संघ प्रमुख का अधूरा वीडियो व कथन शेयर कर किया जा रहा भ्रमित
VSK Bharat
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व सरसंघचालक जी की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए कुछ लोग निरंतर प्रयासरत रहते हैं, और उनके कथनों को आधा-अधूरा प्रस्तुत अथवा झूठे व तथ्य़ात्मक रूप से गलत कथन प्रसारित किए जाते हैं।
इसी प्रयास के तहत एक बार फिर अधूरा वीडियो और कथन सोशल मीडिया पर सरसंघचालक जी के नाम से प्रसारित किया जा रहा है। वायरल क्लिप और पोस्टर में दावा किया जा रहा है कि सरसंघचालक ने हिन्दू राष्ट्र की अवधारणा पर सवाल उठाए हैं। दावा किया जा रहा है कि – मोहन भागवत ने कहा, हिंदुस्तान को हिन्दू राष्ट्र कहने वालों को मानसिक अस्पताल भेज देना चाहिए।
दावे के साथ प्रसारित किया जा रहा वीडियो मात्र कुछ सेकेंड का है, उसे मूल संदर्भ से काटकर शेयर किया जा रहा है।
वास्तव में सरसंघचालक जी 1930 की घटना की चर्चा कर रहे हैं। उसमें उन्होंने मिस्टर इब्राहिम के कथन का जिक्र किया है। उस समय संघ पर प्रतिबंध लादने का प्रयास चल रहा था, जबकि संघ की स्थापना को कुछ ही वर्ष हुए थे।
सरसंघचालक मोहन भागवत जी के पूर्ण वक्तव्य —
संघ के 100 साल पूरे हुए। संघ की चर्चा सर्वत्र है। इसलिए ऐसे पुस्तक बहुत आ रहे हैं। परसों यहां नागपुर में बौद्धिक वर्ग हुआ, उसमें मैंने बताया कि संघ पर जब पहला प्रतिबंध लादने का प्रयास हुआ 30 के दशक में सेंट्रल प्रोविंस की असेंबली में तो संघ का बचाव करने वाले कोई भी संघ के स्वयंसेवक नहीं थे। और संघ के विचारों के समर्थक भी नहीं थे।
उसमें एक मिस्टर इब्राहिम थे जो संघ के पक्ष में बोले – संघ को बंद नहीं करना चाहिए। वह सांप्रदायिक नहीं है। यह उन्होंने बोला, लेकिन बोलते समय कैसे बोला? उन्होंने (मिस्टर इब्राहिम) कहा कि “हिन्दुस्तान हिन्दू राष्ट्र है, कहने वालों को पागलों के अस्पताल में भेजना चाहिए। ऐसा मेरा मत है।
और मैं डॉक्टर हेडगवार को जानता हूं। वो पागल नहीं है। वो अच्छे व्यक्ति है। और इसलिए संघ सांप्रदायिक नहीं हो सकता”।
तो 30 का दशक है। पांच सात साल हो गए थे संघ शुरू होकर। संघ किसको पता था? लेकिन डॉक्टर हेडगेवार बताते हैं।
और अब 100 साल के बाद शताब्दी पर श्रीमती मालिनी भट्टाचार्य को लगा कि मैं संघ के बारे में कुछ लिखूं। तो उन्होंने देश भर के 10 स्वयंसेवक चुने। उनसे बात की और उनकी जीवन यात्रा में संघ, इस प्रकार से उनके जीवन लिखे। 10 स्वयंसेवकों के उस चरित्र कथन की पुस्तक को नाम दिया ‘स्वयंसेवक’।
संघ शुरू हुआ, तब भी संघ की पहचान स्वयंसेवक था और 100 साल का संघ हुआ तो भी संघ की पहचान संघ का स्वयंसेवक है।
https://x.com/editorvskbharat/status/2121595869061640482
The post संघ प्रमुख का अधूरा वीडियो व कथन शेयर कर किया जा रहा भ्रमित appeared first on VSK Bharat.
تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا
اقرأ على الموقع الرسمي

تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا