REET 2021 में कुछ जगह देरी से पहुंचे प्रश्नपत्र तो कुछ जगह अभ्यर्थियों ने मचाया पेपर आउट होने का हंग
Samachar Jagat
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कल रविवार को राजस्थान पात्रता प्रवेश परीक्षा (रीट 2021) का आयोजन हुआ था। इस एग्जाम में राजस्थान के अब तक के सबसे ज्यादा 25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने ये परीक्षा दी थी। वहीं कुछ सेंटरों पर प्रश्न पत्र देरी से पहुंचे वहीं कुछ पर हुए अभ्यर्थियों के उत्पात के बाद परीक्षा रदद् की थी। जिसके बाद आजराजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने घोषणा करते हुए कहा कि अलवर जिले के कमला देवी महाविद्यालय, ढीकवार-मांडल नीमराना परीक्षा केन्द्र में रीट परीक्षार्थियों की पहली शिफ्ट की परीक्षा फिर से होगी।
राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री और राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि इन सेंटरों पर अभ्यर्थियों कोएक्स्ट्रा टाइम देने की बात कही गई थी लेकिन वो नहीं माने। दूसरी शिफ्ट की रीट परीक्षा का संचालन सफलतापूर्वक करा लिया गया था। इस परीक्षा केंद्र के करीब 600 बच्चों की रीट की परीक्षा का पहली पारी के पेपर अब दोबारा कराया जाएगा।
शिक्षा मंत्री डोटासरा ने नोडल एजेंसी से बात करके जल्द ही नई तिथि घोषित करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मैंने चेयरमैन और सेक्रेटरी से बात की है। इसके बाद उन्होंने कहा कि जो सेंटर पूरा का पूरा रह गया था, उसका पेपर हम जल्दी से जल्दी बनाकर दोबारा परीक्षा लेंगे। दोबारा परीक्षा लेने के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا