Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا اقرأ على الموقع الرسمي

CSK v/s KKR : रविंद्र जडेजा को चेन्नई की टीम ने सर का खिताब ऐसे ही नहीं दिया, 8 गेंदों पर 22 रन जड़क

Samachar Jagat

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएळ 2021 के 38वें मैच में कल चेन्नई ने बड़े ही रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर अंकतालिका में टॉप की पोजिशन की फिर से हथिया ली। चेन्नई ने आईपीएल में 10 मैचों में 8वीं जीत दर्ज करते हुए 16 अंकों के साथ प्लेआफ की दावेदारी और पुख्ता कर दी है। चेन्नई के रविंद्र जडेजा ने एक ओवर में ही मैच को चेन्नई के खेमे में ला दिया। जडेजा ने 8 गेंदों पर 22 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर मैच में चेन्नई को चैंपियन बना दिया।

Reliving #CSK's super win with Jadeja and Shardul

Batting exploits, close finish and thrilling win. @imjadeja and @imShard chat up after CSK's nail-biting last-ball win - by @28anand

Full interview ????????https://t.co/PblRBCDi18 #VIVOIPL pic.twitter.com/sPu43EHVWv

— IndianPremierLeague (@IPL) September 27, 2021

वहीं गेंदबाजी करते हुए कसी हुई गेंदबाजी के साथ एक विकेट भी निकाला। जडेजा को उनके हरफनमौला प्रदर्शन पर मैन आफ द मैच का अवॉर्ड मिला। केकेआर ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 20 ओवरों में 8 विकेट पर 172 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

For Match 38 - @imjadeja is adjudged Man of the Match for his brilliant show with the bat and ball.#VIVOIPL #CSKvKKR pic.twitter.com/YczUyn7YEO

— IndianPremierLeague (@IPL) September 26, 2021

आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के अनुसार, चेन्नई की पारी का 19वां ओवर जडेजा के नाम रहा।कोलकाता की तरफ से 19वां ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने डाला। ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर रविंद्र जडेजा ने लगातार दो छक्के जड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर जडेजा ने एक चौका लगा दिया। जडेजा ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर कोलकाता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

September 27th 2021, 2:54 am
اقرأ على الموقع الرسمي

0 comments
Write a comment
Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا