रोहित शर्मा ने T-शर्ट पर Non Committal? लिखकर चिढ़ाया मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर को (Video)
समाचार
रोहित शर्मा अब मैदान के अंदर की जगह मैदान के बाहर हिसाब चुकता करते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा जल्द ही अपना फैमिली शो Family Full House with Rohit Sharma में बतौर होस्ट शिरकत करते हुए नजर आएंगे। हर दिन इस शो का नया टीजर आता है। आज जब एक नया टीजर आया तो उनकी टी-शर्ट पर Non Committal? लिखा था। यह वही शब्द है जो मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने एक साल पहले रोहित शर्मा के विश्वकप खेलने के सवाल के जवाब में दिया था।इस कारण यह टीजर वायरल हो गया है।
अक्टूबर 2025 में हुई एक प्रेस वार्ता में पूछे गए सवाल के जवाब में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा स्थापित चयन समिति के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजित अगरकर ने कहा था कि कि सीनियर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा का 2027 एकदिवसीय विश्व कप के लिए 'Non Committal' (अनिर्णीत) हैं।Aa raha hai Hitman!
— sonytv (@SonyTV) September 8, 2026
Family Full House With Rohit Sharma!
Shuru ho raha hai 19th September se raat 9:30 baje, sirf #SonyEntertainmentTelevision aur Sony LIV par.@ImRo45 #RohitSharma #FamilyFullHouse #ComingSoon #SonyTV pic.twitter.com/HIaw43il3d
2027 एकदिवसीय विश्व कप का सवाल टाल गए रोहित शर्मा
भारत के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में खेलने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर गुरुवार को कहा कि अक्टूबर 2027 अभी बहुत दूर है। एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व कप्तान ने एक पंक्ति में जवाब दिया। टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट में नहीं खेलने के कारण रोहित के वनडे प्रारूप में भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रहे हैं।
रोहित ने कार्यक्रम के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ अक्टूबर 2027 अभी बहुत दूर है, तब देखेंगे।’’वनडे विश्व कप 2027 की सह-मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे।’भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने कुछ दिन पहले स्पष्ट कर दिया था कि रोहित को लेकर अटकलों की कोई गुंजाइश नहीं है क्योंकि वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
संन्यास की अटकलें जुलाई से हो रही है तेज
17 जुलाई (शुक्रवार) से मीडिया सूत्रों में यह अटकलें लग रही थी कि वह संन्यास के बारे में सोच रहे हैं और 19 जुलाई (रविवार) को लॉर्ड्स पर खेला जाने वाला एकदिवसीय मैच उनका अंतिम मैच होगा। इस मैच से पहले या तो वह खुद संन्यास ले लेंगे या फिर ड्रॉप हो जाएंगे।लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकैया ने कहा है कि यह सब अफवाह है। वह जब तक चाहे क्रिकेट खेल सकते हैं।
माना जा रहा था रोहित शर्मा ने अपने PR यानि कि जनसंपर्क के कारण अफगानिस्तान सीरीज में अपनी जगह बचा ली थी लेकिन इंग्लैंड उनकी अंतिम सीरीज मानी जा रही थी।रोहित शर्मा ने फिर जबरदस्त जनसंपर्क की बिसात बिछाकर अपनी जगह एक बार फिर बचा ली और आलोचकों के मुंह शतक लगाकर बंद कर दिए।
साल भर रहा बुरा फॉर्म, लॉर्ड्स पर मिली संजीवनी
गौरतलब है कि रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और इंग्लैंड के पहले दो एकदिवसीय मैच में फ्लॉप रहे थे। जिसके बाद उनकी संन्यास की अटकलें लगनी शुरु हो गई थी। हालांकि उन्होंने बेहतरीन पारी खेली। रोहित शर्मा ने 110 गेंदो में 138 रन बनाए। उन्हें जैकब बैथल ने बोल्ड किया।
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदविसीय मैच में 21 गेंदो में 11 रन बनाए थे। दूसरे एकदिवसीय मैच में 47 गेंद में 1 चौका और छक्का मारने के बाद 26 रन बनाकर आउट हुए। उनका 5 रनों पर गस एटिंकसन ने कैच छोड़ा था।
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच को छोड़ दे तो इस साल रोहित का प्रदर्शन औसत से नीचे रहा है।पहले मैच में वह 16 रन बनाकर रनआउट हो गए और दूसरे मैच में वह 39 गेंदों में 48 रन बनाकर बोल्ड हो गए।
इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली एकदिवसीय सीरीज में रोहित शर्मा फ्लॉप रहे और टीम को शुरुआत में बड़ा स्कोर नहीं दे सके। रोहित शर्मा 3 मैचों में 20 की औसत से 61 रन बना पाए। पूरी सीरीज में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए।पहले मैच में उन्होंने 29 गेंदो पर 26 रन, दूसरे मैच में उन्होंने 38 गेंदो में 24 रन और तीसरे मैच में 13 गेंदो में 11 रन बनाए।
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا