Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا اقرأ على الموقع الرسمي

अशोक सिंहल जी ने हिन्दू समाज में स्वाभिमान और शौर्य का भाव जागृत किया – आलोक कुमार जी

VSK Bharat

पुणे, 24 अक्तूबर।

अशोक सिंहल जी के जन्मशताब्दी वर्ष के निमित्त शनिवार (24 अक्तूबर) को स्वारगेट स्थित ‘श्री गणेश कला क्रीडा मंच’ में आयोजित जन्म शताब्दी वर्ष उद्घोटन  कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमारी जी ने कहा कि श्रद्धेय अशोक सिंहल जी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के माध्यम से संपूर्ण हिन्दू समाज में स्वाभिमान, शौर्य और धैर्य जागृत करने का युगान्तकारी कार्य किया। उनके तेजस्वी नेतृत्व के कारण ही हिन्दू समाज के भीतर विजय का एक नया आत्मविश्वास और चेतना जागृत हुई।

श्री राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन एवं विश्व हिन्दू परिषद के कार्य विस्तार के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले पूज्य अशोक सिंहल जी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में विश्व हिन्दू परिषद (पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत) द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। समारोह के मंच पर श्री श्री 1008 आचार्य स्वामी जितेंद्रनाथ जी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत संघचालक नानासाहेब जाधव जी सहित अनेक मूर्धन्य संतों की उपस्थिति रही।

1990 की कारसेवा और ऐतिहासिक संघर्ष का स्मरण

आलोक कुमार जी ने अशोक सिंहल जी के अद्वितीय अवदान तथा 1990 की ऐतिहासिक कारसेवा के भीषण संघर्ष का भावपूर्ण उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुगल और ब्रिटिश काल के बर्बर अत्याचारों को सहने वाले हिन्दू समाज को हीनभावना से उबारकर उसमें स्वधर्म और स्वराष्ट्र के प्रति गौरवबोध जागृत करने का महान कार्य अशोक जी ने किया।

उन्होंने कहा कि उस समय अयोध्या के सभी मार्ग अवरुद्ध कर दिए गए थे। सर्वत्र कड़ा पहरा होने के बावजूद श्रद्धेय अशोक सिंहल जी ने स्वयं लहूलुहान और घायल अवस्था में भी आगे बढ़कर संघर्ष का नेतृत्व किया। उनके इसी अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प से हिन्दू समाज में विजय का अटल विश्वास उत्पन्न हुआ।

आलोक कुमार जी ने राम जन्मभूमि आंदोलन एवं विहिप के संगठन विस्तार में उनके ऐतिहासिक योगदान का नमन करते हुए संपूर्ण हिन्दू समाज से अस्पृश्यता और भेद-भाव को समाप्त कर सामाजिक समरसता के विचार को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

The post अशोक सिंहल जी ने हिन्दू समाज में स्वाभिमान और शौर्य का भाव जागृत किया – आलोक कुमार जी appeared first on VSK Bharat.

October 26th 2026, 3:13 pm
اقرأ على الموقع الرسمي

0 comments
Write a comment
Get it on Google Play تحميل تطبيق نبأ للآندرويد مجانا