Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا اقرأ على الموقع الرسمي

लाल मंदिर में धमाका करना चाहता था उमर उन नबी – एनआईए की चार्जशीट में खुलासा

VSK Bharat

नई दिल्ली। लाल किले के पास हुए बम ब्लास्ट के मामले में एनआईए की चार्जशीट में बड़ा खुलासा हुआ है। उमर-उन-नबी का असल इरादा चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर के पास कार खड़ी करके धमाका करने का था। लेकिन, भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी देखकर वह अपनी योजना नहीं लागू कर सका। उसने कार घुमाई और लाल किले की तरफ चला गया।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। आतंकी हमले का मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी को बनाया है। चार्जशीट में बताया गया है कि उसने कैसे योजना बनाई, कहां-कहां रुका और क्या-क्या सावधानियां बरतीं।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिता है कि 10 नवंबर की शाम 6:37 बजे उमर लाल मंदिर के पास कार पार्क करने की कोशिश कर रहा था। हालात अनुकूल न मिलने पर उसने यू-टर्न लिया। करीब 13 मिनट बाद शाम 6:50 बजे लाल किले के गेट नंबर चार के पास विस्फोट हो गया।

जांच एजेंसी की चार्जशीट के अनुसार, उमर ने आईईडी को रिमोट कमांड सिस्टम से विस्फोट किया। यह सिस्टम उसके एक जूते में लगा था। कार के पास मिला जूता और उसकी एड़ी से जुड़ा धातु का टुकड़ा फोरेंसिक जांच में भेजा गया। उसमें टीएटीपी, पोटैशियम और अमोनियम नाइट्रेट मिला। कार से मिले नमूनों का डीएनए उमर के माता-पिता से मिला, जिससे उसकी पहचान पक्की हुई।

जांच में पता चला कि उमर विस्फोटक को सुरक्षित रखने के लिए अपने कमरे को बहुत ठंडा रखता था। कमरे से दुर्गंध भी आती थी। उसने तैयार टीएटीपी को सुरक्षित रखने के लिए पानी भरने वाले बैग खरीदे थे। गवाहों ने बताया कि विस्फोटक मिश्रण को स्थिर रखने के लिए उसमें नियमित रूप से पानी डाला जाता था।

एनआईए के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई के बाद फरार उमर नूंह में एक मकान में छिपा हुआ था। वहां भी उसका व्यवहार संदिग्ध था। मकान मालिक के परिवार की महिला सदस्य ने बताया कि वह बाहर जाकर पेशाब नहीं करता था। वह पेशाब को पॉलीथीन में जमा कर लेता था, जिससे कमरे में बदबू फैलने लगी थी। जांच में एक दस्तावेज भी मिला है, जिसमें यूरिया नाइट्रेट आधारित विस्फोटक बनाने की विधि बताई गई थी। उसमें यूरिया के स्रोत के तौर पर पेशाब से यूरिया निकालने का विकल्प भी लिखा था।

The post लाल मंदिर में धमाका करना चाहता था उमर उन नबी – एनआईए की चार्जशीट में खुलासा appeared first on VSK Bharat.

September 10th 2026, 1:44 pm
اقرأ على الموقع الرسمي

0 comments
Write a comment
Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا