एनआईए ने आईएसआईएस से संबंध रखने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया
VSK Bharat
नई दिल्ली. एनआईए ने इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) आतंकी संगठन से संबंध रखने वाली दो महिलाओं को को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिलाओं पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आईएसआईएस की हिंसक जिहादी विचारधारा का प्रसार करने और नए सदस्यों को इसमें शामिल करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केरल के कन्नूर जिले की मिझा सिद्दीक और शिफा हैरिस रिश्तेदार हैं. केरल के मोहम्मद अमीन तथा उसके साथियों की आतंकी गतिविधियों के संबंध में एनआईए ने मार्च में स्वयं संज्ञान लेते हुए कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था. इसी मामले के संबंध में मंगलवार को सिद्दीक और शिफा की गिरफ्तारी हुई.
रिपोर्ट के अनुसार एनआईए के अधिकारी ने बताया कि अमीन और उसके साथी टेलीग्राम, हूप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों पर आईएसआईएस के कई प्रोपगैंडा चैनल चलाते थे और इसके माध्यम से आतंकी संगठन की हिंसक जिहादी विचारधारा का प्रचार करते थे. तथा नए सदस्यों की भर्ती करते थे. सिद्दीक आईएसआईएस से संबद्ध है और उसने सीरिया में आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए अपने साथियों के साथ ईरान की राजधानी तेहरान की यात्रा की थी. अमीन के निर्देश पर उसने इंस्टाग्राम पर एक पेज बनाया, जिसके माध्यम से मुस्लिम युवाओं को भ्रमित कर उन्हें आतंकी संगठन में भर्ती किया जाता था.
सिद्दीक ने शिफा हैरिस और एक अन्य रिश्तेदार मुसहाब अनवर को भी कट्टरपंथी बनाया था और उन्हें आईएसआईएस में शामिल होने के लिए उकसा रही थी. हैरिस भी आईएसआईएस से संबद्ध है और उसने अनवर तथा सिद्दीक के इशारों पर संगठन की गतिविधियों के लिए मोहम्मद वकार लोन को पैसे भेजे थे. शिफा आईएसआईएस में शामिल होने के लिए ‘हिजरा करना चाहती थी. मामले को लेकर एनआईए गहनता से जांच कर रही है.
The post एनआईए ने आईएसआईएस से संबंध रखने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया appeared first on VSK Bharat.
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا