Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا اقرأ على الموقع الرسمي

आईपीएल 2022 की दो नई टीमों के नामों की घोषणा ट्वेंटी-20 विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के अगले द

Samachar Jagat

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आज मंगलवार देर रात एक बड़ी घोषणा की है। बीसीसीआई ने फैसला किया है कि बोर्ड 24 अक्टूबर को आईसीसी टी-20 क्रिकेट वर्ल्डकप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के पहले मैच के अगले ही दिन यानि 25 अक्टूबर को आईपीएल 2022 में हिस्सा लेने वाली दो नई टीमों की घोषणा करेगा।

Two new IPL teams to be announced on Oct 25, a day after India-Pak T20 WC match

Read @ANI Story | https://t.co/fwh1BRM24Z#IPL pic.twitter.com/IHnG7oGhu4

— ANI Digital (@ani_digital) September 28, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, 17 अक्टूबर से ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन यूएई और ओमान में होगा। वहीं आईपीएल भी अभी यूएई में ही चल रहा है। आईपीएल के खत्म होते ही ट्वेंटी-20 क्रिकेट विश्वकप की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में बीसीसीआई इस दौरान ही 25 अक्टूबर को आईपीएल 2022 में हिस्सा लेने वाली दोनों नई टीमों के नामों का ऐलान करेगा।

गौरतलब है कि अब तक आईपीएल में आठ ही टीमें खेलती आई हैं। इससे पहले भी कई बार 10 टीमों का शेड्यूल रखा गया था लेकिन अन्य दोनों टीमें लगातार लीग में नहीं रह पाई। बोर्ड एक बार फिर से 2022 सत्र में आईपीएल को 10 टीमों का लेकर आ रहा है।

September 28th 2021, 2:54 pm
اقرأ على الموقع الرسمي

0 comments
Write a comment
Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا