आज की ताजा खबर, 4 अप्रैल 2019 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार आज का समाचार
Janoduniya.tv
4 अप्रैल की ताजा खबरें और समाचार
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के लिए अब महज पांच दिन बचे हैं और राजनीतिक फिजां में सियासी तराने गूंज रहे हैं। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वायनाड से अपना पर्चा भरा। इसके साथ ही सियासी फिजां को राजनीतिक दल गरम करने में जुटे हुए हैं। यहां पर हम देश दुनिया की उन तमाम खबरों से रूबरू कराएंगे जो आप के लिए जरूरी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘जाएद’ मेडल से नवाजे जाएंगे। यह सम्मान उन्हें दोनों देशों को संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए दिया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी को मिला यूएई का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘जाएद मेडल’ से नवाजे जाएंगे पीएम
वायनाड की गलियों के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संदेश दिया कि देश में बदलाव की बयार बह रही है। कांग्रेस पार्टी को यकीन है कि इस अभियान से पार्टी दक्षिण भारत में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
वायनाड की गलियों से राहुल गांधी का संदेश, पूरे प्रचार अभियान में सीपीएम के खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगा
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग ने बड़ी कारवाई करते हुए करीब 377 करोड़ रुपये नकद, शराब, और नशीली दवाएं बरामद की हैं।
लोकसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने बरामद किए नगद,शराब और नशीली दवाएं
रिजर्व बैंक ने मॉनिटरी पॉलिसी का एलान कर दिया है। आरबीआई ने लोगों को राहत देते हुए रेपो रेट घटा दी है। इसके बाद आपको होम लोन और ऑटो लोन की दरें घटने की उम्मीद है।
क्रेडिट पॉलिसी में रिजर्व बैंक ने लगातार दूसरी बार रेपो रेट घटाई, सस्ता होगा आपका लोन
एशियन डेवलपमेंट बैंक ने पाकिस्तान की विकास दर में बड़ी गिरावट का अनुमान लगाया है। वहीं भारत को सबसे तेज अर्थव्यवस्था बताया है। जानिए पाकिस्तान के जीडीपी में कितनी गिरावट आएगी।
एडीबी ने कहा पाकिस्तान की विकास दर में आएगी बड़ी गिरावट, भारत से है बहुत पीछे
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है पार्टी की चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने एक बार फिर फिर लोगों से पूछा है कि क्या उन्हें आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए?
आप विधायक अलका लांबा ने कहा ‘मैं बीजेपी के खिलाफ लड़ रही हूं लेकिन कुछ लोग मेरे खिलाफ लड़ रहे हैं’
सियासत में आरोपों और प्रत्यारोपों के जरिए राजनीतिक दल एक दूसरे पर निशाना साधते हैं। बीजेपी की कद्दावर नेता मेनका गांधी ने मायावती पर टिकट बेचने का आरोप लगाया है।
अमेठी के साथ केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन से पहले राहुल एक रोड शो भी करेंगे। इस दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। इसके साथ देश के अलग अलग हिस्सों में राजनीतिक दलों के नेता जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
वायनाड सीट के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगे राहुल गांधी, साथ नजर आएंगी प्रियंका गांधी
इसके साथ ही अलग अलग राजनीतिक दलों के नेता अलग अलग जगहों पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا