Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا اقرأ على الموقع الرسمي

सतना की उन्नतशील महिला कृषक साधना तिवारी को जवाहरलाल नेहरू कृषक फैलो सम्मान-2021

VSK Bharat

चित्रकूट. दीनदयाल शोध संस्थान कृषि विज्ञान केंद्र, सतना के तकनीकी मार्गदर्शन में कृषि के क्षेत्र में किये जा रहे अभिनव नवाचारों के लिए ग्राम माधवगढ़ तहसील रघुराजनगर जिला सतना की साधना तिवारी को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के 58वें स्थापना दिवस पर प्रतिष्ठित पुरस्कार कृषक फैलो सम्मान-2021 से सम्मानित किया जाएगा.

कृषक फैलो सम्मान 2021 के लिए चयनित साधना तिवारी ने कृषि विज्ञान केंद्र मझगवां के तकनीकी मार्गदर्शन में अंगीकृत कृषि प्रणाली में दलहन, तिलहन, धान्य फसलों के साथ फलोद्यान, पशुपालन, मुर्गीपालन, मधुमक्खी पालन का समावेश करते हुए पर्यावरण सुरक्षा पर भी ध्यान केन्द्रित किया है. प्रक्षेत्र पर उपलब्ध जैव कचरे से वर्मीकम्पोस्ट का उत्पादन कर जैविक खेती की ओर अग्रसर है. उत्पादन लागत में कमी एवं उपलब्ध संसाधनों का उचित प्रबंधन कर जोखिम को कम करने में सफलता अर्जित की है.

कृषकों के उत्पाद का उचित मूल्य मिल सके इस हेतु सोहावल कृषक उत्पादक संगठन का भी गठन किया गया है. उपरोक्त कार्य हेतु जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर द्वारा कृषक फैलो सम्मान-2021 से सम्मानित करने के लिए चयनित किया गया है.

कृषि विज्ञान केंद्र मझगवां द्वारा भारतरत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख के ध्येय को साकार करने हेतु सतना जिले के किसानों को अग्रणी एवं उन्नतशील, समृद्ध कृषक बनाने हेतु तकनीकी सहयोग एवं नवाचार के लिए प्रेरित किया जाता है.

साधना तिवारी केवीके मझगवां-सतना से जुड़कर कृषि के क्षेत्र में जिले के कृषकों एवं महिला कृषकों के लिए बेहतर उदाहरण साबित हो रही है. इसके अतिरिक्त दमोह जिले के मनोज कुमार पटेल एवं बैतूल जिले के राजकुमार सिरोरिया को भी चयनित किया गया है. जिन्हें जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के 58वें स्थापना दिवस पर 01 अक्तूबर, 2021 को सम्मानित किया जाएगा.

साधना की उपलब्धि के लिए दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन एवं कोषाध्यक्ष वसंत पंडित तथा कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह नेगी सहित केवीके मझगवां के सभी वैज्ञानिकों ने बधाई देते हुए उनको आगे भी कृषि क्षेत्र में विशेष योगदान को आगे बढ़ाने एवं कृषि के क्षेत्र में महिलाओं को भी विशेष रूप से प्रेरित करने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

The post सतना की उन्नतशील महिला कृषक साधना तिवारी को जवाहरलाल नेहरू कृषक फैलो सम्मान-2021 appeared first on VSK Bharat.

October 1st 2021, 2:11 pm
اقرأ على الموقع الرسمي

0 comments
Write a comment
Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا