अमावस से भी घना अंधेरा; नशे ने बुझा दिए सैकड़ों घरों के दीप
VSK Bharat
देशभर में दीपोत्सव की तैयारी चल रही है और पंजाब में नशे का दिवाला निकलता जा रहा है। 13 अक्तूबर को नशा परोसने वालों से लड़ते हुए अपनी जान देने वाले परविंदर सिंह झोटा का 19 दिनों के बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हुआ है और परिवार मुख्यमंत्री भगवंत मान और पुलिस महानिदेशक के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर बैठा है और भी न जाने कितने घरों के दीप बुझ गए हैं। अक्तूबर का महीना कितने ही परिवारों के घरों में मातम फैला गया। इन परिवारों के इकलौते सदस्य दुनिया से चले गए। पंजाब में कितनी ही अभागी महिलाएं हैं, जिनके पति जवानी की उम्र में ही चल बसे।
दलजीत की लाश अपने साथ ले गई पुलिस
दलजीत सिंह की जिंदगी भी नशे की भेंट चढ़ गई। वह घर से मोटरसाइकिल पर गया और करीब पौने बारह बजे उसकी मौत का संदेश आ गया। पुलिस दावा करती है कि उसकी हत्या की गई है और आरोपी पकड़ लिए गए हैं। जब माता-पिता दलजीत के शव को ताबूत में लेकर मानसा मोर्चे के लिए रवाना हुए, तो पुलिस ने ताबूत ही छीन लिया। अंतिम विदाई का सम्मान भी दलजीत से छीन लिया गया।4
35 साल का दलजीत सिंह माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता जरनैल सिंह पशुपालन विभाग के सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) कर्मचारी हैं। छोटी किसानी से संबंधित परिवार की जमीन कर्ज में चली गई और 12वीं कक्षा पास करने के बाद दलजीत सिंह बेरोजगार था। उसके पिता और मां शिंदर कौर दोनों अमृतधारी हैं। दलजीत अपने पीछे 14 साल का बेटा और छह साल की बेटी छोड़ गया। पंजाब के कितने ही परिवार उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब इंसान को जीते-जी इलाज और मरने के बाद इज्जत मिले।
कुछ दिन पहले मानसा के भीम सिंह के अरमानों को भी अचानक ग्रहण लग गया, जब परविंदर सिंह झोटा की जान ले ली गई। परविंदर का शव 13 अक्तूबर से शवगृह (मुरदाघर) में पड़ा है। परविंदर नशा तस्करी के खिलाफ लड़ते-लड़ते अपनी जान गंवा बैठा। परविंदर माता-पिता का इकलौता बेटा था। एक्शन कमेटी न्याय के लिए मानसा में मोर्चा लगाकर बैठी है।
नशा मुक्ति केंद्र गया पर जान नहीं बची
मंडी लाधूका के बहक खास के संदीप सिंह की मौत का कारण भी नशा ही है। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। इसी महीने में फाजिल्का जिले के गांव घट्टियांवाली जट्टों के 17 साल के युवक अभिजोत सिंह की जान भी नशे ने ले ली। वह दो दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से वापस आया था। उसके पिता हरजिंदर सिंह की भी 14 महीने पहले नशे के कारण मौत हो गई थी। परिवार में पीछे अब मां और दादी रह गई हैं। पंजाब में नशे का अंधकार अमावस से भी गहरा होता जा रहा है।
राकेश सैन, पंजाब
The post अमावस से भी घना अंधेरा; नशे ने बुझा दिए सैकड़ों घरों के दीप appeared first on VSK Bharat.
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا