आज की ताजा खबर, 23 अप्रैल 2019 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
Janoduniya.tv
झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को नक्सलियों ने भेज पत्र, दी जान से मारने की धमकी – झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी है। उन्हें एक पत्र में जान से मारने की धमकी मिली है, जिसमें उन्हें चुनाव से दूर रहने को कहा गया है।
भाजपा की चुनाव आयोग से शिकायत, बंगाल में हिंदू वोटरों को धमका रहे टीएमसी कार्यकर्ता – बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस पर चुनाव में धांधली और हिंसा का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत की है। आरोप है कि बंगाल के टीएमसी के कार्यकर्ता वोटरों को डरा-धमका रहे हैं।
2023 तक देश से नक्सलियों का खात्मा हो जाएगा- राजनाथ सिंह – केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 2023 तक देश से नक्सलियों का खात्मा हो जाएगा। सिंह ने एक चुनावी रैली में कहा कि देश की सुरक्षा के आड़े आ रहे विद्रोहियों और आतंकवादियों का सफाया कर दिया जाएगा।
फिर से ‘चौकीदार’ बने उदित राज, क्या दूर हो गई है टिकट ना मिलने की नाराजगी? – भाजपा की ओर से दिल्ली की उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से मौजूद सांसद उदित राज का टिकट काटे जाने के बाद भी शायद पार्टी अधिकारियों ने उन्हें मना लिया है। उदित राज ने फिर से अपने नाम के आगे चौकीदार लगा लिया है।
एआईएडीएमके ने उपचुनाव के लिए घोषित किए 4 उम्मीदवार – तमिलनाडु में एआईएडीएमके ने चार विधानसभा क्षेत्रों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा मंगलवार को कर दी। पार्टी की ओऱ से अरवाकुरिची विधानसभा सीट से वी.वी. सेंथिनाथन को, थिरुपरनकुंडराम से एस. मुनंदी को, ओट्टापीदारम से पी. मोहन को, और कंधासामी सीट से वी.पी. सलूर को चुनाव मैदान में उतारा है।
चंदा कोचर को ईडी ने भेजा समन, 3 मई से पेश होने का आदेश – आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन केस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने चंदा कोचर को नोटिस भेजा है। ईडी ने चंदा कोचर को 3 मई से पहले पेश होने का आदेश दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने अतीक अहमद के खिलाफ सीबीआई को दिया जांच का आदेश – सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सीबीआई को गैंगस्टर और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके सहयोगियों के खिलाफ जांच करने का आदेश दिया है। अतीक अहमद पर व्यापारी को किडनैप करने और मारपीट करने का आरोप है।
सुंदरनगर के बॉक्सर आशीष ने कजाकिस्तान को जड़ा पंच, सेमीफाइनल में बनाई जगह – थाइलैंड में जारी एशियन चैंपियनशिप प्रतियोगिता में सुंदरनगर के आशीष चौधरी ने 75 किलोग्राम भार वर्ग के अपने दूसरे मैच में कजाकिस्तान के खिलाड़ी को एक तरफ़ा मुकाबले में 5-0 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا