मां नर्मदा के तट पर 132 सेविकाओं का सामूहिक घोष वादन, भारतीय संस्कृति और समरसता का अद्भुत संगम
VSK Bharat
राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मां नर्मदा की मानवंदना
जबलपुर। राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष की गौरवशाली यात्रा के उपलक्ष्य में मां नर्मदा के पावन तट पर घोष वादन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। अखिल भारतीय घोष प्रमुख पंकजा एवं अखिल भारतीय सह घोष प्रमुख प्राची पाटील की उपस्थिति में संपन्न कार्यक्रम में सेविकाओं ने अपनी सामूहिक साधना और स्वर-साधना मां नर्मदा के चरणों में समर्पित की।
कार्यक्रम में 132 सेविकाओं ने एक साथ 10 विभिन्न रचनाओं का वादन किया। शिव वंदना, ओंकार, मीरा रचना सहित भारतीय शास्त्रीय संगीत की रागदारी पर आधारित प्रस्तुतियों में भारतीय संस्कृति की आध्यात्मिक चेतना स्पष्ट झलकी।
एक समान शुभ्र वेश में अनुशासित पंक्तियां, घोष वाद्यों की एकलय ध्वनि और कदमों की एकरूपता ने वातावरण को विशेष गरिमा प्रदान की।
आयोजन की विशेषता केवल वादन की उत्कृष्टता नहीं, बल्कि उसमें दिखी समरसता और संगठन भावना भी थी। अलग-अलग परिवारों, क्षेत्रों और सामाजिक पृष्ठभूमियों से आई सेविकाएं एक ही ध्येय, एक ही भाव और एक ही लय में बंधकर सामाजिक समरसता और संगठन शक्ति का सजीव उदाहरण बनीं।
घोष प्रात्यक्षिकों के माध्यम से भारतीय संस्कृति के शुभ एवं मांगलिक चिह्नों की आकृतियां साकार की गईं। विशेष रूप से मां नर्मदा के मातृस्वरूप की आकृति बनाकर अन्य वाद्यों की संगत के साथ मां को प्रदक्षिणा अर्पित की गई। इसमें लय, ताल, अनुशासन और सामूहिक समन्वय का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
राष्ट्र सेविका समिति की 90 वर्षों की यात्रा नारी शक्ति के संगठन, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रसमर्पण की यात्रा रही है। मां नर्मदा के तट पर हुआ यह घोष वादन उसी साधना का सुंदर प्रतीक बना।
The post मां नर्मदा के तट पर 132 सेविकाओं का सामूहिक घोष वादन, भारतीय संस्कृति और समरसता का अद्भुत संगम appeared first on VSK Bharat.
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا