मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं – JanoDuniya Web TV
Janoduniya.tv
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं – JanoDuniya Web TV
तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना को लेकर गंभीर होने की जरूरत है चिंता करने की जरूरत नहीं है.. उन्होंने कहा कि सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हम कर रहे हैं..मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोनावायरस अभी है वायरस खत्म नहीं हुआ है जरूरत है उस वायरस से बचने की। गाइड लाइन जो बनाई है मास्क पहने सोशल डिस्टेंसिंग रखें भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रम नहीं होंगे..मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आर्थिक गतिविधियां बंद नहीं होने दूंगा कोरोना से निपटने के लिए हर सावधानी आवश्यक है मुख्यमंत्री लोगों से गाइडलाइन का पालन करने की अपील की उन्होंने बताया कि हम वैक्सीनेशन का अभियान और तेज करने जा रहे हैं खासकर उन क्षेत्रों में जहां संक्रमण अधिक है।
एंकर- दतिया के व्रन्दावन गार्डन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि किसानों को परंपरागत खेती से हटकर खेती की उन्नत तकनीक को अपनाकर अपनी आय बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। जिससे दतिया की आर्थिक सम्रद्धि बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि दतिया काफी पोटेंशियल हैं, इसे उभारने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान गन्ना अनुसन्धान केंद्र के वैज्ञानिकों को गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गन्ना अनुसंधान केन्द्र लखनऊ के वैज्ञानिकों ने गन्ना कृषकों से उन्नत तकनीक के संबन्ध में चर्चा कर एक जिला उत्पाद योजना के तहत् दतिया जिले कोे गुड़ उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश एवं देश में पहचान दिलाने हेतु जिले के कृषक उन्नत किस्म का गन्ना पैदा कर अच्छी गुणवत्ता का गुड़ उत्पादन कर सके। उन्होंने कृषकों को गुड़ उत्पादन की आधुनिक एवं उन्नत तकनीकी एवं जैविक गुड़ बनाने के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया, डॉ रामजी खरे सहित प्रशासनिक अधिकारी, कृषक एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देशभर में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए साजन साजन अभी से अपनी तैयारी में लग गया है मध्यप्रदेश के मंदसौर में भी कोर्णाक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिसे देखते हुए जिला पुलिस से अभी से लोगों लोगों में जन जागरूकता लाने की मंशा से सड़कों पर उतरना शुरू कर दिया पिछले साल पुलिस ने लोगों को डंडे दे दे कर कोरोना के बारे में सूचित किया था। लेकिन इस बार मंदसौर पुलिस कुछ नए एक्सपेरिमेंट भी कर रही है ।मंदसौर पुलिस द्वारा पुलिस बल में पदस्थ संगीतकार पुलिसकर्मी द्वारा संगीत की धुनों निकालकर लोगों को अपनी और आकर्षित किया जब लोग देखने के लिए रुके तो पुलिस ने उन्हें मास्क और फेस शिल्ड लगा दी। आम लोगों को भी यह पहल अच्छी लगी और उन्होंने भी पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना के प्रभाव बढ़ता जा रहा है ऐसे में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरूरी है।
दमोह से 47 किलोमीटर की दूरी पर विंध्य पर्वत के आखरी छोर पर कटाव होने की बजह से कटाव धाम के नाम से सुप्रसिद्ध ” एक ऐसा सिद्ध धांम जहाँ व्यक्ति का मन आस्था में रम जाए ,प्राकृतिक सौन्दर्यता आंखों से मन में समा जाए ऐसा ही मनोरम स्थल हैदमोह व जबलपुर जिले की सीमा के मध्य सिद्ध स्थली कटाव धांम पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए हमेशा से ही एक पसंदीदा स्थल रहा है। विंध्य और सतपुड़ा की पहाड़ियों का मेल होता है। हिंदुओं के तीर्थस्थल कटाव धांम से पवित्र नदियों का संगम स्थल है और सोन नदी की उत्पति होती है। जहाँ पर्वतीय श्रंखलाओं के बीच से बहती है जिसे देखकर मन प्रसन्न हो उठता है। प्रकृति की सुंदरता की दृष्टि से को खास वरदान प्राप्त है। यहां के , ऊंची पहाड़ियां और शांत वातावरण सैलानियों को इस कदर मंत्रमुग्धब करते हैं कि वे दोबारा आए बिना रह ही नहीं सकते कटावधाम तीर्थक्षेत्र में विश्व का अद्वितीय राममंदिर “श्री रामार्चन मण्डपम्”निर्माणाधीन है| कटाव सिद्ध स्थली में जहां संतो की तपोभूमि समाधि स्थल पर मन्दिर वने हुए वही यहाँ दर्शनीय आस्था के स्थलों में लाल मन्दिर पंचमुखी हनुमान जी मन्दिर मौनीबाबा आश्रम , पहाड़ी पर बना मृगननाथ जी के मन्दिर सहित सिद्ध बाबा जैसे अनेकों मन्दिर प्राकृतिक सौंदर्य व आस्था के केंद्र है|
श्री त्यागी जी महाराज हेल्पिंग हैंड्ज़ फ़ाउंडेशन के तत्वावधान में घुघरी तहसील के ग्राम जिघरघटा के आंगनवाड़ी केंद्र में स्कूल के कक्षा १-५ तक के लगभग 50 गरीब जरूरतमंद बच्चों को कॉपी ,पहाडा , शीश , पेन , चप्पल निशुल्क वितरित की गई ।इस सादगी भरे कार्यक्रम में फ़ाउंडेशन के सदस्य गण , गाँव के विशिष्ट जन , घुघरी के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे । समिति के अधिकारियों का कहना है की वो इस मुहिम को बहुत आगे ले जाना चाहते हैं , और ज़रूरत मंद व्यक्तियों की हमेशा मदद करना चाहते हैं , इसलिए उन्होंने ये फ़ाउंडेशन बनाया है। ज्ञात होवे की फ़ाउंडेशन में सभी सदस्यों द्वारा प्रतिमाह 100 रुपय दिए जाते हैं , जिसका उपयोग इस तरह के नेक कार्य में किया जाता है।
एंकर- दतिया के किला चौक मैदान पर शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने भाजपा नेता वसीम रिजवी का पुतला फूंका तथा जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। बताया जा रहा हैं कि गत दिवस उप्र के वरिष्ठ भाजपा नेता वसीम रिजवी ने मुस्लिम समुदाय के पवित्र ग्रन्थ कुरान शरीफ को लेकर विवादित बयान दिया हैं। रिजवी के बयान के बाद मुस्लिम समाज में काफी आक्रोश हैं।
Jano Duniya – The most credible & diversified source of Hindi News & Infotainment Channel (Khabar Bhi, Ashar Bhi – journalistic ethics & excellence) with focus on Indian & International News, primarily on Politics, World & Business, Lifestyle & Entertainment, Sports & Gadgets, Astrology & Traditional News, a must-watch on the website bringing various genres of interest under one roof, https://janoduniya.tv, YouTube – https://bit.ly/3euEkdo, Facebook – https://bit.ly/3l6EgSj, LinkedIn – https://bit.ly/3qyDSgp. #JanoDuniya #JanoTazaKhabar #JanoSach #JanoAbhiKaSach #JanoBadiKhabar #KhabarBhiBharosaBhi #JanoDuniyaHindiNews #JanoDuniyaWebTV
The post मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं – JanoDuniya Web TV first appeared on Jano Duniya.
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا