News Bulletin Chatar pur final – JanoDuniya Web TV
Janoduniya.tv
News Bulletin Chatar pur final – JanoDuniya Web TV
इंसानी शक्ल में 60 साल का हैवान,
7 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करता 60 साल का बूढ़ा,
दिन दहाड़े बीच बाजार अश्लील हरकत करता दुकानदार, आरोपी गिरफ्तार- समाज शर्मसार
हालांकि ये खबर नही समाज को शर्मसार करने वाली तस्वीर है, इंसान की शक्ल में दिखने वाले हैवान कैसे होते है ये जानने के लिए मध्यप्रदेश छतरपुर से आई ये रिपोर्ट देखिये |
आज हम जो कुछ भी दिखाने जा रहे हैं । उसे न तो हम खबर कहेंगे और न ही समाचार कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जिसे देखने सुनने के बाद बोलने को कुछ भी शेष नही रहता ।आज हम जिस समाज के मध्य रहकर घर परिवार और स्वयं को महफूज समझते हैं वह कितना घातक, कुंठित और खतरनाक बन चुका है जहां रिस्ते,नाते, मान,सम्मान , आड़ ,मर्यादा , अब कुछ शेष नहीं रहा । मनुष्य पद्धति, रीति,रिवाज,रहन ,सहन,अनुसन्धान और आविष्कार से पशुओं और जंगलियों के दर्जे से ऊंचा उठता है |
8 मार्च एक ऐसा दिन जिसे सम्पूर्ण विश्व अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाता है लेकिन इसी दिन मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक वीडियो वायरल होती रही जो मानवता को ,मानव को , सभ्यता को समाज को ,जीवन को प्रगति को, यहां तक कि वर्तमान को भी शर्मसार कर देती है । बमीठा थाना अंतर्गत चंद्रनगर में एक वीडियो सामने आया एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ एक 60 वर्षीय वृद्ध पान वाले ने समाज को कलंकित करने का काम किया था दरअशल बीते दिनों आरोपी चंदू उर्फ चंद्रप्रकाश तिवारी निवासी चंद्रनगर जो कि एक पान की गुमटी लगाता है अभी कुछ ही दिन पहले एक 7 साल की बच्ची जो कि अपनी दादी के साथ चंद्रनगर बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी कि पान वाले ने बच्ची को पान मसाले खिलाने की लालच में एक ऐसी शर्मनाक घटना की जिसका वीडियो वायरल हुआ आज ढलती उम्र के इस पड़ाव पर भी कुकर्मो का प्रभाव कितना गहरा है कि न तो शर्म है और न ही हया । उम्र का लिहाज भी तोड़ा और माथे पर लगी रोली का सम्मान भी , आखिर कितना गिर गया है ये इन्शान इससे ज्यादा नेक और समझदार तो जंगल के वो पशु हैं जिनके पास न तो बुद्धि है और न ही विवेक ।
जैसे ही खबर चंद्रनगर में फैली तो पान वाला वृद्ध दुकान छोड़कर वहां से फरार हो गया बमीठा थाना प्रभारी हेमन्त नायक ने घटना स्थल का मुआयना करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर चंद घंटों में आरोपी को बमीठा पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया आरोपी चंद्रप्रकाश तिवारी के ऊपर वीडियो के आधार ओर लड़की के परिवार की रिपोर्ट पर 354,354(क)आईपीएस 11/12 पास्को एक्ट की कार्यवाही की गई आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया ,tv स्क्रीन पर दिखने वाला यह इंसानी शैतान अपनी उम्र का आधा हिस्सा जी चुका है बाकी की बची जेल में ही गुज़रेगी ।ये जाति से ब्राह्मण है नाम है चंदू तैयारी काम दुकानदारी और हरकतें ऐसी की इस पर थूकना भी अपमान हो फिलहाल पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी कर ली है और इसे जेल भेज दिया है । पर ऐसे समाज मे न जाने और कितने होंगे जिनसे अपनो को महफूज रखने की जिमेदारी हमारी होगी । क्योंकि इनके चेहरे पढ़ना भी आसान नहीं होता |
Jano Duniya – The most credible source of Hindi News & Infotainment Channel (Khabar Bhi, Ashar Bhi – the most credible & diversified source of journalistic ethics & excellence) with focus on Indian & International News, primarily on Politics, World & Business, Lifestyle & Entertainment, Sports & Gadgets, Astrology & Traditional News, a must-watch on the website, https://janoduniya.tv, YouTube – https://bit.ly/3euEkdo, Facebook – https://bit.ly/3l6EgSj, LinkedIn – https://bit.ly/3qyDSgp. The channel brings various genres of interest under one roof. #JanoDuniya #JanoTazaKhabar #JanoSach #JanoAbhiKaSach #JanoBadiKhabar #KhabarBhiBharosaBhi #JanoDuniyaHindiNews #JanoDuniyaWebTV
The post News Bulletin Chatar pur final – JanoDuniya Web TV first appeared on Jano Duniya.
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا