Shubhmangal Loan Scheme: किसानों को बेटी की शादी पर मिलेगा जीरो परसेंट इंटरेस्ट पर लोन
Samachar Jagat
इंटरनेट डेस्क। सरकार की ओर से किसानों के हित में कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अब लातूर डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक ने किसान परिवार की बेटी की शादी का फाइनेंशियल बोझ कम करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। बैंक की ओर से शुभमंगल लोन स्कीम शुरू की गई है।
इस स्कीम के तहत अब एलिजिबल किसान अकाउंट होल्डर्स को उनकी बेटी की शादी के लिए ज़ीरो परसेंट इंटरेस्ट पर लोन बैंक की ओर से प्रदान किया जाएगा। इससे गांव के उन किसान परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है जो आर्थिक परेशानियों का सामना करना कर रहे हैं।
बैंक द्वारा इस स्कीम का कुछ सालों से सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इस स्कीम में किसानों और सदस्यों की बेटियों की शादी के लिए आठ प्रतिशत ब्याज दर पर लोन दिया जा रहा था, लेकिन अब बैंक ने शादी समारोह के लिए ज़ीरो परसेंट ब्याज पर पैसे देने का फैसला किया है।
PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا