को आपस में भिड़ने वाले हैं। महिला क्रिकेट में भारत का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। हालांकि टी-20 में पाकिस्तान सिर्फ 1 बार ही भारत को हरा पाया है। कागज पर भारत पाक से काफी ज्यादा मजबूत है लेकिन तेज गेंदबाजी आक्रमण पाकिस्तान का ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है। बहरहाल राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का तीसरे दिन का कार्यक्रम इस प्रकार है।

(भारतीय समयानुसार)

तैराकी:पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई - हीट 3: साजन प्रकाश (3.07 बजे)

पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक - हीट 6: श्रीहरि नटराज (3.31 बजे)

जिमनास्टिक:

पुरुषों का ऑल-अराउंड फ़ाइनल: योगेश्वर सिंह (दोपहर 1.30 बजे)

बैडमिंटन:

मिश्रित टीम क्वार्टर फ़ाइनल: रात 10 बजे से

महिला टी20 क्रिकेट:

भारत बनाम पाकिस्तान (शाम 3.30 बजे)

मुक्केबाजी:

48-50 किग्रा (लाइट फ्लाईवेट) राउंड 16: निकहत जरीन (शाम 4.45 बजे)

60-63.5 किग्रा (लाइट वेल्टरवेट) राउंड 16: शिव थापा (शाम 5.15 बजे)

71-75 किग्रा (मिडिलवेट) राउंड 16: सुमित (सोमवार को सुबह 12.15 बजे)

92 किग्रा से अधिक (सुपर हैवीवेट): सागर (सोमवार को सुबह 1 बजे)

हॉकी (पुरुष):

भारत बनाम घाना: रात 8.30 बजे

साइकिलिंग:

पुरुषों की स्प्रिंट क्वालीफाइंग: एसो एल्बेन, रोनाल्डो लाइटोनजाम, डेविड बेकहम (दोपहर 2.32 बजे से)

पुरुषों की 15 किमी स्क्रैच रेस क्वालीफाइंग: वेंकप्पा केंगालागुट्टी, दिनेश कुमार (शाम 4.20 बजे से)

महिला 500 मीटर टाइम ट्रेल फाइनल: त्रियाशा पॉल, मयूरी लाटे (रात 9.02 बजे)

भारोत्तोलन:

पुरुषों का 67 किग्रा फाइनल: जेरेमी लालरिनुंगा (दोपहर 2 बजे)

महिलाओं का 59 किग्रा फाइनल: पोपी हजारिका (शाम 6.30 बजे)

पुरुषों का 73 किग्रा फाइनल: अचिंता शेयुली (रात 11 बजे)

स्क्वाश:

महिला एकल राउंड 16: जोशना चिनप्पा (शाम 6 बजे से)

पुरुष एकल राउंड 16: सौरव घोषाल (शाम 6.45 बजे)

टेबल टेनिस:

पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल: दोपहर 2 बजे

महिला टीम सेमीफाइनल: रात 11.30 बजे

लॉन बॉल:

महिला एकल: तानिया चौधरी (रात 10.30 बजे)

पुरुष पेयर्स: भारत बनाम इंग्लैंड (शाम 4 बजे)

July 30th 2022, 3:53 pm
اقرأ على الموقع الرسمي

0 comments
Write a comment
Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا