Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا اقرأ على الموقع الرسمي

चार दिन के प्रवास पर जम्मू पहुंचे सरसंघचालक मोहन भागवत

VSK Bharat

जम्मू. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी वीरवार दोपहर करीब 2:00 बजे जम्मू के अंबफला स्थित केशव भवन में पहुंचे. वे चार दिन के प्रवास पर आए हैं. सरसंघचालक जम्मू कश्मीर प्रांत के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे. हर वर्ष प्रांत पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाती है. इसी क्रम में जम्मू कश्मीर प्रांत की बैठकें तय हुई हैं. जिसमें सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी, पदाधिकारी एवं प्रचारकों से साल भर के कार्यों पर चर्चा करेंगे तथा आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डालेंगे.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सरसंघचालक जी विभिन्न बैठकों का क्रम 01 अक्तूबर से प्रारंभ होगा. 02 अक्तूबर को जम्मू विश्वविद्यालय के जोरावर सिंह सभागार में प्रबुद्धजनों की विचार गोष्ठी को संबोधित करेंगे. 03 अक्तूबर को सरसंघचालक जी जम्मू कश्मीर में मंडल व बस्ती अनुसार एकत्रीकरण के अवसर पर स्वयंसेवकों को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करेंगे.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी वीरवार दोपहर करीब 2:00 बजे जम्मू के अंबफला स्थित केशव भवन पहुंचे.
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सरसंघचालक जी विभिन्न बैठकों का क्रम 01 अक्तूबर से प्रारंभ होगा. pic.twitter.com/igYBHEp04X

— VSK BHARAT (@editorvskbharat) September 30, 2021

 

The post चार दिन के प्रवास पर जम्मू पहुंचे सरसंघचालक मोहन भागवत appeared first on VSK Bharat.

October 1st 2021, 2:11 pm
اقرأ على الموقع الرسمي

0 comments
Write a comment
Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا