Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا اقرأ على الموقع الرسمي

दो हमले, तीन मोस्ट वांटेड आतंकियों की तस्वीरें जारी; 30 लाख रुपये इनाम की घोषणा

VSK Bharat

श्रीनगर/नई दिल्ली। सुरक्षा एजेंसी की ओर से जारी पोस्टर में दिख रहे तीन दहशतगर्द — जहांगीर सरूरी, रियाज अहमद उर्फ हजारी और मुदस्सिर हुसैन, फिलहाल जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर हैं।

किश्तवाड़ के ऊपरी क्षेत्र में सक्रिय बताए जा रहे आतंकियों का नाम एक बार फिर चर्चा में है। वजह है किश्तवाड़ में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स यानी SPOs की हत्या। जम्मू कश्मीर पुलिस ने तीनों की तस्वीरें जारी कर सूचना देने वाले को 30 लाख रूपये के इनाम की घोषणा की है।

लेकिन चुनौती केवल किश्तवाड़ तक सीमित नहीं है,  कुलगाम से लेकर जम्मू के पहाड़ी इलाकों तक सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

दरअसल, 11 नवंबर को कुलगाम में CRPF के नाके पर आतंकियों ने हमला किया, जिसमें तीन जवान घायल हो गए थे। इसके ठीक अगले दिन यानी 12 नवंबर को किश्तवाड़ में लापता हुए दो SPOs के गोलियों से छलनी शव बरामद हुए।

दोनों आतंकी वारदातों के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई और आतंकियों की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिए गए। एक तरफ शहरों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त नाके लगाए गए। वाहनों की चेकिंग बढ़ाने के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। बख्तरबंद वाहनों के जरिए निगरानी बढ़ाई गई है। पूछताछ के लिए 200 से ज्यादा OGW यानी ओवर ग्राउंड वर्कर्स को भी उठा लिया गया है।

11 से 13 नवंबर के बीच जम्मू कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता…..

11 नवंबर – कुलगाम में CRPF नाके पर हमला, तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन शुरू

किश्तवाड़ में दो SPO लापता, संयुक्त तलाशी अभियान शु रू किया गया

11 नवंबर की रात – LG मनोज सिन्हा की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा

12 नवंबर – दोनों SPO के शव बरामद, दच्छन-मरवाह में सर्च ऑपरेशन तेज

DGP नलिन प्रभात का किश्तवाड़ दौरा, सुरक्षा समीक्षा की

कुलगाम आतंकी हमले में NIA की एंट्री, टीम जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची

12-13 नवंबर – घाटी में सुरक्षा बढ़ाई गई, चेकिंग और तलाशी अभियान तेज

13 नवंबर – DG CRPF जी.पी. सिंह का कुलगाम दौरा और सुरक्षा समीक्षा की

किश्तवाड़ के तीन आतंकियों के पोस्टर लगाए, जानकारी देने पर 30 लाख के इनाम की घोषणा

अब, एक तरफ कुलगाम में CRPF पर हमला करने वाले आतंकियों की तलाश जारी है। दूसरी तरफ किश्तवाड़ में दो SPOs की हत्या के बाद पहाड़ी और जंगलों वाले इलाकों में आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।

The post दो हमले, तीन मोस्ट वांटेड आतंकियों की तस्वीरें जारी; 30 लाख रुपये इनाम की घोषणा appeared first on VSK Bharat.

November 14th 2026, 5:47 am
اقرأ على الموقع الرسمي

0 comments
Write a comment
Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا